• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
लोक व्यवहार 8 Mins Read

ईश्वर या धन आप इनमें से किसको चुनना चाहेंगे?

Mahesh YadavBy Mahesh YadavNo Comments8 Mins Read
भगवान है या नहीं कैसे जाने?
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

अगर यह बात लोगों के सामने रखी जाए कि उन्हें ईश्वर प्यारा है या फिर धन। तो उनमें से कुछ लोग ईश्वर को चुनेंगे और कुछ लोग धन, ऐसा ही होगा क्योंकि कुछ लोगों की मान्यताओं के अनुसार ईश्वर ही सब कुछ है और कुछ लोगों के विचारों से धन से सब कुछ खरीदा जा सकता है।

धन उनके लिए सब कुछ है। जो लोग धन को चुनना चाहेंगे वे लोग धन को सब कुछ मानते है उन्हें लगता होगा धन से सारे सुख-दुख इस संसार में खरीदे जा सकते हैं। उन्हें धन में ही जीवन नजर आता होगा।

यह कहना गलत नहीं होगा कि धन से संसार में सुख नहीं खरीदे जाते हैं। वास्तविक जीवन में धन से लगभग सभी सुविधाएं खरीदी जा सकती है।

वह इंसान जिसके पास धन है वह अपनी आवश्यक चीजों को हासिल कर ही लेता है भले ही उसे उसकी आत्मा से कोई संतुष्टि ना हो। उसकी आत्मा दिन रात उसे कोई न कोई नई समस्या देती रहती है।

जो लोग ईश्वर पर आस्था रखते हैं और ईश्वर को चुनते हैं वे लोग अपने जीवन में मानसिक रूप से भले ही संतुष्ट रहते हैं परंतु शारीरिक रूप से उन्हें भी जीवन में अनेक कठिनाइयों या परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वह अपनी आवश्यक चीजों को खरीद नहीं सकते परंतु फिर भी अपने मन से संतुष्ट हो जाते हैं, ईश्वर पर आस्था रखकर ।

जो लोग अपने जीवन में धन को चुनते हैं उनका वास्तविक जीवन कैसा होता है?

जो लोग अपने जीवन में धन को ही सर्वोपरि मान बैठते हैं और उसे ही अपने जीवन में एक अच्छे भविष्य के लिए चुनते हैं उन लोगों का जीवन भले ही दिखने में कितना ही आनंदमई क्यों ना हो, परंतु वे लोग अंदर से बहुत सारे दुखों को झेल रहे होते हैं।

जब भी उनके सामने दुखों का पहाड़ टूट जाएं वे उसे सहन नहीं कर पाते, भले ही वे लोग अपने पैसों के दम पर उसको थोड़ा कम कर पाते हैं,फिर भी उन्हें उस दुख का बहुत नुकसान झेलना पड़ता है ।

क्योंकि उनके पास ना ही आत्म बल होता है और न ही विश्वास। वे लोग छोटे-छोटे दुखों से ही चकनाचूर हो जाते हैं।

अर्थात वे लोग ना ही ईश्वर में आस्था रखते हैं और न ही खुद के कार्यों में विश्वास उन्हें सिर्फ धन कमाने से मतलब होता है। और वे अपने इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए दूसरों को भी कष्ट पहुंचाने से नहीं कतराते।

उन्हें सिर्फ उस धन को अपना बनाने से मतलब होता है ऐसे लोग धन कमाते वक्त अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखते और कई बार देखा गया है कि ढेर सारा धन इकट्ठा कर लेने पर वही धन उसके विनाश का भी कारण बन जाता है।

ऐसे लोग अपने जीवन में धन को ही ईश्वर मानते हैं और इसी की सुबह शाम पूजा भी करते हैं।

परंतु देखा जाए तो धन सिर्फ एक वस्तु है जिसकी हम कल्पना कर सकते हैं ।

जब कोई वस्तु हमें पसंद आ जाती है तो हम उस वस्तु को खरीद लेते हैं। परंतु उसका उपयोग हम अपने जीवन में सही प्रकार से करने में असमर्थ रह जाते हैं।

क्योंकि हम धन से बेमतलब की चीजों को अपने जीवन में एकत्रित करते रहते हैं इससे यह सभी वस्तुएं बाद में हमारे लिए नई-नई समस्याओं को खड़ी करती रहती हैं।

