• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
हिंदी कहानियाँ 8 Mins Read

सपनों और हौंसलों की उड़ान ~ Hindi Kahani

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Dec 26, 2022No Comments8 Mins Read
Sapna kaise bani Nurse
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

छोटी सी सपना के आंखों में न जाने कितने सपने तैर रहे थे जिनमें डूबकर वह पार हो जाना चाहती थी लेकिन उसकी मजबूरी की वजह से वह कहीं ना कहीं पीछे रह जाती है।

दरअसल जिस घर में छोटी सी सपना, कपड़े और बर्तन का काम कर रही थी वहां पर उसकी देखभाल करने वाला कोई भी नहीं था बल्कि वहां वह सुबह से लेकर शाम तक काम मे हीं लगी रहती लेकिन फिर भी मालकिन को चैन नहीं मिलता और दिन भर उसे परेशान करने का कोई न कोई जुगाड़ कर ही लेती थी। वो कभी उसे चैन की सांस लेने नही देते।

सपना की उम्र अभी 7 साल है लेकिन उसके ऊंचे ऊंचे ख्वाबों की वजह से वह बहुत बड़ी दिखाई देने लगी थी जिस पर उसकी मां कहती है–”इतने बड़े सपने देखने का हक हमें नहीं है क्योंकि हम गरीब लोग हैं और गरीबी में रहना हमारी मजबूरी है।” इस पे सपना स्तंभ रह जाती।

लेकिन सपना मां की बात नहीं सुनती और उसे अच्छी पढ़ाई करके एक अच्छे इंसान बनने का शौक शुरू से रहा लेकिन यह बात अलग है कि उसे यह सहारा नहीं मिल पाया।

आज उसे काम में जाने के लिए देरी हो गई, तो मालकिन ने गरजते हुए कहा था— “देख लड़की तू गरीब है इसलिए हमने तुझे यहां रख लिया है। इसका मतलब यह नहीं कि तू अपनी मनमानी करते रहेगी और हम देखते रहेंगे। अगर अब  से तूने देर से आने की बात सोची तो तुझे मैं काम से धक्के मार कर निकाल दूंगी। ”

उस छोटी सी सपना को रोना आ गया और वह अपने आंसुओं को रोकते हुए काम में लग गई।

मालकिन आसपास के लोगों को यह बताने लगी थी कि सपना उनके दूर की रिश्तेदार है क्योंकि कोई भी यह ना कहे कि इतनी छोटी सी उम्र की लड़की से काम करवा रहे हैं। कभी-कभी सपना को मालकिन पर गुस्सा आ जाता है लेकिन वह यह सोच कर खुश रहती थी की मालकिन के बच्चों के कपड़े उसे मिल जाते हैं और साथ ही साथ किताबें जिसे पढ़कर उसे बहुत अच्छा लगता है।

1 दिन  मालकिन के दोनों बच्चे बैठ कर पढ़ाई कर रहे थे तब अचानक सपना वहां पहुंच जाती है और खड़े होकर उनकी किताबें देखने लगती हैं जिस पर फिर से मालकिन उसे डांट कर उसे भगा देती हैं।

उनके बच्चों को पढ़ाने के लिए ट्यूशन टीचर आते हैं और उसी बहाने सपना उस कमरे की सफाई करने पहुंच जाती है और ध्यान से वह सारी बातें सुनती है जो टीचर बच्चों को बताते हैं। कभी-कभी तो वह जानबूझकर वहां बैठकर दूसरा काम करने लगती है ताकि उसे भी थोड़ा पढ़ने का मौका मिले और वह भी अपनी पढ़ाई आगे कर सके।

यह बात ट्यूशन  टीचर को अच्छे से समझ में आ रही थी कि सपना पढ़ाई में अच्छी है क्योंकि जब भी वह बच्चों से कुछ पूछते तो सपना तुरंत उत्तर दे देती और डर की वजह से चुप भी हो जाती थी कि  कहीं मालकिन को इस बात का पता ना चल जाए।

