• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Health Tips सफलता के रहस्य 9 Mins Read

आपका खुश रहना ही आपका बुरा चाहने वालो के लिए सबसे बड़ी सजा है

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Jan 29, 2023No Comments9 Mins Read
Best Tips for Happiness in life
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

आपका खुश रहना ही आपका बुरा चाहने वालो के लिए सबसे बड़ी सजा है [How to keep happiness with you all the time?]

इस लेख में
  • खुशी क्या होती है? [What is Happiness]
  • खुश रहने के फायदे [Benefit of Happiness]
  • अकेले में खुश कैसे रहे? [How to be Happy Alone?]
  • खुश रहने के लिए हमें क्या करना चाहिए? [How to be Happy in Life?]
    • १. आत्मनिर्भर बनो [Be self-dependent]
    • २. अपना करियर खुद चुनो [Choose your career yourself]
    • ३. जरूरतमंद लोगों की मदद करना [Helping the needy people]
    • ४. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना [Take care of your health]
    • ५. वर्तमान में जीना [Live in present]

हमेशा खुश कैसे रहे? खुश रहने के लिए हमें क्या करना चाहिए? आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतने उलझ गए है हमारी खुशी मानो गायब सी हो गई है। इस दुनिया में हर व्यक्ति खुश रहना चाहता है। कोई भी काम वह इसलिए करता है, ताकि उसे उस काम से खुशी मिल सके।

बहुत से ऐसे लोग होते है, जो अपनी समस्याओं के आगे रोते रहते है, उनको हल करने के बजाय वे इसका दोष भगवान या दूसरे लोगों को देते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते है, जो जीवन के हर पल का आनंद लेते है।

खुशी कहीं बाहर नहीं होती है, वह तो आपके अंदर ही है। आपको बस उसे समझना है। आप जिस प्रॉब्लम के लिए दुखी हो रहे हो, थोड़ा सा नज़रिया बदल कर देखिए, आप देखेंगे कि वो प्रॉब्लम नहीं अवसर है।Top post on IndiBlogger, the biggest community of Indian Bloggers

ज्यादातर लोग आपको दुखी ही देखना चाहते है। केवल आपके मां-बाप ही आपके लिए अच्छा सोचते है। आपको कभी भी अपनी समस्याओं को बड़ा नहीं बनने देना है, चाहे समस्या कैसी भी हो, आपको बस उसके हल बारे सोचना है।

आपको जीवन के हर पल को जीना चाहिए, किसने क्या कहा,क्यों कहा, इन बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना है और अपनी खुशी को एक कारण जरूर दे। याद रखिए आपका खुश रहना ही आपका बुरा चाहने वालो के लिए सबसे बड़ी सजा है।

आज की इस पोस्ट में हम खुश कैसे रहे? के बारे में चर्चा करेंगे और जानेंगे की खुशी क्या होती है? What is Happiness], खुशी के प्रकार [Types of Happiness] अकेले मे खुश कैसे रहे?[How to be Happy Alone?], खुश रहने के लिए हमें क्या करना चाहिए?[How to be Happy in Life?] आदि बातों को समझेंगे। तो आइए बिना समय बर्बाद किए, शुरू करते है

  • खुशी क्या होती है? [What is Happiness?]
  • खुश रहने के फायदे [Benefit of Happiness]
  • अकेले में खुश कैसे रहे? [How to be Happy Alone?]
  • खुश रहने के लिए हमें क्या करना चाहिए? [How to be Happy in Life?]
  1. आत्मनिर्भर बनो [Be self-dependent]
  2. अपना करियर खुद चुनो [Choose your career yourself]
  3. जरूरतमंद लोगों की मदद करना [Helping the needy people]
  4. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना [Take care of your health]
  5. वर्तमान में जीना [Live in present]

 

खुशी क्या होती है? [What is Happiness]

What is Happiness?

खुशी मन की एक भावना होती है, जिस तरह डर, दुख, तनाव, प्रेम, ईर्ष्या, पॉजिटिव और नेगेटिव विचार होते है, ठीक उसी तरह खुशी होती है। खुशी एक ऐसा शब्द होता है, जिसके कारण व्यक्ति के अंदर उत्साह, संतोष, पूर्ति और सकारात्मक भाव उत्पन्न होता है।

हम जिन चीजों के प्रति ज्यादा आकर्षित होते है, वे चीज़े मिलने के बाद हम खुश होते है। लेकिन कुछ समय बाद हम उस चीज से भी बोर हो जाते है और एक नई चीज को ढूंढ़ते है। यह असली खुशी नहीं है, यह केवल कुछ समय के लिए होती है।

हम ज़िन्दगी में जो भी कर रहे है, वो खुशी पाने के लिए करते है। दुनिया में 99 प्रतिशत लोगों को ये लगता है कि जब उन्हें वो चीज मिल जाएगी, जिसे वो पाना चाहते है, तो वो खुश होंगे। जैसे, जब तक पैसा नहीं है, तब तक पैसा ही प्रॉब्लम है, पैसा मिलने के बाद कुछ और पाने का मन करेगा। यह चक्र जीवन भर चलता ही रहेगा। खुशी आपके कल में नहीं है, बल्कि खुशी आज में है, अभी में है।

