• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
  • Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
  • Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
  • Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
  • Gyan Kamao का इस्तेमाल करके Gyankamao से पैसे कैसे कमाएं?
  • Freelancing से पैसे कमाने के आसान तरीकें
  • Facebook Ads (FB Advertisements) से कैसे करें कमाई?
  • मोटरसाइकिल (Bike) से पैसे कैसे कमाएं जा सकते हैं ?
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
General Knowledge रोचक तथ्य 5 Mins Read

Amazing Facts About Ocean in Hindi – समुद्र के रहस्य और आश्चर्यजनक तथ्य

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Aug 15, 2020No Comments5 Mins Read
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

Some Very Interesting & Amazing Facts About Sea Ocean in Hindi, General Knowledge & Facts about Oceans

हम धरती के केवल एक तिहाई हिस्से में ही रहते हैं, पृथ्वी के बाकी हिस्से पर बहुत-सा पानी यानी महासागर हैं। पृथ्वी पूरे सौरमंडल मे एकमात्र ग्रह है, जहां पर महासागर पाए जाते हैं।

महासागर पृथ्वी के लगभग 70.8 % भाग पर फैले हुए हैं। विश्व के महासागरों एवं सागरों का क्षेत्रफल लगभग 367 मिलियन वर्ग किलोमीटर है, जो मंगल ग्रह के क्षेत्रफल का दो गुना तथा चाँद के क्षेत्रफल का नौ गुना है।

वैज्ञानिकों का अनुमान है कि समुद्र का जन्म आज से लगभग 50 करोड़ से 100 करोड़ वर्षों के बीच हुआ होगा। दरअसल, धरती के विशालकाय गड्ढ़े पानी से कैसे भर गए यह अनुमान लगाना बहुत मुश्किल है। दूसरी ओर इतने विशालकाय गड्‍ढे कैसे निर्मित हुए यह भी एक बड़ा सवाल है। वैज्ञानिक कहते हैं कि जब पृथ्वी का जन्म हुआ तो वह आग का एक गोला थी। जब पृथ्वी धीरे-धीरे ठंडी होने लगी वे उसके चारों तरफ गैस के बादल फैल गए। ठंडे होने पर ये बादल काफी भारी हो गए और उनसे लगातार मूसलाधार वर्षा होने लगी। लाखों साल तक ऐसा होता रहा। पानी से भरे धरती की सतह के ये विशाल गङ्ढे ही बाद में समुद्र कहलाए।

विश्व का लगभग 98 प्रतिशत जल समुन्द्रो में, लगभग 2 प्रतिशत नदियों, झीलों, भूगर्त तथा मिट्टी में है। जल की बहुतायत के कारण पृथ्वी को ‘जल ग्रह’ कहा जाता है। यदि पृथ्वी के उच्चावच (पर्वतीय और मैदानी भाग) को सागर में डालकर समतल कर दिया जाए तो पूरी पृथ्वी पर सागर की गहराई लगभग 2.25 किलोमीटर होगी। जल के कारण ही पृथ्वी पर जीवन सम्भव हो सका हैं।

समुन्द्र के पानी की विशेषता इसका खारा या नमकीन होना है। पानी को यह खारापन मुख्य रूप से ठोस सोडियम क्लोराइड द्वारा मिलता है, लेकिन पानी में पोटेशियम और मैग्नीशियम के क्लोराइड के अतिरिक्त विभिन्न रासायनिक तत्व भी होते हैं।

विश्व में प्रमुख पाँच महासागर हैं, जिनके नाम इस प्रकार हैं :-

  1. प्रशांत महासागर (पेसिफ़िक ओशन)
  2. अटलांटिक महासागर या अंध महासागर (अटलांटिक ओशन)
  3. हिंद महासागर (इंडियन ओशन)
  4. आर्कटिक महासागर (आर्कटिक ओशन)
  5. अंटार्कटिक महासागर अथवा दक्षिणी महासागर (अंटार्कटिक ओशन)  यह महासागर अपने आस-पास पाए जाने वाले वातावरण के कारण साल भर बर्फ से ढका रहता है।
#नामक्षेत्रफल (हजार वर्ग कि.मी)अधिकतम गहराई (मीटर में)
1.भूमध्य सागर2,5054,846
2.हिन्द महासागर73,4818,047
3.आंध महासागर82,2179,200
4.आर्कटिक महासागर14,0575,450
5.प्रशांत महासागर1,65,38411,033

 

महासागरों के अधिकतर तल बाद में बने हुए हैं, जिनकी आयु 8 करोड़ वर्ष से कम है। यूरेशिया तथा अफ्रीकी प्लेटों के एक दूसरे के निकट आने तथा टकराने के कारण आज के महाद्वीपों तथा महासागरों का स्वरूप बना।

महासागर पर्यावरण संतुलन में भी प्रमुख भूमिका अदा करता है। पृथ्वी पर जीवन का आरंभ महासागरों से माना जाता है। महासागरीय जल में ही पहली बार जीवन का अंकुर फूटा था। आज महासागर असीम जैव विविधता का भंडार है।

अपने आरंभिक काल से आज तक महासागर जीवन के विविध रूपों को संजोए हुए हैं। पृथ्वी के विशाल क्षेत्र में फैले अथाह जल का भंडार होने के साथ महासागर अपने अंदर व आस-पास अनेक छोटे-छोटे नाजुक पारितंत्रो और जीवो को पनाह देते हैं जिससे उन स्थानों पर विभिन्न प्रकार के जीव व वनस्पतियाँ पनपती हैं। महासागरों में पृथ्वी का सबसे विशालकाय जीव व्हेल से लेकर सूक्ष्म जीव भी मिलते हैं। एक अनुमान के अनुसार केवल महासागर के अंदर करीब दस लाख प्रजातियां उपस्थित हो सकती हैं।