वे लोग जिनके पास धन नहीं है, एक जीवन जीते हैं। उन लोगों से ज्यादा खुश रहते हैं जिनके पास उनके सामने कई गुना ज्यादा धन होता है।

इसलिए हमें धन को अपने जीवन में सिर्फ एक आवश्यक वस्तु मानकर कमाने की सोचनी चाहिए क्योंकि अक्सर वे लोग ही बर्बाद हुए हैं जिनके पास ज्यादा धन होता है।

अधिक धन प्राप्ति की लालसा में ज्यादातर लोग अपने जीवन का आनंद नहीं ले पाते। वे ईश्वर की तुलना में धन को अधिक महत्व देते हैं और धन की ही पूजा करते हैं।

एक स्वभाविक सन्तुष्ट जीवन जीने के लिए हमें धन की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती, ना ही इसकी कमी से हमें कोई परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।

इसलिए हमें एक अच्छा जीवन यापन करने के लिए हमेशा ही ईश्वर पर आस्था रखनी चाहिए।

संक्षेप में कहें तो जो लोग अपने जीवन में धन को ही सब कुछ मानते हैं, धन को ही चुनते हैं उन लोगों का वास्तविक जीवन अत्यंत दुखों से भरा होता है।

इसलिए हमें धन के साथ साथ ईश्वर को भी मानना चाहिए क्योंकि ईश्वर की कृपा से एक मनुष्य अपनी सभी जरूरतों को पूरा तो कर ही सकता है इसके साथ साथ वह एक धार्मिक जीवन जीकर स्वयं को जान सकता है और इस संसार में जन्म लेने के अपने उद्देश्य को समझ सकता है।

जो लोग ईश्वर को चुनते हैं उनका जीवन?

जो लोग अपने जीवन में ईश्वर को चुनते हैं वे लोग अपने पल भर का जीवन भी सुख शांति के साथ जीते हैं। क्योंकि ईश्वर को चुनने वाले लोग हमेशा उस पर आस्था रखते हैं और उन्हें अपने काम पर विश्वास होता है, कि उनके कार्य को सफल होने में ईश्वर उनका साथ देगा।

ईश्वर पर भरोसा रखने वाले लोग जल्द से टूटते नहीं क्योंकि अगर वह किसी काम में फेल भी हो जाते हैं, उनके जीवन में कोई बड़ी मुसीबत आ जाती है तो वह जल्दी से घबराते नहीं क्योंकि वह जानते हैं कि जो हुआ वह अच्छा ही होगा।

ईश्वर जो भी करते हैं वह हमारी भलाई के लिए ही करते हैं। एक धार्मिक व्यक्ति को भली भांति यह ज्ञात होता है कि ईश्वर द्वारा किए गए फैसलों को मानना कठिन समय में मुश्किल जरूर होता है, परंतु समय गुजरने के बाद हमें इसका एहसास होता है।

ईश्वर पर विश्वास रखना, एक सरल और साधारण बात नहीं होती क्योंकि ईश्वर पर आस्था रखने वाले लोग कभी भी उन कार्यों को नहीं करते जिनसे अन्य लोगों को दुख पहुंचे और उनका जीवन उनके लिए कठिन होने लगे।

इसलिए ईश्वर में आस्था रखने वाले लोग सदैव ईमानदार और दयावान होते हैं। साथ ही वे लोग अपने कार्यों के साथ-साथ अन्य लोगों की सफलताओं में भी हिस्सेदार बनते हैं, सफलताओं के साथ-साथ उनके दुखों को दूर करने में भी उनका साथ देते हैं।

जो लोग ईश्वर पर आस्था रखते हैं उन्हें अपने जीवन का स्वाभाविक और सांसारिक दोनों प्रकार का ज्ञान होता है। ये कभी भी अन्य लोगों से घमंड नहीं करते, अपनी प्रत्येक छोटी से छोटी चीज से संतुष्ट रहते हैं।

उन्हें कभी भी दूसरे लोगों को देखकर उनकी जैसी वस्तुओं को हासिल करने में कोई आनंद नहीं रहता। इसलिए वे लोग सिर्फ उन वस्तुओं को हासिल करने के लिए आगे बढ़ते हैं जिन वस्तुओं की उन्हें आवश्यकता होती है और उन्हें आनंद मिल पाता है l

अगर कोई मुझसे पूछे कि आप धन या ईश्वर इनमें से क्या चुनेंगे?

