• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
हिंदी कहानियाँ 6 Mins Read

तीन बातें जो सब सीखे – हिंदी प्रेरणादायक कहानी

Afzal ImamBy Afzal ImamUpdated:May 1, 20232 Comments6 Mins Read
हिंदी प्रेरणादायक कहानी
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

Best prernadayak kahaniya in hindi, Short Moral Story in Hindi

यह कहानी South के एक राजा की है, जिसके तीन बेटे थे। तीनों राजकुमारों में बराबर की बुद्धि रहे, तीनों में वह क्षमता हो कि वक्त आने पर चाहे जो राजा बन सके और जनता के हित में और सही फैसला ले सके – राजा ऐसा चाहते थे।

इसलिए एक दिन राजा साहब ने अपने राजकुमारों की परीक्षा लेने की योजना बनाई। राजा ने अपने एक मंत्री से तीनों राजकुमारों को दरबार मे बुलाने के लिए कहा।

तीनों राजकुमारों को दरबार में बुलाया गया। राजा ने उन्हें Task समझाया। राजा ने कहा, “आप तीनों राजकुमारों को बारी-बारी से चार-चार महीने के अंतराल पर एक पेड़ को ढूंढने के लिए जाना है। वह पेड़ हमारे राज्य में नहीं हैं। आपको उस पेड़ को ढूँढने के लिए दूसरे राज्यों में जाना है और वह पेड़ ढूंढ करके हमें बताना है कि वह कैसा दिखता है?”

तीनों राजकुमारों ने राजा की आज्ञा का पालन करते हुए पूछा, “पिता जी, यह तो बताइए कि पेड़ कौन सा ढूंढना है?”

राजा ने कहा, “आपको नाशपाती का पेड़ ढूंढना है। और याद रहे आप तीनों एक बार नही बल्कि चार-चार महीने के अंतराल पर जाना है”

सबसे पहले बारी बड़े राजकुमार की थी। सबसे बड़े राजकुमार नाशपाती के पेड़ को ढूँढने के लिए निकल गए। उनको पास के ही राज्य में वह पेड़ मिल गया। वह पेड़ को देख कर वापस अपने राज्य आ गए।

दरबार मे आकर उन्होंने पिताजी से कहा कि अगर आप आज्ञा दें तो मैं बता सकता हूं कि वह पेड़ कैसा दिखता है?

राजा ने कहा, “नहीं! अभी इंतजार करो।”

चार महीने बीत गये। अब बारी दूसरे राजकुमार की थी। दूसरे राजकुमार को भी उस पेड़ को ढूँढने के लिए भेजा गया। उनको भी जल्दी ही वह पेड़ मिल गया। वह पेड़ को ढूंढ कर वापस अपने राज्य आ गया। इसी प्रकार अगले 4 महीने के बाद तीसरे और सबसे छोटे राजकुमार को भी पेड़ ढूँढने के लिए भेजा गया।

जब तीनों राजकुमार पेड़ ढूंढ कर वापस आ गए तब एक बार फिर तीनों राजकुमारों को दरबार में बुलाया गया।

दरबार लगा हुआ था। सारे मंत्री वहां बैठे थे। राजा ने अपने बेटों से पूछा कि अब आप तीनों बारी-बारी से बताओ कि वह पेड़ आपको कैसा दिखा?

सबसे बड़े राजकुमार ने सबसे पहले बताना शुरू किया। राजकुमार ने कहा, “पिताजी, मुझे वह पेड़ हमारे पास के ही राज्य में मिल गया था। लोगों ने भी बताया कि यही नाशपाती का पेड़ है। लेकिन आपने क्यों भेजा? वह तो सूखा और टेढ़ा मेढ़ा था, उस पर फल भी नही लगे हुए थे, अर्थात वह किसी काम का नहीं था। मुझे समझ नहीं आया कि आप नाशपाती का पेड़ देखने के लिए मुझे क्यों भेज दिया।”

वह यह बोल ही रहा था, तभी दूसरे राजकुमार ने भी बोलना शुरू कर दिया। उसने कहा, “भैया आप कैसी बातें कर रहे हैं? जो नाशपाती का पेड़ पिताजी मैंने देखा है, उस पर हरी-भरी पत्तियाँ थी, देखने में बहुत सुंदर था। लेकिन एक कमी यह थी कि उस पर फल नहीं लगे थे।”

जैसे ही दूसरा राजकुमार यह बोल रहा था, तीसरा जो सबसे छोटा राजकुमार था उसने कहना शुरू किया, “पिताजी! यह दोनों भैया गलत बोल रहे हैं। मैंने जो नाशपाती का पेड़ देखा है, उसमें बहुत सारे नाशपाती के फल लगे थे। वह फलों से लदा हुआ था। उसकी पत्तियाँ भी हरी-भरी थी। मुझे किसान और आसपास के लोगों ने बताया है कि यह नाशपाती का ही पेड़ है।”

