• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
  • Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
  • Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
  • Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
  • Gyan Kamao का इस्तेमाल करके Gyankamao से पैसे कैसे कमाएं?
  • Freelancing से पैसे कमाने के आसान तरीकें
  • Facebook Ads (FB Advertisements) से कैसे करें कमाई?
  • मोटरसाइकिल (Bike) से पैसे कैसे कमाएं जा सकते हैं ?
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
General Knowledge 8 Mins Read

फ्री में किताबे कैसे पढ़ें और Download कैसे करें?

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Dec 27, 2022No Comments8 Mins Read
FREE में किताबें पढ़ने के बारे में जानकारी
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

किताबें पढ़ने का शौक एक ऐसा शौक होता हैं जिसके माध्यम से आप अपने व्यक्तित्व के साथ-साथ अपने हुनर को भी आगे ले जा सकते हैं। कई बार हम ऐसी किताबें पढ़ना पसंद करते हैं जिनके माध्यम से हमें रोचक जानकारी प्राप्त हो और हमारा विकास हो सके लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे किताबों का भी सहारा लिया जाता हैं, जो सिर्फ समय व्यतीत करने के लिए पढ़ी जाती हैं।

ऐसे में कुछ किताबें होती हैं, जिन्हे पढ़ना आसान नहीं होता लेकिन अगर आप चाहे तो फ्री में भी किताबें पढ़कर अपने ज्ञान को बढ़ाया जा सकता हैं साथ ही साथ और भी नई जानकारियां ली जा सकती हैं।

ऐसे में हम आपको फ्री में किताबें पढ़ने के बारे में जानकारी देने वाले हैं ताकि आप भी उनका लाभ ले सके।

1) Google Books — अगर आप फ्री में किताबें पढ़ना चाहते हैं, तो ऐसी स्थिति में “गूगल बुक्स” आपके बहुत काम आ सकता हैं क्योंकि इसके माध्यम से हजारों किताबों के संग्रह को प्राप्त कर सकते हैं जहां पर आप अपनी इच्छा के अनुसार किताबों को पढ़कर नई-नई जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

सामान्य रूप से यह एक सर्च इंजन के रूप में कार्य करता हैं, जहां पर आप अपनी पसंद की किताब को आसानी के साथ साथ चयन करते हुए उसका मजा ले कर पढ़ सकते हैं।

2) Open Library — अगर आप फ्री में किताबें पढ़ना चाहते हैं, तो ऐसी स्थिति में ओपन लाइब्रेरी भी आपके लिए कारगर साबित हो सकती हैं जहां पर आप लगभग 3 मिलियन पुस्तकों का आनंद ले सकते हैं। यह एक ऐसी डिजिटल लाइब्रेरी हैं, जहां पर आप ऑनलाइन रूप से किताबें पढ़कर वापस कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो अपनी किताब को फ्री में डाउनलोड करते हुए भी पुस्तकों को पढ़ सकते हैं।

3) Many books — यह एक प्रकार की ओपन लाइब्रेरी के रूप में जानी जाती हैं, जहां पर आप इसे डिजिटली लाइब्रेरी वेबसाइट के माध्यम से भी जानकारी हासिल कर पाते हैं और इसके माध्यम से आप रोजाना हजारों किताबों को ऑनलाइन पढ़ सकते हैं।

अगर आप “मेनी बुक्स” के माध्यम से कई प्रकार की किताबों को पढ़ना चाहते हैं ऐसी स्थिति में आपको “रीड आइकन” दिखाई देता हैं। अगर आप चाहे तो उन किताबों को कुछ सप्ताह के लिए उधार लेकर भी पढ़ सकते हैं। जहां पीडीएफ के माध्यम से भी इस मुख्य वेबसाइट का इस्तेमाल करते हुए मुफ्त में किताबें पढ़ सकते हैं।

4) Know Free — अगर आप भी पुस्तक प्रेमी हैं और लगातार अच्छी पुस्तक पढ़ने का शौक रखते हैं ऐसी स्थिति में आप इस मुख्य वेबसाइट के माध्यम से भी फ्री में पुस्तकें पढ़ सकते हैं साथ ही साथ यह एक ऐसी वेबसाइट हैं,

जो आपको अच्छी क्वालिटी में पुस्तके उपलब्ध करती हैं साथ ही साथ अगर आप चाहें तो इस वेबसाइट के माध्यम से आप मैगजीन भी प्राप्त कर सकते हैं जिनके माध्यम से आप रोज नई जानकारियां हासिल करते हुए उन्हें अपने रोजमर्रा के जीवन में भी लागू कर सकते हैं।

5) Epustakakay website — इस श्रेणी में आगे बढ़ते हुए हम आपको ईपुस्तकालय की वेबसाइट के बारे में जानकारी देने वाले हैं जहां पर आप फ्री में आसानी से किताब पढ़ सकते हैं।