धीरे-धीरे सपना को भी पढ़ाई का इंटरेस्ट बढ़ने लगा था और वह अपनी मां से भी पढ़ाई के बारे में बात करने लगी लेकिन उसकी मां इन बातों को नहीं समझ रही थी क्योंकि उसे घर चलाने के लिए पैसे चाहिए थे जो सपना लाकर दे रही थी।

धीरे-धीरे दिन बीतने लगे और सपना बड़ी हो गई अब सपना इनके यहां काम करना छोड़ चुकी थी लेकिन मालकिन को कभी उसका काम पसंद नहीं आया था इस वजह से मालकिन ने उसे घर से निकाल दिया था।

जब मालकिन के बच्चों की पढ़ाई पूरी हो गई तो उन्होंने अपने बच्चों को विदेश भेज दिया था। लेकिन अब वह बच्चे वापस नहीं आना चाहते थे और आते भी थे तो बहुत ही कम समय के लिए और बहुत जल्दी ही चले जाते थे।

मालकिन को अकेलेपन में कुछ अच्छा नहीं लगता था और उनकी तबीयत भी खराब होने लगी थी। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि जिन बच्चों के लिए उन्होंने काफी कुछ किया उन बच्चों ने ही उन्हें छोड़ दिया था।

अचानक एक दिन उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें चक्कर आ गया और वह बेहोश हो गई थी। इस पर उनकी सहेली कांता वहां पहुंच गई और जब उन्होंने देखा कि मालकिन बेहोश पडी़ हैं, तो तुरंत पानी डालकर उन्हें होश में लाई और हॉस्पिटल ले गई थी।

हॉस्पिटल में मालकिन का अच्छे से चेकअप किया गया जहां पर यह बात सामने आई कि मालकिन को डिप्रेशन की वजह से तबीयत काफी हद तक खराब हो चुकी है और अब उन्हें किसी अपने का साथ बहुत जरूरी है।

मालकिन बैठकर अपनी सहेली को आप बीती सुना रही थी कि तभी एक लड़की जो कि नर्स थी, वह दौड़कर मालकिन के पास आती है और अपनी मीठी सी आवाज में कहती है “अरे मालकिन आप यहां कैसे?”

मालकिन उसे आश्चर्य से देखने लगती है क्योंकि वह उस नर्स को नहीं पहचान पा रही थी लेकिन आज उनसे ऐसी बातें कर रही थी जैसे वह बहुत अच्छे से जानती हो। तभी उसने हंसते हुए कहा “आपने मुझे पहचाना नहीं मैं वही सपना हूं जो कभी आपके घर में काम किया करती थी और जिसे पढ़ाई करने का बहुत शौक था।”

मालकिन ने जब बहुत जोर डाला तब उन्हें याद आया कि उस छोटी सी बच्ची को उन्होंने बहुत परेशान किया था और फिर अब वही बच्ची बड़ी होकर नर्स बन गई है। जिस लड़की को उसने पढ़ने से मना किया और अपने बच्चों से दूर रखने की कोशिश की आज वही लड़की अपने पैरों पर खड़ी है और जनमानस की सेवा में आगे बढ़ रही है।

जब उन्होंने सपना को घर से निकाला था तब उन्होंने यह नहीं सोचा था कि सपना आगे चलकर इतनी कामयाब नर्स बन जाएगी जिसे लोगों का प्यार मिलेगा और जो अपने काम के लिए ईमानदारी से आगे बढे़गी। ईमानदारी और लगन से किया हुआ काम जल्द ही सफल हो जाता है और ईमानदार और नेक इंसान हमेशा तारीफ के योग्य होते है।

अब मालकिन की आंखों में आंसू आ जाते हैं और वह सपना को देखकर कहती है कि “मैंने सपने में नहीं सोचा था कि तुम अपना सपना पूरा कर लोगी। मुझे लगा था कि तुम जैसी गरीब लड़की कभी आगे नहीं बढ़ सकती लेकिन आज तुम्हें देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। तुम अपने सपने और अपनी Hard वर्क की वजह से यहां हो।

एक तरफ तुम हो जो मेरी ना होकर भी मेरे सेवा करने के लिए तत्पर हो और मेरे बच्चे जिन्होंने कभी भी मेरे बारे में पूछा ही नहीं।” पहले तो उनकी बात सुन कर कुछ देर सपना चुप रहती है।

