• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
  • Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
  • Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
  • Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
  • Gyan Kamao का इस्तेमाल करके Gyankamao से पैसे कैसे कमाएं?
  • Freelancing से पैसे कमाने के आसान तरीकें
  • Facebook Ads (FB Advertisements) से कैसे करें कमाई?
  • मोटरसाइकिल (Bike) से पैसे कैसे कमाएं जा सकते हैं ?
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
हिंदी कहानियाँ 7 Mins Read

निकालने वाले तो स्वर्ग में भी कमी ढूंढ लेंगे | Moral Hindi kahani

Jyoti YadavBy Jyoti YadavUpdated:Jan 4, 2023No Comments7 Mins Read
Nikaalne wale to swarg mein bhi kami nikaal lenge Hindi Kahani
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

Best Hindi Story with Moral, निकालने वाले तो स्वर्ग में भी कमी ढूंढ लेंगे

अगर कोई इंसान ना चाहे तो वह कभी भी किसी भी चीज में खूबसूरती नहीं देख सकता। हमारी इस कहानी का मुख्य नायक धीरज है।वह भी एक ऐसी सोच रखने वाला इंसान है।

ऐसा क्या हुआ धीरज के साथ जो उसकी सोच बिलकुल बदल गई। यह जानने के लिए हमे धीरज के बचपन में जाना होगा।

धीरज न तो पढ़ाई में अच्छा था ना ही उसे अन्य चीजों में ख़ास दिलचस्पी थी। वह बचपन से ही एक शांत और शर्मिला बच्चा था, इसलिए उसे हर छोटे बड़े कार्यों को अंजाम देने में काफी परेशानी होती थी।

यहां तक की उसकी सौतेली मां भी उसके किसी काम से खुश नहीं होती थी।

दरअसल धीरज की मां और धीरज के पिता एक दूसरे को कॉलेज के समय से एक दूसरे से प्यार करते थे और किस्मत का खेल तो देखो धीरज के पिता की शादी भी धीरज की माँ से ख़ुशी ख़ुशी हो गयी।

परन्तु धीरज को जन्म देने कुछ सालों बाद ही वह स्वर्ग सिधार गयी। अपने बच्चे की जिंदगी सुधारने के लिए धीरज के पिता ने दूसरी शादी कर ली।

धीरज की सौतेली मां जब प्रेगनेंट थी, वह सीढ़ियों से फिसल गयी और उसे अपने पहले बच्चे को खोना पड़ा। परन्तु धीरज की सौतेली मां को धीरज को सीढ़ी पर खड़ा देखने की वजह से यह गलतफहमी हो गई थी कि वह धीरज की वजह से ही सीढ़ी से गिरी।

जबकि वह तो सीढ़ी से खुद ही फिसल गई थी। इसीलिए धीरज की सौतेली मां धीरज को बिल्कुल पसंद नहीं करती थी‌ और उसे बेइंतहा नफरत करती थी।

जबकि उसे धीरज अपनी सौतेली मां नहीं बल्कि अपनी मां समझकर बेहद प्यार करता था। हालाँकि धीरज के पिता अपने बेटे से बेहद प्रेम करते थे।

और इसी बात से उसकी सौतेली माँ को बेहद जलन होती थी और वह हमेशा उसके कामों में नुक्स निकालती रहती थी। पढ़ाई में अच्छा ना होने के कारण भी धीरज को हमेशा अपने टीचर से काफी डांट पड़ती थी।

लेकिन धीरज बचपन से ही एक अलग सोच रखने वाला लड़का था। उसे हमेशा यही लगता था कि एक दिन सब सही हो जाएगा। वह 1 दिन सभी का दिल जीत लेगा।

अपनी इसी सोच के साथ धीरज पढ़ाई में पहले से अधिक मेहनत करने लगा। साथ ही वह दूसरी चीजें जैसे ड्राइंग और डांस की भी प्रैक्टिस किया करता था।

वह हमेशा इसी आशा में मेहनत करता था कि 1 दिन उसकी मां को उसका काम अच्छा लगेगा। और उसके टीचर उसकी सराहना करेंगे।

और सचमुच धीरज ने अपनी कड़ी मेहनत से एक दिन वह कर दिखाया जो नामुमकिन प्रतीत होता था। एक बहुत ही खराब स्टूडेंट होने के बाद भी धीरज ने दसवीं की परीक्षा में बहुत ही अच्छे नंबर प्राप्त किये।

