• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
  • Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
  • Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
  • Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
  • Gyan Kamao का इस्तेमाल करके Gyankamao से पैसे कैसे कमाएं?
  • Freelancing से पैसे कमाने के आसान तरीकें
  • Facebook Ads (FB Advertisements) से कैसे करें कमाई?
  • मोटरसाइकिल (Bike) से पैसे कैसे कमाएं जा सकते हैं ?
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Hindi Quotes 9 Mins Read

Nelson Mandela Quotes in Hindi ~ नेल्सन मंडेला के अनमोल विचार

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Jun 14, 20212 Comments9 Mins Read
Nelson Mandela quotes in hindi
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

Nelson Mandela Quotes in Hindi ~ Anmol Vichar नेल्सन मंडेला के Best 40 अनमोल विचार

नेल्सन मंडेला : संक्षिप्त परिचय

दक्षिण अफ्रीका के लोग नेल्सन मंडेला को व्यापक रूप से “राष्ट्रपिता” मानते हैं उन्हें “लोकतन्त्र के प्रथम संस्थापक”, “राष्ट्रीय मुक्तिदाता और उद्धारकर्ता” के रूप में देखा जाता हैं। दक्षिण अफ्रीका में प्रायः उन्हें मदीबा कह कर बुलाया जाता है जो बुजुर्गों के लिये एक सम्मान-सूचक शब्द है।

नेल्सन रोलीह्लला मंडेला (ख़ोसा: Nelson Rolihlahla Mandela; 18 जुलाई 1918 – 5 दिसम्बर 2013) दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने। राष्ट्रपति बनने से पूर्व वे दक्षिण अफ्रीका में सदियों से चल रहे रंगभेद का विरोध करने वाले अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस और इसके सशस्त्र गुट उमखोंतो-वे-सिजवे के अध्यक्ष रहे। रंगभेद विरोधी संघर्ष के कारण उन्होंने 27 वर्ष रॉबेन द्वीप के कारागार में बिताये जहाँ उन्हें कोयला खनिक का काम भी करना पड़ा था। 1990 में श्वेत सरकार से हुए एक समझौते के बाद उन्होंने नये दक्षिण अफ्रीका का निर्माण किया। वे दक्षिण अफ्रीका एवं समूचे विश्व में रंगभेद का विरोध करने के प्रतीक बन गये।

नवम्बर 2009 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रंगभेद विरोधी संघर्ष में उनके योगदान के सम्मान में उनके जन्मदिन (18 जुलाई) को ‘मंडेला दिवस’  घोषित किया। मंडेला को विश्व के विभिन्न देशों और संस्थाओं द्वारा 250 से भी अधिक सम्मान और पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।

  • 1993 में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति फ़्रेडरिक विलेम डी क्लार्क के साथ संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार
  • प्रेसीडेंट मैडल ऑफ़ फ़्रीडम
  • ऑर्डर ऑफ़ लेनिन
  • भारत रत्न
  • निशान-ए–पाकिस्तान
  • गाँधी शांति पुरस्कार