यह एक ऐसी वेबसाइट हैं जहां पर आपको अपने पसंदीदा पुस्तक का चयन करना होता हैं जहां पर आपके सामने कई सारी विभिन्न प्रकार की कैटेगरी हाथ दिखाई देती हैं। अगर आप चाहे तो उस किताब का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और या तो फिर ड्राइव में जाकर सेव किया जा सकता हैं ताकि बाद में आप उस पुस्तक का ज्ञान हासिल कर सकें।

सामान्य रूप से पुस्तकालय में आप उपन्यास, धार्मिक, ग्रंथ, category-wise बुक देख सकते हैं जो आपको कई प्रकार से जानकारी देती हैं।

6) Planet eBook — अगर आपको फ्री में किताब पढ़ना पसंद हैं, तो आप “ई प्लानेट” बुक का इस्तेमाल कर सकते हैं हालांकि यह वेबसाइट मुख्य रूप से बच्चों के लिए बनाई गई हैं क्योंकि इसमें बच्चों के लिए किताबें और अध्ययन सामग्री का लेखा-जोखा रखा गया हैं

जिसके माध्यम से बच्चों को भी मानसिक विकास करते हुए आगे बढ़ाया जा सके और उनके अंदर पढ़ाई का जज्बा पैदा करते हुए नई सीख दी जा सके। इसके अंतर्गत किताब पढ़ना आसान और सुविधाजनक हैं जहां बच्चों को भी उनकी उम्र के हिसाब से ज्ञान दिया जा सकता हैं।

किताबें पढ़ने का विशेष महत्व

हर व्यक्ति के अंदर कोई ना कोई शौक अवश्य होता हैं जिसके माध्यम से व्यक्ति आगे बढ़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में अगर आपको भी किताबें पढ़ने का शौक हैं तो आपको इनके महत्व के बारे में अवश्य जानकारी होनी चाहिए।

1) ताजा सर्वे के अनुसार यह बात सामने आई हैं कि अगर आपको लगातार अच्छी किताबें पढ़ने का शौक हैं तो ऐसी स्थिति में आप नियमित रूप से ही खुद को सजग रखकर जागरूक भी बना सकते हैं।

ऐसे में हमेशा उन किताबों का ही चयन करें जिसके माध्यम से आप ज्यादा से ज्यादा अपने पसंदीदा विषय के बारे में जानकारी हासिल कर सकें और लगातार आपके ज्ञान में भी बढ़ोतरी हो सके।

2) किताबें पढ़ते रहने से आपको समाज के बारे में उचित जानकारी प्राप्त होती हैं। समाज में चल रही कुरीतियों के बारे में भी आप सोच विचार कर सकते हैं।

जब भी हम किसी सामाजिक किताब की बात करते हैं तो हमेशा हमारे अंदर सामाजिक व्यवहार देखने को मिलता हैं जिसका सीधा सरोकार किताबों से ही होता हैं, जो सामाजिक स्तर को सही करने हेतु कार्य करती हैं और आप उस के माध्यम से ही समाज में अपना विकास कर सकते हैं।

3) किताबों का साथ बना रहे तो खुद के अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा आती हैं और हमें उन किताबों के माध्यम से नया ज्ञान प्राप्त होता हैं। जब भी हम किसी किताब को पढ़ते हैं तो उसके अंदर नहीं भाव को समझते हुए हम अपने अंदर नई उर्जा का भी विकास कर सकते हैं।

कई बार जब हमारा मन अच्छा नहीं होता ऐसी स्थिति में अगर हम किसी ज्ञानवर्धक या मोटिवेशनल किताब का अध्ययन करें तो निश्चित रूप से ही हम अपने गम को मिलाकर सकारात्मक उर्जा को अपना सकते हैं।

4) अगर आप सप्ताह में 1 किताब पढ़ते हैं, तो आपके अंदर नए नए बदलाव आने लगते हैं जो आने वाले समय के लिए बेहतर हो जाते हैं। ऐसी कोशिश करना चाहिए कि हर बार नए किताबों के बारे में जानकारी हासिल करें जो मोटिवेशनल, धार्मिक, साहित्यिक किताबे हो सकती हैं।

जब आपका एक किताब पढ़ने का समय पूरा हो गया हो उसके बाद या दूसरी किताब को शुरू करें तो बेहतर होगा। दो किताबों को एक साथ पढ़ते रहने से आप सही तरीके से ज्ञान अर्जन नहीं कर पाते और पढी़ हुई बातों को भूल जाते हैं।

5) किताबों को हम अपना मित्र मान सकते हैं क्योंकि इन के माध्यम से हम अपने ज्ञान को लगातार बढ़ा सकते हैं और जिनके होने पर हमें कभी भी बोरियत महसूस नहीं होती हैं।

आपने देखा होगा कि जब भी हम किसी समस्या में होते हैं या परेशान होते हैं ऐसी स्थिति में हमें एक दोस्त की जरूरत होती हैं।

