• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Success Stories 7 Mins Read

भारत का सबसे बुद्धिमान और पढ़ा लिखा व्यक्ति Shrikant Jichkar

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Jan 29, 2023No Comments7 Mins Read
श्रीकांत जिचकर इंडिया का सबसे पढ़ा लिखा व्यक्ति
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

मोस्ट क्वालिफाइड पर्सन – श्रीकांत जिचकर के बारें में Hindi में जाने,

डिग्रीयो का पिटारा, Dr. Shrikant Jichkar ऐसा व्यक्ति जिसकी डिग्रीयो ने उसको दुनिया में सबसे अलग पहचान दिलाई, 1973 से 1990 के बीच डॉ श्रीकांत जिचकर ने 42 यूनिवर्सिटीज के exams दिए और 20 से ज्यादा डिग्रीयाँ प्राप्त की। ध्यान रहे श्रीकांत जिचकर ने ज्यादातर Degree प्रथम श्रेणी में अर्जित की और 28 में तो गोल्ड मैडल भी प्राप्त किए।

Top post on IndiBlogger, the biggest community of Indian BloggersGenerally एक व्यक्ति कि‍तनी डि‍ग्रि‍यां ले पाता हैं? Bachelor Degree या ज्यादा से ज्यादा कोई Masters या उससे ज्यादा रिसर्च कर एमफि‍ल या पीएचडी।

एक व्यक्ति अपने जीवन में किसी एक ही प्रोफेशन को चुन पाता है और उसमें सफल हो पाता हैं, लेकि‍न यह शख्स ऐसा बिल्कुल नहीं था इन्होने न सि‍र्फ कई डिग्रीयां लीं, बल्कि डॉक्टर, वकील(बैरिस्टर) से लेकर आईएएस और आईपीएस जाने क्या‍-क्या‍ बन गया।

इनके अलावा यह विधायक भी रहे थे। मंत्री, सांसद भी रहे। चित्रकार और फोटोग्राफर भी थे। वे मोटिवेशनल स्पीकर भी रहे। पत्रकार भी और कुलपति भी बने। संस्कृत, गणित, इतिहासकार, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र का भी ज्ञान रखते थे और इन्होने कविताएं भी लि‍खीं, हैं न आश्चर्य?

श्रीकांत जिचकर का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है उन्हें इतनी सारी डिग्रियों की वजह इन्हें भारत का ‘मोस्ट क्वालिफाइड पर्सन (सबसे अधिक पढ़ा-लिखा आदमी)’ कहा जाता हैं।

Shirikant Jichkar का जन्म 14 सितंबर 1954 को नागपुर में एक संपन्न मराठा परिवार में हुआ था। श्रीकांत जिचकर ने कई विषयों में MA किया था। उनके पास MBA, MBBS, PHD, एमडी और डी लिट जैसी डिग्रीया भी थी।

कुछ Regular(नियमित) और कुछ Correspondence(पत्राचार) के माध्यम से उन्होंने इतनी साड़ी डिग्रीयां हासिल की थी, कुछ डिग्रियां तो उच्च शिक्षा में नियम ना होने के कारण उन्हें मिल ही नहीं पाई जबकि उनके exams इन्होने दिए थे।

