• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
  • Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
  • Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
  • Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
  • Gyan Kamao का इस्तेमाल करके Gyankamao से पैसे कैसे कमाएं?
  • Freelancing से पैसे कमाने के आसान तरीकें
  • Facebook Ads (FB Advertisements) से कैसे करें कमाई?
  • मोटरसाइकिल (Bike) से पैसे कैसे कमाएं जा सकते हैं ?
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Motivational Hindi Stories 8 Mins Read

Hindi Stories for Kids with Moral / बच्चों की हिंदी कहानियां

Abhishek PandeyBy Abhishek PandeyUpdated:Dec 23, 2023No Comments8 Mins Read
Stories for kids with moral
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

1. Hindi Stories for Kids with Moral

एक गाँव में एक पति-पत्नी रहते थे।  वे बड़े ही ख़ुशी और प्रेम से रहते थे।  दोनों का एक दूसरे पूरा विश्वास था। लेकिन पति की एक कमी थी, वह अपनी पत्नी पर बहुत अधिक विश्वास करता था और इसके लिए वह अपने माता – पिता से भी अलग हो गया। हालांकि वह यह जानता था कि उसके माता – पिता बहुत ही सीधे – सादे हैं, लेकिन वह अपनी पत्नी  के प्रेम में अपने माता – पिता का भी त्याग कर दिया।

Hindi Stories for Kids with Moral Written in Short

उसे अपनी पत्नी के आगे कुछ भी दिखाई नहीं देता था।  एक दिन की बात है, वह व्यक्ति घूमता हुआ गाँव के एक बुजुर्ग आदमी के पास गया।  लोग उन्हें काका कहकर बुलाते थे।

काका बहुत ही अनुभवी थे।  उन्होंने जीवन के बहुत रंग देखे थे। वह काका  के पास गया और उनसे बातें करने लगा।  बातों – बातों में उसने अपनी पत्नी की खूब प्रसंशा की।

उसने काका से कहा, ” मैं अपनी पत्नी को हर बात बताता हूँ।  उससे कोई राज नहीं छुपता हूँ, वह भी कभी मेरा विश्वास नहीं तोड़ती।  मैं अपने माता – पता, भाई –  बहन को भी जो नहीं बताता, वह मैं उसे बता देता हूँ।  मेरा उस पर पूर्ण विश्वास है। ”

काका ने उसे समझाते हुए कहा, “बेटा, तुम अपनी पत्नी पर इतना विश्वास करते हो यह अच्छी बात है, परन्तु हद से ज्यादा विश्वास करना उचित नहीं है।  मैंने भी बहुत दुनिया देखी है इसलिए कह रहा हूँ।  एक बार तुम अपनी पत्नी की परीक्षा ले लो कि वह राज की बात कितना छुपा पाती है।  कई बार ऐसा हो जाता है कि पत्नी अपने पति की भलाई के चक्कर में नासमझी कर जाती है।”

उस व्यक्ति को काका की बात सही लगी और उसने अपनी पत्नी की परीक्षा लेने का निर्णय लिया। एक दिन वह एक कपड़े लपेटकर कटा हुआ तरबूज लेकर घर आया और अपनी पत्नी से कहा, “आज मेरा एक आदमी से बहुत झगड़ा हो गया और गुस्से में आकर मैंने उसे मार दिया और उसका कटा हुआ सिर इस कपडे में बांधकर लाया हूँ, जिससे पुलिस उस शव को पहचान नहीं सके।  तुम किसी को भी इसके बारे में मत बताना, नहीं तो पुलिस मुझे पकड़कर जेल में डाल देगी और फिर मुझे फांसी हो जायेगी। ”

उसके बाद उसने पत्नी से फावड़ा माँगा और घर के पास के एक पेड़ के नीचे गड्ढा खोदकर, एक मटके में उस तरबूज को रखकर उसे दबा दिया और उसे मिटटी डालकर समतल बना दिया।

इस घटना के बाद से ही उसकी पत्नी बहुत परेशान रहने लगी।  उसे अंदर ही अंदर घुटन महसूस होने लगी। उससे जब रहा नहीं गया तो उसने यह बात अपनी पड़ोसन को बता दी और उसे कसम दी कि वह यह बात किसी को भी ना बताये।

अब पड़ोसन भी इस बात को छुपा ना सकी और अपनी पड़ोसन को बता दी और धीरे-धीरे यह बात पुरे गाँव में फैलते हुए पुलिस तक पहुँच गयी और पुलिस उस व्यक्ति के घर आ पहुंची।

उस समय वह व्यक्ति घर पर मौजूद नहीं था। पूरा गाँव जुट गया। पुलिस ने डांटते हुए उस व्यक्ति की पत्नी से पूछा, ” तुम्हारे पति ने ह्त्या के बाद सिर कहाँ छिपाया है। ”

पत्नी डर गयी और पेड़ की तरफ इशारा कर दिया।  तब तक उसके पति को भी सूचना मिल गयी थी, वह भी आ गया। वहाँ खुदाई हुई तो उसमें से मटका और मटके में सड़ा हुआ तरबूज निकला।

इसपर पुलिस ने कहा, “यह सब क्या है ?”