उसने सोचा कि अब उसकी सौतेली मां और उसके टीचर उसकी सराहना करेंगे। उसे कहेंगे –

“वाह धीरज! तुमने सचमुच कर दिखाया। ऐसे ही कड़ी मेहनत करते रहो, हमें तुम पर नाज है।”

लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। जब धीरज ने अपनी मां और अपने टीचर को रिजल्ट दिखाया तो उसकी सराहना करने की जगह उसकी सौतेली मां और टीचर ने धीरज को खूब डांटा।

क्यों?… क्योंकि धीरज अपने क्लास में 1st नहीं आया था।

इतने अच्छे अंक लाने के बाद भी धीरज को सिर्फ यही सुनने को मिला कि वह 1st क्यों नहीं आया। अपने टीचर और अपनी सौतेली मां की बातों को सुनकर धीरज का जैसे दिल ही टूट गया था। लेकिन धीरज भी हार मानने वाला कहा था।

धीरज ने और मेहनत करने की ठान ली और उसने मेहनत की भी। उसने ना सिर्फ 12वी बल्कि अपनी कॉलेज की परीक्षा में भी अच्छे नंबर लाने के लिए कड़ी मेहनत और लगन से पढाई की।

लेकिन फिर से हर बार की तरह ना तो धीरज की सौतेली मां को उसकी मेहनत दिखी और ना ही उसके टीचर को उसके अथाह प्रयास दिखे।

उसकी सौतेली मां और उसकी टीचर दोनों ही धीरज को हमेशा यही कहते थे कि वह हमेशा अपने दोस्तों से पीछे ही रहेगा। चाहे वह कितनी मेहनत क्यों ना कर ले। उसकी सौतेली मां और टीचर हमेशा धीरज के नंबर उसके दोस्तों से Compare करते थे।

और जिस विषय में धीरज के कम अंक थे वह हमेशा उसी पर ज्यादा ध्यान देते थे। उन्होंने कभी भी यह ध्यान नहीं दिया कि धीरज कुछ विषयों में अन्यों के मुकाबले बेहद अच्छा था ।

ऐसे ही धीरज की पढ़ाई पूरी हो गई और अब धीरज काम करने के लिए तैयार था। धीरज मेहनती होने के साथ-साथ सपने देखने वाला लड़का था। उसके कई बड़े-बड़े सपने थे और वह अपना हर सपना अपने बल पर पूरा करना चाहता था।

उसने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर अपना सपना पूरा किया और एक अच्छा डॉक्टर बन गया। अब धीरज इतना काबिल था कि वह अपने साथ-साथ अपने परिवार को भी एक अच्छी जिंदगी दे सकता था।

लेकिन इतना काबिल होने के बाद भी उसकी सौतेली मां का बर्ताव उसके प्रति बिल्कुल भी नहीं बदला।

जहां पहले उसकी सौतेली मां उसे अपने किसी भी काम को ठीक से ना करने और पढ़ाई में अच्छे नंबर न लाने के लिए कोसती थी। वहीं अब धीरज की सौतेली मां उसे उसके पैसे के लिए ताना कसने लगी।

डॉक्टर बनने के बाद धीरज अपनी मां के लिए हमेशा अच्छी-अच्छी साड़ियां और गहने लाया करता था। लेकिन उसकी सौतेली मां को उसके द्वारा लाए गए Gifts कभी अच्छे नहीं लगते थे। उसकी सौतेली मां हमेशा धीरज द्वारा लाए गए Gift की नुक्स निकालती रहती थी।

धीरज कुछ भी क्यों ना कर ले, उसकी सौतेली मां कभी उससे खुश नही होती। यह सब देखते देखते पता नहीं कब धीरज के अंदर अपनी मां के लिए जो भी उम्मीद थी सब खत्म हो गई। अब धीरज को अपनी मां से किसी तरह की कोई उम्मीद नहीं थी।

धीरज इस कदर टूट चुका था कि वह अब खुद भी अपनी सौतेली मां की तरह ही हो गया। चूँकि धीरज एक जाना माना डॉक्टर था तो वह अब दूसरों के साथ भी वहीं करने लगा जो कभी उसके साथ होता था।

धीरज अपने सहयोगियों के साथ बड़े गुस्से से बात करता था और मन ही मन घमंड में रहता था।

धीरज के अंदर काम करने वाले लोग कितना ही अच्छा काम क्यों ना कर दे। धीरज कभी उनकी तारीफ नहीं करता था और हमेशा उन पर गुस्सा करता था।