नेल्सन मंडेला के प्रेरणादायक अनमोल विचार और कथन

Hindi Quote 1: शत्रु के साथ अगर आपको शांति चाहिए, तो आपको अपने शत्रु के साथ काम करना होगा फिर वह आपका साथी बन जाएगा।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 2: अगर हम कभी किसी बड़े पहाड़ पर चढ़ते है, उसके बाद ही हमे पता चलता है कि अभी तो ऐसे कई और पहाड़ चढ़ने को बाकी हैं।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 3: आज़ाद होना, सिर्फ स्वयं को जंजीर से निकालना ही नही हैं, बल्कि इस तरह अपना जीवन व्यतीत करना है, जिससे दूसरों का गौरव और स्वतंत्रता भी बढे।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 4: आज़ाद होने के लिए पूरी दुनिया में कोई भी आसान रास्ता नहीं है।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 5: एक अच्छा दिमाग और एक अच्छा ह्रदय हमेशा अजेय समीकरण होता है। लेकिन अगर आप इस समीकरण में थोड़ी शिक्षा या कलम की ताकत मिला दें तो यह कुछ बेहद खास हो जाता है।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 6: एक अच्छा नेता स्पष्ट रूप से और अच्छी तरह से एक बहस में शामिल होता है, क्योकि वो जानता है कि अंत में वह और दूसरा पक्ष करीब होंगे और इस तरह मजबूती से उभरता हैं। आपको ऐसा विचार नहीं आएगा, जब तक आप अभिमानी, सतही, और बेख़बर हैं।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 7: ऐसी कोई चीज़ मुझे नहीं दिख रही, जो इस स्वतंत्रता का हिस्सा बन सके।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 8: कोई भी देश वास्तव में तब तक विकसित नहीं हो सकता, जब तक उसके सभी नागरिक शिक्षित नहीं हो जाते।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 9: क्या कभी भी किसी ने ये बात सोची है कि वे जो चाहते थे वो उन्हें इसलिए नहीं मिला, क्योंकि उनके पास ना ही प्रतिभा, ना ही शक्ति, ना ही धीरज, या ना ही प्रतिबद्धता थीं।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 10: क्रोध एवं आक्रोश के जहर को पीना, यह उम्मीद करने के समान है कि आपके शत्रु ख़त्म हो जायेंगे।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 11: छोटा काम करना या छोटी सोच वालो के साथ रहने से कोई फायदा नहीं है। आप जिस तरह का जीवन व्यतीत कर सकते है, उससे कम स्तर की ज़िन्दगी जीना गलत है।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 12: छोटे खेल खेलने के लिये कोई जूनून नहीं पाया जाता है – क्योंकि एक जीवन को व्यवस्थित करने लिये यह जीवन कम है जिसे आप जीने में सक्षम हैं।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 13: जब एक व्यक्ति निश्चय कर लेता है तब वह किसी भी मुसीबत से ऊबर सकता है।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 14: जब तक काम कर न लिया जाए तब तक वह काम असंभव लगता है।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 15: जब पानी उबलना शुरू हो जाये, तो उस समय उसे और गरम होने से रोकना एक बहुत बड़ी मूर्खता हैं।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 16: जीवन में कभी न गिरना उसकी सुंदरता नहीं, लेकिन गिरकर उठना और अपने सपनो को हासिल करना ज़िन्दगी की खूबसूरती है।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 17: जीवन में कभी ना भूले कि दुसरो के काम और ज़िन्दगी में तभी दखल दे, जब वे लोग शांति पसंद करते हो।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 18: जीवन में सबसे बड़ा गौरव कभी नहीं गिरने में निहित नहीं है, बल्कि हर बार गिर कर हमारे उठने में है।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 19: धन सफल नहीं बनाएगा, यह आज़ादी को पैदा करेगा।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 20: पूरी दुनिया में आधी-अधूरी आज़ादी जैसी कोई बात नहीं है।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 21: बुद्धिमानी इसी में होगी कि हम लोगों को वो काम करने के लिए मना ले, और बाद में उनको यही लगने दे कि ये करने का विचार उन्ही का था।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 22: भले ही आपको कोई बीमारी हो तो भी आप बैठकर मूर्ख की तरह उदास मत हो जाओ। जीवन का भरपूर आनंद लें और आपको जो बीमारी लगी है उसे चुनौती दें।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 23: मनुष्य की अच्छाई एक ज्वाला की तरह है जो छिपी तो रह सकती है लेकिन खत्म नहीं हो सकती।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 24: मुझे मेरी मिली सफलताओ से मत आंकिये, बल्कि जितनी बार मैं गिरा हूँ और गिरकर उठा हूँ उस बल पर आंकिये।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 25: मैं जातिवाद से घृणा करता हूँ, मुझे यह बर्बरता लगती है, फिर चाहे वह अश्वेत व्यक्ति से आ रही हो या श्वेत व्यक्ति से।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 26: मैंने अपने अनुभवों से हमेशा यही जाना है कि डर का ना होना साहस नहीं है, बल्कि उस डर पर जीत पा लेना ही असली साहस है। बहादुर हमेशा वही नही माना जाता हैं जो भयभीत ना हो, बल्कि बहादुर वह माना जाता है जो अपने भय को हरा कर उस पर अपनी जीत का झंडा लहराए।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 27: यदि आप किसी व्यक्ति से उस भाषा में बात करते हैं जो वो समझता है, तो बात उसके दिमाग में जाती है, लेकिन यदि आप उससे उसकी भाषा में बात करते हैं, तो बात सीधे उसके दिल तक जाती है।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 28: रोज़ाना व्यायाम करने से शरीर चुस्त रहता है, साथ ही दिमाग को भी शान्ति मिलती है।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 29: लोगों को उनके मानव अधिकारों से वंचित करना उनकी असल मानवता को चुनौती देना है।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 30: लोगों को काम के लिए प्रोत्साहित करना और अहसास कराना कि ये उन्हीं का सुझाव था, ये सबसे समझदारी की बात है।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 31: व्यक्ति की अच्छाई एक ऐसी लौ है, जो छुप तो सकती है पर कभी बुझ नहीं सकती।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 32: शिक्षा ही सबसे शक्तिशाली हथियार है, जिससे हम दुनिया को बदल सकते हैं।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 33: सफलता पैसे से नहीं मिलती, आजादी से मिलती है।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 34: सबसे बड़े गर्व की बात कभी ना गिरने में नहीं है बल्कि हर बार गिर कर उठने में है।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 35: साहसी लोग शांति के लिए, क्षमा करने से भी घबराते नहीं है।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 36: सिर्फ स्वतंत्र लोग ही समझौता कर सकते है। कैदी लोग कभी समझौता नहीं कर सकते। आपकी और मेरी आज़ादी अलग नहीं हैं।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 37: स्वतंत्र होना, सिर्फ अपनी जंजीर को उतार देना मात्र नहीं है, बल्कि इस तरह का जीवन जीना है कि औरों का सम्मान और स्वतंत्रता बढे।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 38: हमे समय का बुद्धिमानी से उपयोग करना चाहिए, और हमेशा यह एहसास होना चाहिए कि समय सब कुछ सही करने में सक्षम है।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 39: हमेशा खुद पीछे रहना और दूसरों को आगे कर उनको लीड करना ही बेहतर होता है, खासतौर पर तब जब आप कुछ अच्छा होने पर जीत का जश्न मना रहे हों। लेकिन आप तब आगे आइये जब खतरा हो, तब लोग आपके निर्देशों की प्रशंसा करेंगें।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Hindi Quote 40: हर व्यक्ति के लिए रोटी, कपडा, मकान के साथ काम भी होना चाहिए।
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

