• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
महत्वपूर्ण जानकारियां 9 Mins Read

देश के प्रति आपके क्या कर्तव्य होने चाहिए

Junaid ArslanBy Junaid ArslanNo Comments9 Mins Read
My Country & my duties
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

दुनिया का कोई भी इंसान हो, उसकी प्रवृत्ति में यह बात जन्मजात रूप से शामिल रहा करती है कि वह जिस मिट्टी से पैदा हुआ और जहां की मिट्टी में अपने हाथ सान कर बचपन से जवानी के पड़ाव तक पहुंचा, वहां की मिट्टी से उसे कुछ खास और आंतरिक लगाव हो जाता है।

इस लेख में
  • 1. संविधान और उसमें दर्ज कानून का पालन
  • 2. देश और उसके नागरिकों के प्रति निष्ठा, सम्मान और वफादारी की भावना रखें
  • 3. अपने मताधिकार को समझें
  • 4. सरकारी नियमों को भी दें सम्मान
  • 5. अपराध की दुनिया में कभी ना रखें कदम
  • 6. शिक्षा के प्रति करें जागरूक
  • 7. देश की एकता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए दूसरों को प्रेरित करें

यह एक ऐसी भावना है जो प्राकृतिक रूप से दुनिया के हर इन्सान में मौजूद रहा करती है। इसी भावना के चलते वह अपने गांव, कस्बे, शहर या समूचे राष्ट्र को विश्व के अन्य देशों पर महत्व देता है। वह चाहता है कि उसका देश विश्व के अन्य देशों के मुकाबले हर मैदान में शीर्ष पर रहे और दुनिया भर के लोग उसके देश को प्रतिष्ठा और सम्मान की नजर से देखें।

देश के प्रति इस प्रकार की भावना को ही हम राष्ट्र-प्रेम कहते हैं। लेकिन इस देश के प्रति उसके नागरिकों के कुछ महत्वपूर्ण कर्तव्य वह भी होते हैं जिसका पालन कर कोई नागरिक अपने राष्ट्र से अगाढ़ प्रेम का सबूत पेश कर सकता है।

आइए जानते हैं कि वह कौन से ऐसे कर्तव्य हैं जिनका पालन करना देश के हर नागरिक पर अति आवश्यक है और जिसके पालन करने से ही देश की उन्नति एवं विकास के जाम पहिए हरकत में लाए जा सकते हैं।

1. संविधान और उसमें दर्ज कानून का पालन

दुनिया के हर देश में शासन चलाने के लिए कुछ ऐसे तौर तरीके होते हैं जिसका पालन करना हर नागरिक पर समान रूप से अनिवार्य होता है। यही तौर तरीके संविधान कहलाते हैं जिसमें दर्ज कानून का पालन करना किसी भी नागरिक का परम कर्तव्य होता है।

हालांकि इसकी कोई निश्चित समय सीमा नहीं है कि आखिर उम्र के किस पड़ाव पर जाकर कोई नागरिक अपने देश के संविधान का पालन करेगा? संविधान और कानून का पालन करना किसी भी देश के नागरिक की नैतिक और सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

संविधान ने हर नागरिक को कुछ ऐसे अधिकारों से लैस किया है जो उसका जन्मसिद्ध अधिकार हैं। उस अधिकार को छीनने वाला दंड संहिता के अंतर्गत सज़ा का भोगी करार दिया जाता है।

Samvidhan (Constitution of India)

इस संबध में एक पश्चिमी बुद्धिजीवी गिलक्राइस्ट की मान्यता के अनुसार,

“संविधान लिखित और मौखिक विधियों व नियमों का एक ऐसा संग्रह है जिस पर विश्व के किसी भी देश के शासन व्यवस्था की नींव रखी जाती है। इसी शासन से जुड़े अनेक अंगों (राज्यों) के बीच शक्तियों का विभाजन किया जाता है। संविधान में कुछ सिद्धांत होते हैं जिसके आधार पर ही शक्तियों का उपयोग किया जाता है।”

इसलिए दुनिया के प्रत्येक राष्ट्र के संविधान का पालन करने वाले नागरिक के लिए उसकी रक्षा सुरक्षा करते रहना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी समझी जाती है।

उदाहरण के तौर पर अपने नागरिकों में से चोरी करने की इजाजत दुनिया का कोई भी संविधान नहीं देता। अगर कोई चोर चोरी करता है तो वह साफ तौर पर सामने वाले के अधिकारों का हनन कर रहा है क्योंकि वह संपत्ति उसने अपने खून पसीने की गाढ़ी कमाई से इकट्ठा की थी जिस पर वह चोर नाजायज तौर पर अपना कब्जा जमाना चाहता है।

