• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Hindi Quotes 7 Mins Read

सदी के महान बॉक्सर Muhammad Ali के 34 प्रेरक कथन

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Jan 5, 20231 Comment7 Mins Read
The Greatest Muhammad Ali Quotes in Hindi
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

मुहम्मद अली (जन्म के समय नाम : कैसियस मर्सलास क्ले, जूनियर; 17 जनवरी, 1942 – 3 जून, 2016) पूर्व अमेरिकी पेशेवर मुक्केबाज थे, जिन्हें खेल इतिहास में दुनिया का सबसे बड़ा हेवीवेट मुक्केबाज कहा जाता है। अली 3 बार हेवीवेट चैम्पियन रहे हैं। मोहम्मद अली ने कुल 61 फाइट लड़ीं उनमें से 56 में जीत हासिल की और सिर्फ 5 में हारे।

उन्हें बीबीसी से स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द सेंचुरी तथा स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड द्वारा स्पोर्ट्समैन ऑफ द सेंचुरी का सम्मान मिल चुका है। अखाड़े में अली अपने फुटवर्क और मुक्के के लिए जाने जाते थे।

बहुत कम लोगों को पता होगा कि मोहम्मद अली एक बेहतरीन बॉक्सर होने के साथ-साथ गायक, ऐक्टर और कवि भी थे, सॉनी लिस्टन को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने से महज छह महीने पहले उन्होंने अपना ऐल्बम ‘आई एम द ग्रेटेस्ट’ रिलीज किया था।

पढिये ‘द ग्रेटेस्ट’ के प्रेरणादायी अनमोल विचार

Hindi Quote 1: अगर कोई व्यक्ति कहता है कि वो नहीं कर सकता, इसका अर्थ उसने ये विचार अपने अन्दर ही बैठा लिया है, उसने कुछ पाने की अपनी शक्ति को कमज़ोर कर लिया है।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 2: अगर मेरा दिमाग सोच ले और मेरा दिल विश्वास कर ले, तब मैं उसे हासिल कर सकता हूँ।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 3: अगर वे फफूंदी लगे ब्रेड से पेनिसिलिन बना सकता हैं तो निश्चित रूप से आपसे से कुछ न कुछ बना सकते हैं।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 4: अपना हर दिन ऐसे जियो जैसे वो आपका आखिरी दिन हो।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 5: अपने सपनो को सच करने का सबसे अच्छा तरीका है जाग जाओ।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 6: अब मैं स्वर्ण पदक जीत चुका था, लेकिन इसका कोई मतलब नहीं था क्योंकि मेरी त्वचा का रंग सही नहीं था।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 7: असंभव केवल एक बड़ा शब्द है जो उन लोगों के द्वारा दिया गया हैं, जो इस दुनिया में आसान जीवन जीना चाहते हैं। असंभव शब्द में कोई सच्चाई नहीं है। ये केवल एक विचार है। ये अस्थायी है।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 8: इतिहास में सच्चे महान लोग कभी अपने लिए महान नहीं होना चाहते थे, वो बस इतना चाहते थे कि दूसरों का भला करें और ईश्वर के करीब हो जाएं।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 9: उम्र वो है जो आप सोचते है, आप उतने ही बूढ़े हैं जितना बूढा आप खुद को सोचते हैं।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 10: एक महान चैंपियन बनने के लिए आपको इस बात में यकीन करना होगा कि आप सर्वश्रेष्ठ हैं, अगर नहीं हैं तो होने का दिखावा करिये कि आप हैं।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 11: केवल वह व्यक्ति जिसे हारे जाने का मतलब पता है, बराबरी के मुकाबले में अपनी आत्मा की सतहों तक जा सकता है और जीत के लिए ज़रूरी अतिरिक्त शक्ति पैदा कर सकता है।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 12: घर पर मैं एक अच्छा व्यक्ति हूँ पर मैं नहीं चाहता कि दुनिया ये जाने, मैंने देखा है कि विनम्र लोग अधिक आगे नहीं जाते।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 13: चैंपियंस जिम में नहीं बनाये जाते, चैंपियंस किसी ऐसी चीज से बनाये जाते हैं जो उनके भीतर कहीं होती है – एक इच्छा, एक सपना, एक विज़न। उनके पास कौशल और इच्छाशक्ति होनी चाहिए, लेकिन इच्छाशक्ति कौशल से ताकतवर होनी चाहिए।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 14: जब प्रेम, करुणा और दिल के अहसासों की बात होती है, तो मैं समृद्ध हूँ।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 15: जिस व्यक्ति के पास कल्पना नहीं है उसके पास पंख नहीं हैं।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 16: जीवन की सबसे बड़ी जीत उन चीजों से ऊपर उठ जाना है जिसे हम कभी बहुत ज्यादा महत्त्व देते थे।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 17: जो व्यक्ति 50 की उम्र में दुनिया को समझता है, वो वह 20 की उम्र में भी कर सकता था और उसने जिंदगी के 30 साल बर्बाद कर दिए।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 18: दिन मत गिनो, दिन को अर्थपूर्ण बनाओ।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 19: दृढ वचनो की पुनरावृत्ति विश्वास पैदा करती है और एक बार जब वो विश्वास गहरी आस्था में बदल जाता है तो चीजें होने लगती हैं।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 20: दोस्ती कुछ ऐसा नहीं है जो आप स्कूल में सीखते है। लेकिन यदि आपने दोस्ती का मतलब नहीं सीखा तो दरअसल आपने कुछ नहीं सीखा।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 21: नदियां, तालाब, झीलें और धाराएं- इनके अलग-अलग नाम हैं, लेकिन इन सबमे पानी होता है ठीक वैसे ही जैसे धर्म होते हैं- उन सभी में सत्य होता है।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 22: मुझे पता है मैं कहाँ जा रहा हूँ और मुझे सच पता है और मुझे वो नहीं होना है जो तुम चाहते हो। मैं वो होने के लिए स्वतंत्र हूँ जो मैं चाहता हूँ।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 23: मेरे पास वो नहीं है, जो आप मेरे से चाहते हैं। मैं आजाद हूँ, वो बनने के लिए जो मैं चाहता हूँ।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 24: मैं ट्रेनिंग के प्रत्येक मिनट से नफरत करता था, लेकिन मैंने ठान लिया कि हार नहीं मानूँगा। आज ये सहन करो और अपना बाकी जीवन एक विजेता की तरह जिओ।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 25: मैंने कभी हारने के बारे में नहीं सोचा, लेकिन अब जब ये हो चुका है, केवल एक चीज है, इसे सही करना। ये उन सभी लोगों के प्रति मेरा दायित्व है जो मुझ पर यकीन करते हैं। हम सभी को जीवन में हार का सामना करना पड़ता है।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 26: यदि आपके सपने आपको नहीं डराते, तो इसका मतलब वो बड़े नहीं हैं।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 27: यदि आपने दिल से प्रयास नहीं किया है, तो आपकी जीत के कोई मायने नहीं रहेंगे।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 28: ये आत्मविश्वास की कमी है, जिस कारण से लोग चुनौतियों का सामना करने से डरते हैं।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 29: लोगों से इसलिए नफरत करना क्योंकि उनका रंग गलत है। और ये मायने नहीं रखता कि कौन सा रंग नफरत करता है। ये सरासर गलत है।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 30: वो मेरा लक्ष्य ही है, जो मुझे लगातार आगे बढ़ाता है।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 31: वो सामने खड़े पहाड़ नहीं हैं जो आपको थका देते हैं, बल्कि वो आपके जूतों में पड़े कंकड़ हैं जो आपको थका देते हैं।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 32: सबसे महान व्यक्ति ने भी एक दिन पहल की होगी। इसलिए किसी भी कार्य को करने के लिए पहला कदम उठाने से कभी डरना नहीं चाहिए।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 33: सभी को कुछ कार्य करना पड़ता है। जैसे घास उगने का, पक्षी उड़ने का, हवा धूल उड़ाने का कार्य करती है, उसी तरह बॉक्सिंग भी मेरा कार्य है।
– Muhammad Ali

