• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
सफलता के रहस्य 7 Mins Read

इंसान को सबसे बड़ा धोखा उसके विचारों से मिलता हैं

Mahesh YadavBy Mahesh Yadav1 Comment7 Mins Read
विचार, जिनमें हमारा संपूर्ण जीवन बदलने की क्षमता होती है
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

इंसान को सबसे बड़ा धोखा उसके विचारों (thoughts) से मिलता हैं

संसार में इंसान ही वह एकमात्र ऐसा प्राणी है, जिसे ईश्वर ने सोचने और समझने की शक्ति प्रदान की है। इसलिए हर इंसान की अपनी सोच है, अपनी समझ है और अपने विचार हैं जिन्हें व्यक्त करके, वह अपने मन की बात कह सकता है। अतः हम कह सकते हैं कि, मनुष्य ही वह प्राणी है जो, अपनी विचार करने की क्षमता और अपनी कल्पना शक्ति से संपूर्ण दुनियां बदलने की ताकत रखता है।

अपनी रचनात्मकता से वह चाहे तो दुनियां को रंगों से भर सकता है या रंगहीन भी कर सकता हैं। यह उसके सोच विचार करने के तरीके पर निर्भर करता है।

यह भी सच है कि इंसान को सबसे बड़ा खतरा, उसके अपने ही विचारों से होता है और उसके जीवन का सबसे बड़ा धोखा भी उसके विचार ही उसे देते हैं।

इसलिए इतिहास गवाह है कि विचार वह चीज है, जो अच्छे से अच्छे लोगों को भी धूल चटाने का माद्दा रखते हैं। इतिहास में भी कई ऐसे उदाहरण देखने को मिल जाएंगे, जिनमें बड़े बड़े लोगों ने भी अपने विचारों से ही नाम कमाया है, या फिर अपना नाम मिट्टी में मिला दिया है।

विचार, जिनमें हमारा संपूर्ण जीवन बदलने की क्षमता होती है, कई तरह के होते हैं। अच्छे विचार, बुरे विचार, सकारात्मक विचार और नकारात्मक विचार, इस तरह के कई विचार हर समय हमारे मन और मस्तिष्क पर कब्जा किए रहते हैं। क्योंकि एक स्वस्थ मनुष्य का मस्तिष्क, एक ऐसी मशीन की तरह  है जो कभी भी नहीं रुकती हैं और सतत कार्यशील रहती है, वह कभी भी और किसी भी परिस्थिति में विचार करना बंद नहीं कर सकता है।

सकारात्मक और अच्छे विचार, जहां हमें जीवन में सदैव आगे बढ़ने और मुसीबतों का सामना करने की प्रेरणा देते हैं, वहीं पर बुरे और नकारात्मक विचार, हमारे क़दमों को पीछे खींचते है और केवल निराशा ही प्रदान करते हैं। अतः इंसान के अच्छे या बुरे भविष्य के लिए और कोई नहीं बल्कि सर्वथा उसकी अपनी सोच और उसके अपने विचार ही उत्तरदायी होते हैं। उसके विचार ही हमेशा उसे अच्छी या बुरी राह दिखाते हैं।

The Importance of Thinking

आपने भी कभी यह देखा या अनुभव किया होगा कि, किसी एक ही, घटना या वस्तुस्थिति को देखने का इंसान का नजरिया या सोच भी भिन्न भिन्न होती है, जैसे कि, एक पानी से आधे भरे हुए गिलास को हर इंसान अपनी ही दृष्टि से देखता है, किसी को गिलास आधा भरा हुआ दिखता है, तो कोई उसे आधा खाली कहता है यह सिर्फ हमारी सोच, समझ और हमारे विचारों पर निर्भर करता है कि हम उस गिलास को किस तरह से देखते हैं। साथ ही साथ यह भी निश्चित हो जाता है कि हम उस एक छोटे से गिलास में भी कितनी संभावनाएं देखते हैं।