सबसे पहले ईश्वर को ही चुनूंगा। जब मैं ईश्वर को चुनुंगा और उन पर आस्था रखूंगा तो मेरा आत्मविश्वास भी खुद के प्रति बढ़ने लगेगा, जिससे मै अपने जीवन में मौजूद सभी सुख सुविधाओं का आनंद उठा पाऊंगा।

क्योंकि जब हम ईश्वर के प्रति आस्था रखते हैं तो हमें किसी भी चीज की परेशानी नहीं होती अर्थात हमें इस जीवन के प्रत्येक पहलू का अनुभव प्राप्त हो जाता है,हमें जहां पर जिस चीज की जरूरत पड़ती है । उसे पाने के लिए आवश्यक कठिन परिश्रम का बोध हो जाता है।

इस कारण हमारा जीवन भी हमेशा व्यस्त रहता है और हम अपने जीवन को प्रगति की ओर ले चलते हैं।

ज्यादातर लोगों के पास धन तो होता है परंतु वे लोग ईश्वर में आस्था नहीं रखते, अपना एक जीवन यूं ही गुजार देते हैं। उन्हें जीवन का सच्चा ज्ञान प्राप्त नहीं हो पाता ।

अर्थात वे लोग अपना जीवन जानवरों की तरह सिर्फ गुजार जाते हैं ना कि जीते हैं। अगर हमें एक वास्तविक जीवन जीना है तो सबसे पहले हमें ईश्वर के प्रति विश्वास और धैर्य होना चाहिए ।

तभी जाकर हम अपने जीवन में आवश्यक चीजों के लिए धन कमाने की महत्वता को समझ सकेंगे। बिना किसी को दुख दर्द दिए अपनी आवश्यकता के अनुसार धन कमा पाएंगे।

ईश्वर को चुनना ही एक महत्वपूर्ण कार्य होगा क्योकि जब भी ईश्वर हमारे साथ होते हैं तो हमें इस संसार के सभी सुख और दुखों का अनुभव मिल पाता है ।

इसीलिए अपने साधारण से जीवन में बहुत सारे लोग ज्ञान प्राप्त करने के लिए ईश्वर को भी चुनते हैं। ईश्वर को वही लोग चुनते हैं,जिन्हें एक श्रेष्ठ और सुखी जीवन की चाहत होती है। वे लोग अच्छे कार्यों में अपना जीवन व्यतीत करते हैं,और संसार में प्रत्येक लोगों के सुख-दुख को समझ पाते हैं।

मेरा मानना यही है कि हमें धन कमाने से अधिक जरूरी है ईश्वर की शरण में जाना, क्योंकि प्रभु हमें सही राह पर चलने का मार्गदर्शन करते हैं। साथ ही वे हमें एक नेक इंसान बन कर दूसरों के लिए भी एक आदर्श जीवन स्थापित करने का मौका देते हैं।

कई बार देखा गया है कि धन अधिक मात्रा में आने की वजह से इंसान घमंडी हो जाता है और उस धन का दुरुपयोग करने लगता है लेकिन वही ईश्वर को भक्ति में लीन व्यक्ति ऐसा कभी नहीं कर सकता।

निष्कर्ष-

हमारे पास भले ही धन ना हो परंतु ईश्वर का साथ होना अति आवश्यक है क्योंकि ईश्वर ही इस संसार में सबसे बड़ा धनवान हैं और उसके होते हुए हमें कभी धन की कमी नहीं होती, अतः हमें सदैव ईश्वर या धन में से ईश्वर को ही चुनना चाहिए ।

Previous Articleआत्मबल की कमी है तो पढ़िए ये कहानी
Next Article आप कितने कीमती है?
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

9 Mins Read

कैसे बने एकअच्छी बड़ी बहन?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

Story Telling कहानीकारी भी हैं कला

पूरा पढ़े
8 Mins Read

लड़की को मोटिवेट कैसे करें, हौसला कैसे बढ़ाएं

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.