तब उस व्यक्ति ने पूरी बात बता कि उसने अपनी पत्नी की परीक्षा लेने के लिए ऐसा किया था। पुलिस ने दोनों को ऐसा दोबारा ना करने की हिदायत देकर छोड़ दिया।

उसके बाद वहाँ मौजूद काका से उस व्यक्ति ने कहा, “मुझसे गलती हो गयी थी।  आपने बिलकुल सही कहा था।”

इस घटना से उस व्यक्ति को सबक मिल गया था।  अब वह अपने माता – पिता, भाई-बहन और पत्नी के साथ रहने लगा और बेहद जरुरी बातें वह पत्नी को नहीं बताता था।

2- Hindi Kahaniya For Kids एक बार एक किसान भगवान् से बेहद नाराज हो गया। उसने कहा, ” प्रभु, आप भी गज़ब हो। कभी बाढ़ ला देते हो तो कभी सूखा तो कभी ओले पड़ जाते हैं।  हर बार कोई ना कोई कारण आ जाने से फसल खराब हो जाती है।  ”

उसके बाद उसने कहा, ” प्रभु आपको लगता है खेती – बाड़ी की कोई जानकारी नहीं है। आप एक काम करिये एक साल मुझे मौक़ा दें।  मैं जैसा चाहूँ वैसा मौसम बदल सकूं, फिर देखिये मैं कैसे अन्न का भण्डार लगाता हूँ। ”

भगवान मुस्कुराये और बोले, “ठीक है, अब तुम जैसा चाहोगे वैसा ही होगा। मैं मौसम में कोई दखल नहीं दूंगा।” किसान इससे बड़ा ही खुश हुआ और उसने गेंहू की फसल बोली।

अपने हिसाब से मौसम को हैंडल किया। जब चाही धूप मिली और जब पानी की जरुरत हुई तब पानी मिली। ओले, आंधी आने ही नहीं दी, समय के साथ फसल बढ़ी और किसान बड़ा खुश हुआ, क्योंकि उसकी फसल बहुत ही अच्छी थी।

 

किसान ने मन ही मन होचा, “अब भगवान को पता चलेगा कि खेती कैसे की जाती है।  बेवजह ही किसानो को परेशान करते रहते हैं। ” समय के साथ फसल पकी।  फसल बहुत अच्छी हुई।

किसान बहुत ही खुश था। वह बड़े ही गर्व से फसल काटने गया, लेकिन वह जैसे ही फसल काटने गया तो वह हतप्रभ रह गया। गेहू की एक भी बाली के अंदर गेंहू नहीं था। सारी बालियां अंदर से खाली थी।

वह बहुत ही दुखी हुआ और उसने भगवान से कहा, “प्रभु ये क्या हुआ ?”

तब परमात्मा ने कहा, “यह तो होना ही था।  तुमने पौधों को ज़रा भी संघर्ष करने का मौक़ा ही नहीं दिया। ना तो उसे तेज धूप में उनको पकने दिया, ना आंधी ओलों से जूझने दिया। उन्हें चुनौतियों का सामना भी नहीं करने दिया। इसिलिये सब पौधे खोखले रह गया। सोने को भी कुंदन बनने से पहले उसे आग में तपने, हथौड़ी  से पिटने,गलने जैसी चुनोतियो से गुजरना पड़ता है तभी उसकी स्वर्णिम आभा उभरती है जो उसे उत्तम बनाती है।”

Moral – चुनौतियाँ ही इंसान को मजबूत और उत्तम बनाती हैं। 

3- Hindi stories for Children with Moral स्वामी विवेकानंद जी ने कहा है, ” विश्व  में अधिकांश लोग इसलिए असफल हो जाते हैं, क्योंकि उनमें समय पर साहस का संचार नही हो पाता और वे भयभीत हो उठते हैं।

यह बाते उनकी जीवन काल की घटनाओं में सजीव दिखाती है। आज ऐसी ही एक वाक्या के बारे में बताने जा रहा हूँ। 1893 में शिकागो में विश्व धर्म सम्मलेन चल रहा था। स्वामी विवेकानंद जी भी उसमें बोलने के लिए गए हुए थे।

११ सितम्बर को उनका व्याख्यान होना था। मंच के ब्लैक बोर्ड पर लिखा हुआ था- हिन्दू धर्म-मुर्दा धर्म। कोई साधारण व्यक्ति इसे देखकर अवश्य क्रोधित हो जाता, पर स्वामी जी भला ऐसा कैसे कर सकते थे।

