• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
  • Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
  • Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
  • Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
  • Gyan Kamao का इस्तेमाल करके Gyankamao से पैसे कैसे कमाएं?
  • Freelancing से पैसे कमाने के आसान तरीकें
  • Facebook Ads (FB Advertisements) से कैसे करें कमाई?
  • मोटरसाइकिल (Bike) से पैसे कैसे कमाएं जा सकते हैं ?
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
सफलता के रहस्य 10 Mins Read

डर(FEAR) को जीतने का एक ही तरीका है, इसे खत्म कर दो

Mahesh YadavBy Mahesh YadavNo Comments10 Mins Read
know the cause of fear and overcome
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

डर(Fear) को जीतने का एक ही तरीका है, इसे खत्म कर दो। Dar ko kaise daraye, dar ko dur karne ke upay Hindi mein

हर इंसान के अन्दर किसी ना किसी बात को लेकर डर जरुर होता है। यह मन की एक ऐसी भावना होती है, जिससे इंसान दूर भागना चाहता है। डर केवल इंसानों में ही नहीं बल्कि इस धरती के हर जीवित प्राणी में होता है। अगर कोई व्यक्ति कहता है कि उसे किसी चीज से डर नहीं लगता, तो वह झूठ बोल रहा है।

हमारे समाज ने, हमारे माता – पिता ने और हमारे आस पास के लोगों ने हमें डर के दायरे में बांध दिया है।

हम सब ने अपना एक Comfort Zone बना लिया है और इसमें काम करने पर हमें डर नहीं लगता है। लेकिन जैसे ही हम इसके बाहर की सोचते है हम घबरा जाते है, हमें डर लगने लगता है।

जैसे, अपने दोस्तो से बात करने पर हमें किसी प्रकार का कोई डर नहीं लगता है लेकिन अगर स्टेज पर बोलना पड़े, तो हमे डर लगता है कि कहीं कुछ गलत ना हो जाए और सबके सामने मेरा मज़ाक ना बन जाए।

हमे इससे भागने की बजाए, इसका सामना करना चाहिए। इस दुनिया में काफी ऐसे लोग है, जिन्होंने कुछ तरीको को अपनाकर अपने डर पर विजय पाई है और अपनी मनपसंद जिंदगी जी रहे है। हमें भी इन तरीको को अपनाकर अपने डर को खतम करना होगा तभी हम आगे बढ़ सकते है।

आज इस पोस्ट में हम डर से सम्बन्धित चर्चा करेंगे और अपने डर को दुर भगाने के कुछ असरदार तरीको के बारे में जानेंगे। तो आइए जानते है कि,

  • डर क्या होता है? What is FEAR?
  • डर किन कारणों से उत्पन्न होता है ?
  • डर कितने प्रकार के होते है ?
  • डर को दूर कैसे करे ?
  1. डर को समझना।
  2. डर का सामना करना।
  3. एक्सरसाइज़ करना।
  4. बाहर घूमने जाना।
  5. मानसिक रूप से खुद को मजबूत बनाना।

Face the FEAR

डर क्या होता है?

डर हमारे मन का ही एक विचार होता है और इसका होना स्वाभाविक है। जिस प्रकार हमारे मन में खुशी, दुख और अनेकों प्रकार के भावनात्मक विचार आते है, डर भी उनमें से एक है। यह एक नकारात्मक ऊर्जा होती है, जो हमे कुछ नया करने और सीखने से रोकती है।

जब हमारे सामने कोई ऐसी परिस्थिति आ खड़ी होती है, जिसका हमने पहले कभी अनुभव नहीं किया हो या फिर जब हमे किसी खतरे का आभास होता है, तो उस समय मन में पैदा होने वाले भाव को ही डर कहा जाता है।

डर किन कारणों से उत्पन्न होता है ?

