• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
  • Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
  • Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
  • Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
  • Gyan Kamao का इस्तेमाल करके Gyankamao से पैसे कैसे कमाएं?
  • Freelancing से पैसे कमाने के आसान तरीकें
  • Facebook Ads (FB Advertisements) से कैसे करें कमाई?
  • मोटरसाइकिल (Bike) से पैसे कैसे कमाएं जा सकते हैं ?
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
जीवनी 8 Mins Read

भारतीय राजनीति के सबसे बड़े किंग मेकर ताऊ देवी लाल का जीवन परिचय

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Jan 5, 2023No Comments8 Mins Read
भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा किंग मेकर यानी चौधरी देवीलाल
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

चौधरी देवी लाल जिन्हें हरियाणा में ताऊ देवी लाल के नाम से पुकारा जाता है हरियाणा के मसूर राजनेताओं में से एक माने जाते हैं। 1989 से 1991 चौधरी देवी लाल भारत के उप प्रधानमंत्री थे। हरियाणा के ताऊ दो बार हरियाणा के मुख्यमंत्री भी रहे थे। चौधरी देवीलाल भारत के महान राजनेताओं में से हैं वे भारत की आजादी से पूर्व व आजादी के बाद भी राजनीतिक गतिविधियों में क्रियाशील थे।

बता दें देश की आज़ादी के बाद जब चुनाव लड़ा गया तब चौधरी देवीलाल विधायक बनने वाले हरियाणा के पहले व्यक्ति थे। हरियाणा के ताऊ के बारे में जानने के लिए इस जीवनी को पूरा पढ़ें।

चौधरी देवीलाल की जीवनी

चौधरी देवीलाल को किसानों का मसीहा कहा जाता था। इनका जन्म साल 1914 में 25 सितंबर को हरियाणा राज्य में हुआ था। हरियाणा राज्य को पंजाब से अलग राज्य बनाने के लिए चौधरी देवीलाल ने हरियाणा के निवासियों के साथ काफी संघर्ष किया था परिणाम स्वरूप साल 1966 में हरियाणा राज्य बना।

चौधरी देवी लाल किसानों के हित के बारे में हमेशा विचार करते थे। इसीलिए उन्होंने कई योजना किसानों के लिए चालू की थी, जिसका बाद में केंद्र सरकार ने भी अनुसरण किया। चौधरी देवी लाल को हरियाणा राज्य का जन्मदाता भी कहा जाता है।

चौधरी देवीलाल व्यक्तिगत परिचय

पूरा नामचौधरी देवी लाल
जन्म25 सितंबर, 1914
जन्म भूमिज़िला सिरसा, हरियाणा
मृत्यु6 अप्रॅल, 2001
अभिभावकचौधरी लेखराम (पिता), श्रीमती शुंगा देवी (माता)
पत्नीश्रीमती हरखी देवी
नागरिकताभारतीय
प्रसिद्धिकिसानों के मसीहा, हरियाणा के जन्मदाता
पदभूतपूर्व मुख्यमंत्री, हरियाणा
भाषाहिन्दी, हरियाणवी
जेल यात्राजन आन्दोलन और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जेल यात्राएँ कीं।
पॉलीटिकल पार्टीइंडियन नेशनल लोकदल
धर्महिंदू
जातिजाट
गोत्रसिहाग
बेटाओम प्रकाश चौटाला

चौधरी देवी लाल का प्रारंभिक जीवन

जाट घराने से संबंध रखने वाले चौधरी देवी लाल का जन्म साल 1914 में देश के हरियाणा राज्य के सिरसा जिले के तेजा खेड़ा गांव में 25 सितंबर को चौधरी लेख राम और श्रीमती सुंगा देवी के परिवार में हुआ था। चौधरी देवीलाल आगे चलकर हमारे देश के उपप्रधानमंत्री के पद पर भी विराजमान हुए थे।

