• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
  • Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
  • Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
  • Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
  • Gyan Kamao का इस्तेमाल करके Gyankamao से पैसे कैसे कमाएं?
  • Freelancing से पैसे कमाने के आसान तरीकें
  • Facebook Ads (FB Advertisements) से कैसे करें कमाई?
  • मोटरसाइकिल (Bike) से पैसे कैसे कमाएं जा सकते हैं ?
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
General Knowledge 10 Mins Read

Strangest Places – दुनिया की सबसे अद्भुद, आश्चर्यजनक और रहस्यमयी जगहें

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Aug 13, 202028 Comments10 Mins Read
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

Strange Places Around The World in Hindi, Weird Places, Unusual Things And Places You Won’t Believe Existed Hindi
World’s most weird, mysterious and strangest places on earth

दोस्तों, दुनिया भर में धरती पर कुछ ऐसी जगह हैं जो कि अपने आप में रहस्य और प्राकर्तिक अजूबों की तरह हैं इसमें से कुछ रहस्यों के जवाब वैज्ञानिको ने ढूंढ लिए हैं। और कुछ के जवाब अभी तक नहीं मिल सके हैं। हालांकि अंतिम नतीजे पर पहुँचने के लिए अभी research जारी है। इस post में, मैं आपको ऐसी ही कुछ जगह के बारें में बता रहा हूँ जो अपने आप में राज़ से कम नहीं हैं और इनमें से कुछ अनोखी और रहस्मयी जगह तो पर्यटकों के लिए Hot Spot बन चुकी है।

सोक़ोत्रा द्वीप, यमन

सुक़ुत्रा द्वीपसमूह, वनस्पति वैज्ञानिकों के अनुसार यहाँ पाए जाने वाले एक-तिहाई वृक्ष-पौधे और कहीं नहीं मिलते
सुक़ुत्रा द्वीपसमूह, वनस्पति वैज्ञानिकों के अनुसार यहाँ पाए जाने वाले एक-तिहाई वृक्ष-पौधे और कहीं नहीं मिलते

इसे धरती की सबसे अजीबोगरीब जगह कहा जा सकता हैं। यहां पहुंचकर आपको लगेगा मानो किसी दूसरे ग्रह(planet) पर आ गए हों। इसे अक्सर पृथ्वी की सबसे ज़्यादा परग्रही दिखने वाली जगह के रूप में वर्णित किया जाता रहा है। यह यमन में अरब और हिंद महासागर के बीच ये एक छोटा सा द्वीप है। कई सालो तक इसके बारे में लोगों को जानकारी तक नहीं थी। यहां के पेड़-पौधों से लेकर जीव-जंतु और चट्टानें सब कुछ ऐसा है जोकि दुनिया में कहीं और नहीं पाया जाता। पेड़ ऐसे दिखते हैं जैसे उलटे लटके हों। इस द्वीप पर करीब 44 हज़ार लोगों की आबादी भी बसती है। इन लोगों की परंपराएं भी अजीब हैं। बीमारियों और मुसीबतों के लिए ये लोग सिर्फ भूत-प्रेत पर ही विश्वास करते हैं। हालांकि धीरे-धीरे यहां के लोग भी यहां आने वाले tourists की वजह से internet और modern technology से जुड़ रहे हैं। लेकिन इस बात का जवाब किसी के पास नहीं है कि ये जगह धरती की बाकी जगहों से इतनी अलग और अजीब क्यों है।

यहाँ पाए जाने वाले ‘अझ़दहा रक्त वृक्ष’ से निकलने वाला रस (जो ख़ून जैसे लाल रंग का होता है) को जमाकर बनाने वाला ‘लोबान’ (फ़्रैंकिनसेन्स) नामक सुगन्धित पदार्थ यहाँ से बहुत निर्यात होता था इसलिए इस द्वीप का नाम ‘सूक अल-क़तरा’ (अझ़दहा रक्त की बूंदों का बाज़ार) सोकोट्रा द्वीप पड़ा।

बरमूडा ट्राइंगल, अटलांटिक महासागर

Google Map, बरमूडा त्रिकोण, जिसे शैतान के त्रिकोण के रूप में भी जाना जाता है
Google Map, बरमूडा त्रिकोण, जिसे शैतान के त्रिकोण के रूप में भी जाना जाता है