जानिए इस करिश्माई शख्सियत के बारे में और भी चौंकाने वाली बातें

  • श्रीकांत जिचकर ने अपने करियर की शुरुआत एक चिकित्सक के रूप में की। इसके लिए उन्होंने MBBS, MD की डिग्री हासिल की।
  •  इसके बाद वो Law की पढ़ाई की तरफ मुड़ गए। डॉ. श्रीकांत जिचकर ने एलएलबी की पढ़ाई की और उसके बाद वो LLM (अंतर्राष्ट्रीय कानून) की पढ़ाई करने लगे। इसके बाद उन्होंने एमबीए की डिग्री ली फिर Journalism (पत्रकारिता) की भी डिग्री ली।
  • श्रीकांत जिचकर ने इन 10 विषयों में मास्टर्स की डिग्री भी प्राप्त की।
    1. M.A. Public Administration
    2. M.A. Sociology
    3. M.A. in Economics
    4. M.A. Sanskrit
    5. M.A. History
    6. M.A. in English Literature
    7. M.A. Philosophy
    8. M.A. in Political Science
    9. M.A. Ancient Indian History, Culture, and Archaeology
    10. M.A Psychology
  • डॉ श्रीकांत जिचकर ने मास्टर्स इन बिज़नस एडमिनिस्ट्रेशन DBM, MBA की डिग्री भी ली।
  • डॉ श्रीकांत जिचकर ने पत्रकारिता के क्षेत्र में B. Journ की डिग्री भी अर्जित की।
  • जिचकर ने 1978 में सिविल सर्विसेज परीक्षा दी, जिसमें उन्हें IPS (इंडियन पुलिस सर्विस) विभाग मिला, लेकिन उन्होंने IPS को ज्वाइन नहीं किया।
  • 1980 में फिर से सिविल सर्विसेज परीक्षा दी, इस बार उन्हें IAS (इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज) मिला।
  • डॉ श्रीकांत जिचकर को IAS की नौकरी भी रास नहीं आई, मात्र 4 महीने में ही उन्होंने इस पद से इस्तीफ़ा देकर महाराष्ट्र विधानसभा से चुनाव लड़ा।
  • सन 1980 में Dr. Shrikant Jichkar ने महज 26 साल की उम्र में MLA बनकर सबसे कम उम्र में MLA बनने का रिकॉर्ड भी बनाया और आगे चलकर डॉ. जिचकर गवर्नमेंट मिनिस्टर भी बने।
  • Shirikant Jichkar की राजनीति में भी कितनी पकड़ थी इसका बात का अंदाजा केवल इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें 14 विभाग सौंपे गए थे। इस प्रकार डॉ श्रीकांत का राजनीतिक सफर भी शानदार रहा, इन्होने महाराष्ट्र पुलिस में बहुत महत्वपूर्ण सुधार भी किये।
Shrikant-Jichkar-in-Hindi
श्रीकांत जिचकर (बाएँ से तीसरे)

Dr. Shrikant Jichkar 1986 से 1992 तक महाराष्ट्र विधान परिषद और 1992 से 1998 तक राज्यसभा सांसद भी रहे तथा संसद की बहुत सी समितियों के सदस्य रहे, वहाँ भी अति महत्वपूर्ण कार्य किये।

जिस इंसान के पास इतनी सारी डिग्रियां हों वह पढ़ता तो खूब होगा यह तो सभी मानते ही होंगे। किताबों से उन्हें कितना लगाव था, इसका पता इसी बात से चलता है कि उनकी अपनी एक Personal Library थी, जिसमें 52 हजार से भी अधिक किताबें रखी थीं।

उनका पुस्तकालय किसी व्यक्ति का निजी सबसे बड़ा पुस्तकालय था।

डॉ श्रीकांत गीता, उपनिषद, वेद-पुराण आदि ग्रन्थों का भी गहरा ज्ञान रखते थे।

डिग्री की संख्या देखकर ऐसा लगा रहा होगा कि डॉ जिचकर सिर्फ एक किताबी कीड़ा थे, अगर ऐसा सोच रहे हैं तो आप गलत हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ. जिचकर एक Painter, Professional Photographer, स्टेज एक्टर के अलावा एक शिक्षाविद भी थे।

कहा जाता है कि 1999 में उन्हें कैंसर हुआ और दुर्भाग्य से यह अंतिम स्टेज तक पहुंच गया। डॉक्टर ने कहा आपके पास केवल एक महीना ही है।

अस्पताल पर मृत्यु शैया पर पड़े हुए थे परन्तु उनके आध्यात्मिक विचारों ने आस नहीं छोड़ी उसी दौरान कोई सन्यासी अस्पताल में मिलने आया और उसने उन्हें ढांढस बंधाया संस्कृत भाषा, शास्त्रों का अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया, कहा तुम अभी नहीं मर सकते, अभी तो तुम्हें बहुत काम करना है।

और कुछ ही दिनों में चमत्कारिक तौर से श्रीकांत जिचकर पूर्ण स्वस्थ हो गए।

स्वस्थ होते ही राजनीति से सन्यास लेकर संस्कृत में डी.लिट. की उपाधि अर्जित की और संस्कृत में ही अपने आगे के जीवन लगाने की सोची, शास्त्रों का अध्ययन किया।