वह बोलने के लियए खड़े हुए और उन्होंने सबसे पहले “अमेरिका के बहनो और भाइयों” के साथ श्रोताओं को सम्बोधित किया। स्वामीजी के इस शब्द ने जादू कर दिया, पूरी सभा ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया।

इस हर्ष का कारण था, “स्त्रियों को प्रथम स्थान देना।” स्वामी जी ने सारी वसुधा को अपना कुटुबं मानकर सबका स्वागत किया था। भारतीय संस्कृति में निहित शिष्टाचार का यह तरीका किसी को न सूझा था।

इस बात का बहुत ही अच्छा प्रभाव पड़ा। श्रोता मंत्रमुग्ध होकर उन्हें सुनते रहे। उनके लिए निर्धारित 5 मिनट कब बीत गया पता ही न चला। अध्यक्ष कार्डिनल गिबन्स ने और आगे बोलने का अनुरोध किया। स्वामीजी 20 मिनट से भी अधिक देर तक बोलते रहे।

पुरे अमेरिका में स्वामी जी की चर्चा होने लगी। देखते ही देखते उनके तमाम शिष्य बन गए। अपने व्याख्यान से स्वामीजी ने यह सिद्ध कर दिया कि हिन्दू धर्म भी श्रेष्ठ है।

हिन्दू धर्म में सभी धर्मों को अपने अंदर समाहित करने की क्षमता है। भारतीय संस्कृति, किसी की अवमानना या निंदा नही करती। इस तरह स्वामी विवेकानंद जी ने सात समंदर पार भारतीय संस्कृति की ध्वजा फहराई।

पाठकगणो, उम्मीद है कि आपको यह कहानी Hindi Stories for Kids with Moral Writing पसंद आयी होगी।  Hindi Stories for Kids with Moral Short की तरह की मजेदार हिंदी कहानियां आप Akbar Birbal Story In Hindi PDF   पर जरूर पढ़ें।

अन्य मजेदार कहानिया भी पढ़े

  • अकबर-बीरबल के कुछ रोचक और मजेदार किस्से
  • अकबर के पांच प्रश्न
  • दुखी होने की बजाय यह हंस रहा हैं
  • जीवन है तो समस्याएँ रहेंगी ही
  • अपनी अपनी बात
  • हट पगले, तू माता से भी मजाक करता है ~ तेनालीरमन की कहानियां
  • सफलता के क्या मायने है, पैसा या प्रसिद्धि? Success, Money vs Name&Fame
Previous Articleआत्मनिरीक्षण करो, अन्य को दोष मत दो Success Mantra
Next Article पृथ्वी शॉ से जुड़ी सभी जानकारी | Prithvi Shaw’s Information in Hindi
Abhishek Pandey
  • Website

नमस्कार पाठकगणों, मेरा नाम अभिषेक है। मैं मुंबई में रहता हूँ। मुझे हिंदी कहानियां लिखना और पढ़ना बहुत ही पसंद है। मैं कई तरह की हिंदी कहानियां लिखता हूँ। मुझे उम्मीद है कि यह आपको जरूर पसंद आएगी। धन्यवाद।

यह भी पढ़े

10 Mins Read

बॉलीवुड की 5 ऐसी मूवीज, जो आपकी जिंदगी में लाएंगी सकारात्मक बदलाव

पूरा पढ़े
9 Mins Read

रुकावटें तो जिंदा इंसान के सामने ही आती है, मुर्दों के लिए तो सब रास्ता छोड़ देते हैं

पूरा पढ़े
8 Mins Read

हार गया पर मैं आज खुद से जीत गया

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
5 Mins ReadJul 25, 2020

छोटे Business Man के लिए Financial Planning के कुछ Tips

9 Mins ReadMar 9, 2025

भारत के राज्य, राजधानी और मुख्यमंत्री

7 Mins ReadAug 16, 2020

विश्व के प्रमुख देश उनकी राजधानी एवं मुद्राएँ | Country, Capital & Currency

6 Mins ReadDec 31, 2022

Blog, Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

8 Mins ReadAug 15, 2020

जानिए पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के बारें में About Trademark, Copyright & Patent

Latest Posts
5 Mins ReadOct 13, 2024
तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
15 Mins ReadJul 17, 2023
Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (31)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Sahil Solanki on आसान तरीकों से रोज 200 रूपए कैसे कमाए?
  • Rohini on खुद को सोने के सिक्के जैसा बनाइए अगर नाली में भी गिर जाए तो भी कीमत कम नहीं होती
  • Manisha mer on भीड़ हौंसला तो देती है, लेकिन पहचान छीन लेती है | Never follow the crowd
  • Umang pasaya on Free Fire Game खेलकर पैसे कैसे कमाएं?
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2025 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.