• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Motivational Hindi Stories 10 Mins Read

बॉलीवुड की 5 ऐसी मूवीज, जो आपकी जिंदगी में लाएंगी सकारात्मक बदलाव

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Dec 20, 2021No Comments10 Mins Read
top five inspirational movies of Bollywood
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

दोस्तों, आज इस आर्टिकल में हम बॉलीवुड की कुछ ऐसी मोटिवेशनल मूवीज की बात करेंगे, जो आपकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल सकती है, तो आइए बात करते है, “Motivational Bollywood movies for students in Hindi”

इस लेख में
  • 1. भाग मिल्खा भाग [Bhaag Milkha bhaag – 2013]
  • 2. लक्ष्य मूवी [Lakshya Movie – 2004]
  • 3. आई एम कलाम [I Am Kalam – 2010]
  • 4. दंगल मूवी [Dangal Movie 2016]
  • 5. थ्री इडियट्स मूवी [3 Idiots movie-2009]
  • सारांश [Summary]

आज भारत दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्म बनाने वाला देश बन गया है। हर साल हमारी “Indian Film Industry” लगभग 1200 से 1500 फिल्में देती है, जिसमें कॉमेडी, एक्शन, ड्रामा, रोमांस, बायोग्राफी, हॉरर, इंस्पिरेशन, स्पोर्ट्स, मोटिवेशनल इत्यादि फिल्में शामिल है।

बॉलीवुड को हमेशा से ही एक्शन, रोमांस और कंट्रोवर्सी फिल्मों के लिए दोषी ठहराया जाता है। लेकिन कई हिंदी फिल्मे बॉलीवुड में ऐसी भी हैं, जिनसे हम बहुत कुछ लिख सकते हैं। इस लेख मे हम कुछ ऐसी ही बॉलीवुड मोटिवेशनल मूवीज [Bollywood Motivational movies] की चर्चा करेंगे, जो हमारी जिंदगी में एक सकारात्मक प्रभाव डालती है। तो आइए बात करते है, उन मूवीज के बारे में;
Top 5 motivational movies of Bollywood in Hindi

1. भाग मिल्खा भाग [Bhaag Milkha bhaag – 2013]

Bhaag Milkha Bhaag motivational movie

Cast : Farhan Akhtar & Sonam Kapoor

यह फिल्म ‘द फ्लाइंग सिख‘, वर्ल्ड चैंपियन रनर और ओलंपियन मिल्खा सिंह के वास्तविक जीवन पर आधारित है।

मिल्खा सिंह एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखते थे और कभी उन्हें डकैत माना जाता है। अपने भाई के कहने पर वह भारतीय सेना में भर्ती हो गए। सेना में भर्ती होना उनका खुद का सपना भी था। भारतीय सेना ने मिल्खा को एक होनहार एथलीट के रूप में मान्यता दी और यही से उनकी जिंदगी ने करवट बदली। उन्होंने ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया और देश के लिए कई पुरस्कार जीते।

ओलंपिक तक का सफर मिल्खा के लिए इतना आसान नहीं था। उन्होंने अपने जीवन का सबसे बडा दौर तब देखा, जब पार्टिशन के वक्त उनके परिवार का नरसंहार किया गया और उन्हें घर से बेघर कर दिया। इसके बाद सन 1960 में जब वे ‘रोम ओलंपिक’ की सबसे बड़ी रेस हार गए थे, तब भी उन्हें काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा। लेकिन इतनी तकलीफों के बावजूद भी मिल्खा ने हार नहीं मानी। वे रोज प्रेक्टिस करते और कई किलोमीटर तक दौड़ लगाते।

इस फिल्म में मिल्खा सिंह के किरदार को ना सिर्फ स्टील-मेन के रूप में चित्रित किया गया है, बल्कि उनके डर, कमजोरियों, जज़्बात, बलिदान और उनके जज्बे को बखूबी दिखाया गया है। फरहान अख्तर वास्तव में एक बेहतरीन कलाकार है, लेकिन ‘भाग मिल्खा भाग‘ फिल्म में उन्होंने मिल्खा सिंह का उम्दा किरदार निभाया है।