इसलिए खुशी को बाहर ढूंढ़ना बंद करे और अपने अंदर खुशी को तरासे।

 

खुश रहने के फायदे [Benefit of Happiness]

Benefits of Happiness

हमारे जीवन का सबसे अच्छा पल वो होता है, जिसमे हम खुश होते है। खुश रहने के बहुत से फायदे होते है। विज्ञान की माने तो खुश रहने से हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते है।

खुश रहने से हमारा तनाव खत्म होता है। हमारी खुशी दिमाग के द्वारा कंट्रोल होती है। जब हम खुश होते है, तो दिमाग डोपामाइन हार्मोन निकालता है, जिससे हमें अच्छा महसूस होता है और तनाव काफी हद तक कम हो जाता है।

खुश रहने के कारण हमारे शरीर का हर एक अंग अच्छे से काम करता है। पाचन तंत्र मजबूत होता है, जिससे शरीर को रोगों से लड़ने में शक्ति मिलती है।
खुश रहने के कारण हृदय की धड़कन सामान्य रहती है। डॉक्टरों का मानना है, खुशी सबसे दवा और सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। खुशमिजाज व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है।

खुश रहने से आप अपने आप को लोगों के सामने बेहतर प्रदर्शित कर पाते है। खुशमिजाज होने के कारण हर कोई आपसे बात करना चाहता है। खुश रहने से आपके चेहरे पर निखार आता है, आपका दिमाग अच्छे से कार्य करता है और आप सही-गलत में फैसला कर पाते है।

खुशी से किया गया काम आपको सफलता दिलाता है। खुश होकर आप कोई भी काम करते हो, तो उस काम के पूरा होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। आपका मन भी काम में लगा रहता है।

इसलिए अपने आप को हमेशा खुश रखिए।

अकेले में खुश कैसे रहे? [How to be Happy Alone?]

Be happy keey happiness in alone

क्या हम अकेले भी खुश रह सकते है? अकेला मतलब, ना आपके पास कोई व्यक्ति हो और ना कोई चीज, यहां तक आपका मोबाइल-फोन भी नहीं। आज हम सिर्फ नाम के लिए ही लोगों से जुड़े हुए है या खुश होने का दिखावा करते है, लेकिन अंदर से हम बहुत अकेले होते जा रहे है। हमारी असली खुशी गायब सी हो गई है।

याद कीजिए जब आप बच्चे थे, तो अकेले ही खेल लिया करते थे और अकेले में भी बहुत खुश रहते थे। वो हमारी असली खुशी थी, उसमें किसी प्रकार का कोई स्वार्थ नहीं था। लेकिन आज हमने अपने आप को प्रॉब्लम्स और हालातों के एक सीमित दायरे में बांध लिया है और इसी को खुशी समझते है। यह हमारे अंदर की नहीं बल्कि बाहरी खुशी है। हमारे अंदर एक खालीपन है, हमें उसे भरना होगा।

इसे समझने के लिए आप किसी एकांत जगह पर जाकर बैठ जाइए, जहां कोई ना हो, आपका मोबाइल भी नहीं। 1 घंटे तक वहां बैठे रहिए, आप देखेंगे कि आपका दिमाग वहां से उठने के लिए बार-बार बहाने बनाएगा, आप बोर हो जाओगे, बार-बार आपको अपने मोबाइल की याद आएगी। इसी को अकेलेपन कहते है। अगर आप खुद के साथ अकेले खुश रहना सीख गए, तो आप किसी के साथ भी खुश रह सकते है।

इसके लिए आपको अपने आप को समझना होगा, वास्तविकता को देखना होगा, आपके आस-पास क्या चल रहा है, आपके दिमाग में क्या चल रहा है, उन्हें Observed करना होगा।

हमे लगता है कि हमें लोगो से, प्रकृति से जुड़ना चाहिए जबकि हम पहले से ही इनसे जुड़े हुए है। जो इनसे जुड़ा है, वो खुश है। इस जुड़ने को ही योग कहते है।

आपको अकेले में बैठ कर देखना होगा कि प्रॉब्लम कहा है, आपको समझ आएगा कि जिसे मै प्रॉब्लम मान बैठा हूं, वो असलियत में कुछ और है। लोगो को समझे, अपनी खुशी का कारण ढूंढे। धीरे-धीरे आप अपने आप को समझने लगेंगे, इस तरह आप अकेले में भी खुश रह सकते हो।

 

खुश रहने के लिए हमें क्या करना चाहिए? [How to be Happy in Life?]

