AchhiBaatein.com

Top 9 successful female entrepreneurs in India भारतीय सफल महिला उधमी

Top 9 successful female entrepreneur in India, Women Influencing a New Generation of Entrepreneurs

हमारे शास्त्रों में, पुराणों में ग्रंथों में नारी शक्ति को सर्वोपरि माना गया है। कहा भी जाता है नारी में सृजन की अपार संभावनाएं होती है। नारी सबसे ज्यादा productive होती है।

लेकिन मध्य युग खासकर विदेशी हमले की वजह से महिलाओं का दायरा सिमटता गया, धीरे धीरे कला, विज्ञान, धर्म और राजनीति आदि जगहों से नारी को दरकिनार कर दिया गया और महिलाएं धीरे धीरे kitchen तक ही सिमट तक रह गई। और लोगों के बीच एक ऐसी मानसिकता बन गई कि महिला सिर्फ सिर्फ घर में रहेगी, खाना बनाएगी और बच्चा संभालेगी।

लेकिन आधुनिक युग की शुरुआत से ही महिलाओं ने अपनी पहचान और हक के लिए लड़ना और अधिकारों के लिए आवाज उठाना शुरु कर दिया और बढ़ चढ़ कर सामाजिक मुद्दों पर, सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने लगी, अपनी उपस्थिति दर्ज कराने लगी। आधुनिक युग में इन्होने अपनी लड़ाई को बखूबी लड़ा और इस मानसिकता को तोड़ा।

इसी का परिणाम है कि आज सरकार ने भी विशेष तौर पर महिलाओं के लिए बहुत सारे कार्यक्रम शुरू किए, महिलाओं के राजनीति में स्थान दिया गया। संविधान में भी महिला के लिए अलग आयोग का गठन किया गया।

आज लड़कियों बुलंदियां छू रही है और हर सेक्टर में अपने हुनर और काबिलियत का लोहा मनवा रही है।

पहले से एक ऐसी मानसिकता आ रही थी कि बिज़नेस वर्ल्ड पुरुष प्रधान है। इसमें सिर्फ पुरुषों का ही बोलबाला है, लेकिन महिलाओं ने, लड़कियों ने इस सोच को जड़ से मिटा दिया। यह साबित कर दिया कि जो कोई काम किया जा सकता है, उसे कोई भी जेंडर कर सकता है। चाहे male हो या फीमेल सिर्फ जेंडर की वजह से किसी को किसी काम करने से रोका नहीं जा सकता है।

आज के आर्टिकल में हम स्टार्टअप और बिज़नेस वर्ल्ड से जुड़े सफल फीमेल Entrepreneur के बारे में बात करेंगे।

1.  Kiran Mazumdar-Shaw

kiran mazumdar shaw entrepreneur

किरण मजूमदार-शॉ एक भारतीय उद्यमी और IIM बेगलुरु की चेयरमैन हैं, Biotechnology कंपनी बायोकॉन लिमिटेड की चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हैं। 2014 में, उन्हें विज्ञान और रसायन विज्ञान की प्रगति में उत्कृष्ट योगदान के लिए ओथम गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

वह फाइनेंशियल टाइम्स की शीर्ष 50 महिलाओं की व्यवसाय सूची में हैं। 2015 तक, उन्हें फोर्ब्स द्वारा दुनिया की 85 वीं सबसे शक्तिशाली महिला के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। 2016 में, वह “फोर्ब्स” में एक और बार सूचीबद्ध हो चुकी है दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला के रुप में 77 वें स्थान पर है।

किरण मजूमदार ने अपनी रुचि और अपनी समझ के ब्बदौलत ही बायोकॉन की स्थापना किया। इनकी यही Company cancer जैसे कई सारी रोगों के लिए दवाई बनाने का काम करती है।

1989 में इनको पदमश्री और 2005 में इनको पद्मभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। टाइम मैगज़ीन ने 100 पावरफुल लोगों के सूची में चिन्हित भी किया था, फोर्ब्स में 50 पावरफुल लोगों के list में भी सेलेक्ट ही चुकी है।

2. Aditi Gupta

अदिति भी एक सफल author और entrepreneur है। अदिति भी एक engineering background से है। और समाज में एक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इन्होंने अपनी वेबसाइट menstrupedia.com को अपनी husband के साथ में मिलकर found किया।