यह फिल्म हमे बहुत कुछ सिखाती है, जो कि हमारी जिन्दगी में काफी जरूरी भी होता है। हमेशा खुद पर विश्वास करे, ज़िन्दगी में अनुशासन बनाए रखे, दूसरो से अपनी तुलना कभी ना करे, अपने सपनों पर संदेह ना करे और उन्हें साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करे।

भाग मिल्खा भाग डायलॉग [Bhaag Milkha bhaag Dialogue in Hindi]

1. “लोग बुरे नहीं होते है, हालात बुरे होते है।”

2. “पैसा कमाने के लिए भी, पैसे की जरूरत होती है।”

2. लक्ष्य मूवी [Lakshya Movie – 2004]

Best Motivational scene from Lakshya movie

Cast : Hrithik Roshan, Preity Zinta & Amitabh Bachchan

अगर हम हिंदी मोटिवेशनल मूविज की बात करे, तो लक्ष्य एक ऐसी मूवी है, जिसे हम हर शताब्दी से जोड़ सकते है। लक्ष्य मूवी कारगिल युद्ध पर आधारित एक मूवी है, जिसमें ऋतिक रोशन, प्रीति ज़िंटा और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका निभाते है।

इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन का नाम करन शेरगिल है। करन, जिनका अपने पिता के बिजनेस में कोई इंटरेस्ट नही होता है और वह बस अपनी कॉलेज लाइफ एन्जॉय करते हैं। लेकिन उनमे कुछ अलग करने की जिद्द होती है।

करन एक्शन फिल्मों से प्रभावित होकर अपने कुछ दोस्तों के कहने पर वह इंडियन आर्मी में भर्ती होने का फैसला करते है। करण के पिताजी उनके इस फैसले से नाराज हो जाते है, क्योंकि वे करन को बिजनेस में लाना चाहते है। लेकिन अपनी जिद्द और जुनून के चलते करन आर्मी जॉइन करते है और उसके कुछ दिनों बाद वापस लौट आते है।

इस तरह आर्मी की ट्रेनिंग छोड़कर आने से उनकी फैमिली और प्रेमिका (प्रीति जिंटा) उनसे बहुत नाराज़ हो जाती हैं। करन को अपनी गलती का अहसास होता है और वे फिर से सेना में भर्ती हो जाते है।

सेना में भर्ती होने के बाद वे कई मिशन और प्रोजेक्ट पर काम करते हैं। सन् 1999 में जब कारगिल का युद्ध हुआ, तब करन शेरगिल और उनकी टीम को टाइगर हिल मिशन पर भेजा। यह मिशन कारगिल युद्ध जीतने में काफी अहम था। करन और टीम ने टाइगर हिल पर जाकर दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए और भारत के हिस्से में जीत दर्ज की। इस ऑपरेशन में उनके साथी योगेन्द्र सिंह यादव भी एक थे।

भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन था। इसलिए इस दिन को आज भी कारगिल विजय दिवस के नाम से जाना जाता हुआ।

यह फिल्म हमें बताती है कि जीवन में एक लक्ष्य होना कितना जरूरी है। अगर आपके पास एक लक्ष्य होगा, तब आपको जीवन जीने में मजा आने लगेगा। अपने परिवार को अपने लक्ष्य के लिए मनाना, अनुशासन, टीम वर्क, बीती घटना को भूलना, कैरियर और प्यार के बीच बैलेंस बनाना, इत्यादि चीज़ों को हम इस फिल्म के जरीये सीख सकते है।

लक्ष्य मूवी डायलॉग [Lakshya movie dialogue in Hindi]

1. रोके तुझको आंधियां, क्या जमीन और आंसमा, पाएगा जो लक्ष्य है तेरा।

2. दुनिया में कोई भी काम करो, उसे अच्छे से करना जरूरी है।

3. चीज़े जब तक परफेक्ट ना हो, अच्छी नहीं लगती है।

3. आई एम कलाम [I Am Kalam – 2010]