जैव विविधता से संपन्न होने के साथ महासागर धरती के मौसम को भी निर्धारित करने वाले प्रमुख कारक हैं। समुद्री जल की लवणता और विशिष्ट ऊष्माधारिता का गुण पृथ्वी के मौसम को प्रभावित करता है। अधिक विशिष्ट ऊष्मा के कारण समुद्री जल दिन में सूर्य की ऊर्जा का बहुत बड़ा भाग अपने में समा लेता है। इस प्रकार अधिक विशिष्ट ऊष्मा के कारण समुद्र ऊष्मा का भण्डारक बन जाता है जिसके कारण विश्व भर में मौसम संतुलित बना रहता है या फिर यूं कहें कि जीवन के लिए औसत तापमान बना रहता है। मौसम के संतुलन में समुद्री जल की लवणता जीवन के लिए एक वरदान है।

कुछ आश्चर्यजनक तथ्य

  • अंटार्कटिक महासागर में आइसबर्ग तैरते रहते है।
  • प्रशांत महासागर, भूकंप की दृष्टि से सबसे खतरनाक सागर माना जाता है।
  • लाल सागर विश्व में सबसे लवणीय(सबसे ज्यादा नमक वाला) सागर है।
  • जावा द्वीप हिन्द महासागर में स्थित है।
  • बरमूडा त्रिकोण उत्तर पश्चिम अटलांटिक महासागर का एक क्षेत्र है।
  • सबसे गरम पानी हिन्द महासागर का हैं, इसके सतह के पानी का तापमान कभी-कभी 36 डिग्री को छु लेता हैं।
  • सुनामी एक जापानी शब्द हैं, जिसका अर्थ हैं ऊँची समुद्री लहरे।

महासागरों के तटीय क्षेत्रों में दिनों-दिन प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है यह चिंता का विषय हैं।
तटीय क्षेत्र विशेष कर नदियों के मुहानों पर सूर्य के प्रकाश की पर्याप्ता के कारण अधिक जैव विविधता वाले क्षेत्रों के रूप में पहचाने जाते थे, वहीं अब इन क्षेत्रों के समुद्री जल में भारी मात्रा में प्रदूषणकारी तत्वों के मिलने से वहाँ जीवन संकट में हैं। तेलवाहक जहाजों से तेल के रिसाव के कारण एवं समुद्री जल के मटमैला होने पर उसमें सूर्य का प्रकाश गहराई तक नहीं पहुँच पाता, जिससे वहाँ जीवन को पनपने में परेशानी होती है और उन स्थानों पर जैव-विविधता भी प्रभावित होती है। यदि किसी कारणवश पृथ्वी का तापमान बढ़ता है तो महासागरों की कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करने की क्षमता में कमी आएगी जिससे वायुमंडल में गैसों की आनुपातिक मात्रा में परिवर्तन होगा और तब जीवन के लिए आवश्यक परिस्थितियों में असंतुलन होने से पृथ्वी पर जीवन भी संकट में पड़ सकता है।

ऐसे ही और Interesting and Amazing Facts पढ़े और दोस्तों के साथ शेयर करें

  • दुनिया की सबसे अद्भुद, आश्चर्यजनक और रहस्यमयी जगहें
  • Facts About Solar System Hindi आश्चर्यों से भरा अन्तरिक्ष का अस्तित्व
  • वॉरेन बफे (दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी) के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य
  • कुछ रोचक जानकारियां / तथ्य Interesting Facts In Hindi
  • भारत-रत्न सर्वोच्च सम्मान के बारें में कुछ जानकारियां
  • एक जैसी शक्ल के नौ-नौ आदमी?

 

 

Previous Articleभारतीय संविधान और उससे जुडी कुछ खास बातें, संविधान दिवस एवं सामान्य ज्ञान
Next Article Complete Chanakya Niti in Hindi : चाणक्य नीति- हिंदी में
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer by profession and likes to posts motivational and inspirational Hindi Posts, before that he had completed BE and MBA in Operations Research. He has vast experience in software programming & development.

यह भी पढ़े

8 Mins Read

MA के बाद सरकारी टीचर कैसे बनें? पूरी जानकारी

पूरा पढ़े
8 Mins Read

फ्री में किताबे कैसे पढ़ें और Download कैसे करें?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

12th Science ke baad kya kare ~ नौकरी, उच्च शिक्षा एवं बेहतर करियर

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
5 Mins ReadJul 25, 2020

छोटे Business Man के लिए Financial Planning के कुछ Tips

9 Mins ReadMar 9, 2025

भारत के राज्य, राजधानी और मुख्यमंत्री

7 Mins ReadAug 16, 2020

विश्व के प्रमुख देश उनकी राजधानी एवं मुद्राएँ | Country, Capital & Currency

6 Mins ReadDec 31, 2022

Blog, Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

8 Mins ReadAug 15, 2020

जानिए पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के बारें में About Trademark, Copyright & Patent

Latest Posts
5 Mins ReadOct 13, 2024
तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
15 Mins ReadJul 17, 2023
Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (31)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Sahil Solanki on आसान तरीकों से रोज 200 रूपए कैसे कमाए?
  • Rohini on खुद को सोने के सिक्के जैसा बनाइए अगर नाली में भी गिर जाए तो भी कीमत कम नहीं होती
  • Manisha mer on भीड़ हौंसला तो देती है, लेकिन पहचान छीन लेती है | Never follow the crowd
  • Umang pasaya on Free Fire Game खेलकर पैसे कैसे कमाएं?
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2025 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.