संपत्ति से जुड़े इस अधिकार को छीनने पर उस चोर को संविधान में दर्ज कुछ प्रावधानों के तहत पुलिस या अदालत के द्वारा सजा का भोगी करार दिया जाता है। यही किसी लोकतांत्रिक संविधान का असल फायदा है कि वह देश के हर नागरिक को उसके अधिकारों के साथ स्वतन्त्र रूप से जीवन यापन करने की इजाज़त देता है।

2. देश और उसके नागरिकों के प्रति निष्ठा, सम्मान और वफादारी की भावना रखें

पूरे देश को एक परिवार और अपने देश के नागरिकों को राष्ट्र रूपी इस विशाल परिवार का सदस्य समझें और उनके साथ निष्ठा, ईमानदारी, सम्मान एवं सहयोग का रवैया अपनाएं।

जब कोई नागरिक अपने देश को उन्नति एवं विकास के पथ पर आगे करने और उसे भ्रष्टाचार, गरीबी, अशिक्षा, अपराध और बेरोजगारी जैसी गम्भीर समस्याओें से मुक्ति दिलाने की महत्वाकांक्षा करता है तो उसी समय अपने विचार को हकीकत का रूप देने के लिए यदि वह मेहनत और लगन से काम ले तो इसके सकारात्मक नतीजे भी भविष्य में ज़रूर बरामद होते हैं।

यह बात भी याद रहे कि किसी भी देश की वृद्धि और विकास के लिए उसका हर नागरिक आवश्यक रूप से ज़िम्मेदार होता है। जब देश के अक्सर नागरिकों को ये ज़िम्मेदारी हृदय तल से महसूस होने लगती है तो समझ लीजिए कि वह देश अब विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने लगा है।

इसके विपरीत यदि किसी देश के नागरिक अगर अपने ही कर्तव्यों की पहचान नहीं कर पाते तो इस प्रतियोगी दौर में वह देश दुनिया के अन्य देशों से काफी पीछे छूट जाता है। इसीलिए देखा जाता है कि विकसित देशों के नागरिक अविकसित या विकासशील देशों के नागरिकों के मुकाबले अपने कर्तव्यों के प्रति बेहद जागरूक और संवेदनशील रहा करते हैं।

उन्हें अपने अधिकारों के साथ देश के दूसरे नागरिकों के अधिकारों की भी अच्छी खासी समझ होती है जिसके आधार पर वह अपने देश के नागरिकों के हितों और अधिकारों को कभी ठेस नहीं पहुंचाते और शांतिपूर्ण एवं आपसी सहयोग के माहौल में अपने राष्ट्र को विकास के मार्ग पर डाल दिया करते हैं।

3. अपने मताधिकार को समझें

Importance of Voting for India

लोकतंत्र में लोगों की अक्सरियत जब किसी सरकार को अपने मताधिकार (Vote) से चुन लेती है तो वही सरकार देश का प्रतिनिधित्व (Represent) करती है। मतलब ये कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में देश के नागरिकों की मर्जी और मंशा को ही सबसे ऊपर रखा जाता है।

इसलिए अपने मताधिकार के महत्व को गहराई से समझ कर उसे सही दिशा में इस्तेमाल करना भी देश के सभी नागरिकों का कर्तव्य है।

4. सरकारी नियमों को भी दें सम्मान

किसी भी देश में जनता के द्वारा चुनी हुई सरकार यह कभी नहीं चाहेगी कि वह सत्ता में आने के बाद जनता पर कुछ ऐसे कानून लागू कर दे जिससे उनका शोषण या उत्पीड़न होता रहे।

सरकार की यह मंशा होती है कि वह हर सम्भव प्रयास कर अपने नागरिकों के हितों की परवाह करे ताकि आने वाले चुनाव में जनता उस पर जान लुटाकर एक बार फिर अपने भारी मतों से विजयी बनाकर उसे सत्ता और शासन की कुर्सी पर बिठा दे।

यही व्यवस्था और चुनाव की प्रक्रिया ही लोकतन्त्र की खूबसूरती है। सरकार हमेशा नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर ही कोई कानून बनाया करती है, इसलिए नागरिकों का भी यह कर्तव्य है कि वह सरकार के बनाए हुए नियम और कायदा कानून का अनुसरण करते रहें।

हर बात पर सरकार को ज़िम्मेदार ठहराना और पर चीखना, चिल्लाना या शोर मचाना किसी सभ्य एवं सुशील नागरिक का काम नहीं है। हां! नागरिक तब सरकार के खिलाफ़ विरोध जरुर दर्ज करा सकते हैं जब उन्हें साफतौर पर यह नज़र आने लगे कि सरकार उनके भविष्य, शिक्षा, रोजगार, भ्रष्टाचार व गरीबी उन्मूलन सम्बंधी विषयों की ओर कोई खास ध्यान नहीं दे रही।

5. अपराध की दुनिया में कभी ना रखें कदम

अपराध हमेशा देश और उसके नागरिकों के प्रति समर्पण भाव, कर्तव्य और निष्ठा की कमी की वजह से जन्म लेते हैं। इसके अलावा भी ज्यादातर मामलों में अपराध लोगों की मजबूरियों से जुड़े होते हैं।