Inspired by a message from President Kalam

Cast : Harsh Mayar, Gulshan Grover & Beatrice Ordeix

फिल्म ‘आई एम कलाम’ राजस्थान में रहने वाले एक लड़के छोटू (हर्ष मायर) की कहानी है, जिसमें वह भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम सर से मिलना चाहता है। कलाम सर के भाषण से वह लड़का छोटू इतना प्रभावित होता है कि उसका जीवन के प्रति नजरिया ही बदल जाता है। वह खुद से निश्चय करता है कि मुझे डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम सर जैसा बनना है।

इस फिल्म एक लड़के के सपनों को दिखाया गया है। वह बुद्धिमान लड़का आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करता है और गरीबी की सीमाओं को पार कर जाता है। उसके जीवन के दो किस्से, जिससे उसकी जिंदगी में एक अलग मोड आता है। जब वह एक बार कुलीन परिवार के बेटे से दोस्ती करता है और दूसरा किस्सा, जब वह भारत के राष्ट्रपति और वैज्ञानिक डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम सर से मिलता है और उनसे प्रेरणा लेता है।

यह फिल्म हमें सिखाती है कि जीवन में कभी निराश होकर नहीं बैठना चाहिए, क्योंकि परिस्थितियां बदलती रहती है। खुद से उम्मीद बनाए रखना चाहिए। जीवन हमें बार-बार अवसर देता है, हमें बस उन अवसरों को पहचान कर आगे बढ़ना चाहिए। यही इस फिल्म में मोटे तौर पर दिखाया गया है।

4. दंगल मूवी [Dangal Movie 2016]

dangal motivational quotes

Cast : Aamir khan, Fatima Sana Shaikh & Sanya Malhotra

‘दंगल’ फिल्म हरियाणा के रहने वाले रेसलर और ओलंपिक कोच महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियो (गीता फोगाट और बबीता फोगाट) के जीवन में आधार बनाए हुए लिखी गई हैं

महावीर सिंह फोगाट जी ओलंपिक जाने में असमर्थ रहे, लेकिन उन्होंने अपनी बेटियों को ओलंपिक में भेजने के लिए बचपन से ही उन्हें ट्रेन करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने समाज और बिरादरी से लड़कर अपनी बेटियो रेसलिंग करने के लिए भेजा। इसमें उन्हें कई दिक्कतो का सामना भी करना पड़ा। उनके इसी संघर्ष को फिल्म फिल्माया गया है

बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार आमीर खान ने फिल्म में महावीर सिंह जी का किरदार निभाया है। इस फिल्म के जरिए महिलाओं के दूसरे रूप को दिखाया गया हो कि अगर एक महिला / लड़की को सही गाइडेंस और सपोर्ट दिया जाए, तो वे ओलंपिक में गोल्ड मेडल भी ला सकती है और देश का नाम दुनियाभर में रोशन कर सकते है। ऐसा ही कुछ गीता फोगाट और बबीता फोगाट ने कर दिखाया है।

यह फिल्म हमे बताती है कि खुद पर विश्वास ही सफलता की कुंजी है। अपने पिता और कोच द्वारा सभी प्रकार की ट्रेनिंग के बाद भी गीता फोगाट मंच के अंतिम क्षणों के दौरान गोल्ड मेडल जीतने के लिए कड़ी मेहनत करती है। उनका आत्मविश्वास और तैयारी, उनके जीवन भर के सपने को साकार करने में मदद करती है।

मेरे लिए यह फिल्म वास्तव मे एक प्रेरणा का स्रोत है और मैं आपसे भी यही उम्मीद करता हूं कि आप भी “दंगल” फिल्म से कुछ प्रेरणा लेंगे और अपने वास्तवीक जीवन मे उसे लागू करेंगे।

दंगल फिल्म के फेमस डायलॉग [Dangal movie dialogue in Hindi]

1. मेडलिस्ट पेड पे नहीं उगते, उन्हें बनाना पड़ता है, प्यार से, लगन से मेहनत से।

2. पहलवानी तो छोर करे है, तो म्हारी छोरीयां छोरो से कम है के।

3. मिसाले दी जाती है, बेटा, भूली नहीं जाती।

5. थ्री इडियट्स मूवी [3 Idiots movie-2009]

Aamir Khan's character in 3 Idiots was inspired from Sonam Wangchuk, a Leh engineer.