शाम को वह घर आता तो उसे अपनी सौतेली माँ के मुंह से निकले कडवे शब्द ही सुनने को मिलते थे, यह सिलसिला ऐसे ही चलता गया।

धीरज अपनी सौतेली मां से बहुत ज्यादा प्यार करता था इसीलिए उसने हमेशा अपनी मां की फिक्र की और हमेशा उनके साथ रहा। परन्तु धीरज की सौतेली माँ द्वारा उसके साथ किया गया बर्ताव न सिर्फ धीरज की निजी जिन्दगी को बत्तर बना रहा था बल्कि इससे उसके पेशवर जीवन में भी नकरात्मक प्रभाव दिखाई देने लगा था!

निष्कर्ष – कुछ लोग जिंदगी में ऐसे होते हैं जिन्हें हर खूबसूरत चीज भी खराब ही दिखाई देती है।

धीरज की सौतेली मां ऐसी ही एक इंसान थी। अगर धीरज उनके सामने स्वर्ग लाकर भी रख देता तब भी उसकी सौतेली मां स्वर्ग में भी नुक्स निकालने से पीछे नहीं हटती।

लोगो के अच्छे को अच्छा बताएं और ख़राब को ख़राब होने की वजय बताएं, प्रेरणा दे, आगे बढ़ने को प्रेरित करें, आपके विचार और प्रेरणा उनको आगे बढ़ने में सहायक बने, कुछ भी और कोई भी काम 100% नहीं होता, इसलिए थोड़ी Progress को भी दिल से स्वीकारें,

अगर आप हर किसी कार्य में नुक्स निकालेंगे तो एक तो आप स्वयं, अपने आप को, अपनी Personality को बिगाड़ रहे हैं और यह एक मानसिक रोग की तरफ भी आपको बढ़ा सकता हैं साथ ही साथ दूसरों की नज़रो में भी आप ख़राब हो जायेंगे।

यह भी पढ़ें

  • Hindi Kahani : दूसरी जाति का दामाद और मन की भावना
  • दो दोस्तों की कहानी एक सफल दूसरा विफल क्यों?
  • तनाव को कैसे दूर किया जा सकता है?
  • हार गया पर मैं आज खुद से जीत गया
  • क्या आपको भी लगता है भगवान आपके साथ अन्याय कर रहे हैं?
  • पीठ हमेशा मजबूत रखनी चाहिए क्योंकि शाबाशी और धोखा दोनों पीछे से ही मिलते हैं
Previous ArticleSuccess Stories | जिससे कोई उम्मीद नही होती है, अक्सर वही लोग कमाल करते है
Next Article Hindi Kahani | गलतियां इस बात का सबूत है कि आप प्रयास कर रहे हैं
Jyoti Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Jyoti Yadav is a Digital Marketing analyst by profession and like to posts motivational and inspirational Hindi Posts. She has experience in Digital Marketing and specializing in organic SEO, social media marketing, Affiliate Marketing.

यह भी पढ़े

9 Mins Read

नई बहू का मन ~ Hindi Kahani

पूरा पढ़े
10 Mins Read

बहू की सूनी गोद, कैसे गूंजेगी किलकारी ?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

आखिर तलाक क्यों?

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
5 Mins ReadJul 25, 2020

छोटे Business Man के लिए Financial Planning के कुछ Tips

9 Mins ReadMar 9, 2025

भारत के राज्य, राजधानी और मुख्यमंत्री

7 Mins ReadAug 16, 2020

विश्व के प्रमुख देश उनकी राजधानी एवं मुद्राएँ | Country, Capital & Currency

6 Mins ReadDec 31, 2022

Blog, Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

8 Mins ReadAug 15, 2020

जानिए पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के बारें में About Trademark, Copyright & Patent

Latest Posts
5 Mins ReadOct 13, 2024
तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
15 Mins ReadJul 17, 2023
Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (31)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Sahil Solanki on आसान तरीकों से रोज 200 रूपए कैसे कमाए?
  • Rohini on खुद को सोने के सिक्के जैसा बनाइए अगर नाली में भी गिर जाए तो भी कीमत कम नहीं होती
  • Manisha mer on भीड़ हौंसला तो देती है, लेकिन पहचान छीन लेती है | Never follow the crowd
  • Umang pasaya on Free Fire Game खेलकर पैसे कैसे कमाएं?
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2025 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.