• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
  • Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
  • Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
  • Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
  • Gyan Kamao का इस्तेमाल करके Gyankamao से पैसे कैसे कमाएं?
  • Freelancing से पैसे कमाने के आसान तरीकें
  • Facebook Ads (FB Advertisements) से कैसे करें कमाई?
  • मोटरसाइकिल (Bike) से पैसे कैसे कमाएं जा सकते हैं ?
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Hindi Quotes 13 Mins Read

Abraham Lincoln Quotes in Hindi ~ अब्राहम लिंकन के पॉजिटिव विचार

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Jun 24, 20211 Comment13 Mins Read
Abraham Lincoln Quotes In Hindi
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

Abraham Lincoln Quotes in Hindi, Abraham Lincoln के अनमोल विचार

Abraham Lincoln (अब्राहम लिंकन) : संक्षिप्त जीवन परिचय

अब्राहम लिंकन के अनमोल विचार Abraham Lincoln Quotes in Hindi

अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को अमेरिका के सबसे प्रभावशाली राष्ट्रपतियों में गिना जाता है। उन्होने अमेरिका को उसके सबसे बड़े संकट – गृहयुद्ध (अमेरिकी गृहयुद्ध) से पार लगाया। अमेरिका में दास प्रथा के अंत का श्रेय लिंकन को ही जाता है। दुनियां तुम्हे उस वक्त तक नहीं हरा सकती जब तक तुम खुद से ना हार जाओ, अब्राहम लिंकन का जीवन एक कड़े संघर्ष के बाद मिली सफलता की कहानी कहता है और इस कथन को चरितार्थ करता हैं।

आइये जानते हैं इसके जीवन का संक्षिप्त परिचय

अब्राहम लिंकन का जन्म एक गरीब अश्वेत परिवार में 12 फरवरी 1809 को हार्डिन काउंटी में हुआ। लिंकन जब छोटे थे तब जमीन के विवाद के कारण उनके पिता ने अपना सब कुछ खो दिया और वे पैरी काउंटी, इंडियाना आकर बस गए। यहां उन्होंने आजीविका के लिए काफी संघर्ष किया। लिंकन जब महज नौ साल के थे, तब उनकी मां की मृत्यु हो गई थी, थॉमस (अब्राहम लिंकन के पिता) ने फिर विधवा सारा बुश जॉनसन से पुनर्विवाह कर लिया और उसके तीन बच्चों के सौतेले पिता बन गए। अब्राहम को सौतेली मां ने सगी माँ से भी अधिक स्नेह और मार्गदर्शन दिया।

बहुत ग़रीब होने के कारण लिंकन की शिक्षा महज औपचारिक और घर पर ही हुई, किताबों और सीखने में उनकी गहरी रुचि थी और कभी-कभी किताब उधार लेने मीलो दूर पैदल तक गए। उनकी पसंदीदा पुस्तकों में से एक थी, “द लाइफ ऑफ़ जॉर्ज वॉशिंगटन“।

आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण वह गरीबी को अच्छी तरह से जानते थे इसलिए गरीबो को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने तय किया कि वे एक अच्छे वकील बनेगे और वकालत की पढाई शुरू कर दी।
सन 1844 में अब्राहम लिंकन के साथ वकालत का प्रशिक्षण किया और कुछ समय बाद वे वकील बन गए। वकालत से उन्होंने ज्यादा पैसे नही कमाए गरीबो और सच्चे व्यक्तियों की वकालत से मानसिक शांति और संतोष मिलता था। उनकी ख़ुशी के सामने धन दौलत का कोई मोल नही था, वे अपने काम में हमेशा से ही बहुत ईमानदार रहे।

सन 1854 में लिंकन ने फिर से राजनीति में कदम रखा और इसके चलते वे बहुत से चुनाव में खड़े हुए, तब वे व्हिग़ पार्टी से जुड़े हुए थे, किन्तु कुछ समय बाद वह पार्टी खत्म हो गई। 1856 में नए गणतंत्रवाद (Republican) के सदस्य बन गए। इस नई पार्टी के वे बहुत ही काबिल नेता साबित हुए, इस समय वे उप राष्ट्रपति के लिए चुनाव में खड़े हुए और उन्हें बहुत कम वोट मिले, और हार गए, उन्होंने राष्ट्र के जरुरी नक़्शे-कदमो को समझा।