हमारे विचारों की ताकत इतनी ज्यादा होती है कि, हमारे संपूर्ण जीवन की दशा और दिशा इन्ही से तय हो जाती है। हम किस तरह के जीवन को अपनाते हैं, यह हमारे विचार ही हमारे लिए तय करते हैं।

इसलिए हमें अक्सर यह कहा जाता है कि, कोई भी निर्णय लेते समय, हमेशा अपने विचारों को सकारात्मक रखकर ही किसी चीज को देखें और तभी किसी निर्णय पर पहुंचें। जल्दबाजी में, गुस्से में और बिना सोच विचार करके लिए गए फैसले अक्सर ही गलत साबित होते हैं और हमारे एक गलत फैसले से हमारा जीवन ही गलत दिशा में चला जाता है। अतः विचार करना और सकारात्मक विचार करना जीवन में आगे बढ़ने के लिए बेहद जरूरी है।

कभी-कभी हम अपने जीवन की सबसे महत्वपूर्ण बात पर भी फैसला नहीं ले पाते हैं। ऐसे समय पर भी कई तरह के किंतु परंतु, हमारे दिमाग में चलते रहते हैं

और हमें, अपने ही जीवन के महत्वपूर्ण फैसले को लेने के लिए दुसरों की सहायता लेनी पड़ जाती है। ऐसा हमारे मन मस्तिष्क में चल रहे नकारात्मक विचारों की वजह से होता है। हम उस फैसले के सकारात्मक दृष्टिकोण को देख ही नहीं पाते हैं और नकारात्मक बातों पर अपना ध्यान केंद्रित कर लेते हैं।

इस तरह हमारी सोच और विचारों का द्वंद होता है, जिसमें हम किसी भी फैसले पर पहुंचने में असमर्थ हो जाते हैं और दुसरों पर निर्भर होकर रह जाते हैं।

आप चाहें इस बात को माने या ना माने, पर कभी कभी कोई सोच या विचार हम पर इतना हावी हो जाता है कि हम अपना अस्तित्व ही भूल जाते हैं। अर्थात हम उसी तरह के बन जाते हैं,जिस तरह से हम विचार करते हैं। अतः हमारे विचारों से ही हमारा व्यक्तित्व झलकता है, या यूं कहें कि हमारे विचार ही हमारे व्यक्तित्व का आईना होते हैं।

यदि हम सकारात्मक दृष्टिकोण रखकर सोचते हैं तो हमारे विचारों की गुणवत्ता भी वैसी ही होगी। और हमारे व्यक्तित्व से भी सकारात्मकता झलकेगी, जो किसी को भी अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम होती है। इसके विपरीत नकारात्मक सोच और विचार करने वाले व्यक्ति से भी नकारात्मक ऊर्जा निकलती हैं, जिससे हर कोई दूर ही रहना चाहता है।

Think Positive and Always Be Happy

आज के इस युग में जहां हर कोई अपनी किसी ना किसी समस्या से ग्रस्त हैं, चाहे वह मानसिक समस्या हो या शारीरिक समस्या हो, ऐसे में वह एक ऐसे सहारे की तलाश में रहता है, जो उसे सकारात्मकता की ओर लेकर जाएं और एक सही दिशा दिखाएं ना कि वह किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आना चाहेगा, जिसके विचार पहले से ही नकारात्मक हो। इससे तो उसकी निराशा, आशा में बदलने के बजाय और भी बढ़ जाएगी।

अतः कोई भी व्यक्ति ऐसे किसी भी व्यक्ति से कोसों दूर रहने का प्रयास करेगा, जो नकारात्मक सोच और विचार रखता हो और हमेशा ही दुसरों के दुःख दर्द को सुनने के बजाय खुद का ही रोना लेकर बैठ जाता हो।

इसलिए ही कुछ लोग हमेशा यह सोचते हैं कि कोई भी उनके पास क्यों नहीं आता है, या कोई भी उनका दुःख दर्द क्यों नहीं समझता है, पर वे लोग कभी भी आत्मनिरिक्षण नहीं करते हैं कि  गलती कहीं उनकी ही तो नहीं है। कहीं उनका व्यक्तित्व या सोच ही तो इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं,कि लोग उनसे दूर हो रहें हैं या उन्हें अपने से दूर कर रहे हैं?