जैसे ही तीनों राजकुमारों ने अपनी-अपनी बातें बताई, तीनों की बातें एक दूसरे का खंडन कर रही थी। दरबार में जितने मंत्री थे, वह यह सब देख रहे थे और सोच रहे थे कि महाराजा क्या कर रहे हैं? अपने ही बेटों मे लड़ाई करवाना चाह रहे हैं।

तभी राजा अपने सिंहासन से खड़े हुए और बोले, “आप तीनों राजकुमारों को झगड़ने की जरूरत नहीं है। आप तीनों ने बिल्कुल सही पेड़ को देखा है। क्योंकि आप तीनों चार-चार महीने के अंतराल मे गए, इसलिए आप तीनों ने एक ही पेड़ को अलग-अलग अवतार में देखा है। आपको बहस करने की जरूरत नहीं है।” तीनों राजकुमार चुप हो गए।

राजा ने फिर कहा कि मैं आपको तीन बातें सीखना चाहता था इसीलिए इस पेड़ को ढूंढने के लिए आसपास के राज्यों में भेजा था।

राजकुमारों ने पूछा, “पिताजी आप क्या समझाना चाहते थे?” तो उन्होंने कहा कि इस पेड़ को आप तीनों ने चार-चार महीने के अंतराल पर देखा है और इससे तीन बातें महत्वपूर्ण सीखने को मिलती है।

तीनों राजकुमार राजा की बात सुनने के लिए बहुत उत्सुक थे। राजा ने बोलना शुरू किया।

पहली बात – किसी भी चीज पर निर्णय तब तक ना लें जब तक आप आखिर तक उसे ना जान ले। चाहे वह कोई इंसान हो या कोई दूसरी चीज ही क्यों न हो। दूसरी बात जो यह छोटी सी प्रेरणादायक कहानी हमें सिखाती है और जो राजा ने अपने राजकुमारों को बताई कि जिंदगी में कभी भी किसी को भी जज करने की कोशिश ना करें। हो सकता है कि वह वक्त उसके लिए खराब चल रहा हो। बड़े वाले राजकुमार ने देखा था कि पेड़ सुखा है। बीच वाले ने देखा था कि इस पर तो फल ही नहीं लगते और तीसरे वाले राजकुमार ने सब कुछ हरा भरा देखा था।

फिर राजा ने अपने बेटों को तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण बात बताई। राजा ने कहा, “जिस तरह से पेड़ हमेशा हरा-भरा नही रहता उसी तरह इंसान की जिंदगी में भी हमेशा एक जैसा समय नहीं रहता है। वही पेड़ पतझड़ में सूख जाता है और जब सावन आता है तो हरा भरा हो जाता है।”

कहानी का सार

ये तीन महत्वपूर्ण बातें राजा ने केवल अपने राजकुमारों को ही नही बल्कि हमे भी बताईं। हमारी जिंदगी मे भी परेशानियाँ आती रहती है। लेकिन इन परेशानियों से हमे घबराना नही चाहिए। जिंदगी मे उतार-चढाव आते-जाते रहते है। जिस तरह से एक पेड़ हमेशा सुखा नही रहता है। उसी तरह इंसान की जिंदगी मे भी परेशानियाँ हमेशा के लिए नही आती है।

ये छोटी सी हिन्दी प्रेरणादायक कहानी आपको कैसी लगी। हमे comments मे जरूर बताईये। और इस कहानी को आपने दोस्तों के साथ share करना ना भूले।

अन्य प्रेरणादायक हिन्दी कहानिया भी पढ़े

  • अकबर-बीरबल के कुछ रोचक और मजेदार किस्से
  • अकबर के पांच प्रश्न
  • दुखी होने की बजाय यह हंस रहा हैं
  • जीवन है तो समस्याएँ रहेंगी ही
  • कमजोर खिलाड़ी को जिंदगी जीने की कला सिखाने वाला “गुरु”
  • Missing Tile Syndrome एक मनोवैज्ञानिक समस्या ~ एक कहानी
Previous Articleयाद रखे Life में कभी बुरा वक़्त नहीं आता ~ Inspirational Tips
Next Article क्या आप भी यह सोचते हैं कि लोग क्या कहेंगे?
Afzal Imam
  • Website
  • Twitter

I am a student and part-time blogger. I have a blog named "Hi-Tech Education Waves" on which we provide motivational and inspiring content in the Hindi language. Which helps the people in the great depression.

यह भी पढ़े

9 Mins Read

नई बहू का मन ~ Hindi Kahani

पूरा पढ़े
10 Mins Read

बहू की सूनी गोद, कैसे गूंजेगी किलकारी ?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

आखिर तलाक क्यों?

पूरा पढ़े

2 Comments

  1. Jyoti on Jul 24, 2020 10:47 am

    प्रेरणा दायक कहानी।

    Reply
    • Afzal Imam on Jul 30, 2020 8:44 am

      Thanks

      Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.