• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
  • Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
  • Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
  • Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
  • Gyan Kamao का इस्तेमाल करके Gyankamao से पैसे कैसे कमाएं?
  • Freelancing से पैसे कमाने के आसान तरीकें
  • Facebook Ads (FB Advertisements) से कैसे करें कमाई?
  • मोटरसाइकिल (Bike) से पैसे कैसे कमाएं जा सकते हैं ?
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
General Knowledge 10 Mins Read

Social Media Exchange | सोशल मीडिया एक्सचेंज के बारें में जानिएं

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Aug 18, 20201 Comment10 Mins Read
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

Social Media Exchange in Hindi, What is Social Media Exchange? सोशल मीडिया एक्सचेंज क्या हैं और यह कैसे काम करता हैं?

अगर आप अपना business बढ़ाना चाहते हैं तो आपको अपने business को ऑनलाइन represent करना पड़ेगा, क्योकि आज के युग में almost हर कोई इन्टरनेट access करता हैं और किसी भी संशय या समस्या के लिए Google या search engine के पास जाकर अपना उत्तर तलाशता हैं और यह काफी कारागार भी हैं क्योकि इन्टरनेट पर काफी सटीक और सही उत्तर मिलने की probability काफी अधिक होती हैं।

बहुत से लोग आजकल news,क्रिकेट,weather सभी से related कुछ भी जानकारी समय अभाव के कारण केवल इन्टरनेट से ही प्राप्त करते हैं ऐसे में, मैं कहुगा की बजाय प्रिंट advertisement के Internet पर की गई advertisement business को बढ़ाने में ज्यादा कारागार साबित होगी।

Business को बढ़ाने के लिए आपको एक website की जरुरत होगी, लेकिन आज के युग में जब इतने सारे सोशल मीडिया प्लेटफार्म मुफ्त में उपलब्ध हैं, यह बात हमेशा सत्य साबित नहीं होती, आप सोशल website पर एक business पेज(Facebook Fan Page, Instagram Account, Whats app Business Account, Twitter Handle) बना कर भी अपने business को grow कर सकते हैं।

क्योकि जैसा कि हम सभी जानते हो, जैसे-जैसे इन्टरनेट का युग आगे बढ़ रहा हैं, इन्टरनेट पर बहुत सारी सोशल नेटवर्किंग website आ गईं हैं, जिनमें Facebook को, शायद ही कोई होगा जो नहीं जानता होगा, इसके अलावा Twitter, LinkedIn, Tumbler, Instagram प्रमुख हैं।

सोशल नेटवर्किंग Website क्या होती हैं?

वो सारी website, सोशल networking कही जाती हैं जिनमें कि लोग अपना प्रोफाइल बनाते हैं अपने फोटो, अपनी बायोग्राफी दूसरों, अपने दोस्त, रिश्तेदार, मित्रगण से साथ साझा करते हैं। दोस्त, इस पर अपनी प्रतिक्रिया, टिप्पणी दे सकते हैं, उन्हें पसंद कर सकते हैं और दुसरे अन्य मित्रो के साथ उस सूचना को साझा कर सकते हैं। आज के युग में सोशल website बहुत ज्यादा प्रचलित हैं, आजकल तो अपना मूड, और किसी भी बात की प्रतिक्रिया, बजाय किसी को कहने के Facebook, twitter पर देने लगे हैं और इन सभी का परिणाम यह हैं कि आज Facebook पर Google के बाद सबसे अधिक Traffic रहता हैं, ट्वीटर और LinkedIn पर भी एक बहुत बड़ी संख्या में users हैं।