उसी प्रकार से जब हम परेशान हो तब एक महत्वपूर्ण किताब को पढ़ लेने से ही हमारे अंदर की परेशानी खत्म होने लगती हैं और हमें नई बातों के बारे में पता चल जाता हैं। बाल गंगा धर तिलक ने कहा था कि जहां पर किताबें रहेगी, स्वर्ग वही पर बन जायेगा।

6) अगर आप किसी भी समस्या से परेशान हो तो ऐसी स्थिति में भी किताब सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, जो कहीं ना कहीं आपको सही दिशा की ओर भी ले जाती हैं।

कई बार ऐसा होता हैं कि हम समय व्यतीत करने के लिए किताबों को अध्ययन करते हैं लेकिन जैसे-जैसे हम अध्ययन की श्रेणी में आगे बढ़ते हैं, तो हम गौर करेंगे कि उस किताब के ऊपर हमारे दिलचस्पी बढ़ जाती हैं जो एक सही दिशा की ओर इंगित करती हैं।

ऐसे में किताबें पढ़ने से निश्चित रूप से ही बेहतरी के रास्ते खुलते हैं और हमें नए नए आयाम भी मिल जाते हैं।

ऑफलाइन रहकर भी लिया जा सकता हैं किताबों का मजा

अगर आप इस बात से परेशान हैं कि ऑनलाइन रहना आपके लिए मुमकिन नहीं हैं, तो ऐसी स्थिति में आप ऑफलाइन रहकर भी नई किताबों का आनंद ले सकते हैं।

आप चाहे तो पास के ही किसी लाइब्रेरी से अपनी सदस्यता लेकर विभिन्न प्रकार की पुस्तकों का अध्ययन कर सकते हैं जहां पर आपको वार्षिक पेमेंट करने की आवश्यकता होती हैं उसके बाद आप अपने हिसाब से पुस्तकों का चयन करते हुए उनके बारे में ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं।

ऐसे में कई बार ऑफलाइन रहते हुए भी आपको अच्छी पुस्तकों का साथ मिल जाता हैं और आप उनसे कई सारी नई बातें भी सीख सकते हैं।

ऐसे में आज हमने आपसे किताबों के बारे में ज्ञान साझा किया हैं। सामान्य रूप से देखा जाता हैं कि आज के समय में लोगों को ज्यादा किताबें पढ़ने का शौक नहीं होता हैं, तो ऐसे में आप अपने मोबाइल के माध्यम से इबुक लाइब्रेरी का इस्तेमाल करते हुए भी कई सारे पुस्तकों का अध्ययन करते हुए आप आगे बढ़ सकते हैं

जिनके माध्यम से अपने शौक को जिंदा रखते हुए भी किताबों को पढ़ते हुए जागरूक रहा जा सकता हैं।

यह भी पढ़ें

  • किताबें मनुष्य की सबसे अच्छी दोस्त होती है
  • Ikigai Book summary (पुस्तक सारांश) in Hindi ~ खुश रहने के Secrets
  • हमें भागवदगीता क्यों पढ़नी चाहिए?
  • बिना पढ़े आसानी से पैसे कैसे कमायें?
  • पुस्तकें पढ़ने से क्या लाभ हैं?
Previous Articleसुबह 3:00 बजे कैसे उठे? सुबह जल्दी उठने के फायदे
Next Article 8 Best motivational books in Hindi
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer by profession and likes to posts motivational and inspirational Hindi Posts, before that he had completed BE and MBA in Operations Research. He has vast experience in software programming & development.

यह भी पढ़े

8 Mins Read

MA के बाद सरकारी टीचर कैसे बनें? पूरी जानकारी

पूरा पढ़े
8 Mins Read

12th Science ke baad kya kare ~ नौकरी, उच्च शिक्षा एवं बेहतर करियर

पूरा पढ़े
9 Mins Read

IAS बनने के लिए कौनसी बुक से पढ़ना चाहिए?

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
5 Mins ReadJul 25, 2020

छोटे Business Man के लिए Financial Planning के कुछ Tips

9 Mins ReadMar 9, 2025

भारत के राज्य, राजधानी और मुख्यमंत्री

7 Mins ReadAug 16, 2020

विश्व के प्रमुख देश उनकी राजधानी एवं मुद्राएँ | Country, Capital & Currency

6 Mins ReadDec 31, 2022

Blog, Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

8 Mins ReadAug 15, 2020

जानिए पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के बारें में About Trademark, Copyright & Patent

Latest Posts
5 Mins ReadOct 13, 2024
तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
15 Mins ReadJul 17, 2023
Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (31)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Sahil Solanki on आसान तरीकों से रोज 200 रूपए कैसे कमाए?
  • Rohini on खुद को सोने के सिक्के जैसा बनाइए अगर नाली में भी गिर जाए तो भी कीमत कम नहीं होती
  • Manisha mer on भीड़ हौंसला तो देती है, लेकिन पहचान छीन लेती है | Never follow the crowd
  • Umang pasaya on Free Fire Game खेलकर पैसे कैसे कमाएं?
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.