• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
हिंदी कहानियाँ 8 Mins Read

धैर्य रखें, प्रयास करें, समय बदलता ही है

Mahesh YadavBy Mahesh YadavNo Comments8 Mins Read
Kisaan ki kahani hindi mein Patience
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

Keep Patience hindi kahani, Story on Hindi on Time & Patience, Kisaan ki kahani

समय में बदलाव प्रकृति की देन है इस बदलते हुए समय को कोई भी प्राणी नहीं रोक सकता हर 1 सेकंड के बाद दूसरा सेकंड आता है और इस प्रकार समय का पहिया चलता रहता है। परन्तु समय किसी भी अन्य चीज को बदलने के लिए जिम्मेदार नहीं होता, बल्कि जो भी चीज बदलती है वह समय के हिसाब से ही बदलती है।

चाहे वह सजीव हो या फिर निर्जीव, समय की मात कोई भी सहन नहीं कर सकता। समय के पास इतनी शक्ति होती है कि उसके साथ दुनिया की हर एक चीज बदलने को मजबूर हो जाती है, चाहे वह मानव हो या फिर जानवर।

अक्सर कई बार हम जब भी कुछ बेहतर करना शुरू करते हैं तो हमारे हालात और समय बहुत ही बुरे होते हैं परंतु जब हम अपने कार्य में सफल हो जाते हैं तो समय और हालात दोनों ही बहुत अच्छे हो जाते हैं इसलिए हमें कोई भी नया कार्य शुरू करने के लिए अपने बुरे हालातों और समय की चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि काम संपन्न होने पर हालात और समय दोनों अपने आप ही बदल जाते हैं।

हम आज आपको इस कहानी में उस किसान के बारे में बताएंगे जो बहुत धैर्य के साथ अपना कार्य करता है और उसे विश्वास होता है कि एक न एक दिन उसका समय जरूर बदलेगा| जब तक उसका समय बदलता नहीं है तब तक वह अपना धैर्य भी नहीं खोता और एक दिन उसका परिश्रम, धैर्य और खुद पर आत्मविश्वास उसके जीवन में खुशियों की बहार लेकर आता है।

गांव में एक छोटे से घर में एक किसान रहता था| उस किसान के पास लगभग 3 एकड़ जमीन थी और वह सारी जमीन में अनाज बोता था| किसान की जमीन में ज्यादा अनाज होता था इसके लिए वह फसल के पकने पर उसे काटने के लिए कुछ मजदूरों को काम पर रखता था और फसल काटने के बदले में उन्हें कुछ अनाज दे देता था।

किसान थोड़ा-बहुत हिस्सा अनाज का अपने परिवार के लिए बचा देता था और बाकी बचा हुआ सारा अनाज बेच देता था जिससे उसके घर का साल भर खर्चा चल जाता था और बचे हुए पैसे से वह दूसरी बार के बीज के लिए अनाज खरीद लेता था।

किसान की जीवन शैली साधारण सी चल रही थी और वह अपने परिवार का पालन पोषण सही ढंग से कर रहा था वह बहुत मन लगाकर अपनी खेती का काम करता था और कुछ अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर देता था।

किसान अक्सर बहुत खुश रहा करता था क्योंकि उसके खेत में अनाज बहुत अच्छा होता था किसान को जब भी थोड़ा समय मिलता तो वह अपने खेतों की रखवाली करने चला जाता उसे अपने खेतों से कुछ ज्यादा ही लगाव था।

किसान के खेत ही उसके जीवन के मुख्य आधार थे| शायद ही किसान के खेतों के बिना उसके जीवन की कल्पना की जा सकती क्योंकि किसान खुद भी अपने खेतों को ही अपना मालिक समझता था।

एक बार कुछ ऐसा हुआ जिससे किसान भी बहुत परेशान हो गया किसान ने अपने सारे खेत में बहुत मेहनत से बीज बोया और उसमें खाद डाली। लेकिन किसान के बीज बोने के बाद आसमान से बारिश की एक बूंद तक नहीं गिरी और किसान का सारे बीज और आशाएं ध्वस्त होने लगे।

किसान को फिर भी बहुत विश्वास था कि 1 दिन बारिश जरूर होगी और किसान के खेत फिर से हरे भरे हो जाएंगे ऐसे ही देखते देखते दो-तीन महीने बीत गऐ और आसमान बारिश का नाम तक नहीं ले रहा था किसान हर रोज आसमान में बादलों की तलाश करता उसे दो-तीन महीने तक एक बादल भी आसमान में मंडराते हुए नजर नहीं आया।

Keep Patience

किसान को खेत में बीज बोए हुए लगभग 4 महीने पूरे होने को जा रहे थे फिर भी बारिश नहीं हो रही थी। पर भी उसे इतना विश्वास था कि एक न एक दिन बारिश हो ही जाएगी और किसान के खेत पहले की तरह ही हरे-भरे लहराएगें।

किसान का यह सब सोचना भी नामुमकिन ही प्रतीत हो रहा था क्योंकि 4 महीने पहले बोये गये इन बीजों में अब अगर बारिश हो भी जाती तो फिर भी वह बीज नहीं उग पाते| लेकिन किसान को खुद में इतना विश्वास और धैर्य था कि वह सोच रहा था अगर अभी भी बारिश हो जाती है तो उसके खेत में उसके द्वारा बोले गए बीज फिर से उग आएंगे।

इस प्रकार किसान का एक साल ऐसे ही गुजर गया और साल के अंत में बारिश होनी प्रारंभ हुई अब किसान कुछ भी नहीं कर सकता क्योंकि उसके द्वारा खेतों में बोए गये बीज अच्छी तरीके से सूख गए थे। किसान को ये देखकर कष्ट हुआ क्योंकि 3 एकड़ जमीन में बोया गया सारा बीज बर्बाद चला गया।