शोधकर्ताओं की माने तो डर हमारे मस्तिष्क में उपस्थित तंत्रिकाओं के केंद्र, जो एक बादामी संरचना के रूप में होती है, जिसे अमायगडेला कहा जाता है, में एक Code के रूप में विकसित होता है। इसका सम्बद्ध हमारे आचरण और भावनाओं से जुड़ा होता है।

डर का विकास हमारे दिमाग में बचपन से ही कर दिया जाता है। ये मत करो, यहां मत जाओ, इससे ये हो जाएगा और भूत प्रेत से जुड़ी झूठी कहानियां सुनाकर हमारे अंदर डर को उत्पन्न किया गया है। जिनका वास्तविकता से कोई सम्बन्ध नहीं होता है।

ज्ञानता के अभाव में भी डर मन में विकसित हो सकता है। किसी घटना या औरो से सुनी बातो पर यकीन कर हम उसे सच मन लेते है जिससे उस चीज के प्रति डर उत्पन्न हो जाता है।

यदि हम किसी काम की शुरुआत करें, तो हमे डर होता है कि ये काम कहीं बिगड़ ना जाए और यदि किसी गलती के कारण वह काम बिगड़ भी जाता है तो उसके प्रति हमारे मन में डर बैठ जाता है।

जब हमारे पास कोई चीज नहीं होती है तो उसके अभाव का डर और यदि वही चीज हमे मिल जाती है, तो उसके खोने का डर हमारे मन में पैदा हो ही जाता है और वह चीज कुछ भी ही सकती है। जैसे, स्वास्थ्य, पैसा, कोई अपना, खुशी, इत्यादि को पाने और खोने का डर रहता है।

डर कितने प्रकार के होते है ?

वास्तविक और काल्पनिक डर, डर के ही प्रकार होते है। जब हमे किसी चीज का ज्ञान होता है, तो उस चीज का डर वास्तविक डर कहलाता है और जब हमे कोई ऐसा डर हो, जो भी सकता है और नहीं भी तो, ऐसे डर को काल्पनिक डर कहा जाता है

जैसे, आग में हाथ डालना एक वास्तविक डर है, क्योंकि हम जानते है कि आग हमारे हाथ को जला सकती है। हमे इस डर का पता होता है इसलिए यह इतना खतरनाक नहीं है।

लेकिन काल्पनिक डर, जैसे – कहीं मै एग्जाम में फैल ना हो जाऊ, लोग मेरे बारे में क्या सोच रहे होंगे, अंधेरे में जाने पर मेरे साथ क्या होगा इत्यादि डर काल्पनिक डर होते है। इनका होना या ना होना निश्चित नहीं है

  • मौत का डर
  • फ़ैल हो जाने का डर
  • पानी का डर
  • असुरक्षित होने का डर
  • किसी अपने को खोने का डर

यहां हमने कुछ ही उदाहरण बताए है, इससे भी अधिक डर हम अपने जीवन में महसूस करते है।

डर जब हमारे मन में काफी समय तक बना रहता है तो इसे Phobia कहा जाता है। यह डर का सबसे ख़तरनाक लेवल होता है। Phobia अलग अलग प्रकार के होते है। जैसे –

1. सोमनीपोफोबिया (सोने का डर)

कुछ लोगो में सोने का डर होता है। जब भी वह सोने जाते है, तो उन्हें लगता है कि अब वह फिर से नही उठेंगे। यह एक अजीब तरह का डर होता है, कई कई बार तो उन्हें नींद भी नहीं आती है। इस डर को सोमनिपोफोबिया कहते है।

2. मायसोफॉबिया :

कुछ लोगो में कीटाणुओं के प्रति डर होता है। उन्हें कुछ खाने, पीने आदि चीजों को छूने से भी डर लगता है। हाल ही में इस डर को आपने महसूस भी किया होगा, जब लोग कॉरोना के कारण होने वाले संक्रमण से डरे हुए थे, लोगो से मिलने जुलने से भी हमे डर लग रहा था। इसी डर को मायासोफॉबिया कहते है।

3. नेकटोफोबिया :

जिन लोगो को अंधेरे से डर लगता है। अंधेरे में जाने से भी उन्हें घबराहट होती है, वह लोग नेकटो फोबिया के शिकार होते है।

4. नोमोफोबिया : मोबाइल नेटवर्क खोने का डर

आपने देखा होगा ज्यादातर लोग अपने फोन को लेकर सीरियस होते है। जब कही दूसरी जगहों पर जाते है, जहा उन्हें अपने फोन में नेटवर्क नहीं मिलता है, तो वह घबरा जाते है, उन्हें बैचेनी होने लगती है। डर के इस प्रकार को नोमोफोबिया कहा जाता है।

डर को दूर कैसे करे ?

