• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Let's Laugh चुटकुले 7 Mins Read

मेरे यार Tipsy की शादी है | Hindi Super Funny Joke

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Aug 25, 2026No Comments7 Mins Read
मेरे यार Tipsy की शादी है | Hindi Super Funny Joke
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

ये बात बहुत पुरानी नहीं है। एक समय था, जब लड़के और उसके मां-बाप अपनी बारात लेकर लड़की वालों के घर जाया करते थे। तब बेचारी लड़कियों की जान हलक में अटकी रहती थी।

इस लेख में
  • मेरे यार Tipsy की शादी की कहानी
  • शादी से पहले Tipsy की तैयारी
  • लड़की वाले Tipsy को देखने पहुंचे
  • लड़की की मां ने घर का निरीक्षण शुरू किया
  • Tipsy बना सुशील दामाद
  • सिलाई-कढ़ाई भी आनी चाहिए!
  • Tipsy से सामान्य ज्ञान के सवाल
  • Tipsy को लड़की ने पसंद कर लिया
  • Tipsy की शादी तय हो गई
  • और मजेदार हिंदी कहानियां पढ़ें
  • कुछ और मजेदार और रोचक पोस्ट
  • इस कहानी के बारे में

लेकिन अब जमाना बदल गया है। बदलाव की हवाएं चल चुकी हैं और नजारा कुछ और ही है। आज की यह मजेदार कहानी भी इसी बदले हुए नजारे पर आधारित है। 😄

मेरे यार Tipsy की शादी की कहानी

हमारे पड़ोस में रहने वाले बचपन के एक दोस्त Tipsy को लड़की वाले देखने आ रहे थे। बेचारा घबराया हुआ हमारे पास मदद के लिए आया। लिहाजा हमने ठान ली कि किसी भी तरह यह रिश्ता करवाकर रहेंगे।

शादी से पहले Tipsy की तैयारी

सबसे पहले हमने Dumbbells पकड़वाए। फिर Tipsy को समझाते हुए कहा, “सबसे पहले सुनो मियां, करके वर्जिश बनो जवां। स्टाइल से उठे कदम, सीना ज्यादा तो पेट कम।”

आजकल जमाना सलमान सरीखे कसरती बदन वाले लड़कों का है। मिस्टर शर्मा के बंटू को लड़की वालों ने उसकी स्लिम-ट्रिम फिगर की वजह से रिजेक्ट करवा दिया था।

कसरत के बाद हम Tipsy को ब्यूटी पार्लर ले गए। वहां Steaming Facial और Bleach करवाने के बाद गहरे लाल रंग की शर्ट और स्काई ब्लू जीन्स में उसका रूप-लावण्य और भी निखर गया।

उसके सुमुख पर चंचल, चपल नयन यूं लग रहे थे, मानो किसी ने नीलम के बल्ब में स्फुर्तिकरण कर दिया हो। होंठ ऐसे थे कि अब बोल उठेंगे। होंठों पर मुस्कान यूं चिपकी हुई थी, जैसे टेलीविजन का कोई विज्ञापन।

मोतियों सी धवल दंत-पंक्ति और सिर पर देवानंद स्टाइल का फुग्गा था। हम उसके रूप की ओजस्विता को देखकर संतुष्ट हो गए कि लड़की Tipsy पर जरूर लट्टू हो जाएगी।

लड़की वाले Tipsy को देखने पहुंचे

करीब तीन बजे शताब्दी एक्सप्रेस की तरह धड़धड़ाती एक कार बाहर आकर रुकी। कार से तीन लोग यूं उतरे, मानो सृष्टि विचरण को त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश उतर आए हों।

खिड़की से झांकने पर हमें एक थुलथुल सी काया दिखाई दी। वह अपने हर कदम पर प्रलय साकार कर रही थी। उसके पीछे एक छोटे कद का गंजा आदमी मिमिया रहा था।

यह तो समझ में आ गया कि ये लड़की के मां-बाप थे। कार लॉक करके लड़की भी अवतरित हुई। कंधे पर छोटे केश, चुस्त कपड़े, आंखों पर काला चश्मा, एक हाथ में मोबाइल और दूसरे हाथ में चाबी घुमाती लड़की अपने माता-पिता सहित घर में दाखिल हुई।