आइये, जानते हैं Facebook की popularity और उसके बारें में कुछ Interesting Facts

  • Facebook के according, Facebook पर लगभग 1,760,000,000 users हैं जिनमें कि 54% महिलायें हैं।
  • इनमें से आधे users मतलब लगभग 88 करोड़ हर दिन अपना प्रोफाइल/अकाउंट लॉग इन करते हैं।
  • लॉग-इन users औसतन लगभग एक घंटा Facebook पर बिताते हैं।
  • कोई भी सूचना, अन्य लोगो के साथ साझा करने के लिए Facebook आज नंबर 1 प्लेटफार्म हैं, इसके बाद ईमेल द्वारा सूचना साझा की जाती हैं और तीसरे नंबर पर ट्विटर को इसके लिए use किया जाता हैं।
  • Facebook को लगभग 60000 सर्वर के द्वारा संचालित किया जाता हैं, वही गूगल के पास 450000 और eBay 50000 सर्वर हैं।
  • Facebook पर अधिकांश users 18 से 25 वर्ष की उम्र के हैं।
  • वर्ष 2010 तक लगभग 60 करोड़ फोटो Facebook पर लोगो द्वारा शेयर की गईं, female users के द्वारा male users की अपेक्षा ज्यादा फोटो अपलोड की गई हैं।
  • Facebook पर लगभग 42,000,000 pages बने हुए हैं और लगभग 10,000,000 Apps बनी हैं।
  • अभी तक Facebook पर लगभग 1.13 trillion पोस्ट लिखे हुए हैं, और जो कि लगातार बहुत अधिक संख्या में लगातार बढ़ रहे हैं।
  • सबसे ज्यादा Facebook users में अमेरिका प्रथम नंबर हैं और दुसरे नंबर पर भारत हैं और तीसरे पर ब्राज़ील हैं।
  • Facebook के अनुसार हर व्यक्ति के Facebook पर लगभग औसतन 130 मित्र हैं।
  • यदि Facebook को एक देश माना जाए, तो यह विश्व का पांचवा सबसे बड़ा आबादी वाला देश माना जायेगा।

यह सब Facebook के अनुमानित आंकड़े हैं ऐसा ही ट्विटर, Instagram और LinkedIn पर भी हैं।
इन सब आंकड़ो से आपको Social Media की popularity का idea हो गया होगा, कि आज के युग में सोशल मीडिया का इन्टरनेट पर traffic में कितना बड़ा योगदान हैं।

यदि आप Business owner हैं तो यह बात तो आप भली-भाति जानते ही हैं कि एक traffic वाली जगह पर दिया हुआ छोटा सा विज्ञापन, एक बिना traffic वाली जगह पर बड़ा विज्ञापन से ज्यादा असरकारक होता हैं, अत: आज जब सोशल networking की website पर बहुत बड़ा traffic हैं तो यह बात तो निश्चित हैं कि यहाँ advertisement देने से business में ज्यादा लाभ होगा।

सोशल मीडिया पर advertisement कैसे कर सकते हैं और क्या चार्ज लेती हैं?

सोशल मीडिया पर advertisement/विज्ञापन टारगेट ऑडियंस/location और समय के according अलग अलग चार्ज होता हैं, लेकिन एक यह बात तो निश्चित हैं कि ये केवल उन लोगो को ही आपका विज्ञापन दिखाते हैं जिनको कि आपने विज्ञापन बनाते/create करते समय choose किया था, इसलिए users का आपके customers में convert होने के chances बहुत ज्यादा होते हैं।
Facebook पर यह 1 रूपये से लेकर 5-10 रूपये प्रति Like/Post Impression तक हो सकता हैं।

आप सोच रहे होंगे कि Social मीडिया एक्सचेंज के बारें में बताते बताते, मैं यह क्या बताने लग गया, आइये, अब आते हैं Social Media Exchange पर

सोशल मीडिया एक्सचेंज का सीधा-सीधा अर्थ हैं कि एक दुसरे की सूचनाओं का सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आदान प्रदान करना जैसे कि मेरा Facebook पर अकाउंट हैं और मेरे लगभग 450 मित्र हैं, इनमें से लगभग 150 मित्र active हैं (Active मतलब कि वो हर रोज या week में या फिर महीने में लगभग 1-2 like या पोस्ट तो करते ही हैं) ध्यान देने योग्य बात यह हैं कि केवल Facebook के Active users ही किसी दुसरे active users की पोस्ट को देख पाते हैं।

