• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
हिंदी कहानियाँ 5 Mins Read

झूठ की तस्वीर Story in Hindi

Rima BoseBy Rima BoseUpdated:Aug 6, 20201 Comment5 Mins Read
Jhooth bolne ka parinaam in Hindi
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

झूठ बोलने का परिणाम बहुत बुरा होता हैं, झूठ बोलने वाला व्यक्ति अपने को चतुर और दुसरे को बेवकूफ समझता हैं, उसका झूठ कुछ समय के लिए ही छुप पाता हैं और सच सामने आने के बाद उसे उसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ते हैं, आइये एक Moral Story In Hindi के द्वारा समझते हैं।

एक बार की बात हैं, रमेश और सुरेश दो मित्र थे। सुरेश बचपन से ही बहुत मेहनती था और वह बहुत खुबसूरत चित्र भी बनाता था। वह दोनों सुंदरनगर में ही रहते थे। रमेश कोई विशेष काम नहीं करता था, वही सुरेश लगन से बेपनाह विचित्र और सुन्दर चित्र बनाता था।

लापरवाह रवैये को देखकर रमेश के घरवालों ने कहा कि उसे अपना आलस छोड़कर कोई काम ढूंढ लेना चाहिए ताकि घर चल सके, रमेश एक दिन सुरेश के घर गया और कहा कि “तुम क्या कर रहे हो?” सुरेश दिन में तो अपने खेतों पर काम करता और रात को चित्र बनाता था।

सुरेश ने कहा “बस चित्र बना रहा था”, रमेश ने कहा कि “अगर तुम्हारी सहमति हो तो मैं इन चित्रों को बेचना चाहता हूँ”। सुरेश ने कहा “क्या? कहाँ बेचोगे?” यह चित्र अगर कोई खरीद ले तो मैं उसका कुछ हिस्सा बेचने वाले को दान में दे दूंगा।

रमेश ने कहा “क्या! अच्छा ठीक है” तुम ऐसा करो, दो-तीन तस्वीर मुझे दे दो। मैं बेचने की पूरी कोशिश करूँगा।

सुरेश ने रमेश को तीन लाजवाब तस्वीरें दे दी, सुरेश को रमेश पर पूरा विश्वास था।

रमेश ने तीन चित्रों को बीस हज़ार रुपये में बेच दिया। रमेश ने गांव लौटकर सुरेश से कहा की “मुझे इन् चित्रों के 10000 रुपये मिले हैं। सुरेश यह सुनकर खुश हो गया, उसने कहा “शुक्रिया तुमने इतना अच्छा सोचा, रमेश तुम 5000 रुपये रख लो। रमेश ने कहा “हाँ ठीक है धन्यवाद! दोस्त ही दोस्त के काम आता है…और क्या”

इसी तरीके से सुरेश अपनी सारी तस्वीरें धीर धीरे रमेश को देने लगा और रमेश उनको अच्छे दामो में बेचता चला गया और हमेशा की तरह सुरेश से झूठ कहता गया, तस्वीर जितने की भी बिकती, रमेश सुरेश को उसकी आधी कीमत में बेचा, कह देता और सुरेश उसको उसका आधा पैसा रमेश को दे देता।

एक बार रमेश को एक बहुत बड़े व्यापारी से मुलाकात का अवसर मिला। व्यापारी चित्र देखकर बहुत खुश हुआ और हमेशा की तरह रमेश ने बड़ी चतुराई से कहा कि यह अनोखे चित्र उसने बनाये है। व्यापारी बहुत खुश हुआ और उसकी सराहना की।

यह सारी बातें रमेश ने सुरेश को नहीं बताई, क्यों कि वह जानता था कि सुरेश गांव में रहने वाला सीधा-साधा इंसान है और उसे तो यह बातें कभी भी पता ही नहीं चलेगी। देखते-देखते एक साल बीत गया। रमेश ने सुरेश के चित्रों से झूठ बोलकर व्यापारी से काफी पैसा कमाया, अच्छे पैसे कमाते देख रमेश के घरवाले बहुत खुश हुए।

रमेश की असलियत का पता किसी को न था, वह बड़ी चालाकी और धूर्तता से सभी को चुना लगा रहा था।

एक बार व्यापारी ने रमेश को डिनर का न्योता दिया, रमेश यह सुनकर बेहद खुश हुआ। उसके तो पैर जैसे ज़मीन पर टिक ही नहीं रहे थे, क्योकि व्यापारी उसके चित्रों की बहुत प्रशंसा करता था और मुहमांगी कीमत भी दे देता था।

न्योते वाले दिन रमेश सज-धज कर व्यापारी के घर पंहुचा। वह व्यापारी का आलिशान घर देखकर मंत्र-मुग्ध हो गया था।

व्यापारी ने कहा- “तुम एक चित्र कितने घंटे में बना लेते हो”
रमेश ने कहा – “सर सिर्फ तीन -चार घंटे में”।
व्यापारी ने कहा -“ठीक है बहुत बढ़िया! तुम ऐसा करो अभी मेरी एक तस्वीर बना दो!