लड़की की मां ने घर का निरीक्षण शुरू किया

घर में दाखिल होते ही लड़की की मां ने घर का निरीक्षण यूं शुरू किया, मानो कोई मंत्री अपने विभाग का जायजा लेने आया हो।

हमने उन्हें बिठाया। फिर चाय के बहाने Tipsy को बाहर बुलाया।

Tipsy बना सुशील दामाद

लाल जोड़े में, हाथों में चाय की ट्रे लिए सधे कदमों से Tipsy टेबल की ओर बढ़ने लगा। ऐसा लग रहा था, मानो विष्णु जी मोहिनी रूप में अमृत कलश लेकर बढ़ रहे हों।

Tipsy नारी-दुर्लभ सभी गुणों की खान लग रहा था। चाय टेबल पर रखकर वह इस अदा से शर्मा कर सोफे पर बैठा, मानो सुघड़ एवं सुशील गृहणी के पुल्लिंग का नेतृत्व कर रहा हो।

अब लड़की की मां ने बोलना शुरू किया। उन्होंने कहा, “हमें लड़के से नौकरी नहीं करवानी है। घर अच्छे से चलाने के लिए हमारी लड़की ही बहुत कमा लेती है। हमें तो घर संभालने के लिए सुंदर-सुशील जवाई चाहिए।”

लड़की, जो Tipsy को नीचे से ऊपर तक कई बार घूर चुकी थी, तुरंत बोली:

“आपकी पढ़ाई-लिखाई से मुझे ज्यादा मतलब नहीं है। आप तो ये बताइए कि आप खाने में क्या-क्या बना लेते हो?”

Tipsy ने दबे स्वर में कहा, “जी, रोटी, सब्जी, चाय, पकौड़े, वगैरह-वगैरह।”

लेकिन लड़की तुनककर बोली, “ये सब तो कोई भी बना लेता है। आप शादी से पहले कुकिंग कोर्स कर लें और बर्गर-पिज्जा आदि बनाना सीखें।”

Tipsy ने हल्के से गर्दन हिलाकर हां कह दी।

सिलाई-कढ़ाई भी आनी चाहिए!

लेकिन इसके बाद सिलाई, कढ़ाई और बुनाई के बारे में पूछा गया। हम तो हिंदी वर्णमाला से ‘ई’ के निष्कासन की सोचने लगे।

शुक्र है कि Tipsy को ये सब आता था। लड़की के मां-बाप तृप्त दिखे। मगर लड़की फिर बोल पड़ी, “ये सब तो ठीक है, पर हम आपसे एक बात तो कहना भूल ही गए।”

हम खुश थे कि बात पान-पराग पर खत्म हो रही थी। लेकिन लड़की की मंशा कुछ और ही थी।

Tipsy से सामान्य ज्ञान के सवाल

लड़की बोली, “आजकल लड़कों को चाहिए कि लड़कियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें।”

हमने गौर किया तो पाया कि Tipsy के कंधे वाकई झुके हुए थे।

लड़की आगे बोली, “आजकल बच्चों की ट्यूशन पर बहुत ज्यादा खर्च होता है। मैं नहीं चाहती कि शादी के बाद हमारे बच्चे बाहर ट्यूशन पर इतना पैसा बर्बाद करें।”

“कल आपको उनको पढ़ाना पड़ेगा। इसलिए आपका सामान्य ज्ञान इतना होना चाहिए कि आप उनका होमवर्क वगैरह करवा सकें।”

इसके बाद वह A-K 47 की तरह दनादन शुरू हो गई। शुरुआत ऋतिक की मां से हुई। फिर नार्वे के राष्ट्रपति से होते हुए Pythagoras के perpendicular पर जाकर बात खत्म हुई।

शुक्र है कि Tipsy इस परीक्षा में 62 प्रतिशत लाकर पास हो गया। 😄

Tipsy को लड़की ने पसंद कर लिया

लड़की ने अपने मां-बाप से मंत्रणा की। फिर बताया कि उसे Tipsy पसंद है।

हमें यूं लगा, मानो पाकिस्तानी बमबारी से बचकर हम सकुशल अपने वतन लौट आए हों।

खैर, हमने सोच लिया है कि हम जल्द ही कुकिंग, सिलाई और कढ़ाई कोर्स ज्वाइन करेंगे। लेकिन सामान्य ज्ञान का क्या होगा?