चौधरी देवी लाल का विवाह

चौधरी देवीलाल की शादी हरकी देवी से हुई थी। लोग प्यार से देवीलाल को चौधरी देवीलाल कहते थे। चौधरी देवीलाल अक्सर अपने भाषणों में कहते थे कि भारत देश की तरक्की तभी संभव है, जब हमारे देश का किसान खुशहाल होगा क्योंकि भारत के डेवलपमेंट का रास्ता किसानों के खेतों से होकर ही जाता है।

जब तक हमारे देश का किसान गरीब रहेगा तब तक हमारा भारत देश ना तो तरक्की कर सकता है ना ही संपन्न बन सकता है। देवी लाल हमेशा किसानों की भलाई के बारे में सोचते थे और अपनी इसी सोच को साकार करने के लिए जब चौधरी देवीलाल उपप्रधानमंत्री के पद पर विराजमान हुए तब उन्होंने किसानों के हित के लिए कई काम किए, क्योंकि खुद एक हरियाणवी किसान परिवार में पैदा होने के कारण यह किसानों के दुख दर्द को अच्छी तरह से जानते थे।

भारतीय पॉलिटिकल इतिहास में चौधरी देवीलाल

भारतीय राजनीति के इतिहास में चौधरी देवी लाल जैसे संघर्षशील नेता के गुण किसी अन्य पॉलिटिकल नेता के अंदर नहीं दिखाई देते है। वर्तमान में भी हरियाणा राज्य के अंदर चौधरी देवी लाल को किसान हर साल याद करते हैं।

आज के टाइम में भले ही चौधरी देवीलाल हमारे बीच में नहीं है, परंतु उनकी जो किसानों के प्रति सोच थी, वह आज भी लोगों को चौधरी देवीलाल को अपने जहन में जिंदा रखने के लिए मजबूर करती है।

चौधरी देवी लाल का कैरियर

दसवीं कक्षा की एजुकेशन को छोड़कर चौधरी देवीलाल ने साल 1938 में पॉलीटिकल एक्टिविटी में भाग लेना स्टार्ट कर दिया। कांग्रेस के द्वारा लाहौर में आयोजित किए गए कांग्रेस अधिवेशन में उन्होंने एक सच्चे सेवक के तौर पर पार्टिसिपेट किया और इसके बाद चौधरी देवीलाल ने साल 1930 में आर्य समाज के स्वामी केशवानंद के द्वारा बनाई गई नमक की पुड़िया को खरीदा।

जिसके परिणाम स्वरूप चौधरी देवीलाल को स्कूल से निष्कासित कर दिया गया इस घटना से चौधरी देवीलाल काफी ज्यादा प्रभावित हुए और कुछ बाद वह भारत के स्वाधीनता संग्राम से जुड़ गए।

फिर यहां से चौधरी देवीलाल ने कभी भी अपनी जिंदगी में पीछे मुड़कर नहीं देखा जहां जहां पर आंदोलन या फिर सत्याग्रह होता था चौधरी देवीलाल वहां वहां अवश्य जाते थे और पुरजोर तरीके से जुल्मी हुकूमत का विरोध करते थे कई बार आंदोलन और स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लेने के कारण उन्हें गिरफ्तार भी किया गया।

और उन्हें कई महीनों तक जेल में भी रखा गया परंतु चौधरी देवीलाल का हौसला टस से मस ना हुआ।

चौधरी देवी लाल द्वारा हरियाणा को पंजाब से अलग राज्य बनाने में की गई भूमिका

देश की आजादी के बाद जब हरियाणा के लोगों ने यह मांग की कि उन्हें पंजाब राज्य से अलग कर दिया जाए और हरियाणा को एक नए राज्य का दर्जा दिया जाए, तब देवीलाल जी ने हरियाणा के कई लोगों के साथ मिलकर साल 1962 से लेकर लगातार पंजाब राज्य को हरियाणा से अलग राज्य का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष किया।