कहीं आपकी नकारात्मक सोच या आपके नकारात्मक विचार ही तो आपको दुसरों से दूर नहीं कर रहे हैं? कहीं आपके विचारों की नकारात्मकता, आपके विचारों की सकारात्मकता के उपर हावी तो नहीं हो रही है, या आपके अच्छे विचार, आपके बुरे विचारों के पीछे छुप तो नहीं गए हैं? आप अपने जीवन में दुःखी है, निराश हैं या असफल है तो, इसके पीछे कहीं आपके विचार ही तो उत्तरदाई नहीं है?

इन सभी प्रश्नों का उत्तर केवल हां है। हां आपकी हर समस्या का कारण और निवारण आपके अपने विचार ही है। आपके विचार ही आपकी हार और जीत तय करते हैं। आपके विचार ही यह निश्चित करते हैं कि लोग आपके पास, आपके साथ या आपके लिए खड़े रहे या आपसे दूर हो जाएं। आपके विचार ही आपके व्यक्तित्व का सबसे मजबूत पक्ष है, जो लाखों लोगों में भी आपको सबसे अलग दिखाता है।

हम अपने जीवन में, बाहर से कितने भी मजबूत दिखाई दे, पर हम अकसर ही अपने विचारों से हार जाते हैं। हम शरीर से चाहे जितने भी बलशाली क्यों ना हो, पर यदि हमारे विचारों में बल नहीं है, तो जीवन की किसी भी लड़ाई में हमारी हार तो सुनिश्चित ही है।

इसलिए ही हमें सबसे पहले अपने विचारों की गुणवत्ता को बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए और सकारात्मक सोच रखना चाहिए। अपनी बुरी से बुरी परिस्थिति को भी अपने विचारों की सकारात्मकता से निश्चित ही बदला जा सकता है।और यदि हम अपने विचारों से हार मान लेते हैं, तो हमारी हार भी तय है।

इसलिए ही मनुष्य का सबसे बड़ा संबल और मित्र उसके अपने विचार हैं तो उसका सबसे बड़ा दुश्मन भी उसके विचार ही है। अतः विचारों से धोखा खाने के बजाय उन्हें अपना मित्र बनाने की कोशिश करें।

कुछ और, Motivational & Inspirational Post भी पढ़े

  • क्या आप भी यह सोचते हैं कि लोग क्या कहेंगे?
  • याद रखे Life में कभी बुरा वक़्त नहीं आता ~ Inspirational Tips
  • सफलता के क्या मायने है, पैसा या प्रसिद्धि?
  • पहले खुद को बदलने का संकल्प लें | Secrets of Success in Hindi
  • एक हार के बाद जीवन रुकता नहीं हैं ~ Success Mantra
  • ज्ञानी और अज्ञानी में क्या अंतर है? Wisdom level
Previous ArticleSuccessful लोगो की सोच कैसी होती है?
Next Article टालमटोल बंद कीजिए Stop Procrastinating, Do It Now
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

8 Mins Read

सुबह 3:00 बजे कैसे उठे? सुबह जल्दी उठने के फायदे

पूरा पढ़े
13 Mins Read

बुद्धिमान व्यक्ति के 10 लक्षण: समझदार लोगों की ये आदतें पहचानें

पूरा पढ़े
11 Mins Read

Smart Work और Hard Work में क्या फर्क है?

पूरा पढ़े

1 Comment

  1. Good vichar on Dec 28, 2020 9:52 am

    very nice thoughts…

    Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.