• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
  • Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
  • Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
  • Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
  • Gyan Kamao का इस्तेमाल करके Gyankamao से पैसे कैसे कमाएं?
  • Freelancing से पैसे कमाने के आसान तरीकें
  • Facebook Ads (FB Advertisements) से कैसे करें कमाई?
  • मोटरसाइकिल (Bike) से पैसे कैसे कमाएं जा सकते हैं ?
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
जीवनी 8 Mins Read

विलियम शेक्सपियर का संक्षिप्त जीवन परिचय

Jyoti YadavBy Jyoti YadavNo Comments8 Mins Read
william shakespeare short biography
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

Biography of William Shakespeare in Hindi, एक महान कवि, नाटककार, अभिनेता जैसी उपाधियों से मशहूर विलियम शेक्सपियर को सदी के सबसे महान लेखकों में से एक माना जाता है। उनकी लोकप्रियता इस कदर है कि हॉलीवुड में अब तक उनके जीवन एवम रचनाओं पर आधारित कई फिल्में भी बन चुकी है।

अतः मृत्यु के बाद आज भी सैकड़ों वर्षो से शेक्सपियर लोगों के दिलों में जिंदा है। आज हम आपके साथ इस लेख में उनकी जिंदगी से जुड़ी कई सारी महत्वपूर्ण जानकारियां उनकी बायोग्राफी में साझा करने जा रहे हैं। अगर आप भी इस प्रसिद्ध व्यक्ति के जीवन को करीब से समझना चाहते हैं तो यह बायोग्राफी आपको जरूर पढ़नी चाहिए।

विलियम शेक्सपियर का जीवन परिचय

नामविलियम शेक्सपियर
जन्म26 अप्रैल 1564
राष्ट्रीयताब्रिटिश
प्रसिद्धीसबसे महान लेखक
पेशानाटककार, अभिनेता
मातामैरी शेक्सपियर
पिताजॉन शेक्सपियर
पत्नीऐनी हथावे
भाई – बहनएडमंड शेक्सपियर, जोआन शेक्सपियर, गिल्बर्ट शेक्सपियर,
मार्गरेट शेक्सपियर, ऐनी शेक्सपियर, रिचार्ड शेक्सपियर
बच्चेसुसंना हॉल, हम्नेट शेक्सपियर, जूडिथ क़ुइनी
जन्म स्थानइंग्लैंड के स्ट्रेटफोर्ड – अपॉन – एवन
मृत्यु23 अप्रैल 1616

विलियम शेक्सपियर अपने ज़माने के मशहूर लेखक, नाटककार और अभिनेता रहे हैं। दोस्तों आपने भी इनकी कोई न कोई कहानी ज़रूर पढ़ी होगी। इनके समय में इन्हें इंग्लैंड का राष्ट्रीय लेखक भी कहा जाता था।

इनके नाटक, कहानियां और लेख आज भी लोग बड़े शौक से पढ़ते हैं। विलियम शेक्सपियर का जन्म ठीक से तो किसी को मालूम नहीं है लेकिन चर्च के रिकॉर्ड के अनुसार इनका जन्म 26 अप्रैल सन 1564 को हुआ था। पिता इनके एक स्थानीय व्यापारी थे जो कि सरकार द्वारा एक ज़िम्मेदार पद पर भी कार्य कर रहे थे।

इनकी माता पड़ोस के एक गाँव के एक जमीदार की बेटी थीं। विलियम शेक्सपियर के पिता के 8 संतानें थीं जिनमे से यह तीसरे नंबर पर आते थे। इनकी शुरुआती पढ़ाई के ठोस सबूत नहीं मिलते लेकिन कहा जाता है कि इन्होने स्ट्रेटफोर्ड ग्रामर स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है।

काफी लोग कहते हैं कि इन्होने अपने पिता की आर्थिक रूप से मदद करने के लिए 13 वर्ष की उम्र में पढ़ाई छोड़ दी थी और उन्होंने कभी कॉलेज अटेंड नहीं किया था। बाद में 18 वर्ष की उम्र में इनकी शादी हो गई थी।

