• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
हिंदी कहानियाँ 8 Mins Read

Instagram Reels की कहानी

Raj Kumar YadavBy Raj Kumar YadavUpdated:Jan 6, 2023No Comments8 Mins Read
Instagram Reels Hindi Kahani
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

सुबह के 10:00 बज रहे हैं और शालू न जाने कहां है? यह सोचते हुए उसकी मम्मी कमरे की ओर जाती है लेकिन कमरा खोलते ही वह लगभग चीखते हुए कहती हैं- शालू यह क्या हाल बना रखा है तुमने? सुबह के 10:00 बज रहे हैं और अभी तक तुम सो रही हो?

एक हफ्ते बाद तुम्हारा एग्जाम है, पढ़ाई में बिल्कुल भी ध्यान नहीं है तुम्हारा।

आंखों को मलते हुए शालू खड़ी हो जाती है लेकिन वह समझ चुकी है कि आज उसकी शामत आने वाली है क्योंकि मम्मी ने उसे देर तक सोते हुए देख लिया था। धीरे-धीरे बाहर नाश्ते की टेबल पर आती है, जहां पर पापा तो नाश्ता करके ऑफिस जा चुके हैं लेकिन भाई अभी भी नाश्ता कर रहा है।

भाई विनय ने कहा- क्या बात है शालू इतने देर से सोकर उठी हो? तुम्हें तो सुबह 5:00 बजे से ही पढ़ाई करने के लिए उठना था ना और तुम हो कि समय बर्बाद कर रही हो।

शालू– कम से कम तुम अब लेक्चर मत शुरू करो भैया। मम्मी ने वैसा ही काफी कुछ सुना दिया है। [गुस्सा करते हुए]

मम्मी– यह क्या बदतमीजी कर रही हो? मैं और तुम्हारे भैया कोई गलत बात तो नहीं कर रहे हैं। याद है ना इस बार के टेस्ट में तुम्हारे कम मार्क्स आए थे और तुमने वादा किया था कि तुम पढ़ाई में मन लगाओगी।

शालू– हां मुझे याद है बार-बार आप याद क्यों दिलाती है?

और शालू वहां से जल्दी से उठकर तैयार होने चले जाती है और आधे घंटे में ही कॉलेज पहुंच जाती है। इधर मम्मी शालू का कमरा साफ करने के लिए जैसे ही अंदर की तरफ जाती हैं, तो उन्हें सब तरफ कपड़े की कपड़े दिखाई देते हैं। जैसे ही अलमारी खोलती हैं तो एक-एक करके कपड़े गिरने लग जाते हैं उन्हें समझ में नहीं आता कि आखिर सफाई कहां से शुरू करें?

अचानक उनके हाथ में शालू का मोबाइल मिल जाता है, जो शालू घर पर ही भूलकर कॉलेज चली गई थी। जैसे ही वह मोबाइल को ऑन करती हैं, तो उसमें इंस्टाग्राम के नोटिफिकेशन दिखाई देते हैं जिसमें किसी ने उसकी पोस्ट को लाइक किया था तो किसी ने कमेंट।

अब तो शालू की मम्मी बार-बार इंस्टाग्राम को खोल कर देखती हैं, तो उसमें शालू के कई सारे रील्स नजर आते हैं जो कल रात को ही बनाए गए हैं। जिन्हें देखकर शालू की मम्मी को गुस्सा आता है कि इस लड़की को पढ़ने के लिए समय चाहिए था और यह फालतू कामों में लगी हुई है।

मम्मी देखती है कि शालू अपनी हर रील में अलग-अलग कपड़े और हेयर स्टाइल बनाई हुई है जिससे वह पहचान ही नहीं आ रही है। कपड़े ठीक करते हुए मम्मी को गुस्सा बहुत आ रहा था कि आखिर यह शालू को यह क्या हो गया है?