इस सब के बाजवूद किसान ने हिम्मत नहीं हारी, और वह अगले साल बीज बोने का इंतजाम करने लगा| इतना साहस हर किसी के पास नहीं होता है कि वह 3 एकड़ जमीन में इतना सारा बीज बर्बाद करने के बाद फिर से दूसरी बार इतना बड़ा कदम उठाएं।

किसान धीरे-धीरे अपने साथ घटी हुई उस घटना को भूलने लगा लेकिन वह घटनाएं इतनी आसानी से भुला देने लायक भी नहीं थी।
पर एक बार फिर से किसान की खेतों में बीज बोने की तयारी पूरी थी| इस बार भी किसान को डर लग रहा था कि कहीं बारिश नहीं होगी तो अगली बार की तरह इस बार भी उसे निराशा ही हाथ लगेगी परंतु उसे अंदर से विश्वास भी था इस बार बारिश जरूर होगी और सूखे हुए यह खेत एक दिन जरुर लहलहाएंगे।

किसान चूँकि मेहनती होने के साथ साथ एक धैर्यवान व्यक्ति था, उसका मानना था कि यदि इंसान को अपनी मेहनत पर विश्वास और धैर्य हो तो ऊपर वाला समय आने पर उसे फल अवश्य देता है और ऐसा माना भी गया है की अगर व्यक्ति मेहनत के साथ धैर्य रखे तो निश्चित ही सफलता उसके कदम चूमती है और वह रास्ता सफलता की मंजिल तक जरूर पहुंचता है।

इस तरह किसान ने दूसरी बार भी फसल बो दी पर इस बार भी संकट के बादल मंडरा रहे थे क्योंकि एक महिना बीतने वाला था परन्तु बारिश का नामोनिशान नहीं दिख रहा था. अब फिर से किसान के चेहरे पर थोसी उदासी छा गई।

जब एक महीना बीता तो फिर एक दिन किसान ने आसमान में काले बादल मंडराते हुए देखें और किसान के चेहरे पर खुशी के कारण एक चमक सी दिखने लगी और कुछ ही घंटों बाद बारिश होनी प्रारंभ हो गयी ।

इस बार मात्र उतनी ही बारिश हुई जितनी बारिश की जरूरत किसान की फसल को थी और बारिश भी उसी समय हुई जब किसान की फसल को पानी की जरूरत पड़ी। पानी समय पर मिलने के कारण किसान के खेत में एक बहुत अच्छी फसल तैयार होने लगी इसे देखकर किसान की ख़ुशी का ठिकाना न रहा।

इस बार किसान के सारे खेतो में इतनी फसल उग जाती है की उसे जो अगले साल बारिश न होने के कारण नुकसान होता है उस सबकी भी भरपाई हो जाती है। किसान की फसल पककर तैयार होने लगती है किसान अपने खेत की बड़ी जिम्मेदारी के साथ देखभाल करता है।

जब किसान की फसल पूरी पक जाती है तो वह उसे काटने के लिए बहुत सारे लोगों को बुलाता है और उन्हें भी फसल काटने के बदले में कुछ अनाज देता है इस बार किसान की फसल इतनी होती है कि वह बहुत ही आराम से 2 साल का गुजारा कर सकता था परंतु किसान को बैठकर जीने वाला जीवन अच्छा नहीं लगता था वह फिर भी नियमित तौर पर परिश्रम करता अतः अपने फल की चिंता उसे कभी भी नहीं सताती।

किसान हर साल बड़ी ही मेहनत और लगन से अपने खेतों में बीज बोता और उसकी सिंचाई करता जब भी उसके खेत में उगने वाले अनाज को पानी की जरूरत पड़ती है तब भगवान इंद्र ऊपर से पानी की बौछार कर देते।

किसान अब हमेशा ही खुश रहता था और अपना पहले जैसा ही खुशी के साथ साधारण जीवन जीता था उसे अपनी किसी भी चीज पर घमंड नहीं था| किसान अब अपने परिवार का पालन पोषण बहुत ही आराम से कर सकता था यहां तक कि वह कुछ अनाज गरीबों को भी दान में दिया करता था।

इस प्रकार अंत में किसान के मेहनत के प्रति विश्वास तथा धैर्य की जीत होती है और किसान फिर से अपनी प्रारंभिक स्थिति में पहुंच जाता है और खुशहाल जीवन जीता है।

भारतीय ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी इस किसान की भाँती अन्य किसानों के जीवन में घटने वाली इन कहानियों का वर्णन अक्सर हम देखते है, आत्मविश्वासी किसान की यह कहानी हमें सन्देश देती है की यदि ठान लिया जाए तो इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है, इसान मेहनती होने के साथ साथ यदि धैर्यवान भी है तो निश्चित ही एक दिन वह अपनी मंजिल को अवश्य पाता है।

साथ ही यह कहानी जीवन में सकरात्मक सोच के परिणाम को भी उजागर करती है, चूँकि आशा की किरणों से ही इंसान जीवन में कर्म करता है अतः इसान को जल्दबाजी करने के बजाय एक आशावादी नजरिया अपनाना चाहिए।

Previous Articleखुद को सोने के सिक्के जैसा बनाइए अगर नाली में भी गिर जाए तो भी कीमत कम नहीं होती
Next Article कार्ल मार्क्स के प्रसिद्ध 35 समाजवादी विचार
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

9 Mins Read

नई बहू का मन ~ Hindi Kahani

पूरा पढ़े
10 Mins Read

बहू की सूनी गोद, कैसे गूंजेगी किलकारी ?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

आखिर तलाक क्यों?

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.