राष्ट्र का पूरा ध्यान केंसास में हो रही हिंसा और डरेड स्कॉट के केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसला की तरफ चला गया था, जोकि नये राज्य में गुलामी के मामले के वाद विवाद पर था। लिंकन को सभी लोग बहुत पसंद करते थे, क्यूकि लिंकन ने देश में हो रही गुलामी की प्रथा को खत्म करने के लिए बहुत से काम किये। उन्होंने एक भाषण में कहा कि –

राष्ट्र का बटवारा नही हो सकता, आधे गुलाम और आधे बिना गुलाम नही रह सकते, हम सभी हमेशा एक जुट होकर ही रहेंगे

अब्राहम लिंकन के इस भाषण और उनके कार्य को देखकर उनका नाम अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए चुना गया।
सन 1860 में अब्राहम लिंकन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति चुने गए। राष्ट्रपति चुने जाने के बाद लिंकन का यही प्रयास रहा कि राष्ट्र से गुलामी की प्रथा खत्म हो जाये, गुलामी की प्रथा दक्षिण और उत्तर राज्यों के बीच थी। दक्षिण राज्य के गोरे निवासी कृषि के लिए उत्तर राज्य के निवासीयों को बुलाते थे और उन्हें गुलाम बना कर रखना चाहते थे, किन्तु यह सब अब्राहम लिंकन को पसंद नहीं था।

यह गुलामी प्रथा जोकि खून, नैतिकता, संविधान और राजनीति की लड़ाई थी, में उन्होंने बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया, इसी के चलते उन्हें बहुत सी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।

14 अप्रैल 1865 में अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी के एक फोर्ड सिनेमाघर में, जाने-माने अभिनेता और सहअपराधी जॉन विल्केस बूथ ने अब्राहम लिंकन की हत्या कर दी। इस तरह एक ईमानदार और देश के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपति की मृत्यु हो गई।