मेरा ख्याल है कि “कौन बनेगा करोड़पति” की तर्ज पर अब “कौन बनेगा पति” सीरीज भी आनी चाहिए। यह हम जैसे उपयुक्त युवाओं के लिए काफी फायदेमंद सिद्ध होगी। 😄

Tipsy की शादी तय हो गई

mere-yaar-tipsy-ki-shaadi-hain-comedy-pj-in-hindi

बहरहाल, मेरे दोस्त Tipsy की शादी मार्च में तय होना पाई है। आप सब सादर आमंत्रित हैं। कृपया अपना खाना अपने साथ लाएं और हमारे साथ खाकर हमें अनुग्रहित करें। 😄

और मजेदार हिंदी कहानियां पढ़ें

अगर आपको Tipsy की यह मजेदार कहानी पसंद आई है, तो AchhiBaatein पर ऐसी ही कुछ और Funny Hindi Stories और मजेदार पोस्ट भी पढ़ सकते हैं।

बस यूँ ही (Giggles) भी ऐसी ही हल्की-फुल्की और मनोरंजक पोस्ट है। इसमें आपको मजेदार अंदाज में लिखी गई बातें पढ़ने को मिलेंगी।

अगर आपको चुटकुले पढ़ना पसंद है, तो हिन्दी चटपटे चुटकुले और Santa Banta Jokes जरूर पढ़ें।

शादी और रिश्तों से जुड़ी मजेदार कहानियां पसंद हैं, तो महाराज आपके लिए सेब काट दूँ? भी पढ़ सकते हैं। यह भी एक मजेदार हिंदी कहानी है।

इसके अलावा, शादी से जुड़े एक अलग प्रसंग के लिए एक लड़की को भागकर शादी करना कहाँ तक सही है? पढ़ सकते हैं।

कुछ और मजेदार और रोचक पोस्ट

अगर आपको अलग-अलग विषयों पर रोचक सामग्री पढ़ना पसंद है, तो कुछ रोचक जानकारियां और Interesting Facts भी पढ़ सकते हैं।

वहीं, हल्के-फुल्के अंदाज के साथ जीवन से जुड़ी कहानी पढ़ना चाहते हैं, तो क्या औलाद आपको सुखी रख सकती है? भी एक अच्छा विकल्प है।

इस कहानी के बारे में

उपरोक्त पोस्ट एक पत्रिका/Magazine से ली गई है। इसका उद्देश्य केवल आपको मनोरंजन और तनावमुक्त करना है। 🙂

Friends, कैसी लगी मेरे दोस्त Tipsy की कहानी? आशा है आपने इसे काफी Enjoy किया होगा। 🙂

सावधानी बरतने के बावजूद यदि ऊपर दिए गए किसी भी वाक्य में आपको कोई त्रुटि मिले, तो कृपया क्षमा करें। आप Comments के माध्यम से हमें इसकी जानकारी दे सकते हैं।

निवेदन: अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी Share करें। Facebook, X और WhatsApp पर Share करके आप इस मजेदार कहानी को अपने दोस्तों तक भी पहुंचा सकते हैं।

jokes jokes in hindi
Previous ArticleHindi Comedy Jokes: बस यूँ ही मजेदार चुटकुले
Next Article हिंदी चुटकुले: मजेदार और चटपटे Santa Banta Jokes
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

8 Mins Read

तारे अकसर अंधेरे में ही चमकते हैं

पूरा पढ़े
7 Mins Read

जब अकेलापन महसूस हो तो क्या करना चाहिए

पूरा पढ़े
7 Mins Read

हट पगले, तू माता से भी मजाक करता है | तेनालीरमन की कहानी

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.