• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
हिंदी कहानियाँ 6 Mins Read

इन्सान सिर्फ पैसे से अमीर नही बन सकता ~ Hindi Kahani

preetiBy preetiUpdated:Jan 19, 20232 Comments6 Mins Read
Daulat Hi Sab kuch Nahi HINDI Kahaani for Kids
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

Good Character and Money Hindi Kahani, चरित्र की दौलत Hindi Story

इन्सान सिर्फ पैसे(Money) से अमीर नही बन सकता । चरित्र(Character) की दौलत भी जरूरी है। दोस्तों मैं प्रीति अग्रवाल आपको एक कहानी सुनाना चाहती हूँ, जो यह समझाती है, कि चरित्र ही सबसे बड़ी दौलत है। इस दुनिया में हर कोई अमीर बनना चाहता है और उसमें कुछ गलत भी नही है, पर उसके लिए गलत रास्ता चुनना बहुत गलत है।

एक दुकानदार था। वो ग्राहकों को ठगकर उनसे सामान के जरूरत से ज्यादा पैसे लिया करता था, उस पर सामान में मिलावट भी खूब किया करता था। वो मसालों से लेकर दाल, चावल, आटे तक में मिलावट करता। उसके मिलावटी सामान की वजह से कई बार ग्राहकों की सेहत भी खराब हुई, पर वो बहुत होशियारी से बात पलट देता।

उसकी पत्नी एक नेकदिल महिला थी। उसको अपने पति की यह हरकतें बिल्कुल भी पसंद नही थी। वो उसे कई बार समझाती। पर, वो दुकानदार अपनी पत्नी की बात सुनकर भी अनसुना कर देता। उसे सिर्फ पैसों से मतलब था। उसे बस इतना पता था, कि उसे बहुत अमीर बनना है।

एक दिन, उनके शहर के पास जंगल में एक साधुबाबा आए। सभी लोग उस साधु बाबा की बहुत तारीफ कर रहे थे। हर कोई उनके प्रवचन की तारीफ कर रहा था। दुकानदार की पत्नी ने सोचा, मैं भी साधु बाबा से आशीर्वाद ले आती हूँ।

वो भी बाबा का प्रवचन सुनने गयी। बाबा का प्रवचन उसे भी बहुत पसंद आया। प्रवचन खत्म होने के बाद सभी लोग चले गये। तब दुकानदार की पत्नी साधु बाबा के पास गई। उसने बाबा के आगे हाथ जोड़कर कहा, बाबा, मेरे पति व्यापार में धोखाधड़ी करते है। मैंने उन्हें बहुत समझाया पर, उन्हें पैसों के आगे कुछ नही दिखता। बाबा, आप ही बताए, मैं उन्हें कैसे सही रास्ते पर कैसे लाऊ।

बाबा ने दुकानदार की पत्नी से कहा, बेटी, तुम उन्हें मेरे पास भेजना।

दुकानदार की पत्नी वापिस घर लौट आई। वो जानती थी, अपने पति को साधु बाबा के पास जाने के लिए तैयार करना आसान नही था। उसने बहुत सोचा और आखिरकार उसे एक रास्ता सूझा।

जब शाम को दुकानदार वापिस घर आया। उसकी पत्नी ने कहा, शहर के पास जंगल में एक साधु बाबा आए है। हर कोई कह रहा है, वो बड़े चमत्कारी है। पड़ोसन कह रही थी, उसका पति बाबा से आशीर्वाद लेकर आया। तो बाबा के आशीर्वाद से आज उनका एक पुराना झगड़ा सुलझ गया और उन्हें खूब धन मिला।

तुम भी उनसे आशीर्वाद लेने जाओ, अगर वो आशीर्वाद देंगे, तो हमें खूब धून मिलेगा।
अपनी पत्नी की बात सुनकर लालची दुकानदार ने सोचा, वाकई, अगर बाबा के आशीर्वाद से पड़ोसी को धन मिला है, तो शायद मुझे भी धन मिल जाए। और फिर बाबा से आशीर्वाद लेने के कौन से पैसे लग रहे है। आखिरकार, दुकानदार साधु के पास जाने के लिए राजी हो गया। अगले दिन, वो साधु से मिलने जंगल की तरफ चल पड़ा। वो जंगल में पत्नी के बताए रास्ते से होता हुआ बाबा के पास गया।

उसने देखा, एक पेड़ के पास भगवा कपड़े पहने हुए एक आदमी बैठा था। उसके हाथ में माला थी और वो माला जपते हुए भगवान का नाम ले रहा था। दुकानदार को यकीन हो गया, यहीं वो साधु बाबा है, जिसके बारे में पत्नी ने बताया था।

वो बाबा के पास हाथ जोड़कर बैठ गया। उसने साधु के आगे हाथ जोड़े। साधु ने दुकानदार को देखा, लेकिन उसने दोबारा आखे बंद कर ली और बिना कुछ कहे चुपचाप माला जपता रहा। दुकानदार को कुछ अजीब लगा। कुछ देर बाद भी, जब बाबा ने आखे नही खोली तब दुकानदार ने सोचा, लगता है, साधु को कुछ चढ़ावा चाहिए। तभी वो आशीर्वाद देगा।