Hindi Quote 34: हवा में एक तितली की तरह झुमो, लेकिन आक्रमण एक मधुमक्खी की तरह करो।
– Muhammad Ali

अन्य प्रेरणादायी व्यक्तियों के Quotes भी पढ़ें

  • 15 Life Changing Inspirational Quotes in Hindi
  • Best motivational quotes in hindi, Life Quotes
  • Elon Musk Quotes in Hindi ~ एलन मस्क के प्रेरक विचार
  • संदीप माहेश्वरी के Motivational Speech & Quotes In Hindi
  • Abraham Lincoln Quotes in Hindi ~ अब्राहम लिंकन के पॉजिटिव विचार
  • Bruce Lee Quotes in Hindi ~ मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली के प्रेरक विचार
  • Bill Gates Quotes in Hindi ~ बिल गेट्स के सर्वश्रेष्ठ विचार
  • Ramkrishna Paramhans Quotes in Hindi ~ रामकृष्ण परमहंस के प्रेरक वचन
Previous Articleजीने की राह दिखाते महात्रया रा के प्रेरक विचार
Next Article सिर्फ खड़े होकर पानी देखने से आप नदी पार नहीं कर सकते
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

10 Mins Read

जीने की राह दिखाते महात्रया रा के प्रेरक विचार

पूरा पढ़े
8 Mins Read

कार्ल मार्क्स के प्रसिद्ध 35 समाजवादी विचार

पूरा पढ़े
3 Mins Read

15 Life Changing Inspirational Quotes in Hindi

पूरा पढ़े

1 Comment

  1. Hindiemejane on Feb 23, 2022 1:54 pm

    Mohammed Ali is shadi ke Mahan Boxer mein se ek the he’s always greatest and always champion

    Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.