जिसके परिणाम स्वरूप साल 1966 में हरियाणा राज्य अस्तित्व में आया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल

साल 1987 में चौधरी देवी लाल जी को हरियाणा राज्य का मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने यह पद साल 1987 से लेकर सन 1989 तक संभाला और हरियाणा के मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए उन्होंने कई कल्याणकारी नीतियां हरियाणा राज्य में चालू की।

इनमें से अधिकतर योजनाओं को आगे चलकर सेंट्रल गवर्नमेंट ने भी लॉन्च किया और चौधरी देवीलाल के द्वारा बनाई गई इन योजनाओं को अन्य राज्यों ने भी विभिन्न राज्यों में लांच किया।

चौधरी देवीलाल जिंदगी भर जनता की सेवा करते रहें और किसानों के लिए तो चौधरी देवी लाल जी के दिल में बहुत ही ज्यादा प्यार था।इसीलिए इन्हें “किसानों का मसीहा” कहा जाता था।

चौधरी देवीलाल का उप प्रधानमंत्री बनने के बाद का दौर

जब चौधरी देवीलाल इंडिया के उप प्रधानमंत्री के पद पर विराजमान हुए, तो कुछ समय तक उनका कार्यकाल बेहतरीन तरीके से चलता रहा।

चौधरी देवीलाल ने साल 1991, साल 1996 और साल 1998 में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ हरियाणा की रोहतक विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और दुर्भाग्यवश इन तीनों इलेक्शन में चौधरी देवीलाल को हार का सामना करना पड़ा। और कुछ ही समय बाद में सत्ता डगमगाने लगी।

इसके बाद साल 1998 में इनके पुत्र ओमप्रकाश चौटाला ने चौधरी देवीलाल को राज्यसभा का मेंबर बनवा दिया और राज्यसभा का मेंबर रहते हुए ही साल 2001 में चौधरी देवीलाल ने इस दुनिया में आखिरी सांसे ली।

चौधरी देवीलाल के कुछ किस्से

कई लोग चौधरी देवीलाल के बारे में ऐसा कहते हैं कि जब साल 1989 में चौधरी देवीलाल को प्रधानमंत्री बनाने की बात चली तो उन्होंने भारत का प्रधानमंत्री बनने से साफ इंकार कर दिया।

उन्होंने बाद में कहा कि भारत के लोग मुझे ताऊ कह कर बुलाते हैं, इसीलिए मुझे ताऊ ही रहने दिया जाए। मेरी जगह पर इंडिया के प्रधानमंत्री का पद बी पी सिंह को प्रदान किया जाए जब चौधरी देवीलाल ने यह बात कही तो वहां पर मौजूद सभी लोग आश्चर्यचकित हो गए।

चौधरी देवी लाल जी की यही खूबी लोगों को उनकी तरफ आकर्षित करती है। जब बी पी सिंह इंडिया के प्रधानमंत्री के पद पर विराजमान हुए़, तब उनकी गवर्नमेंट में चौधरी देवीलाल उप प्रधानमंत्री बने।

इसके बाद जब चंद्रशेखर ने जनता दल का विभाजन कर दिया और राजीव गांधी का समर्थन प्राप्त करके वह प्रधानमंत्री बने तो चौधरी देवीलाल ने भी बिना देरी किए हुए अपना समर्थन से चंद्रशेखर जी को जिता दिया और वह चंद्रशेखर जी की गवर्नमेंट मे उप प्रधानमंत्री के पद पर विराजमान हुए।

आपातकाल के दरमियान चौधरी देवीलाल

इंदिरा गांधी द्वारा जब इंडिया में आपातकाल की घोषणा की गई, तो इस घोषणा के होते ही इंदिरा गांधी के आदेश पर पुलिस के द्वारा कई इंदिरा गांधी विरोधियों को गिरफ्तार किया गया और उन्हें अलग-अलग जेल में रखा गया है।