बच्चों के बारे में सुनकर सपनों को बहुत बुरा लगता है लेकिन अब वह अपनी मालकिन की पूरे मन से सेवा करने लगती है जहां समय पर दवाई देना, खाना देना, उनसे बातें करना जैसे काम करना शुरू करती है जिससे मालकिन को भी अच्छा महसूस होता है। जब मालकिन की छुट्टी होने वाली होती है उस दिन सपना उनके पास आकर प्यार से बैठती है और कहती है— “सपने चाहे गरीब हो या अमीर के पूरे जरूर होते हैं अगर दिल से मेहनत की जाए तो।

जब आपने मुझे अपने घर से निकाल दिया उसके कुछ ही दिनों के बाद मेरी मां की मौत हो गई और मैं दुनिया में अकेली हो गई। तब मुझे एक ऐसे इंसान ने सहारा दिया जिनका पूरा परिवार एक दुर्घटना में चल बसा था उन्होंने मुझे मां-बाप दोनों का प्यार दिया और मुझे इस काबिल बनाया कि मैं खुद को आत्मनिर्भर बना सकूं।

आज मैं जो भी काम कर रही हूं बस सिर्फ उनकी ही बदौलत कर रही हूं और मुझे यह काम करते हुए बहुत खुशी मिल रही है। इसलिए कभी किसी गरीब का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए क्योंकि वक्त से पहले और किस्मत से ज्यादा किसी को कुछ भी नहीं मिलता इसीलिए अपने अच्छे समय को हमेशा सहेज कर रखना चाहिए और लोगों में प्यार बांटना चाहिए।”

यह बात सुनकर मालकिन ने हाथ जोड़ते हुए कहा— ” “तुम मुझे माफ कर दो बेटा मैंने तुम्हें बहुत गलत समझा आज अगर तुम नहीं होती तो मैं जल्दी ठीक नहीं हो पाती।” और मालकिन उसका कृतज्ञता हमेशा व्यक्त करती है।

ऐसा बोलकर दोनों गले लग जाती हैं और अब मालकिन के दिल में किसी प्रकार की कसक नहीं रहती और कभी-कभी सपना मालकिन से मिलने उनके घर भी जाया करती है जिससे उन्हें खुशी मिलती है।

दोस्तों, कभी कभी ऐसा होता है कि हम जाने अनजाने ही लोगों का मजाक बना लेते हैं लेकिन यह कोई नहीं जानता कि आने वाला कल हमारे लिए क्या लेकर आ रहा है?

ऐसे में किसी का भी मजाक ना बनाऐ, तो बेहतर होगा और अपने सपनो  को खुल कर जिए क्योंकि सपनों की कोई डोर नहीं होती । ऐसे में सपने देखना और उन्हें पूरा करना सिर्फ आपके हाथ में होता है।

लाइफ में एक सपना होना ही हमें वर्तमान स्तिथि से बेहतर स्तिथि की ओर ले जाता है। हर किसी के पास अपने छोटा बड़ा कोई न कोई सपना जरूर होता है। सपने के बिना जीवन नीरस है।

अन्य कहानियां पढने के लिए नीचे दिए गए links पर click करें

  • भाई-बहन का प्रेम ~ Heart Touching Story
  • सच्चा साथ | रिश्तो की अहमियत समझाने वाली Hindi Kahani
  • गुस्से को हावी न होने दे ~ Control Your Anger
  • गृहस्थ बड़ा या सन्यासी Inspirational Hindi Kahani
  • कमजोर खिलाड़ी को जिंदगी जीने की कला सिखाने वाला “गुरु”
Previous Articleरसिकलाल जी के चालाक बनने का सुख
Next Article शालिनी, रवि और मम्मी का प्यार
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

9 Mins Read

नई बहू का मन ~ Hindi Kahani

पूरा पढ़े
10 Mins Read

बहू की सूनी गोद, कैसे गूंजेगी किलकारी ?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

आखिर तलाक क्यों?

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.