समाज में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इसे व्यवसाय का रुप देकर पेशेवर तरीके से अंजाम देते हैं जो उससे भी बड़ा यानि जघन्य अपराध है। एक कर्तव्यनिष्ठ नागरिक अपने देश के नागरिकों के अधिकार या उनकी व्यक्तिगत सम्पत्ति और मान सम्मान से कभी छेड़छाड़ नहीं करता।

वह स्वयं भी अपराध से दूर रह कर लोगों को भी उससे फासले बरतने की नसीहत करता है क्योंकि उसे अपराध के दुष्परिणाम का अच्छी तरह ज्ञान होता है कि कैसे अपराध या अधिकारों का हनन लोगों के जीवन को अंधकारमय बना सकता है। क्योंकि एक ओर जहां अपराध से इंसानी जान खतरे में पड़ती है वहीं इससे पीड़ित व्यक्ति को गम्भीर आर्थिक क्षति एवं नुकसान का भी सामना करना पड़ता है।

इंटरनेट के इस दौर में जहां दुनिया एक वैश्विक गांव का रूप धारण कर चुकी है, अपराध का ग्राफ भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है जहां कुछ जालसाज लोग सामान्य लोगों को अपने जाली दस्तावेजों की सहायता से धोखा देने की फिराक में रहते हैं। जानकारी होने पर समाज के दूसरे लोगों को ऐसे संदिग्ध और चालबाज व्यक्तियों को जागरूक करना और उन्हें ऐसे लोगों की चालबाजी से बचाना भी एक नागरिक का फर्ज है।

6. शिक्षा के प्रति करें जागरूक

किसी भी देश में जन सामान्य की जागरूकता, रोज़गार सृजन, विवेकशीलता और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए उसके नागरिकों का शिक्षित होना बेहद जरूरी है।

अपने देश के नागरिकों को शिक्षा और अध्ययन कार्यों के प्रति जागरूक करना भी एक ज़िम्मेदार नागरिक की अलामत (Symptom) मानी जाती है। शिक्षा वह प्रकाश है जिसके सहारे अज्ञानता और सामाजिक कुरीतियों से भी निजात पाई जा सकती है।

आपने भी इस बात का अनुभव किया होगा कि एक शिक्षित और सभ्य व्यक्ति को अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों में कोई खास दिलचस्पी और लगाव नहीं होता बल्कि वह हर बात तथ्यों और सबूतों के आधार पर ही कबूल करता है।

इस प्रकार की मानसिकता से समाज को नकारात्मक रवैये और सोच से भी निजात मिलती है। इसलिए देश के नागरिकों का झुकाव झूठ और अंधविश्वास से कहीं ज्यादा तथ्यों और तर्कों की ओर होना चाहिए ताकि एक सभ्य और सुसंस्कृत समाज का निर्माण अमल में लाया जा सके।

7. देश की एकता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए दूसरों को प्रेरित करें

किसी भी देश में जब तक एकता, अखंडता और संप्रभुता का माहौल नहीं होगा, उस देश में विकास एवं निर्माण के रथ को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता।

देश में अमन, शांति और सौहार्द के माहौल के बीच ही एक सभ्य और बेहतर संस्कृति वाले समाज का निर्माण होता है। इसलिए एक सभ्य नागरिक का कर्तव्य ये भी है कि वह अपने आसपास के माहौल में सांप्रदायिक सद्भाव और सौहार्द को बनाए रखने के लिए जहां पूरी लगन के साथ जी तोड़ मेहनत करता रहे, वहीं इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए वह समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित करता है।

वह यह बखूबी समझता है कि सांप्रदायिक हिंसा, अराजकता या उन्माद किस तरह किसी भी देश को भारी नुक्सान पहुंचा कर उसे अतीत में ही कहीं पीछे छोड़ आते हैं और उस देश को संभलने में कितना समय दरकार होता है।

Previous Articleछल्ला की लब दा फिरे Jab Tak Hai Jaan 2012 Lyrics in Hindi
Next Article जीवन में खेलो का महत्व
Junaid Arslan
  • Website
  • Facebook
  • LinkedIn

लेखक, वरिष्ठ संवाददाता व पत्रकार @ "कुशल व्यवहार" (निष्पक्ष हिन्दी साप्ताहिक), उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़े

10 Mins Read

पर्यावरण की सुरक्षा करना कितना जरुरी हैं?

पूरा पढ़े
9 Mins Read

नेता लोग ईमानदारी की कसमें खाकर बेईमान कैसे हो जाते हैं?

पूरा पढ़े
9 Mins Read

पृथ्वी के वातावरण को बर्बाद करके मंगल की राह देखता मनुष्य

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.