इसी प्रकार चौधरी देवीलाल को भी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करके महेंद्रगढ़ के किले में बंद कर दिया गया। इन्हें जिस काल कोठरी में बंद किया गया था, वहां पर ठीक से सोने की व्यवस्था नहीं थी। इनकी कालकोठरी में सिर्फ एक ही छेद था, जहां से थोड़ी ही रोशनी इनकी कालकोठरी में आ सकती थी, वही जिस काल कोठरी में इन्हें रखा गया था, वहां पर मच्छरों की काफी ज्यादा भरमार थी।

इसीलिए अक्सर देवीलाल अपनी नींद पूरी नहीं कर पाते थे। इतना ही नहीं इन्हें दैनिक क्रिया करने के लिए भी परेशान होना पड़ता था क्योंकि वहां पर शौचालय की भी व्यवस्था नहीं थी।

इतनी सब तकलीफे झेलने के बावजूद भी चौधरी देवीलाल ने हिम्मत नहीं हारी और वह लगातार संघर्ष करते रहे।

चौधरी देवी लाल की मृत्यु

साल 2001 में 6 अप्रैल को चौधरी देवीलाल ने राज्यसभा का मेंबर रहते हुए इस दुनिया को अलविदा कह दिया और इस प्रकार किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी देवीलाल की जीवन लीला समाप्त हो गई।

इनकी जीवनी भी पढ़ें

  • भारतीय वकील, लेखक, स्वतंत्रता सेनानी चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का जीवन परिचय
  • महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का जीवन परिचय
  • भारतीय वकील, लेखक, स्वतंत्रता सेनानी चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का जीवन परिचय
  • खुले विचारों के नेता पूर्व पीएम चंद्रशेखर सिंह का जीवन परिचय
  • पंजाब केसरी लाला लाजपत राय का जीवन परिचय
  • सर्वश्रेष्ठ गायिका : लता मंगेशकर का जीवन परिचय
  • लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक संक्षिप्त जीवन परिचय
Previous Articleहिन्दी के अनन्य सेवक, तेजस्वी वक्ता और समाज सुधारक पुरुषोत्तम दास टंडन का जीवन परिचय
Next Article संस्कृत के प्रसिद्ध शास्त्रीय महाकवि कालिदास का जीवन परिचय
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer by profession and likes to posts motivational and inspirational Hindi Posts, before that he had completed BE and MBA in Operations Research. He has vast experience in software programming & development.

यह भी पढ़े

12 Mins Read

पल्लवी जोशी जीवनी ~ Pallavi Joshi Biography in Hindi

पूरा पढ़े
11 Mins Read

CDS Bipin Rawat Biography चीनी सेनाओं को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था

पूरा पढ़े
8 Mins Read

दुनिया के सबसे जुगाडू इन्सान बिजनेस मैग्नेट Richard Branson जीवनी

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
5 Mins ReadJul 25, 2020

छोटे Business Man के लिए Financial Planning के कुछ Tips

9 Mins ReadMar 9, 2025

भारत के राज्य, राजधानी और मुख्यमंत्री

7 Mins ReadAug 16, 2020

विश्व के प्रमुख देश उनकी राजधानी एवं मुद्राएँ | Country, Capital & Currency

6 Mins ReadDec 31, 2022

Blog, Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

8 Mins ReadAug 15, 2020

जानिए पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के बारें में About Trademark, Copyright & Patent

Latest Posts
5 Mins ReadOct 13, 2024
तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
15 Mins ReadJul 17, 2023
Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (31)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Sahil Solanki on आसान तरीकों से रोज 200 रूपए कैसे कमाए?
  • Rohini on खुद को सोने के सिक्के जैसा बनाइए अगर नाली में भी गिर जाए तो भी कीमत कम नहीं होती
  • Manisha mer on भीड़ हौंसला तो देती है, लेकिन पहचान छीन लेती है | Never follow the crowd
  • Umang pasaya on Free Fire Game खेलकर पैसे कैसे कमाएं?
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2025 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.