अब तक हमने देखा डर क्या होता है ?, डर किन किन कारणों से उत्पन्न होता है ? और डर कितने प्रकार के होते है ? अब हम उन तरीको के बारे में बात करेंगे, जिनको आजमाकर आप अपने डर को पूरी तरह खत्म कर पाएंगे।

1. डर को समझना

How to control fear in Hindi

बिना डर को समझे, आप अपने डर से नहीं जीत सकते। आपको डर को नहीं, डर के कारण को खतम करना है, डर अपने आप खतम हो जाएगा। अपने डर को बाहर निकालने के लिए आपको इसे समझना होगा। आप अपने आप से पूछे की मुझे किस बात का डर है ? मैं किन चीजों से डरता हू ? मेरे डर का कारण क्या है ?

जब आप दिमाग से कुछ सवाल करते है, तो वह जवाब ढूंढने लगता है। अब जो भी कमियां आपके सामने निकल कर आए, उन्हें एक कागज पर लिख ले और धीरे धीरे एक के बाद एक कमी को दूर करते रहे। इससे आप में आत्मविश्वास बढ़ेगा।

डर को धीरे धीरे खतम किया जा सकता है, इसको एकदम से खतम करना बेवकूफी होगी।

जैसे, अगर आपको तैरना नहीं आता है और आप सीधे समुंदर में चले जाए तो क्या होगा ? आप अपने डर को नहीं, अपने जीवन को खतम कर लेंगे। ऐसा बिल्कुल ना करे। इसके लिए आपको पहले से तैरना सीखना पड़ेगा और इस डर को पहले से ही खतम कर लेना होगा, इसी को समझदारी कहा जाता है।

2. डर का सामना करना

Dar ka saamna karen

डर आपके बाहर नहीं है, यह आपके अंदर ही है। यह आपको जीवन में आगे बढ़ने से रोकता है। इसका सामना करने के लिए आपको इसके विपरित कार्य करने आवश्यकता है।

अगर आपको अंधेरे से डर लगता है तो आपको अंधेरे में जाकर डर को Observed करना होगा कि डर कैसा होता है। वहीं खड़े रहकर डर का सामना करना है तभी आप इसे जीत पाएंगे। रोशनी में खड़े रहकर आप अंधेरे के बारे में सोचेंगे तो आप अपने डर को और बढ़ा रहे है। अगर आप यही सोचते रहे कि नहीं! मुझे तो डर लगता है, तो ज़िन्दगी भर यह डर आपके मन में ही रहेगा।

आपको रिस्क लेना ही होगा, बिना रिस्क लिए कोई आगे नहीं बढ़ पाया है। अगर आप रिस्क लेने में अच्छे है तो अपने डर पर भी जीत पा लेंगे।

3. एक्सरसाइज़ करना

Overcome from fear by exercise

एक्सरसाइज़ करना स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छा होता है। इससे दिमाग शांत होता है और भावनात्मक विचार पैदा करता है। जिससे डर काफी हद तक कम हो जाता है। एक्सरसाइज़ करने से आप लोगो के बीच स्वस्थ और फिट दिखते है, जिससे आपका Confidence भी बढ़ता है।

एक्सरसाइज़ में आप Running कर सकते है, Stretching कर सकते है या फिर आप घर पर रहकर 20 से 30 मिनट योगा या मेडिटेशन कर सकते है। योग डर को भागने का महत्वपूर्ण तरीका है।

4. बाहर घूमने फिरने जाए

profit and loss of fear

जिस इंसान में डर होता है, वह ज्यादा समय अकेला ही रहता है। चिंता उसे अन्दर ही अन्दर खाए जाती है। सही समय पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वहीं डर डिप्रेशन का रूप ले सकता है।

