• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Success Stories 8 Mins Read

कैसे एक Housewife ने 50,000 रुपये से 10 करोड़ रुपये का Business खड़ा किया

मीनाक्षी वर्माBy मीनाक्षी वर्माUpdated:Jul 22, 20201 Comment8 Mins Read
Jyoti Wadhwa - Business Woman
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

दोस्तों, ये एक motivational story in hindi, जिसमे एक छोटे से Idea ( Business idea in Hindi ) से एक housewife कैसे अपने पति की मदद के लिए एक Business empire खड़ा करती है। आप जानेंगे कि कैसे वह Women entrepreneurs of india की सूची में अपनी जगह बनाती है।

इस लेख में
  • Startup का Idea मिलना
  • Sanskriti Vintage का जन्म
  • शुरुआती मुश्किलों का सामना
  • Sanskriti Vintage की सफलता
  • Ebay का डूबना और एक नई शुरुआत
  • Zephyrr का जन्म होना
    • कुछ और, Motivational & Inspirational Success Stories, Quotes in Hindi भी पढ़े

ये कहानी Jyoti wadhwa की है। साल 2010 की बात है। दिल्ली की एक Housewife ज्योति वाधवा और दो साल की बच्ची की माँ को ये सुनने को मिलता है उनके Husband investment बैंकिंग को छोड़ कर कुछ नया Business शुरू करना चाहते हैं, जो कि परिवार के इकलौते कमाने वाले मेंबर हैं।

अपने पति के इस जोखिम वाले फैसले से ज्योति को महसूस हुआ कि उसे भी Financially independent हो कर अपनी family की आर्थिक मदद करनी चाहिए। 

शादी से पहले ज्योति ने एक मल्टीनैशनल कंपनी में 3 साल काम किया था जिसकी वजह से ज्योति को Human Resources और प्रबंधन का अच्छा तजुर्बा था। उसने घर से ही कुछ करने का फैसला किया, क्योंकि वह अपनी 2 साल की बच्ची को प्ले स्कूल में छोड़ना नहीं चाहती थी और उसे अपने परिवार को भी देखना था। ज्योति ऐसे विकल्पों की तलाश में थी जिससे वह घर से ही काम कर सके।

Startup का Idea मिलना

कुछ कर गुजरने की चाह Jyoti को रास्ते दिखाती गई कि कब क्या करना है। उसने कभी अपने रिश्तेदारों से सुना था कि Online Business भी किया जा सकता है और उन्होंने ज्योति को पुरानी साड़ियों ( Vintage Saree) को बेचने का सुझाव दिया था। 

Jyoti कहती हैं कि,

“मैंने कई दिन मार्किट Research पर लगाए कि लोगों को क्या पसंद है या किस तरह की साड़ियों की ज्यादा ज़रूरत है, ताकि कम से कम शुरुआती Investment से Business शुरू किया जा सके। मैं हर दिन 5 से 6 घंटे इसी रिसर्च पर लगाती थी ताकि यह पता कर सकूं कि ग्राहक क्या खरीद रहे हैं और कहां से खरीदते हैं।”

इतनी रिसर्च करने के बाद आखिरकार ज्योति को विंटेज साड़ी सेल करने का आईडिया अच्छा लगा और जिसमे मार्जिन भी ज्यादा हो सकता था, क्योंकि बाज़ार में विंटेज साड़ियों की डिमांड भी ज्यादा थी और सप्लाई इतनी अच्छी नहीं थी। अब उसके बाद उसके पास सबसे बड़ा चैलेंज पैसों का अरेंजमेंट करना था।

Jyoti के पति के पास 1 लाख रूपए की सेविंग्स थी। अपनी मार्किट Research पूरी करने के बाद Jyoti ने पति के 50 हज़ार रूपए से अपना Business शुरू कर दिया। Ebay वेबसाइट पर Jyoti ने Vintage साड़ी को बेचना शुरू कर दिया। 

उधर Jyoti के पति Anshul ने अपने IT Service Business स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित किया, ज्योति ने Vintage साड़ियों की बिक्री के लिए एक Online Business बनाने में खुद को डुबो दिया।

ज्योति कहती हैं,

“मेरे पास सिर्फ ₹50000 होने के कारण मुझे बहुत ध्यान से और Smartly Invest करना था। शायद यही मेरे लिए सबसे बड़ा चैलेंज था।”

Sanskriti Vintage का जन्म

साड़ियों की रिसर्च के दौरान ज्योति को पता चला की Printed pure silk fabrics वाली साड़ियों की डिमांड ज्यादा है। इसलिए ज्योति ने इन साड़ियों के ऊपर और रिसर्च करना शुरू कर दिया।