इनकी शादी ऐनी हथावे नाम की लड़की से हुई जो कि शेक्सपियर से 8 साल बड़ी थी। उनसे इनकी तीन संतानें हुई जिसमें से पहले इनकी बेटी का जन्म हुआ और बाद में इनके घर जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया।

कुछ समय बाद इनमें से एक बच्चे की मृत्यु हो गई थी। बाद में यह लंदन आ गए जहाँ पर शुरुआत में इन्होने किसी रंगशाला में नौकरी की लेकिन कुछ दिनों पश्चात ही यह चेंबरलेन नाम की एक कंपनी के सदस्य बन गए।

विलियम शेक्सपियर कवि के रूप मेंनाट्य कला के साथ साथ विलयम शेक्सपियर ने कविताएं लिखने की कोशिश की। शुरुआत में उन्होंने अपनी दो कविताएं लिखीं जिनके नाम ‘वीनस एंड एडोनिस’ एवं ‘दी रेप ऑफ़ लूक्रेस’ लिखीं। यह दोनों कविताएं रिओथेस्ले, साउथएम्प्टन के एर्ल को समर्पित की गईं थीं।

शेक्सपियर की यह दोनों कविताएं काफी प्रसिद्ध रहीं। इनकी कविताओं को काफी पसंद किया जाता था। आज भी स्कूलों में भी इनकी कविताओं को पढ़ाया जाता है। विलियम शेक्सपियर की कुछ मशहूर कविताएं यह हैं

शुक्र और एडोनिस1593
लूस्रे का बलात्कार1594
सोननेट्स1598-1609
द पैशनेट पिलग्रिम1599
फीनिक्स और कछुआ1601

विलियम शेक्सपियर नाटककार के रूप में कविता लिखने के साथ साथ विलियम शेक्सपियर एक अच्छे नाटककार भी थे। मिली हुई जानकारी के अनुसार उन्होंने अपने नाट्य के शुरुआत 21 वर्ष की उम्र में कर दी थी।

उनके प्रदर्शन के मिले एक रिकॉर्ड के अनुसार उन्होंने अपने नाट्य के करियर की शुरुआत लंदन के एक मंच से वर्ष 1592 में की थी और वह उस समय काफी मशहूर हुए थे। बाद में इन्हें इतनी सफलता मिली कि वर्ष 1599 में इन्होने अपना खुद का थिएटर खरीद लिया जिसका नाम ग्लोब रखा गया।

नाटक लिखने के अलावा वह नाटक में अभिनय भी किया करते थे। इनके समय में महिलाएं नाटक में अभिनय नहीं करती थी इसलिए इनके नाटकों में महिलाओं के पात्र पुरषों द्वारा ही निभाए जाते थे।

उन्होंने अपने और दूसरों के लिखे गए नाटकों में कार्य किया है। इस तरह वह अभिनेता के रूप में भी मशहूर हुए। विलियम शेक्सपियर ने कुल 37 नाटक लिखे जसमें से केवल 15 ही प्रदर्शित हो पाए। हालाँकि उनकी नाटक प्रदर्शित करने में ज़्यादा रूचि थी।

अपनी कला के माध्यम से उन्होंने इतना धन अर्जित किया कि बाद में वह एक विशाल हवेली खरीद पाए जिसका नाम न्यू हाउस रखा गया। इस प्रकार शेक्सपियर नाटककार और अभिनेता के रूप में प्रसिद्ध हुए। विलियम शेक्सपियर ने काफी सारे नाटक लिखे लेकिन यह इनके कुछ प्रसिद्ध नाटक हैं।

All’s Well That Ends Well1601-1605
Antony and Cleopatra1606-1607
As You Like It1598-1600
The Comedy of Errors1589-1594
Coriolanus1608
Cymbeline1608-1610
Hamlet1599-1601
Julius Caesar1599-1600