इसके बारें में तो आप सभी ने सुन ही रखा होगा। यह धरती की सबसे चर्चित रहस्यमयी जगहों में से एक है। उत्तर पश्चिम अटलांटिक महासागर में एक त्रिकोण जैसा, ये इलाका Bermuda Triangle कहलाता है जिसे ‘डेविल्‍स ट्राइंगल’ यानी ‘शैतानी त्रिभुज’ भी कहा जाता है। ये करीब 39,00,000 वर्ग किमी का इलाका है। इस जगह से गुजरने वाले तमाम जहाज और विमान अचानक गायब हो जाते हैं। इन विमानों या जहाजों के कोई निशान भी नहीं मिलते और वो रेडार से अचानक लुप्त हो जाते हैं।
अमेरिकी नेवी का मानना है कि यह बरमूडा ट्राइंगल है ही नहीं,और अमेरिकी geographic नामों में ऐसा कोई भी नाम है ही नहीं। इसके बाद भी इस जगह के बारे में ऐसी कई असाधारण बातों का जिक्र किया जाता है,जिन पर यकीन करना म‍ुश्किल हो जाता है बहरहाल, तमाम शोध और जाँच-पड़ताल के बाद भी इस नतीजे पर नहीं पहुँचा जा सका है कि आखिर गायब हुए जहाजों का पता क्यों नहीं लग पाया। उन्हें आसमान निगल गया या समुद्र लील गया, दुर्घटना की स्थिति में भी मलबा तो मिलता, ये प्रश्न अनुत्तरित हैं।

बरमूडा ट्राइंगल के बारे में सबसे पहले जिक्र क्रिस्टोफर कोलंबस ने किया था। कोलंबस ने 11 अक्टूबर 1492 की अपनी जर्नल्‍स में लिखा है कि उस जगह से कुछ दूरी से गुजरते वक्त उन्होंने क्षितिज पर नाचती अजीबोगरीब सी रोशनी देखी। ऐसा लगता था कि आसमान में आग का एक गोला हैं और वहां पर दिशा बताने वाला कंपास अजीबोगरीब तरीके से व्यवहार करने लगा था। वैज्ञानिक भी मानते हैं कि यहां पर धरती के अंदर कुछ ऐसा है जिसकी वजह से यहां प्रकृति के सारे नियम फेल हो जाते हैं।

मीर माइंस, साइबेरिया

रूस के साइबेरिया में मीर माइंस ऊपर से जाने वाले हेलीकॉप्टरों ही कोई ताकत उन्हें जमीन के अंदर खींचने लगती है
रूस के साइबेरिया में मीर माइंस ऊपर से जाने वाले हेलीकॉप्टरों को कोई ताकत उन्हें जमीन के अंदर खींचने लगती है

रूस के साइबेरिया में ये कभी दुनिया कि सबसे बड़ी हीरे की खदान (world’s largest diamonds mines) हुआ करता था। कभी यहां से 1 करोड़ कैरेट हीरा हर साल निकाला जाता था। जब यहां हीरे का भंडार खत्म हुआ तो लोगों ने गौर किया कि ये जगह अजीब सी हो चुकी है। आसमान से देखने पर लगता है कि मानो यह धरती की नाभि हो। इसे मानव निर्मित सबसे बड़ा कुआ(hole) कहा जा सकता हैं इसकी गहराई तकरीब 1720 फीट (525 meter) है और चौड़ाई 3900 फीट(1200 meter) के करीब। इसके बाद सुरक्षा कारणों से मीर माइन्स के ऊपर नो फ्लाई ज़ोन बना दिया गया। क्योंकि हेलीकॉप्टर के पायलट्स ने शिकायत की थी कि mir mines के ऊपर जाते ही कोई ताकत उन्हें जमीन के अंदर खींचने लगती है, ऐसा हवा के एक खास तरह के फ्लो की वजह से होता है जोकि नेचुरल हैं इसे Google Map पर आसानी से देखा जा सकता हैं।