—
Note: सावधानी बरतने के बावजूद यदि ऊपर दिए गए किसी भी वाक्य या  Quote में आपको कोई त्रुटि मिले तो कृपया क्षमा करें और comments के माध्यम से अवगत कराएं।

दोस्तों, ये “Nelson Mandela  नेल्सन मंडेला (आधुनिक गाँधी)” POST आपको कैसे लगी, इस बारे में हमे अपने विचार नीचे comments के माध्यम से अवश्य दे। हमारी पोस्ट को E-mail से पाने के लिए आप हमारा फ्री ई-मेल सब्सक्रिप्शन प्राप्त कर सकते है।

यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational or motivational story, best quotes of famous personalities या कोई अच्छी जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया [email protected] हमे E-mail करें पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ AchhiBaatein.com पर PUBLISH करेंगे।

अन्य प्रेरणादायी विचारो वाली POST भी पढ़े।

  • Leonardo da Vinci Quotes in Hindi लिओनार्दो दा विंची के अनमोल विचार
  • Kailash Satyarthi Hindi Quotes कैलाश सत्यार्थी (नोबेल पुरस्कार विजेता) के विचार
  • जॉन डी. रॉकफेलर के प्रेरक अनमोल विचार J D Rockefeller Quotes in Hindi
  • Radhakrishnan Biography in Hindi – आदर्श शिक्षक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन
  • Swami Vivekanand Quotes in Hindi स्वामी विवेकानन्द के अनमोल विचार
  • Inspirational Quotes : महापुरुषों द्वारा कहे गए सफलता के अचूक मंत्र
inspirational quotes Nelson Mandela
Previous ArticleFamous N. R. Narayana Murthy Quotes in Hindi ~ एन. आर. नारायण मूर्ति अनमोल कथन
Next Article जब कोई बात बिगड़ जाये Lyrics In Hindi ~ Kumar Sanu
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer by profession and likes to posts motivational and inspirational Hindi Posts, before that he had completed BE and MBA in Operations Research. He has vast experience in software programming & development.

यह भी पढ़े

7 Mins Read

सदी के महान बॉक्सर Muhammad Ali के 34 प्रेरक कथन

पूरा पढ़े
10 Mins Read

जीने की राह दिखाते महात्रया रा के प्रेरक विचार

पूरा पढ़े
8 Mins Read

कार्ल मार्क्स के प्रसिद्ध 35 समाजवादी विचार

पूरा पढ़े

2 Comments

  1. RAMESH SINGH on Mar 6, 2016 11:22 am

    very impressive post thanks ji

    Reply
  2. pravin gohil on Dec 12, 2016 3:57 pm

    super sir

    Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
5 Mins ReadJul 25, 2020

छोटे Business Man के लिए Financial Planning के कुछ Tips

9 Mins ReadMar 9, 2025

भारत के राज्य, राजधानी और मुख्यमंत्री

7 Mins ReadAug 16, 2020

विश्व के प्रमुख देश उनकी राजधानी एवं मुद्राएँ | Country, Capital & Currency

6 Mins ReadDec 31, 2022

Blog, Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

8 Mins ReadAug 15, 2020

जानिए पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के बारें में About Trademark, Copyright & Patent

Latest Posts
5 Mins ReadOct 13, 2024
तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
15 Mins ReadJul 17, 2023
Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (31)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Sahil Solanki on आसान तरीकों से रोज 200 रूपए कैसे कमाए?
  • Rohini on खुद को सोने के सिक्के जैसा बनाइए अगर नाली में भी गिर जाए तो भी कीमत कम नहीं होती
  • Manisha mer on भीड़ हौंसला तो देती है, लेकिन पहचान छीन लेती है | Never follow the crowd
  • Umang pasaya on Free Fire Game खेलकर पैसे कैसे कमाएं?
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2025 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.