Abraham Lincoln Quotes in Hindi / अब्राहम लिंकन के अनमोल विचार

Quote 1: अंत में यह मायने नहीं रखता कि आपके पास जीवन में कितने साल बचे हैं बल्कि उन बचे हुए सालों में कितना जीवन बचा है, यह मायने रखता है।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 2: अगर आप एक बार अपने नागरिकों (जनता) का भरोसा तोड़ देते हैं, तो आप फिर कभी उनका सम्मान और आदर नहीं पा सकेंगे।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 3: अगर आप किसी भी व्यक्ति के अंदर बुराई खोजने की इच्छा रखते हैं तो आपको ज़रुर मिल जाएँगीं।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 4: अगर आप मुझे पेड़ काटने के लिए छ: घंटे का वक्त देंगे तो मैं अपने पहले चार घंटे कुल्हाड़ी की धार तेज करने में खर्च करूँगा।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 5: अगर आप शांति चाहते हैं तो लोकप्रियता से बचिए।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 6: अगर आपको कोई महत्व नहीं देता है तो चिंता कीजिए पर महत्व प्राप्त करने के लिए कोशिश जारी रखिये।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 7: अगर कोई भी व्यक्ति किसी काम को बेहतरीन ढ़ग से कर सकता है, तो मैं कहूँगा उसे करने दे, उसे एक मौका दे ताकि वह स्वयं को साबित कर सके।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 8: अगर पहले हम ये जान ले कि हम कहाँ पर हैं और हम किस दिशा में जा रहे हैं, तो हमें क्या और कैसे करना चाहिए इसका बेहतर निर्णय कर पायेंगे।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 9: अच्छी नियत से काम करने वालों के लिए कुछ भी असंभव नहीं है।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 10: अधिकतर लोग उतने ही खुश होते है जितना की वो होना चाहते है।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 11: अपने दुश्मनों को मिटाने का सबसे अच्छा और बेहतरीन तरीका यह है कि आप उन्हें अपना दोस्त बना लें।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 12: अब जो कुछ लोग सफलता हासिल कर लेते हैं तो यह सबूत है कि आप भी सफल हो सकते हैं।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 13: आज की जिम्मेदारीयो को टाल करके कल आने वाले जिम्मेदारियों से आप नहीं बच सकते।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 14: आप चाहे जो भी करना चाहें, उसमें बेहतर करें।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 15: आप सभी लोगों को कुछ समय तक और कुछ लोगों को हर समय धोखा दे सकते हो लेकिन आप सभी लोगों को हर समय धोखा नहीं दे सकते।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 16: आपका अधिक सम्बन्ध इस बात से नहीं है कि आप असफल हुए, बल्कि इस बात से कि आप अपनी असफलता से कितने संतुष्ट है।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 17: आपका सच्चा मित्र वही है, जिसके शत्रु भी वही हैं जो आपके हैं।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 18: इंतजार करने वालो को केवल प्राप्त होता है, जो मेहनत करने वाले छोड़ जाते है।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 19: इस बात का हमेशा ख्याल रखें कि सिर्फ आपका संकल्प ही आपकी सफलता के लिए मायने रखता है, कोई और चीज नहीं।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 20: उस व्यक्ति को आलोचना करने का अधिकार है जो सहायता करने की भावना रखता है।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 21: एक निपुण झूठा बनने के लिए किसी भी आदमी के पास उतनी अच्छी याद्दाश्त नहीं है।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 22: एक नौजवान व्यक्ति को आगे बढ़ने के लिए उसे हर संभव तरीके से अपना विकास करना चाहिए, ऐसा कभी नहीं शक करना चाहिए कि कोई उसके रास्ते में रूकावट हो सकता है।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 23: औरत ही एक मात्र प्राणी है जिससें मैं ये जानते हुए भी की वो मुझे चोट नहीं पहुंचाएगी, फिर भी डरता हूँ।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 24: कठिनाई में तो कोई भी आपके पास खड़ा हो सकता है। लेकिन अगर आप किसी इंसान के चरित्र का स्वाद चखना चाहते हैं तो आप उसे अपनी सारी ताकत दे दीजिये।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 25: कार्य की अधिकता से उकताने वाला व्यक्ति, कभी कोई बड़ा कार्य नहीं कर सकता ।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 26: किताब इसीलिए बनाई जाती हैं कि वह दिखाती हैं कि इंसानी सोच इतनी भी नई नहीं है जितनी वह सोचता है।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 27: किसी भी व्यक्ति के चरित्र और साहस का निर्माण आप उसके पहल और स्वतंत्रता को छीन कर नहीं कर सकते हैं।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 28: कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति को बिना उसकी अनुमति के नियंत्रित करने में सक्षम नहीं है।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 29: कोई भी व्यक्ति गरीब नहीं है, जिसके पास ईश्वरीय माँ है।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 30: गलत करने के डर से ज्यादा आपको सही काम करने के लिए ज्यादा हिम्मत जुटानी पड़ती है।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 31: जब आप अपने रस्सी के अंत तक पहुंचा जाते है, तो एक गांठ बनाओं और लटकाओ।