रूस के साइबेरिया में मीर माइंस ऊपर से जाने वाले हेलीकॉप्टरों के लिए खतरा है।

नाज्का ड्राइंग्स, पेरू

धरती पर बने विशाल रेखाचित्र, 80 किमी से भी अधिक क्षेत्रफल में फैले भूभाग में सैकडों रेखाचित्रों का संग्रह हैं
धरती पर बने विशाल रेखाचित्र, 80 किमी से भी अधिक क्षेत्रफल में फैले भूभाग में सैकडों रेखाचित्रों का संग्रह हैं

दक्षिणी पेरू के रेगिस्तानी इलाकों में आसमान से देखने पर धरती पर दैत्याकार चित्र बने हुए नजर आते हैं या कहें तो लकीरें दिखाई देती हैं। ऐसा लगता है जैसे किसी चित्रकार ने इन्हें धरती पर बनाया है। पहली बार जब इन चित्रों को देखा गया तो एकबारगी तो पूरा विश्व चकित रह गया था। 80 किमी से भी अधिक क्षेत्रफल में फैले भूभाग में सैकडों रेखाचित्रों का संग्रह हैं – नाज्का रेखाएं। इन रेखाओं में पक्षी, बन्दर आदि जीवों के अलावे कई ज्यामितीय रेखाएं भी हैं, जिनमें त्रिभुज, चतुर्भुज आदि सदृश्य संरचनाएं शामिल हैं। Local लोग मानते हैं कि ये रेखाएं यहां हजारों साल पहले रहने वाले नाज़का इंडियंस ने बनाई हैं। इसीलिए इन्हें नाज्का रेखाएं या नाज़का ड्राइंग्स कहते हैं। 1920 के दशक में पहली बार इन्हें हवाई जहाज से देखा गया था। नीचे से देखने पर ये लाइनें आपस में उलझी हुईं बेतरतीब लाइनें मालूम होती थीं। कुछ लोग इन्हें किसी धार्मिक अनुष्ठान की निशानी मानते हैं कहते हैं तत्कालीन सभ्यता यह विश्वास करती थी की आकाश से देवता इन्हें देख सकेंगे। तो कुछ लोग कहते हैं कि हो सकता है किसी एलियन ने इन्हें बनाया होगा। लगभग 96 साल से इनकी रहस्यमयता बरकरार है। ये किस लिए बने तथा इन्हें बनाने वाले कौन थे यह आज तक पता नहीं लग सका। हजारों की संख्या में बने ये चित्र यह तो बताते हैं कि इनका कोई न कोई मकसद तो जरूर रहा होगा।

आसमान से दिखने वाली इन लाइनों को किसने खींचा है और ये चित्र किसने बनाए हैं कोई नहीं जानता।

डोर टु हेल यानी नर्क का दरवाजा, तुर्कमेनिस्तान

'नरक का दरवाजा', 50 साल से धधक रही है आग
‘नरक का दरवाजा’, 50 साल से धधक रही है आग

“डोर टू हेल” या नरक का दरवाजा, जो कि तुर्कमेनिस्तान के दरवेजे गाँव में स्तिथ है, तुर्कमेनिस्तान का 70 परसेंट एरिया डेजर्ट है। दरवेजे एक पर्सियन शब्द है जिसका हिंदी में अर्थ होता है फाटक या दरवाजा। धरती में बना एक गड्ढा और उस गड्ढे में धधकती आग। ये आग अब तकरीबन 50 साल से जल रही है। दुनिया इसे नर्क के दरवाजे के नाम से जानती है। काराकुरम रेगिस्तान में बना ये विशाल गड्ढा दरअसल जमीन के अंदर प्राकृतिक गैस के ब्लास्ट से पैदा हुआ है। दरवेजे गाँव का यह डेजर्ट एरिया प्राकर्तिक संसाधनों (Natural Resources) से परिपूर्ण है। 1971 में पूर्व सोवियत संघ के वैज्ञानिक इस डेजर्ट एरिया में आयल और गैस कि खोज करने के लिए आये उन्होंने दरवेजे गाँव के पास स्तिथ इस जगह को ड्रिलिंग के लिए चुना। लेकिन ड्रिलिंग शरू करने के कुछ देर बाद ही यह जगह ढह (Collapsed) गयी और यहां पर 230 फीट चौडा और 65 फीट गहरा क्रेटर(गड्ढा) बन गया।