वह तो अपनी पढ़ाई में बहुत व्यस्त थी लेकिन न जाने अब उसे क्या होता जा रहा है? शालू की मम्मी ने यह बात अपने बेटे को बताई और उसने भी शालू को यह बताने से मना कर दिया कि उन लोगों को पता चल चुका है कि रात भर जग कर शालू इंस्टाग्राम के रील बनाते रहती है।

दूसरे दिन जब शालू नाश्ता कर रही होती है, उसी समय उसके फोन पर नोटिफिकेशन आती है, इसे देखकर वो उछल पड़ती है- अरे वाह मजा आ गया।

भाई- अरे ऐसा भी क्या हो गया है कि तुम उछल के बैठ गई?

शालू – अरे भैया मैंअब फेमस हो रही हूं। देखो ना मेरे इंस्टाग्राम में फॉलोअर बढ़ते ही जा रहे हैं, जो लगातार मेरी रील को पसंद कर रहे हैं।

शालू जहां भी जाती वहां पर रील बनाना शुरु कर देती चाहे वह शादी हो, चाहे वह मार्केट हो या फिर किसी फ्रेंड का घर। बातों से ज्यादा वह सोशल मीडिया पर ध्यान दे रही थी जहां उसके लगातार फॉलोवर बढ़ रहे थे और उसका ध्यान अपनी तरफ खींच रहे थे।

एक दिन रात के लगभग 12:00 बजे मम्मी की तबीयत बिगड़ने लगी और अचानक पापा को भी शहर से बाहर किसी काम के सिलसिले से जाना पड़ गया था। भाई भी अपने दोस्त के फॉर्म हाउस पिकनिक के लिए गया था और उसी वक्त मम्मी की तबीयत खराब होने लगी थी।

शालू ऐसे तो रात 10:00 बजे ही सोने चली गई थी लेकिन वह सो नहीं रही थी बल्कि कान में हेडफोन लगाकर रील बनाए जा रही थी और उसका ध्यान नहीं था कि घर में कुछ और समस्या आ सकती है।

मम्मी की तबीयत खराब होने के बावजूद हिम्मत नहीं हो रही थी कि वह शालू के कमरे तक जाकर उसे बुला सके लेकिन फिर भी जैसे तैसे करके वह कमरे तक जाती हैं और बार-बार शालू के कमरे को खोलने की कोशिश करती हैं लेकिन वहीं पर बेहोश हो जाती है।

इतना कुछ होने के बाद भी शालू को जरा सा भी एहसास नहीं होता कि उसकी मम्मी कुछ परेशानी में है।

ऐसे में वहां पर शालू के पापा जो कल आने वाले थे, काम पूरा होने की वजह से वे रात में ही आ गए थे, दरवाजा खुला देखकर उन्हें आश्चर्य हुआ- अरे शालू और उसकी मम्मी कहां चली गई?

पापा यहां वहां दोनों को ढूंढने लगे तभी वहां पर अचानक मम्मी बेहोश दिखाई दी जिन्हें देखकर पापा घबरा जाते हैं और उन्हें उठाकर कमरे तक ले जाते हैं। उन्हें होश आने पर दवाई दी जाती हैं और तभी पापा चिल्लाते हुए कहते हैं- शालूआखिर तुम इतनी गैर जिम्मेदार कैसे हो सकती हो?

अब तक शालू का हेडफोन बंद हो जाता है और उसे लगता है कि बाहर कोई आवाज लगा रहा है। जैसे ही वह बाहर निकल कर देखती है, तो पापा को देखकर वह आश्चर्यचकित हो जाती है और पापा गुस्से से बोलते हैं- जब मैं इस घर में नहीं हूं, तुम्हारी मां की जिम्मेदारी भाई और तुम्हारी होती है लेकिन तुम बेहद ही गैर जिम्मेदार निकली जो अपनी मां को इस हालत में छोड़कर तुम अपने काम में व्यस्त रही।

शालू को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर पापा ऐसा क्यों बोल रहे हैं? उसके बार-बार पूछने पर भी पापा ने कोई जवाब नहीं दिया और ना ही उससे मम्मी को मिलने दिया।

शालू रोते हुए- पापा प्लीज मुझे मम्मी से मिलने दीजिए। मैं तो इंस्टाग्राम रील बना रही थी ठीक वैसे ही जैसे फ्रेंड सुमन बनाया करती है।

पापा- मैंने तुम्हें बचपन से ही सिखाया है कि कभी किसी से compare नहीं करना चाहिए जो काबिलियत तुम्हारे अंदर है, उस पर ध्यान दो।