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 32: जब भी मैं अच्छा कार्य करता हूँ, तब मैं अच्छा महसूस करता हूँ। लेकिन मैं जब बुरा काम करता हूँ, तब मैं बुरा महसूस करता हूँ। यही मेरा धर्म है।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 33: जिस तरह मैं एक गुलाम नहीं बनना चाहता, उसी प्रकार मैं किसी गुलाम का मालिक भी नहीं बनाना चाहता। मेरी यह सोंच लोकतंत्र के सिंद्धांत को दर्शाती है।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 34: जीतना मेरे बस में नहीं है, लेकिन एक सच्चा इंसान बनना मेरे बस में है। सफलता पाना मेरे बस में नहीं है, लेकिन मेरे पास जो क्षमता है उसके साथ प्रयास करना और जीना मेरे बस में है।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 35: जैसा की हमारी परिस्थितिया नयी हैं, हमें विचार करना चाहिए और तरीके से कम करना चाहिए।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 36: जो चीजें मैं जानना चाहता हूँ वो पुस्तको में हैं। वो व्यक्ति मेरा परम मित्र है जो मुझे वो पुस्तक देगा, जो मैंने पढ़ी नहीं है।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 37: पक्का कर लीजिए, आश्वस्त हो जाइये की आपके पैर सही जगह पर है। फिर डट कर खड़े रहिये।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 38: प्रजातंत्र लोगों की, लोगों के द्वारा, और लोगों के लिए बनायीं गयी सरकार है।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 39: भविष्य के बारे में सबसे बढ़िया बात यह है कि यह एक बार में एक दिन के रूप में आता है।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 40: मतपत्र बन्दुक की बुलेट की तुलना में अधिक शक्तिशाली है।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 41: मुझे जो व्यक्ति पसंद नहीं है मुझे उसके बारे में और अधिक जानना चाहिए।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 42: मुसीबत में सभी लोग समान होता है, व्यक्ति का असली चरित्र उसको शक्ति मिलने के बाद उजागर होता है।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 43: मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कड़ी सजा की तुलना में दया ज्यादा फलदायक सिद्ध होती है।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 44: मेरी चिंता ये नहीं है कि भगवान मेरे साथ है या नहीं। मेरी चिंता ये है कि मै भगवान के साथ हूं या नहीं। क्योंकि भगवान हमेशा सही होता है।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 45: मेहनत हमेशा धन से पहले और धन से स्वतंत्र है। धन में मेहनत का सिर्फ एकमात्र फल है, और अगर मेहनत नहीं की जाती तो ये कभी अस्तित्व में नहीं आता। मेहनत धन से बड़ी है और उससे ज्यादा महत्व रखती है।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 46: मैं एक धीमी गति से आगे चलता जरूर हूँ, लेकिन कभी पीछे वापस नहीं आता।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 47: मैं जीतने के लिए प्रतिबद्ध नहीं हूँ लेकिन मैं सही और सच्चे् होने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 48: मैं नहीं जानता मेरे दादाजी कौन थे; मेरा सारा ध्यान यह जानने में है की उनका पोता क्या और कैसा होगा।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 49: मैं हमेशा इस तरह याद किया जाना पसंद करूँगा कि जहाँ भी मुझे लगा कि यहाँ फूल लगाये जा सकते हैं, मैंने हमेशा झाड़ियों और कांटेदार पौधों को हटा वहां फूलों को लगाने का काम किया।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 50: वह जो सब्र करता है उसे चीजें मिल सकती हैं, परंतु जो जल्दबाजी करता है उससे चीजें छूट जाती हैं।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 51: व्यक्ति का चरित्र एक वृक्ष है और उसका मान-सम्मान एक छाया। लेकिन ये कितने दुःख का विषय है कि हम हमेशा छाया की सोचते हैं, लेकिन असलियत तो वृक्ष ही है।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 52: व्यक्ति की कार्यविधि कुछ सीमा तक परिवर्तित हो सकती है, परंतु उसकी प्रकृति परिवर्तित नहीं हो सकती।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 53: शांत रहने और मुर्खो की तरह सोचने से अच्छा है कि आप पूछो और सारे संदेहो को दूर कर लो।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 54: सदैव ख्याल रखिए कि आपके सफल होने का संकल्प अन्य दूसरे संकल्पों से बहुत जरूरी है।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 55: सफलता का रहस्य तैयारी है।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 56: सहायता करने वाले दिलों को आलोचना करने का भी अधिकार है।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 57: साधारण दिखाई देने वाले लोग, विश्व के सबसे अच्छे लोग होते हैं और यही कारण है कि भगवान ऐसे लोगों को बड़ी संख्या में पृथ्वी पर लाते हैं।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 58: सार्वजानिक भावना के साथ कुछ भी विफल नहीं हो सकता, इसके बिना कुछ भी सफल नहीं हो सकता।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 59: हमेशा अपने दिमाग में यह बात बैठाकर रखे की सफलता के प्रति आपका अपना दृष्टिकोण सबसे महत्त्वपर्ण है बजाय दुसरो के।
– Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