इस दुर्घटना में कोई जन-हानि तो नहीं हुई पर इस क्रेटर से बहुत ज्यादा मात्रा में मीथेन गैस निकलने लगी। मीथेन गैस एक ग्रीनहाउस गैस है जिसका की वातावरण और मानव दोनों पर प्रतिकूल असर होता है। इसलिए इस मीथेन गैस को बाहर निकलने से रोकना जरूरी था। इसके दो विकल्प थे या तो इस क्रेटर को बंद किया जाय या फिर इस मीथेन गैस को जला दिया जाए। पहला तरीका बेहद ही खर्चीला और समय लगने वाला था। इसलिए वैज्ञानिकों ने दूसरा तरीका अपनाया और इस क्रेटर में आग लगा दी। उनका सोचना था कि कुछ एक दिन में सारी मीथेन गैस जल जाएंगी और आग स्वत: ही बुझ जाएंगी। पर वैज्ञानिकों का यह अंदाजा गलत निकला और तब से अब तक ये गड्ढा लगातार धधक रहा है इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि उस जगह मीथेन का कितना विशाल भण्डार है। हर साल दुनिया भर से हजारों सैलानी इसे देखने जाते हैं।

डोर टु हेल कोई राज तो नहीं हैं, फिर भी वैज्ञानिकों के लिए ये रहस्य जरूर है कि तकरीबन 50 साल से धधक रही ये आग कब बुझेगी।

ब्लड फॉल्स, अंटार्कटिका

लाल रंग का झरना, देखकर लगता है कि खून बह रहा हो।
लाल रंग का झरना, देखकर लगता है कि खून बह रहा हो।

अंटार्कटिका का taylor glacier(टेलर ग्लेशियर) पर जमी बर्फ में एक जगह ऐसी भी है, जहां से लाल रंग का झरना बहता है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि इस झरने से खून(रक्त) बह रहा हो। हालांकि, वैज्ञानिकों ने इस पर कई रिसर्च किए लेकिन कोई निश्चित नतीजा नहीं निकाल पाए। उनका एक अनुमान यह है की इस जगह बर्फ के नीचे शायद लौह तत्व की अधिकता है जो की पानी को लाल रंग का कर देते है। हालांकि यह लाल झरना अभी भी रहस्य बना हुआ है।

मैगनेटिक हिल, मॉन्कटन, न्यू ब्रंसविक

जहां बंद गाड़ी अपने आप चलने लगती है पहाड़ी पर
जहां बंद गाड़ी अपने आप चलने लगती है पहाड़ी पर

यह मैगनेटिक हिल(magnetic hill) अपने आप में खास है। इस हिल पर ऐसा मैगनेटिक प्रभाव है कि बिना स्टार्ट किए ही गाड़ी चलने लगती हैं। इस हिल का पता 1930 में चला था। इस जगह के रहस्य के बारे पता लगाने का काम अभी भी जारी है। यह जगह आज एक tourist place बन चूका है।

हमारे भारत के लद्दाख क्षेत्र में भी एक मैगनेटिक हिल है।

ऐसे ही और Interesting and Amazing Facts पढ़े और दोस्तों के साथ शेयर करें

  • सोशल ट्रेड बिज़नेस SocialTrade, Hindi में जाने
  • Amazing Facts About Ocean in Hindi  समुद्र के रहस्य और आश्चर्यजनक तथ्य
  • Facts About Solar System Hindi आश्चर्यों से भरा अन्तरिक्ष का अस्तित्व
  • वॉरेन बफे (दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी) के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य
  • कुछ रोचक जानकारियां / तथ्य Interesting Facts In Hindi
  • भारत-रत्न सर्वोच्च सम्मान के बारें में कुछ जानकारियां
  • एक जैसी शक्ल के नौ-नौ आदमी?
  • Interesting Facts About Indian Rupee भारतीय रुपया के बारे में रोचक तथ्य