Cast : Aamir Khan, R. Madhavan, Sharman joshi, Boman Irani & Kareena Kapoor

3 Idiots फिल्म सोनम वांगचूक के जीवन पर आधारित है। सोनम वांगचूक लदाख में Student Educational और Cultural Movement के फाउंडर है।

3 इडियट्स फिल्म को हम ऑल राउंड फिल्म भी कह सकते है, जिसे सबने पसंद किया है। क्योंकि यह फिल्म केवल एक कॉमेडी फिल्म है, बल्कि एक बेहतरीन हिन्दी मोटिवेशनल फिल्म है। फिल्म खासतौर पर 3 इंजीनियरिंग छात्रों रेंचो, फरहान और राजू के ऊपर है, जो दिल्ली के एक पॉपुलर कॉलेज में पढ़ाई करते है।

फिल्म में दिखाया गया है कि छात्र अपनी योग्यता साबित करने के लिए खुद पर कितना भारी दबाव डालते है और एक सिख (Moral) के साथ फिल्म में बताया जाता है कि मार्क्स के लिए पढ़ाई ना करके उसे इंटरेस्टींग (मजेदार) बनाकर पढ़ना कितना ज्यादा जरूरी है।

हल्के-फुल्के और भावुक, यह फिल्म आपको प्रेरित करते हुए और साथ आपको हंसाते हुए आपको अपने कॉलेज की यादों में ले जाएगी।

3 Idiots, फिल्म हमें सिखाती है कि हमें अपने पैशन को जानना चाहिए और उसी के अनुसार काम करना चाहिए। इससे हम ज्यादा खुश रहेंगे। कभी-भी दबाव में आकर कोई काम नहीं करना चाहिए, हमे हमेशा सीखने पर ध्यान देना चाहिए ना कि रट्टा मारने पर। खुद पर विश्वास एक बहुत बड़ी चीज है, हमें कभी इसे खोने नहीं देना है। यही चीज़े इस फिल्म में बखूबी बताई गई है।

3 इडियट्स मूवी डायलॉग [3 Idiots movie dialogue in Hindi]

1. Success के पीछे मत भागो, Excellence का पीछा करो, Success झक मारके तुम्हारे पीछे आएगी।

2. जिंदगी एक रेस है, अगर तुम तेजी से दौड़ोगे, तो कोई ओर तुम्हे रोंदकर, आगे निकल जाएगा।

सारांश [Summary]

बॉलिवुड सिर्फ एक्शन और कंट्रोवर्सी फिल्में ही नहीं बनाता, बल्कि कई स्पोर्ट्स, मोटिवेशनल और कुछ सीखने लायक मूवीज भी बनाता है। सभी हमारे सामने है। अब यह हमारे उपर है की हम किस तरह की मूवीज देखते है।

फिल्में हमारे दिमाग और हमारी एक्टिविटीज पर काफी प्रभाव डालती है। इसलिए हमे केवल उन मूवीज को ही देखना चाहिए, जो कि हमारे कैरियर को आगे बढ़ाने और कुछ नया सिखने में मदद करे। इस लेख में बताई सभी फिल्मों से आप बहुत कुछ सीख सकते है।

इस आर्टिकल बॉलीवुड की 5 ऐसी मूवीज, जो आपकी जिंदगी में लाएंगी सकारात्मक बदलाव [Top 5 Bollywood Motivational movies in Hindi] में बताई गई जानकारी आपको कैसी लगी? Comment करके जरूर बताएं और इस पोस्ट को Social media के माध्यम को अपने दोस्तों के साथ Share करें।

Previous Articleविकासवाद का सिद्धांत के लिए प्रसिद्ध Charles Darwin की जीवनी
Next Article टेलीफोन के आविष्कारक एलेग्जेंडर ग्राहम बेल का जीवन परिचय
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

9 Mins Read

रुकावटें तो जिंदा इंसान के सामने ही आती है, मुर्दों के लिए तो सब रास्ता छोड़ देते हैं

पूरा पढ़े
8 Mins Read

हार गया पर मैं आज खुद से जीत गया

पूरा पढ़े
8 Mins Read

Hindi Stories for Kids with Moral / बच्चों की हिंदी कहानियां

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.