अपनी एक इंटरव्यू में ज्योति कहती हैं कि वह Handcrafted साड़ियों की डिमांड देखकर दंग रह गई और उसे जरूर मार्केट में बेचना चाहा। उसे हैंड क्राफ्टेड साड़ियों को बेचने का प्रोत्साहन मिला। जिसकी वजह से उसने इन साड़ियों को बेचने का पूरा मन बना लिया।

एक Entrepreneur के तौर पर ज्योति ने कुछ साड़ियों को सिलेक्ट किया और उसे ebay पर अपलोड कर दिया। और यहीं से Sanskriti Vintage का जन्म हुआ।  लेकिन ज्योति ने साड़ियों की अच्छी लिस्टिंग और प्रेजेंटेशन पर पूरा ध्यान दिया जिससे साड़ियों की सेल ज्यादा हो और customer का भी विश्वास बना रहे।

Sanskriti Vintage Entrepreneur

शुरुआती मुश्किलों का सामना

कहते हैं ना किसी बड़े काम को शुरू करने पर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उस समय Courior कम्पनिओं की Home pickup की सर्विस नहीं थी, जो किसी Product को Seller से pick करके buyer के address तक पहुंचा दे।

इसके लिए जब भी साड़ी के Orders आते थे, तो Jyoti को पोस्ट ऑफिस से Packege शिप करने पड़ते थे। जिसके लिए Jyoti को पोस्ट ऑफिस में काफी समय देना पड़ता था। ज्योति को कई घंटे अपने बेटी के साथ लाइन पर खड़ा रहना पड़ता था। 

Sanskriti Vintage की सफलता

Jyoti ने मार्किट में एक बड़ा Gap नोटिस किया कि ज़्यादातर Sellers शुद्ध रेशम की कढ़ाई वाली साड़ियां तो Online बेच रहे थे, लेकिन कोई भी Seller हैंड क्राफ्ट साड़ियों को नहीं बेच रहा था। और तो और quality और अच्छी डिस्प्ले लिस्ट पर ध्यान नहीं देते थे।

ज्योति ने यह भी नोटिस किया कि उस समय सेलर इस बिजनेस में ज्यादा इन्वेस्ट नहीं करते थे। वे साड़ियों को खरीद कर उसकी Mobile के 2 megapixel से फोटो लेकर लिस्टिंग बनाते और बेच देते, वह बहुत ही कम मार्जिन कमाते थे। जैसे कि ₹400 में एक साड़ी खरीद कर ₹600 में बेच देते थे।

ये Low quality selling तरीका  Jyoti के लिए एक बहुत बड़ी Opprotunity थी। तभी ज्योति को इन सब से ऊपर उठकर अपने बिजनेस को एक Brand बनाने की सोची और High quality महंगी साड़ियों का स्टॉक बनाना शुरू कर दिया।

Jyoti ने एक प्रोफेशनल कैमरा ख़रीदा और अच्छी Lighting से सभी साड़ी की Photos ले के अपने Online shop पर एक अच्छी इम्प्रेसिव साड़ी की डिस्प्ले लिस्ट बनाई। जिससे साड़ी की बिक्री में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई। 

हालांकि ज्योति मार्केटिंग बजट ना होने के कारण मार्केटिंग तो नहीं कर सकती थी, लेकिन उसने Ebay पर टॉप आने के लिए दिन रात एक कर दिया। उसने अपनी साड़ियों की लिस्ट को Optimized किया।  जिसका नतीजा यह हुआ कि 500-600 साड़ियां 1 दिन में बिकने लगी, और वो भी $15 से $40 पर साड़ी के हिसाब से। इसमें उसको 15 से 20% का मार्जिन मिला। देखते ही देखते ज्योति ने बाजार पर 40 से 50% कब्ज़ा कर लिया। 

2011 में, Jyoti के पति अंशुल भी Jyoti के इस Venture में शामिल हो गए, क्योंकि उनका व्यवसाय अच्छा नहीं चल रहा था। अंशुल ने Sanskriti India के सभी Financial issues को संभाला।

Ebay का डूबना और एक नई शुरुआत

आपने कई motivational story in hindi तो पढ़ी होंगी, जिसमे मुसीबत का आना तो लाज़मी है। उसी तरह समय ने करवट ली और Jyoti को एक नई मुसीबत का सामना करना पड़ा। Ebay की मार्केट वैल्यू कम होने की वजह से साड़ी की सेल में काफी कमी आने लगी।

जिसकी वजह से ज्योति को 2013 में अपनी ऑनलाइन शॉप Amazon की तरफ शिफ्ट करनी पड़ी, जो तब भारत में नहीं थी। लेकिन ज्योति को Amazon में साड़ी की सेल का ज्यादा अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। जिसका नतीजा यह हुआ कि Sanskriti Vintag टॉप से सबसे नीचे आ गई।