—
Note: ऊपर दी हुई समस्त जानकारी (दुनिया की सबसे रहस्यमयी और आश्चर्यजनक जगह) मैंने इन्टरनेट और गूगल से सर्च करके काफी विश्लेषण और शोध करके जुटाई हैं फिर भी इसमें गलतियों कि सम्भावना हो सकती हैं यदि आपको ऊपर दिए गए किसी भी वाक्य या FACTS में कोई त्रुटि मिले तो कृपया क्षमा करें और comments के माध्यम से अवगत कराएं।

दोस्तों, ये “Weird, Mysterious & Strangest Places On Earth” POST आपको कैसे लगी, इस बारे में हमे अपने विचार नीचे comments के माध्यम से अवश्य दे। हमारी पोस्ट को E-mail से पाने के लिए आप हमारा फ्री ई-मेल सब्सक्रिप्शन प्राप्त कर सकते है।

यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational or motivational story, best quotes of famous personalities या कोई अच्छी जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया [email protected] हमे E-mail करें पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ AchhiBaatein.com पर PUBLISH करेंगे।

Save

Save

Previous ArticleHindi Lyrics Bum Bum Bole (तारे ज़मीन पर)
Next Article Famous Albert Einstein Quotes in Hindi ~ अल्बर्ट आइंस्टीन के अनमोल विचार
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer by profession and likes to posts motivational and inspirational Hindi Posts, before that he had completed BE and MBA in Operations Research. He has vast experience in software programming & development.

यह भी पढ़े

8 Mins Read

MA के बाद सरकारी टीचर कैसे बनें? पूरी जानकारी

पूरा पढ़े
8 Mins Read

फ्री में किताबे कैसे पढ़ें और Download कैसे करें?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

12th Science ke baad kya kare ~ नौकरी, उच्च शिक्षा एवं बेहतर करियर

पूरा पढ़े

28 Comments

  1. Amul Sharma on Apr 5, 2016 5:07 pm

    Very good information with great pics…..thanks for share…….

    Reply
  2. Amit tripathi on Apr 23, 2016 7:50 pm

    Amazing places , thanks for sharing information.

    Reply
  3. Sabina on May 1, 2016 11:40 pm

    Really amazing.
    I appreciate your work 🙂

    Reply
    • Mahesh Yadav on May 2, 2016 9:28 am

      Thanks Sabina!!

      Reply
  4. shashikant shukla on Aug 28, 2016 8:02 pm

    you have given is so best

    Reply
  5. pankaj kumar dwivedi on Mar 10, 2017 2:16 am

    i am so intreasted

    Reply
  6. Jyoti on Apr 17, 2017 7:49 pm

    बहुत ही अजीबोगरीब जगहों के बारे में जानकारी देने के लिए धन्यवाद।

    Reply
  7. saqib on Jun 1, 2017 3:28 pm

    im surprised nice post

    Reply
  8. Rahul on Jul 31, 2017 4:13 pm

    very nice post

    Reply
  9. raj on Sep 26, 2017 10:51 pm

    बहुत बढ़िया पोस्ट सर ! मै आपका बड़ा फैन हु आपकी प्रत्येक नई पोस्ट ध्यान से पढना हु, यह कहने में मुझे कोई हर्ज नही हैं. आपकी वेबसाइट नवींन ज्ञान और अच्छे पाठक अनुभव से इंडिया की सबसे बेहतरीन वेबसाइट में से एक हैं. मैंने भी आप से प्रभावित होकर एक ब्लॉग स्टार्ट किया हैं. मेरे ब्लॉग का पता हैं, हैं. एक बार कृपा कर जरुर देखे और कुछ सुझाव दे. सर
    http://www.hihindi.com

    Reply
    • Mahesh Yadav on Sep 27, 2017 8:41 am

      हेल्लो राज जी, AchhiBaatein.Com की कामयाबी में आप जैसे ही पाठको का बहुत बड़ा हाथ हैं यह सब आपके प्यार के बिना असंभव था राज जी। प्रशंसा के लिए बहुत बहुत धन्यवाद आपका, मैंने आपका ब्लॉग देखा बहुत ही बढ़िया और उम्दा पोस्ट का संकलन किया हैं, ख़ास कर की सरकारी योजनाओं का।
      हिन्दी में यह यह सब पोस्ट कर आप बहुत कल्याणकारी कार्य कर रहे हैं, बहुत से लोग इस लाभान्वित हो रहे होंगे, ऐसी मैं कल्पना करता हूँ, ऐसे ही लोगो का मार्गदर्शन करते रहें।