विलियम शेक्सपियर के लिखने और कामकाज का अंदाज़, तरीका दूसरों से अलग था। वह एक ऐसे लेखक थे जिन्होंने अलग अलग शैलीयों को अपनाने के कोशिश की।

विलियम के शुरूआती करियर में वह ज़्यादातर काम के थीम इतिहास से लेते थे। जैसे कि जैसे ‘रिचार्ड 2’, ‘हेनरी 5’, ‘हेनरी 6’ आदि। इनके नाटकों में कॉमेडी के साथ साथ रोमांस होता था। इनके नाटकों को बहुत पसंद किया जाता था।

कॉमेडी के बाद इन्होने ट्रेजेडी शैली को चुना और इसमें भी यह काफी सफल हुए। इसके बाद इन्होने कॉमेडी और ट्रेजेडी को मिलाकर ट्रेजेडिककॉमेडीस शैली में नाटक लिखा जिसे काफी पसंद किया गया और इस नाटक का अंत सुखद हुआ था। ऐसा माना जाता है कि विलियम शेक्सपियर के पिछले तीन नाटकों को जॉन फ्लेचर के सहयोग के साथ लिखा गया था जोकि शेक्सपियर के बाद किंग’स मेन थिएटर ग्रुप में नाटककार के रूप में काफी प्रसिद्ध हुए।

इन्हें सभी लोग पसंद करते थे हालाँकि कुछ लोग समय समय पर इनकी आलोचना भी करते रहे हैं। विलयम शेक्सपियर की मृत्यु कैसे हुई? विलियम शेक्सपियर स्ट्रेटफोर्ड से वर्ष 1613 तक रिटायर हो चुके थे। अपनी कला इस्तेमाल करके उन्होंने काफी नाम और पैसे कमा लिए थे। उन्होंने अपने शहर के सबसे आलीशान घर New Place को भी खरीद लिया था।

विलियम शेक्सपियर की मृत्यु उनके जन्म दिन से ठीक 3 दिन पहले मृत्यु 23 अप्रैल 1616 को हुई थी। हालाँकि उनकी मृत्यु के कारण का कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं मिलता। लेकिन आज भी दुनिया में कई जगह महान शेक्सपियर को याद करने के लिए उनकी मूर्तियां स्थापित की गई हैं।

शेक्सपियर को मिले सम्मान और पुरस्कार रिकॉर्ड के मुताबिक, विलियम शेक्सपियर को कोई भी पुरस्कार नहीं दिया गया है हालाँकि हम सभी उनका दिल से सम्मान करते हैं। लेकिन बाद में स्ट्रेटफोर्ड को उनके जन्म स्थान के रूप में तीर्थ का दर्जा दिया गया और वर्ष 1847 में जिस घर में उनका जन्म हुआ था उसे राष्ट्रिय स्मारक का दर्जा भी दिया गया था।

यहीं नहीं सन 1932 में रॉयल शेक्सपियर थिएटर और सन 1964 में शेक्सपियर सेंटर की भी स्थापना की जा चुकी है।

विलियम शेक्सपियर के विचार William Shakespeare Quotes in Hindi

  • अपना प्यार ऐसे इंसान पर मत व्यर्थ करो जिसे आपकी कदर नहीं है।
  • नर्क वहां खाली है और यहां सब शैतान भरे हुए हैं।
  • हम यह तो जानते हैं कि हम क्या हैं, लेकिन हम यह नहीं जानते कि हम क्या हो सकते हैं।
  • हंसी और ख़ुशी के साथ पुरानी झुर्रियां भी साथ में आती हैं।
  • मुर्ख को लगता है कि वह समझदार है, परन्तु समझदार व्यक्ति को पता है कि वह मुर्ख है।
  • अच्छा या बुरा कुछ नहीं होता, इसे हमारी सोच बनाती है।
  •  हे प्रभु, ये मनुष्य कितना मुर्ख है।
  • सबसे प्यार करो, कुछ पर भरोसा करो और किसी को कुछ बुरा मत कहो।
  • कोई भी चमकती हुई चीज़ सोना नहीं होती।
  • एक मिनट देरी से बेहतर है तीन घंटे जल्दी पहुंचो।
  • माँगा गया प्यार अच्छा है, लेकिन बिन माँगा प्यार बेहतर है।
  • जो हो चूका है उसे पूर्ववत नहीं किया जा सकता।