एक example लेकर जानते हैं Social Media Exchange के बारें में
मेरा अभी कोई business नहीं हैं परन्तु AchhiBaatein.Com का, एक business पेज अवश्य हैं। मेरा एक मित्र हैं, जिसका एक रेस्टोरेंट हैं वह अगर अपने Restaurant के Facebook पेज पर कोई नई Information शेयर करना चाहता हैं, तो वह उन सबको शेयर कर सकता हैं जिन्होंने या तो उसके पेज तो सब्सक्राइब(subscribe) किया हुआ हैं या फिर उसके फ्रेंड लिस्ट में add हो।
मेरे कुछ ऐसे दोस्त हो सकते हैं, जो कि मेरे मित्र के Restaurant की services लेने में रूचि दिखाएं, अब अगर वो मुझसे कहे कि तू मेरी यह पोस्ट शेयर कर दे, अपनी वाल(Facebook का वह पेज, जहाँ पर मेरे द्वारा की गई POST और मेरे दोस्तों द्वारा की गई सारी पोस्ट और उन्हें द्वारा साझा की गई सारी पोस्ट दिखाई देती हैं, यह पेज Facebook लॉग इन करने के just बाद आता हैं) पर। और बदले में, मैं तेरे पेज को अपनी वाल पर शेयर कर दूंगा मतलब तू मेरी पोस्ट अपने दोस्त के साथ शेयर कर और बदले में, मैं तेरी पोस्ट अपने दोस्त के साथ शेयर करूँगा।

यह ही, सोशल मीडिया एक्सचेंज (Social Media Exchange) होता हैं।

जैसा कि आप सब जानते हैं कि social networking website पर कोई भी मुफ्त में अकाउंट बना सकता हैं हालांकि सारी सोशल website के spamming रोकने के लिए काफी अल्गोरिथम बना रखे हैं और कोई भी spamming activity पायें जाने पर ये उस user का अकाउंट ब्लाक कर देते हैं और फिर ब्लाक अकाउंट वाला अपने अकाउंट को तब तक चेक नहीं कर सकता, जब तक कि वो अपने Human होने का सबूत नहीं submit करवाएं, इन सभी के बीच भी सोशल website पर बहुत सारे फेक और फर्जी अकाउंट बने हुए है।

आजकल बहुत सारी companies सोशल मीडिया exchange के नाम पर पैसे ले रही हैं, क्या वह वास्तव में सोशल मीडिया एक्सचेंज कर रही हैं, ये लोग ऐसे ही फर्जी अकाउंट से या फिर ऐसे अकाउंट से traffic लाते हैं जिनका कि आपके business से कोई लेना-देना नहीं हैं, यह आप अब भली-भांति जान गए होंगे।

बहुत सारी ऐसी website भी हैं जो पैसा लेकर आपकी website पर traffic तो ला देती हैं, आपके Facebook पेज पर लाइक्स बढ़ा देती हैं। आपको ट्वीटर फोल्लोवेर्स की संख्या बढ़ा देती हैं लेकिन क्या वास्तव में इससे business बढ़ता हैं यह सोचने वाली बात हैं।

आइये जानते है
यह बात तो आप जानते ही हो कि आपका business तभी बढता हैं, जब आप सही आदमी को सही चीज दिखाओ। अगर मैं बाज़ार से आटा लेने जाऊ और दुकानदार मुझे आटे के अलावा बाकी चीजे दिखाए और लेने के लिए कहे तो यह बात तो निश्चित हैं कि मैं उसे लेने के लिए मना कर दूंगा और वह चीज नहीं खरीदूंगा फिर भी अगर बार-बार वह ऐसा ही करता रहा, तो मैं उसकी दूकान पर जाना ही बंद कर दूंगा।

मेरा यह हिन्दी ब्लॉग हैं अगर मैं अपने Facebook पेज का प्रमोशन रूस या चाइना जहाँ कि Facebook बहुत कम use की जाती हैं और हिन्दी लगभग नहीं के बराबर बोली जाती हैं करू, तो आप मुझे बेवकूफ ही कहेंगे और आपका यह कहना काफी हद तक जायज भी हैं।

ऐसा ही ये लोग करते हैं सभी नहीं, But 90% लोग और उनकी website। ये लोग लाइक्स बढ़ा देते हैं फोल्लोवेर्स(Followers) बढ़ा देते हैं लेकिन वो फोल्ल्वेर्स सारे फर्जी होते हैं और उनका हमारें business में इंटरेस्ट तो बहुत दूर की बात हैं, जानते तक नहीं होंगे, हमारी भाषा भी नहीं समझते होंगे।

यह बात गूगल(Google) बहुत अच्छे से समझता हैं आप एक सेकंड या फिर दो तीन सेकंड में कोई website बंद कर देते हो, तो एक बात तो निश्चित हैं कि आप उस website को खोलने में और उसके किसी content को पढने में interested नहीं हो, तभी आपने वह website बंद कर दी हैं या फिर वह website गलती से open हो गई हैं ऐसे में ही आपने वह website तुरंत बंद कर दी हैं गूगल ऐसे traffic को bounced traffic में रखता हैं जिससे कि website की रैंकिंग बढ़ने के बजाय घटती हैं।