अदिति का कहना था कि 21 वीं सदी में जीने के बावजूद भी महिलाएं और लड़कियां खुल कर अपने पीरियड्स के बारे में बात करने से कतराती है। पीरियड्स को आज भी एक टैबू की तरह समझा जाता है। सबको पता है यह जरूरी है,मगर कोई भी इसको लेकर खुल कर बात नहीं करता है।

अदिति गुप्ता Menstrupedia भी यही काम करती है, ये महिलाओं और लड़कियों के पीरियड्स में दौरान होने वाली problems को सॉल्व करते है, और उससे जुड़ी सावधानियां पर बात करते है।

हैल्थ को लेकर भी सलाह ,परामर्श देने का काम करती है। अदिति को फोर्ब्स under 30 में 2013 में जगह दिया गया है। आज इनके प्लेटफॉर्म्स पर 14 लाख से भी ज्यादा यूजर है, उसके अलावा अदिति ऑफलाइन भी बहुत कुछ करती है। स्कूल ,कॉलेज में भी इस विषय पर बात करती है।

कार्यक्रम का आयोजन करती है। आज अदिति करोड़ों लड़कियों के लिए मिसाल है, जो अपने लाइफ में कुछ करना चाहती है।

3. Falguni Nayar

फाल्गुनी आज Working woman और house wives के लिए प्रेरणा स्रोत है। फाल्गुनी ने लाखों महिलाओं के लिए एक success का नया route create कर के रखा है। फाल्गुनी ने IIM graduate है।

फाल्गुनी कोटक महेंद्रा कॉरपोरेट कंपनी का MD रह चुकी है, और financially यह एक सफल लाइफ जी रही थी। लेकिन 51 साल की उम्र में जहां बहुत सारे लोग रिटायरमेंट के बारे में सोचते है, वहीं इन्होंने अपने लिए कुछ अलग करने का राह चुनना सही समझा।

फाल्गुनी नायर Nykaa.com की CEO और फाउंडर है। Nykaa.com एक इंडियन रिटेल पोर्टल है। जहां पर कॉस्मेटिक्स और beauty से रिलेटेड बहुत सारे प्रोडक्ट्स आसानी से और सिंपल रेट पर उपलब्ध है।

Nykaa को सिंपल भाषा में समझे तो महिला के मेकअप, beauty parlor वाले सारे प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन मुहैया कराने वाली कंपनी है। इस कंपनी में आलिया भट्ट ने भी इन्वेस्ट किया है। लगभग 800 करोड़ की company है। 51 साल की उम्र में फाल्गुनी नायर ने वह संभव कर दिखाया और महिलाएं अगर चाहे तो कुछ भी कर सकती है, यह prove कर के दिखा दिया।

4. Radhika Aggarwal

राधिका अग्रवाल ShopClues.com के फाउंडर है। यह एक इंटरनेट उद्यमी है।

राधिका अग्रवाल unicorn club में शामिल होने वाली पहली महिला है। unicorn club को यहां पर हैं थोड़ा सा समझ लेते है कि जिस कंपनी का मूल्य 1 अरब डॉलर हो जाता है, उस कंपनी को यूनिकॉर्न क्लब में शामिल कर लिया जाता है।

2011 में इन्होने ऐसे ही इन्होंने ShopClues की स्थापना कर दिया। इससे पहले यह अपने आप को accidental entrepreneur मानती है। राधिका अग्रवाल आर्मी बैंक ग्राउंड की है, इनके पिता जी इंडियन आर्मी में थे और माता श्री डायटिशन थी।

5. Suchi Mukherjee

सूची मुखर्जी Online shopping portal limeroad.com की founder & CEO है, जिसकी शुरुआत 2012 में की गई। इनकी कंपनी महिलाओं से जुड़े प्रोडक्ट्स जैसे clothing, shoes, beauty products इत्यादि sell करती है। अब यह महिलाओं के साथ men & kids wear पर भी focus कर रहे है।

सूची मुखर्जी का जन्म हरियाणा के मिडिल क्लास families में हुआ था, बचपन से ही यह पढ़ाई में अच्छी थी। St Stephen college New Delhi से इन्होंने economics मे ग्रेजुएशन किया और London school of economics UK से finance & economics में मास्टर्स किया है।

सूची मुखर्जी Decision making में काफी अच्छी थी, इनके अंदर कुछ अलग करने का जज्बा शुरू से ही था।