विलियम शेक्सपियर से जुड़े कुछ अनसुने तथ्य

  • शेक्सपियर ने अपनी पत्नी से शादी उनके गर्भधारण के समय की थी। शादी के समय वह 3 महीने गर्भ से थी।
  • अब तक 16 करोड़ से भी ज़्यादा वेबसाइटस शेक्सपियर के बारे में लिख चुकी हैं।
  • शेक्सपियर के समय औरतों का थिएटर में जाना या काम करना कानूनन अपराध था इसलिए उनके नाटकों में औरतों के पात्र भी पुरषों द्वारा निभाए जाते थे।
  • ऐसा कहा जाता है कि शेक्सपियर ने कभी कॉलेज अटेंड नहीं किया।
  • अपने समय के शेक्सपियर पहले ऐसे व्यक्ति थे जिहोने अपने लिखे नाटक में ही अभिनय किया हो।
  • मृत्यु से पहले शेक्सपियर को काफी दौलत और शोहरत हासिल हो चुकी थी।
  • शेक्सपियर द्वारा करीब 1700 अंग्रेजी के शब्दों की रचना की है और इनमें से कुछ काफी प्रसिद्ध भी हुए हैं।
  • शेक्सपियर की सेक्सुअलिटी पर काफी सवाल उठते रहे हैं और काफी लोगों का कहना है कि वह उभयलिंगी थे।
  • शेक्सपियर को अपने समय में इंग्लैंड का राष्ट्रीय कवि भी कहा जाता था।

Conclusion

तो साथियों विलियम शेक्सपियर की जीवनी पर आधारित यह लेख आपको कैसा लगा? हमें कमेंट के माध्यम से सूचित करना ना भूलें, साथ ही जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर अवश्य करें।

Previous Articleयात्रा के समय का उपयोग कैसे कर सकते हैं?
Next Article बन्दे हैं हम उसके Dhoom-3 2013 Lyrics in Hindi
Jyoti Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Jyoti Yadav is a Digital Marketing analyst by profession and like to posts motivational and inspirational Hindi Posts. She has experience in Digital Marketing and specializing in organic SEO, social media marketing, Affiliate Marketing.

यह भी पढ़े

12 Mins Read

पल्लवी जोशी जीवनी ~ Pallavi Joshi Biography in Hindi

पूरा पढ़े
11 Mins Read

CDS Bipin Rawat Biography चीनी सेनाओं को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था

पूरा पढ़े
8 Mins Read

दुनिया के सबसे जुगाडू इन्सान बिजनेस मैग्नेट Richard Branson जीवनी

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
5 Mins ReadJul 25, 2020

छोटे Business Man के लिए Financial Planning के कुछ Tips

9 Mins ReadMar 9, 2025

भारत के राज्य, राजधानी और मुख्यमंत्री

7 Mins ReadAug 16, 2020

विश्व के प्रमुख देश उनकी राजधानी एवं मुद्राएँ | Country, Capital & Currency

6 Mins ReadDec 31, 2022

Blog, Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

8 Mins ReadAug 15, 2020

जानिए पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के बारें में About Trademark, Copyright & Patent

Latest Posts
5 Mins ReadOct 13, 2024
तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
15 Mins ReadJul 17, 2023
Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (31)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Sahil Solanki on आसान तरीकों से रोज 200 रूपए कैसे कमाए?
  • Rohini on खुद को सोने के सिक्के जैसा बनाइए अगर नाली में भी गिर जाए तो भी कीमत कम नहीं होती
  • Manisha mer on भीड़ हौंसला तो देती है, लेकिन पहचान छीन लेती है | Never follow the crowd
  • Umang pasaya on Free Fire Game खेलकर पैसे कैसे कमाएं?
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.