Zephyrr का जन्म होना

इतना सब कुछ होने के बाद ज्योति ने हिम्मत नहीं हारी। तब ज्योति को लगा कि उसे अब कुछ नया करना है। सो उसने नए जमाने के कपड़े और Fashion jewellery को बेचने का मन बना लिया। उसने साड़ी के साथ फैशन ज्वेलरी को ऐमजॉन पर बेचना शुरू किया, जिसका उसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला। तब Zephyrr का जन्म हुआ। 

फिर क्या होना था ज्योति दिन-ब-दिन सफलता का स्वाद चखती रही और बहुत जल्द Zephyrr Amazom.com कि best seller बन गई। 

ये भी पढ़ें:  देश की गोल्डन गर्ल हिमा दास की कहानी ( motivational story in Hindi )

आज की तारीख में Jyoti wadhwa के बिज़नेस का सालाना टर्नओवर ₹10 करोड़ से भी ज्यादा है, और तो और Jyoti Wadhwa 30 से ज्यादा महिलाओं को नौकरी भी दे रही हैं। 

Jyoti wadhwa कहती हैं, 

“हमारे पास In-house फ़ोटोग्राफ़र हैं, जो Products के नियमित फोटो-शूट करते हैं। एक Dedicated staff यह confirm करता है कि हर Product defect free हो। गुणवत्ता नियंत्रण और गुणवत्ता की जांच सर्वोच्च प्राथमिकता है, और यह हमारे Ebay स्टोर पर दिखता है, जहां हमारे पास 99.9% positive reviews हैं

2015 में, ज्योति को भारत के राष्ट्रपति की ओर से निर्यात श्री पुरस्कार मिला। यह एक ऐसा पुरस्कार है जो भारत से निर्यात में उत्कृष्टता के लिए हर दो साल में 50 चुने गए निर्यातकों ( exporters) को दिया जाता है।

Success Story Jyoti Wadhwa in HIndi

Sanskriti India अब दुनिया भर में अपने Manufecturars का निर्यात करने वाले लगभग सभी E-Commerce प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है। 

तो दोस्तों यह थी ज्योति वाधवा की Success story in Hindi, जो हमें यह संदेश देती है कि हालात चाहे कैसे भी हो अगर आपके पास अच्छा Idea है, आपके पास इच्छाशक्ति है कुछ कर गुजरने की, तो कैसे भी हालात में आपको कोई ना कोई रास्ता मिल ही जाता है।

दोस्तों! ये थी Motivational story in Hindi जिसमे एक छोटे से idea ( Business idea in Hindi ) से Jyoti Wadhwa ने ऊँचाइयों को हासिल किया। आपको ये Hindi success story कैसी लगी? comment करके हमें ज़रूर बताएं

धन्यवाद,

Article by ~ Minakshi Verma
मेरा ब्लॉग – www.lifewingz.com
यह भी पढ़े : प्रेरणादायक हिंदी कहानियां

कुछ और, Motivational & Inspirational Success Stories, Quotes in Hindi भी पढ़े

  • याद रखे Life में कभी बुरा वक़्त नहीं आता ~ Inspirational Tips
  • आपके जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • सफल और असफल लोगों में फर्क, आखिर सफल लोग क्या अलग करते हैं?
  • Fear डर (भय) सफलता का सबसे बड़ा शत्रु हैं
  • पहले खुद को बदलने का संकल्प लें | Secrets of Success in Hindi
  • भाग्य को कोसना छोड़ दो
  • Life Hacks in Hindi सब कुछ ठीक नहीं हो तो याद रखें ये पांच बातें
Previous ArticleCelery Juice से होने वाले 10 फायदों के बारे में जाने
Next Article Passport Renew करवाने के बेहद आसान तरीके
मीनाक्षी वर्मा
  • Website

मेरा नाम मीनाक्षी है। मैं एक लेखिका हूँ। मुझे अपनी मातृभाषा हिंदी में लिखना अच्छा लगता है। मेरा उद्देश्य यही है कि भारत में हिंदी बोलना, पढ़ना और लिखना गौरव की बात समझा जाए। भारतीय इंग्लिश की जगह हिंदी भाषा का ज्यादा उपयोग करें।

यह भी पढ़े

8 Mins Read

Top 10 successful profitable startups in India

पूरा पढ़े
12 Mins Read

Success Stories | जिससे कोई उम्मीद नही होती है, अक्सर वही लोग कमाल करते है

पूरा पढ़े
9 Mins Read

Top 9 successful female entrepreneurs in India भारतीय सफल महिला उधमी

पूरा पढ़े

1 Comment

  1. GREATSANJU on May 27, 2020 2:27 pm

    Jyoti wadhwa KI KAHANI MUJHE BAHUT HI ACHHI LAGI TX FOR SHARING POST

    Minakshi Verma

    Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.