अब तक शालू को समझ में आ चुका था कि रात को मम्मी की तबीयत बिगड़ गई थी और उनका ब्लड प्रेशर काफी हद तक बढ़ चुका था शायद यह सब शालू की वजह से ही था जिसने मम्मी को परेशान करके रखा हुआ था।

लेकिन पापा के गुस्से के आगे वह कुछ नहीं कर पा रही थी और कहीं ना कहीं उसे लग रहा था कि पापा ने बिल्कुल सही किया है। अगले 2 दिन तक पापा ने शालू को मम्मी से मिलने नहीं दिया और इस बात का अफसोस उसे हमेशा रहा कि आखिर क्यों उसने मम्मी का ध्यान नहीं रखा?

2 दिन बाद मम्मी ने खुद ही शालू से मिलने की बात की तो पापा मना नहीं कर पाए।

मम्मी– बेटा अगर तुम उस दिन मेरे साथ रहती तो मैं इतनी परेशान नहीं होती।

शालू- मुझे माफ कर दीजिए मम्मी। इंस्टाग्राम के चक्कर में मैंने ना पढ़ाई पर ध्यान दिया और ना ही आप पर। मैंने तो बस सुमन को देखकर ही ऐसा किया था जिस ने मुझे बताया था कि इसका उपयोग करने से हम जल्दी ही फेमस हो जाते हैं लेकिन मुझे क्या पता कि इस के चक्कर में मुझसे इतना बुरा हो जाएगा।

मम्मी- कोई बात नहीं बेटा लेकिन आगे से ध्यान रखना।

पापा- सोशल मीडिया का उपयोग करना गलत नहीं है लेकिन हद से ज्यादा उसके ऊपर निर्भर होना सही भी नहीं है। इस उमर में तुम्हें पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए ताकि तुम अपने भविष्य को संवार सको और हमें गर्व महसूस करवा सको। इस बार तो तुम्हें हमने माफ कर दिया लेकिन अब गलती दोबारा मत करना।

शालू ने सब से माफी मांगी और उसे अपनी गलती का एहसास हुआ। अब उसने अपने मोबाइल पर कम और पढ़ाई पर ध्यान देना शुरू कर दिया जिससे मम्मी पापा भी खुश रहने लगे।

अन्य कहानियाँ भी पढ़ें

  • “Think like a Monk” Summary in Hindi
  • भाग्य को कोसना छोड़ दो
  • बारह में चार निकल गए, क्या बचा?
  • Hindi Story बिना कोशिश किएं वह तीनो कार बेच सकता था
  • Missing Tile Syndrome एक मनोवैज्ञानिक समस्या ~ एक कहानी
  • इन्सान सिर्फ पैसे से अमीर नही बन सकता
  • कोरोना वायरस और भाग्यहीन अमीर का घर
Previous Articleपल्लवी जोशी जीवनी ~ Pallavi Joshi Biography in Hindi
Next Article दुनिया का सबसे बड़ा आश्चर्य
Raj Kumar Yadav
  • Website
  • Twitter

मैं बुद्ध की धरती, गांधी की कर्म भूमि, चाणक्य का मगध, अशोक की जन्मभूमि, बिहार का रहने वाला हूं। कहा जाता है ना, हर कोई कोई ना कोई स्पेशल गुण के साथ पैदा होता है। Motivational speaker भी कहते है, पहचानो अंदर, तुम किसके के लिए बनें। तुम्हारा पैशन क्या है? और ये जो पैशन है, यह मुझे बचपन में ही पता चल गया था कि मैं लिखने के लिए बना हूं। मैं ड्रामा, कहानी सब शौक के लिए लिखता हूँ। एक बात और है, मैं जो भी लिखता हूं, वह सब one take में लिख देता हूं। फिलहाल मैं Freelancing, Content writer, YouTube script, Stage artist, Content creator, Story writer इतना सब करता हूं।

यह भी पढ़े

9 Mins Read

नई बहू का मन ~ Hindi Kahani

पूरा पढ़े
10 Mins Read

बहू की सूनी गोद, कैसे गूंजेगी किलकारी ?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

आखिर तलाक क्यों?

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.