अगर आपकी website का पेज केवल उन्ही लोगो तो दिखाया जाए, जो कि वास्तव में उसमें इंटरेस्ट ले सकते हैं तभी इस चीज का कोई मतलब हैं और तभी सही traffic आएगा और business भी क्योंकि ऐसा करने से आपकी हर एक पोस्ट और इनफार्मेशन उनके लिए जानकारी भरा होगा, वो वो आपके business में इंटरेस्ट show करेंगे।

ऐसा ही Social Media Exchange, Social Trade के द्वारा किया जा रहा हैं जिसमें लोग एक दुसरे के Link को क्लिक कर रहे हैं, पता नहीं कौन, किसका लिंक खोल रहा हैं पेज ओपन होता हैं और फिर अपने आप close हो जाता हैं मुझे नहीं लगता कि कोई भी व्यक्ति, किसी भी पेज के ओपन होने पर, वह पेज किस टाइप का हैं और क्या कौनसे business को show कर रहा हैं उसकी Business location क्या हैं? देखता भी होगा, ऐसा करने से केवल लाइक्स और traffic तो बढ़ जाता हैं लेकिन क्या Business बढ़ता हैं? क्या इनमें से कोई भी लिंक, केवल टारगेट ऑडियंस (Target Audience) को दिखाएं जा रहे हैं और कोई इसमें इंटरेस्ट(Interest) भी ले रहा हैं या नहीं, अब आप सब अब जान ही गए होंगे।

अन्य महतवपूर्ण जानकारी एवम (Inspirational Hindi Post) POST भी पढ़े।

  • Learn About सोशल ट्रेड | Social Trade Biz in Hindi | Part Time Online Work@Home
  • Nelson Mandela Quotes in Hindi | नेल्सन मंडेला के अनमोल विचार
  • Barack Obama Quotes in Hindi बराक ओबामा के अनमोल विचार
  • Shiv Khera Quotes in Hindi शिव खेड़ा के अनमोल विचार
  • Jack Ma Quotes Hindi जैक मा के अनमोल विचार
  • Business में सफलता कैसे प्राप्त करें Ashish Tulsian @ Jaipur StartUps Meet
  • Truly Motivational and Famous Quotes from Bollywood Movies
Previous ArticleDale Carnegie Quotes in Hindi ~ डेल कार्नेगी के सर्वोत्तम विचार
Next Article Hindi Lyrics भाग मिल्खा भाग मिल्खा Title Song | Motivational
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer by profession and likes to posts motivational and inspirational Hindi Posts, before that he had completed BE and MBA in Operations Research. He has vast experience in software programming & development.

यह भी पढ़े

8 Mins Read

MA के बाद सरकारी टीचर कैसे बनें? पूरी जानकारी

पूरा पढ़े
8 Mins Read

फ्री में किताबे कैसे पढ़ें और Download कैसे करें?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

12th Science ke baad kya kare ~ नौकरी, उच्च शिक्षा एवं बेहतर करियर

पूरा पढ़े

1 Comment

  1. Anil Sahu on Jan 28, 2017 8:34 pm

    महेश जी, काफी अच्छी जानकारी शेयर की है आपने.

    Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
5 Mins ReadJul 25, 2020

छोटे Business Man के लिए Financial Planning के कुछ Tips

9 Mins ReadMar 9, 2025

भारत के राज्य, राजधानी और मुख्यमंत्री

7 Mins ReadAug 16, 2020

विश्व के प्रमुख देश उनकी राजधानी एवं मुद्राएँ | Country, Capital & Currency

6 Mins ReadDec 31, 2022

Blog, Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

8 Mins ReadAug 15, 2020

जानिए पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के बारें में About Trademark, Copyright & Patent

Latest Posts
5 Mins ReadOct 13, 2024
तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
15 Mins ReadJul 17, 2023
Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (31)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Sahil Solanki on आसान तरीकों से रोज 200 रूपए कैसे कमाए?
  • Rohini on खुद को सोने के सिक्के जैसा बनाइए अगर नाली में भी गिर जाए तो भी कीमत कम नहीं होती
  • Manisha mer on भीड़ हौंसला तो देती है, लेकिन पहचान छीन लेती है | Never follow the crowd
  • Umang pasaya on Free Fire Game खेलकर पैसे कैसे कमाएं?
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.