रमेश का चेहरा यह सुनकर सफ़ेद हो गया, लेकिन उसने बड़ी चतुराई से  बात को दबाते हुए कहा -“क्या! अभी? लेकिन चित्र बनाने के सामान तो घर पर है”।

व्यापारी ने कहा -” कोई बात नहीं यहाँ मेरे घर पर चित्र बनाने से संबधित सभी सामान उपलब्ध है”

रमेश जैसे ही चित्र बनाने बैठा, उसके हाथ कापने लगे, व्यापारी इंतजार करता रहा। एक घंटे बाद भी चित्र में कुछ नहीं था।

व्यापारी को यह साफ़ समझ में आ गया था कि रमेश कितने समय से उससे झूठ बोल रहा था और ठग रह था।

व्यापारी ने कहा -” रमेश झूठ की अवधि बहुत ज़्यादा दिनों की नहीं होती है। सच-सच बताओ! ये सब चित्र किसने बनाए है? क्योकि मैं उस चित्रकार से मिलना चाहता हूँ।”

रमेश ने डरकर कहा -” जी मैंने नहीं सुरेश ने यह सुन्दर चित्र बनाये है। मैंने पैसो की लालच में आपसे झूठ बोला करता था”

व्यापारी चित्रकार का नाम जानकार काफी खुश हुआ उसने रमेश से कहा “झूठ की उम्र ज़्यादा लम्बी नहीं होती है। अपने दोस्त रमेश का पता दो।”

रमेश ने कहा -“जी मैं सुरेश का पता दे दूंगा”

सुरेश के घर का पता मिलते ही व्यापारी अगले दिन सुबह सुरेश से मिलने उसके गांव चला गया। उसके सुरेश के काम की खूब सराहना की और रमेश की सारी सच्चाई बता दी। रमेश ने सुरेश से माफ़ी मांगी, सुरेश ने कहा -“मैंने तुम्हे माफ़ तो कर दिया है परन्तु विश्वास कभी नहीं कर पाउँगा। अगर पैसो की ज़रूरत थी, तो मुझसे मांग लेते। मैं तुम्हे कभी मना नहीं करता, क्या तुझे मेरे ऊपर विश्वास नहीं था?”

व्यापारी ने सुरेश को अपने काम पर रख लिया और उसके चित्रों की काफी प्रशंसा की । सुरेश की आँखों में आंसू आ गए।

इस कहानी से हमने यह शिक्षा मिलती हैं कि इंसान को किसी भी और किसी भी परिस्थति में झूठ नहीं बोलना चाहिए क्योकि एक न एक दिन उसका झूठ सबके सामने आ ही जाता है और उस दिन उसे नीचा देखना पड़ता हैं। रमेश के झूठ बोलने की वजह से उसके सुरेश के साथ दोस्ती हमेशा के लिए ख़त्म हो गयी।

अन्य प्रेरणादायी कहानियाँ भी पढ़िए।

  • महाराज आपके लिए सेब काट दूँ?
  • क्या औलाद आपको सुखी रख सकती हैं?
  • Hindi Story बिना कोशिश किएं वह तीनो कार बेच सकता था
  • खास मित्र के साथ दो कप चाय
  • दुखी होने की बजाय यह हंस रहा हैं
  • वो पथरीली सड़क और कंकड़

 

Previous Articleबर्थ सर्टिफिकेट (Birth Certificate) का लाभ और महत्व
Next Article इन्सान सिर्फ पैसे से अमीर नही बन सकता ~ Hindi Kahani
Rima Bose

    Main ek M.Sc B.Ed adhyapika reh chuki hoon aur vartaman mein lekhan mein meri ruchi hai. Mujhe Hindi mein stories/essay/articles likhne ka shauk hai. Meri yeh iccha hai ki meri lekh ko log padhe aur pasand kare aur unse prerit ho.

    यह भी पढ़े

    9 Mins Read

    नई बहू का मन ~ Hindi Kahani

    पूरा पढ़े
    10 Mins Read

    बहू की सूनी गोद, कैसे गूंजेगी किलकारी ?

    पूरा पढ़े
    8 Mins Read

    आखिर तलाक क्यों?

    पूरा पढ़े

    1 Comment

    1. Pinki Kumari on Jun 1, 2020 2:32 pm

      Badhiya post likhi hai..

      Reply

    Leave A Reply Cancel Reply

    Popular Posts
    16 Mins ReadAug 11, 2026

    Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

    13 Mins ReadAug 10, 2026

    भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

    17 Mins ReadAug 11, 2026

    195 देशों की राजधानी और मुद्रा

    10 Mins ReadAug 26, 2026

    Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

    16 Mins ReadAug 20, 2026

    Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

    Latest Posts
    8 Mins ReadAug 8, 2026
    तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
    11 Mins ReadAug 8, 2026
    शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
    10 Mins ReadAug 8, 2026
    शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
    8 Mins ReadAug 9, 2026
    Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
    1 2 3 … 184 Next
    Categories
    • Blogging Tips (8)
    • Book Summary (35)
    • Business Ideas & Earn Money (30)
    • General (13)
    • General Knowledge (55)
    • Health Tips (53)
    • Hindi Essay (2)
    • Hindi Quotes (59)
    • Hindi Thoughts (39)
    • Let's Laugh (8)
    • Motivational Hindi Songs (47)
    • Motivational Hindi Stories (25)
    • Personality Development (50)
    • Success Stories (17)
    • अमर कहानियाँ (7)
    • चाणक्य नीति (19)
    • चुटकुले (9)
    • जीवनी (63)
    • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
    • प्रेरक प्रसंग (10)
    • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
    • रोचक घटनाये (3)
    • रोचक तथ्य (8)
    • लोक व्यवहार (33)
    • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
    • सफलता के मंत्र (73)
    • सफलता के रहस्य (54)
    • हिंदी कहानियाँ (93)
    • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
    • हिंदी शेर और शायरी (6)
    • हिन्दी कविताएं (40)
    About Us

    अच्छी बातें डॉट कॉम

    AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

    DMCA.com Protection Status

    Recent Comment
    • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
    • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
    • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
    • puja on Top 10 successful profitable startups in India
    Subscribe to Updates
    सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

    कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

    Powered by ® Google Feedburner

    Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
    • About Us
    • Contact Us
    • Advertise
    • Guest Column
    • Privacy Policy
    • Sitemap

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.