अपने अंदर बसे इस डर को बाहर निकालने के लिए आपको कहीं शांत और अच्छी जगहों पर जाना चाहिए। इससे मन शांत होगा और विचार आने कम हो जाएंगे। शांत जगहों पर व्यक्ति का दिमाग अच्छा फील करता है और पॉजिटिव एनर्जी उत्पन्न करता है। आपको रोज़ 30 मिनट शांत वातावरण में बैठे रहना है और बस अपने आस पास हो रही एक्टिविटी को देखना है।
कुछ दिन बाद आप पाएंगे कि आपका डर धीरे धीरे कम हो रहा है।

5. मानसिक रूप से खुद को मजबूत बनाना

Overcome from FEAR

जब आप Mentally Strong होते है तो डर आप पर ज्यादा हावी नहीं होता है और आप इससे आसानी से बाहर आ जाते है।
मानसिक रूप से मजबूत होने का मतलब है जो जैसा है आप उसे वैसे ही देख रहे हो। कोई भी डर जैसी परिस्थिति आने पर आप खुद को संभाल पाए, अपने दिमाग में चल रहे विचारो से परिचित हो।

Mentally Strong बनने के लिए आपको रोज एक्सरसाइज़ करनी पड़ेगी, बुरी आदतों को छोड़ना होगा, शराब और सिगरेट से दूर रहना पड़ेगा, रोज़ किताब पढ़नी होगी और खुद के प्रति पॉजिटिव विचार रखने होंगे। जब ऐसा करेंगे तो कुछ दिन मन आपको रोकेगा, क्योंकि आप इसके विपरित काम कर रहे हो। लेकिन आपको ऐसा करते रहना है और एक दिन आप अपने डर पर जीत प्राप्त कर लेंगे।

डरे नहीं बल्कि डर को डराएं और याद रखे डर के आगे जीत हैं।

आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी और इससे आपको क्या सीखने को मिला, Comment करके जरूर बताएं और इस पोस्ट को अपने दोस्तो के साथ सोशल Media के माध्यम से Share जरुर करे।

Previous Articleनकारात्मक बातें करना, कांटो को पोषण देने के समान है
Next Article अपने रास्ते खुद चुनिए क्योंकि आपको आपसे बेहतर कोई नहीं जानता
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer by profession and likes to posts motivational and inspirational Hindi Posts, before that he had completed BE and MBA in Operations Research. He has vast experience in software programming & development.

यह भी पढ़े

8 Mins Read

सुबह 3:00 बजे कैसे उठे? सुबह जल्दी उठने के फायदे

पूरा पढ़े
9 Mins Read

बुद्धिमान व्यक्ति के 10 लक्षण क्या है?

पूरा पढ़े
11 Mins Read

Smart Work और Hard Work में क्या फर्क है?

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
5 Mins ReadJul 25, 2020

छोटे Business Man के लिए Financial Planning के कुछ Tips

9 Mins ReadMar 9, 2025

भारत के राज्य, राजधानी और मुख्यमंत्री

7 Mins ReadAug 16, 2020

विश्व के प्रमुख देश उनकी राजधानी एवं मुद्राएँ | Country, Capital & Currency

6 Mins ReadDec 31, 2022

Blog, Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

8 Mins ReadAug 15, 2020

जानिए पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के बारें में About Trademark, Copyright & Patent

Latest Posts
5 Mins ReadOct 13, 2024
तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
15 Mins ReadJul 17, 2023
Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (31)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Sahil Solanki on आसान तरीकों से रोज 200 रूपए कैसे कमाए?
  • Rohini on खुद को सोने के सिक्के जैसा बनाइए अगर नाली में भी गिर जाए तो भी कीमत कम नहीं होती
  • Manisha mer on भीड़ हौंसला तो देती है, लेकिन पहचान छीन लेती है | Never follow the crowd
  • Umang pasaya on Free Fire Game खेलकर पैसे कैसे कमाएं?
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2025 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.