6. Mansi Gupta

मानसी गुप्ता Tjori.com की CEO है। 2013 में इन्होंने अपनी husband के साथ मिलकर एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो इंडियन hand made products को ग्लोबल मार्केट में बेचने का काम करती है।

जब इन्होंने Tjori की शुरूआत की तब सिर्फ 8 employee थे और ये लोग दिल्ली में rented office में रहते थे।

Tjori कंपनी Apparel, Wellness, Footwear और Jewellery को घरेलू और ग्लोबल दोनों मार्केट में रिटेल करते है।

इनकी 195 देशों में इसकी पहुंच है।

मानसी गुप्ता जैसे अपने बारे में बताती है, इनका सफर आसान नहीं था। घरवाले बाहर पढ़ने जाने तक राजी नहीं होते थे, फिर भी उन्होंने बाहर जानकर पढ़ाई complete की और अपना कैरियर establish किया।

7. Aditi Avasthi

अदिति अवस्थी एक Indian entrepreneur है,जो Bengaluru based embibe.com की फाउंडर और CEO हैं।

Embibe एक educational technology company है, जो class 8-12 तक के बच्चों को JEE, NEET, Banking की preparation में मदद करती है।

Education congress के द्वारा इनको “woman entrepreneurs of the year 2019” अवार्ड से नवाजा गया है।

इनको BBC के द्वारा टॉप 100 women में शुमार में किया गया है।

8.  Gazal Kalra

गजल कालरा Rivigo.com की co- founder है, जिसका headquarter गुरुग्राम में है। Rivigo एक logistics start up है। गजल कालरा ने MBA standard graduate school of business से किया है।

Rivigo relay model पर काम करता है। Rivigo का मतलब होता है कि एक ड्राइवर किसी ट्रक को सिर्फ एक शहर से दूसरे शहर तक ही लेकर जाएगा, उसके बाद ड्राइवर change हो जाता है। इससे एक ड्राइवर पर भी ज्यादा pressure नहीं होता है। Logistics के क्षेत्र में Rivigo एक अलग ही छाप छोड़ रही है।

9. Divya Gokulnath

दिव्या Ed-tech company BYJU’s की co founder है, जो Indian education system को digitize करने में काफी ही बड़ी भूमिका निभा रहा है।

RV COLLEGE से इन्होंने अपनी इंजीनियरिंग पूरा किया।
इसके बाद यह विदेश जाने के लिए GRE की तैयारी कर रही थी, GRE की तैयारी में लिए यह BYJU’S CLASSES as a student JOIN किया, उसके बाद BYJU’S को ही as a teacher join कर लिया।

उसके बाद इन्होंने BYJU’s के फाउंडर Raveendran से शादी कर ली।

BYJU’s उन दिनों अपने Initial days में था। उसके बाद BYJU’S को लॉन्च किया गया। आज BYJU’s की success story जगजाहिर है।

 

यहां पर कुछ ही चुनिदा महिलाओं का ही जिक्र हम लोगों ने किया हैं, लेकिन ऐसा नहीं हैं कि केवल ये महिलाएं ही हैं ऐसी बहुत ही महिलाएं हैं जिन्होंने पुरे समाज के लिए मिसाल कायम की हैं।

बहुत सारी महिलाएं businesses जगत में सिर्फ काम ही नहीं कर रही है,बल्कि एक अलग मकाम भी कायम कर रही है। महिलाएं सारी सीमाओं को लांघ कर चली आ रही मानसिकता को दरकिनार करते हुए अपनी उपस्थिति दुनिया जमाने को दिखा रही है।

हम लोगों को भी चाहिए कि हम सभी ज्यादा से ज्यादा women empowerment को बढ़ावा दे। अपने आस पास की लड़कियां ,अपने घर की बहनों को सबको एक जंजीर में बांधने की जगह उनको उड़ने के लिए एक पूरा खुला आसमां दे।

माता पिता को चाहिए कि वो अपने बेटी का हौसला आफजाई करे, उनको हिम्मत दे, उनके सपनों को जीने की आजादी दे।

ताकि वो भी अपने लाइफ में एक सफल महिला बन सके। हम चाहेंगे कि आगे भी आपके लिए महिलाओं से जुड़े और कंटेंट आपके लिए लाए।

 

अन्य Inspirational Success Stories भी पढ़े

 

Exit mobile version