डॉ श्रीकांत कहा करते थे संस्कृत भाषा के अध्ययन के बाद मेरा जीवन परिवर्तित हो गया है। मेरी ज्ञान-पिपासा अब जाकर सच्चे अर्थो में पूर्ण हो पायी हैं।

उसके बाद उन्होंने पुणे में संदीपनी स्कूल की स्थापना भी की।

और उसके बाद नागपुर में कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना की जिसके पहले कुलपति भी बने।

उनका एक ही सपना था, भारत के प्रत्येक घर में कम से कम एक संस्कृत भाषा का विद्वान व्यक्ति अवश्य हो तथा कोई भी परिवार मधुमेह जैसी जीवनशैली और उससे जुड़ी बीमारियों का शिकार ना हो।

YouTube पर उनके केवल 3 ही मोटिवेशनल Health Fitness संबंधित वीडियो उपलब्ध हैं।

  1. Dr. Shrikant Jichkar’s Speech Nagpur Fitness Movement part 1
  2. Dr Shrikant Jichkar’s Speech Nagpur Fitness Movement Part 2
  3. Dr Shrikant Jichkar Health Speech Part 3

ऐसे असाधारण प्रतिभा के लोग, कम आयु ही प्राप्त कर पाते हैं इस बात का इतिहास गवाह हैं अति मेधावी, अति प्रतिभाशाली व्यक्तियों का जीवन ज्यादा लंबा नहीं होता, स्वामी दयानंद सरस्वती और स्वामी विवेकानंद भी अधिक उम्र नहीं जी पाए थे।

2 जून 2004 को नागपुर से 60 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र में ही भयंकर सड़क हादसे में श्रीकांत जिचकर जी का निधन हो गया।

संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार और Holistic health(समग्र स्वास्थ्य) को लेकर उनका सपना अधूरा ही रह गया।

इतना याद रहे, इतने ज्ञानी और प्रतिभावान व्यक्ति होने के बावजूद भी डॉ श्रीकांत जिचकर ने India को ही अपनी कर्मभूमि बनाया और देशवासियों की सेवा करने का फैसला किया था, यह हम सबके लिए बहुत गर्व की बात है। आशा हैं आप सभी डॉक्टर श्रीकांत जिचकर से प्रेरित हुए होंगे और सफलता प्राप्त करने के लिए पूर्ण प्रयास करेंगे।

अन्य Inspirational Success Stories भी पढ़े

  • कमजोर खिलाड़ी को जिंदगी जीने की कला सिखाने वाला “गुरु”
  • Missing Tile Syndrome एक मनोवैज्ञानिक समस्या ~ एक कहानी
  • इन्सान सिर्फ पैसे से अमीर नही बन सकता ~ Hindi Kahani
  • कैसे एक Housewife ने 50,000 रुपये से 10 करोड़ रुपये का Business खड़ा किया
  • विश्व में दिए जाने वाले प्रमुख पुरस्कार व सम्मान एवं संबंधित क्षेत्र
  • देश की सेवा का है जज्‍बा, तो केवल सेना ही नहीं हैं माध्यम
  • मनुष्य के मस्तिष्क की 20 महान शक्तियाँ और प्रबंधन
  • Manage Criticism Effectively in Hindi (आलोचना प्रबंधन)
  • Best Inspirational Story: मांगों और तुम्हे मिलेगा, खोजो और तुम पा जाओगे
Previous Articleहिंदी की सुन्दर प्रेम कविताएं ~ Romantic Love Poetry In Hindi
Next Article सफलता के क्या मायने है, पैसा या प्रसिद्धि? Success, Money vs Name&Fame
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

8 Mins Read

Top 10 successful profitable startups in India

पूरा पढ़े
12 Mins Read

Success Stories | जिससे कोई उम्मीद नही होती है, अक्सर वही लोग कमाल करते है

पूरा पढ़े
9 Mins Read

Top 9 successful female entrepreneurs in India भारतीय सफल महिला उधमी

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.