—
Note: सावधानी बरतने के बावजूद यदि ऊपर दिए गए किसी भी वाक्य या Quote में आपको कोई त्रुटि मिले तो कृपया क्षमा करें और comments के माध्यम से अवगत कराएं।

दोस्तों, ये “Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन के अनमोल विचार” POST आपको कैसे लगी, इस बारे में हमे अपने विचार नीचे comments के माध्यम से अवश्य दे। हमारी पोस्ट को E-mail से पाने के लिए आप हमारा फ्री ई-मेल सब्सक्रिप्शन प्राप्त कर सकते है।

यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational or motivational story, best quotes of famous personalities या कोई अच्छी जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया [email protected] हमे E-mail करें पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ AchhiBaatein.com पर PUBLISH करेंगे।

अन्य प्रेरणादायी विचारो वाली POST भी पढ़े,

  • अब्राहम लिंकन का… पुत्र के शिक्षक के नाम पत्र
  • Lal Bahadur Shastri Quotes in Hindi लालबहादुर शास्त्री के अनमोल वचन
  • Socrates Quotes in Hindi सुकरात के प्रेरक अनमोल विचार
  • Indira Gandhi Quotes in Hindi – इन्दिरा गांधी के अनमोल विचार
  • Chanakya Quotes in Hindi : आचार्य चाणक्य नीति के कुछ खास पहलू
  • N. R. Narayana Murthy Quotes in Hindi एन. आर. नारायण मूर्ति 
  • Thomas Alva Edison Quotes in Hindi – थॉमस अल्वा एडीसन के अनमोल विचार
abraham lincoln American President
Previous Article16 Super Motivational Songs Hindi ~ सर्वश्रेष्ठ  प्रेरक  गीत
Next Article संदीप माहेश्वरी के Motivational Speech & Quotes In Hindi
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer by profession and likes to posts motivational and inspirational Hindi Posts, before that he had completed BE and MBA in Operations Research. He has vast experience in software programming & development.

यह भी पढ़े

7 Mins Read

सदी के महान बॉक्सर Muhammad Ali के 34 प्रेरक कथन

पूरा पढ़े
10 Mins Read

जीने की राह दिखाते महात्रया रा के प्रेरक विचार

पूरा पढ़े
8 Mins Read

कार्ल मार्क्स के प्रसिद्ध 35 समाजवादी विचार

पूरा पढ़े

1 Comment

  1. Supriya Dwivedi on Oct 11, 2019 12:18 am

    Nice article

    Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
5 Mins ReadJul 25, 2020

छोटे Business Man के लिए Financial Planning के कुछ Tips

9 Mins ReadMar 9, 2025

भारत के राज्य, राजधानी और मुख्यमंत्री

7 Mins ReadAug 16, 2020

विश्व के प्रमुख देश उनकी राजधानी एवं मुद्राएँ | Country, Capital & Currency

6 Mins ReadDec 31, 2022

Blog, Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

8 Mins ReadAug 15, 2020

जानिए पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के बारें में About Trademark, Copyright & Patent

Latest Posts
5 Mins ReadOct 13, 2024
तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
15 Mins ReadJul 17, 2023
Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (31)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Sahil Solanki on आसान तरीकों से रोज 200 रूपए कैसे कमाए?
  • Rohini on खुद को सोने के सिक्के जैसा बनाइए अगर नाली में भी गिर जाए तो भी कीमत कम नहीं होती
  • Manisha mer on भीड़ हौंसला तो देती है, लेकिन पहचान छीन लेती है | Never follow the crowd
  • Umang pasaya on Free Fire Game खेलकर पैसे कैसे कमाएं?
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2025 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.