      Reply
  10. sagar on Dec 12, 2017 7:06 pm

    thank for given to information

    Reply
  11. naman saini on Dec 24, 2017 6:24 pm

    sir your artical is so nice and information is usefull keep it up

    Reply
  12. गिरधारी on Jun 25, 2018 3:17 pm

    मेरे प्यारे दोस्त मुझे आपका ब्लॉग बहुत अच्छा लगा (achhibaatein.com) इस website की सभी पोस्ट पढ़ने योग्य है मेरे भाई मैं भी हिंदी में ब्लॉग लिखता हू – आप मुझे कुछ टिप्स दे ताकि मैं भी आपकी तरह अच्छा ब्लॉग लिख सकू

    Reply
    • Mahesh Yadav on Jun 25, 2018 4:03 pm

      आपका ब्लॉग देखा, काफी अच्छा लिख रहे हैं आप भी, बस लिखते रहे, अपने पोस्ट में keywords का उपयोग करें और इन्हें Social Media Platforms पर शेयरकरते रहे, जिससे की ट्रैफिक में थोडा इजाफ़ा हो

      Reply
  13. BloggingGuru on Oct 7, 2018 8:01 pm

    Thanks for sharing this amazing and informative article.

    Reply
  14. Rajender Singh Bisht on Oct 23, 2018 3:37 pm

    Great Information Bro…

    Reply
  15. ranjot singh on Nov 8, 2018 7:52 pm

    bahut hi acha article likhte hai aise hi likhte rahiye 🙂 in places ke bare me mujhe bahut hi achi jankari mili thanks

    Reply
  16. SmartyTricks on Jan 13, 2019 3:40 pm

    Thanks for sharing this informative article. I get some useful information from it.

    Reply
  17. Mitali tripathi on Jan 25, 2019 8:58 am

    bahut hi badhiya information, thanks for sharing

    Reply
  18. JioTech on May 18, 2019 11:47 am

    What an epic article! Good job.

    Reply
  19. Gb Suman on Jun 8, 2019 8:15 pm

    Hehe would like to visit there.

    Reply
  20. Tipgeeks on Jul 14, 2019 12:21 pm

    बहुत ही खूबसूरत जानकारी शेयर की, धन्यवाद।

    Reply
  21. sumidhi gbwa on Dec 17, 2019 11:15 am

    bahut acchi information thi . thanks for your information, keep it up
    I will regularly follow your articles.

    Reply
  22. Manis Shah on Mar 24, 2020 11:32 pm

    nice information bro. bohot acca

    Reply
  23. pavan on Mar 30, 2020 8:43 pm

    there are still lot more you can add to the article. This list is also a catchy one.

    Reply
  24. Dharmendra verma on Apr 12, 2020 4:50 pm

    We have given you great information, we hope that you will continue to provide such information even further.

    Reply
  25. Sarita on Jul 7, 2020 4:22 pm

    Great to see about the amazing places and things. Thanks for posting.

    Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
5 Mins ReadJul 25, 2020

छोटे Business Man के लिए Financial Planning के कुछ Tips

9 Mins ReadMar 9, 2025

भारत के राज्य, राजधानी और मुख्यमंत्री

7 Mins ReadAug 16, 2020

विश्व के प्रमुख देश उनकी राजधानी एवं मुद्राएँ | Country, Capital & Currency

6 Mins ReadDec 31, 2022

Blog, Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

8 Mins ReadAug 15, 2020

जानिए पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के बारें में About Trademark, Copyright & Patent

Latest Posts
5 Mins ReadOct 13, 2024
तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
15 Mins ReadJul 17, 2023
Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (31)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Sahil Solanki on आसान तरीकों से रोज 200 रूपए कैसे कमाए?
  • Rohini on खुद को सोने के सिक्के जैसा बनाइए अगर नाली में भी गिर जाए तो भी कीमत कम नहीं होती
  • Manisha mer on भीड़ हौंसला तो देती है, लेकिन पहचान छीन लेती है | Never follow the crowd
  • Umang pasaya on Free Fire Game खेलकर पैसे कैसे कमाएं?
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2025 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.