How to keep yourself happy in hindi

खुश रहना हमारे जीवन के लिए कितना जरूरी है, यह तो हमने समझ लिया, लेकिन खुश कैसे रहा जाए?
खुशी पाने का कोई तंत्र या टोटका नहीं होता है। खुशी हमारे मन से उत्पन्न होती है। अगर आप यही सोचते रहे कि खुश कैसे रहा जाए? तो आप खुश नहीं रह पाएंगे, खुश रहने के लिए आपको अपने जीवन में कुछ बदलाव करने होंगे। तो आइए जानते है, खुश रहने के लिए हमें क्या करना चाहिए?

 

१. आत्मनिर्भर बनो [Be self-dependent]

जब आप किसी ओर पर निर्भर हो जाते हो, तो आपने अपने जीवन का कंट्रोल उसके हाथ में दे दिया है। अब वह इंसान जिस तरह आपको चलाएगा, आपको चलना पड़ेगा। आपकी खुशी, आपके Emotions सब उसके हाथ में होंगे। आप सिर्फ एक कठपुतली बनकर रह जाओगे। इसलिए वक्त रहते, अपने आप को आत्मनिर्भर बनाओ।

खुद मेहनत करो, जिम्मेदारियां उठाओ और अपने फैसले खुद लो। लोगों से उम्मीद लगाना छोड़ दो, क्योंकि उम्मीद सिर्फ दुख देती है। अगर उम्मीद करनी ही है, तो अपने आप से करो। आत्मनिर्भरता आपको एक आजाद जीवन देती है और जो आजाद है, वहीं तो खुश है।

२. अपना करियर खुद चुनो [Choose your career yourself]

अगर आप किसी ओर के फैसले पर गलत करियर चुन लेते हो, तो जिंदगी भर आपको पछताना ही पड़ेगा। आप सोचेंगे कि मैंने ये कर लिया होता, तो अच्छा होता। इसलिए अपने रास्ते खुद चुनिए। हम ज़िन्दगी का आधा समय अपने काम को देते है, अगर काम में ही खुशी ना मिली, तो जीवन में खुश कैसे रह पाएंगे। इसलिए अपने passion को ढूंढिए और अपने पसंद के काम पर मेहनत कीजिए, आप खुश रहेंगे।

३. जरूरतमंद लोगों की मदद करना [Helping the needy people]

आपने महसूस किया होगा कि जब आप किसी की मदद करते हो, तो आपको दिल से खुशी मिलती है। यह वास्तविक खुशी होती है। खुशी का सम्बन्ध पैसों से, या आरामदायक जीवन से नहीं है, बल्कि जरूरतमंद लोगों की मदद करने में है। अपनी खुशियों को लोगों के साथ बांटना सीखो, यह अच्छे इंसान की पहचान होती है। इसलिए जब भी कभी मौका मिले, तो लोगो की मदद जरूर करें, आपको खुशी जरूर मिलेगी।

४. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना [Take care of your health]

कहते है कि ‘पहला सुख, निरोगी काया’ अर्थात स्वस्थ शरीर ही जीवन का असली सुख है। आपके पास चाहे जितना पैसा हो, गाड़ी हो, अगर स्वास्थ्य ठीक नहीं है, तो आप खुश नहीं रहेंगे। खराब स्वास्थ्य के कारण आपका कहीं मन नहीं लगेगा। इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए आप अच्छा खाना खाए, एक्सरसाइज करें, योग करें और अपने शरीर को तंदुरुस्त रखे।

५. वर्तमान में जीना [Live in present]

कुछ लोग अपने भविष्य के बारे में बहुत ज्यादा सोचते है और परेशान रहते है, तो कुछ अपने बीते कल की बुरी यादों को भुला नहीं पाते है। इन दोनों ही परिस्थिति में व्यक्ति खुश नहीं रहता है। अगर आप केवल अपने वर्तमान के बारे में सोचें, तो आप वर्तमान के साथ साथ भविष्य को भी सुधार पाएंगे। वर्तमान में जीने को ही मेडिटेशन कहते है।

अपने जीवन में क्या चल रहा है, हम किस तरह के विचार रखते है, जीवन का उद्देश्य क्या है, हमें इन बातों को समझना चाहिए और यह तभी संभव होगा, जब हम Past और Future की छोड़ Present के बारे में सोचेंगे। खुशी केवल सोचने से नहीं, बल्कि जीवन में कुछ अच्छा हासिल करने से मिलती है।

आशा करता हूं कि आपको यह लेख, आपका खुश रहना ही आपका बुरा चाहने वालो के लिए सबसे बड़ी सजा है [How to be Happy all the time?] अच्छा लगा होगा।

इस लेख को Social media के माध्यम से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ Share जरूर करे।

Previous Articleगृहस्थ बड़ा या सन्यासी Inspirational Hindi Kahani
Next Article हिंदी कविताएं Corona pandemic & Mothers day Poem
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

9 Mins Read

ज्यादा सोचने से होने वाले नुकसान

पूरा पढ़े
8 Mins Read

सुबह 3:00 बजे कैसे उठे? सुबह जल्दी उठने के फायदे

पूरा पढ़े
8 Mins Read

Dance Benefits ~मेंटल हेल्थ बेहतर करने के लिए कीजिए Dance

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.