उसने सोचा, अगर थोड़े से चढ़ावे से बाबा खूब धन मिलने का आशीर्वाद देता है, तो थोड़ा सा चढ़ावा भी चढ़ा देता हूँ।

अब, साधु बाबा तो पहले से दुकानदार की सारी सच्चाई जानते थे, कि वो दुकानदार ग्राहको को ठगता है। गलत काम करता है। दुकानदार की पत्नी सारी सच्चाई खुद बता चुकी थी।

दुकानदार ने अपनी पोटली से थोड़ा सा धन निकाला और साधु के पैरो में रख दिया। और कहा, बाबा यह मेरी तरफ से छोटी सी भेंट है। इसे स्वीकार करे और मुझे आशीर्वाद दे। साधु ने आखे खोली।

फिर उसने मुस्कराते हुए कहा, बेटा, यह धन अपने पास वापिस रख लो। मैं भिखारियों से धन नही लेता। तुम तो खुद एक भिखारी हो, तुम्हारा चढ़ावा मुझे मंजूर नही है। साधु की बात सुनकर, दुकानदार चौक गया।

उसे थोड़ा गुस्सा भी आया। उसने गर्व भरी आवाज में कहा, बाबा आपको कोई गलतफहमी हुई है। मैं कोई भिखारी नही हू। बल्कि अपने शहर का जानामाना व्यापारी हॅ़ू। मेरे पास बहुत पैसा है। मेरे पास अपार धन है।

दुकानदार की बात सुनकर साधु हॅसने लगा। फिर साधु ने मुस्कुराकर कहा तेरे पास बहुत पैसा होगा। सोना- होगा। पर, मूर्ख, तेरे पास चरित्र की दौलत नही है। बेईमानी करके तुने अपना चरित्र खो दिया है। बेईमानी से तुझे चार दिन लाभ मिलेगा।

लेकिन, अगर सच्चाई का रास्ता अपनाएगा तो सारी जिंदगी लाभ कमायेगा। तू जिंदगी के व्यापर का इतना छोटा सा हिसाब नही जानता। फिर कैसा व्यापारी मेरी नजर में तो तू भिखारी है। एक ऐसा व्यापारी, जिसे खुद अपनी गरीबी के बारे में नही पता।

साधु बाबा की बात सुनकर, दुकानदार की आँखों में आंसू आ गये। उसे अपनी गलती का एहसास हुआ। उसने बाबा के आगे हाथ जोड़कर कहा, बाबा आपने मेरी आखे खोल दी। आज, मुझे पता चला कि मैं गलत रास्ते पर चल रहा था।

मुझे अपनी गलती का एहसास हो गया। मैं प्रण लेता हू, आज से मैं पूरी ईमानदारी से अपना व्यापार करूगा। मुझे आशीर्वाद दे, मैं हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलू। दुकानदार की बात सुनकर साधुबाबा ने मुस्कराते हुए व्यापारी को आशीर्वाद दिया। दुकानदार वापिस अपने घर की तरफ चल पड़ा। आज उसका मन बहुत शांत था।

दुकानदार ने अपनी पत्नी को अपने प्रण के बारे में बताया। दुकानदार की बात सुनकर उसकी पत्नी खुशी से झूम उठी। उसने मन नही मन बाबा को धन्यवाद कहा।

दोस्तों, आप अपने पैसे के साथ चरित्र का भी ध्यान रखते है ना, क्योकि यह सबसे बड़ी दौलत हैं।

आपको यह कहानी कैसी लगी, Comments में जरूर बताए।

अन्य प्रेरणादायी और मजेदार कहानिया भी पढ़े

  • अकबर-बीरबल के कुछ रोचक और मजेदार किस्से
  • अकबर के पांच प्रश्न
  • दुखी होने की बजाय यह हंस रहा हैं
  • जीवन है तो समस्याएँ रहेंगी ही
  • अपनी अपनी बात
  • Inspirational Hindi Story – आहार का असर
  • व्यापारी के हीरों का सच
  • सफलता के क्या मायने है, पैसा या प्रसिद्धि?
Previous Articleझूठ की तस्वीर Story in Hindi
Next Article मेरी माँ, मेरी दुनिया ~ Hindi Kahani
preeti
  • Website

दोस्तों मैं प्रीति अग्रवाल zindagisebaat.com पर लेखक हूँ, इस ब्लॉग में कुछ बातें सीखे, खास लोगों के बारे में जाने, कुछ किस्सों पर मुस्कुरा ले, क्योंकि, ‘‘जिंदगी बिताने के लिए नही, जीने के लिए है।

यह भी पढ़े

9 Mins Read

नई बहू का मन ~ Hindi Kahani

पूरा पढ़े
10 Mins Read

बहू की सूनी गोद, कैसे गूंजेगी किलकारी ?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

आखिर तलाक क्यों?

पूरा पढ़े

2 Comments

  1. Talat Anwar on Jun 5, 2020 2:19 pm

    Very good motivated story. Thanks sir.

    Reply
  2. HINDI BLOG on Jul 1, 2020 6:08 pm

    Bahut acchi Post hai. Insan Dil Se Amir Hona Chahiye.

    Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.