• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
धार्मिक परंपरा व आस्था 8 Mins Read

मृत्यु के बाद साथ कौन देता है?

Mahesh YadavBy Mahesh YadavNo Comments8 Mins Read
After death things always follows you
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

आखिर मृत्यु के बाद साथ कौन देता है? इस कथन के पीछे बहुत सारी मान्यताएं हैं परंतु इनमें से किसी पर भी यकीन करना लोगों के मुश्किल हैं।

इस लेख में
  • मृत्यु के बाद आखिर हम कहां जाते हैं?
  • कितने समय पश्चात हमारा पुनर्जन्म होता है?
  • पुनर्जन्म क्यों होता है?
  • क्या मृत्यु के बाद भी कोई हमारा साथ देता है?
  • मृत्यु के बाद हमारे कर्म साथ क्यों देते हैं?
  • मृत्यु के बाद शरीर नहीं देता है हमारा साथ?

कई लोगों का मानना है मृत्यु के पश्चात हमारी आत्मा को यमराज अपने साथ यमलोक ले जाता है तथा 24 घंटे बाद हमारी आत्मा को फिर वही पहुंचा जाता है जहां से हम अपने शरीर को छोड़ते हैं।

लेकिन यह सब अनदेखी व अनसुनी बातें हैं इसलिए इन बातों पर कोई भी विश्वास नहीं कर पाता क्योंकि ऐसी बातें कहने वाले लोग यह बात दूसरों को साबित नहीं कर पाते।

अतः हम कह सकते हैं कि आज तक कोई भी आत्मा अपने शरीर को छोड़ने के बाद वापस उस शरीर में प्रवेश नहीं कर पाई ।

क्योंकि आत्मा एक बार शरीर को छोड़कर वापस नहीं आती यही मुख्य कारण है कि आज तक इस बात का पता किसी भी व्यक्ति को नहीं चल पाया कि आखिर मृत्यु के बाद हमारी आत्मा कहां जाती है और कौन हमारा साथ देता है?

परंतु हम आज आपको कुछ ऐसी ही अनदेखी अनसुनी बातों पर यकीन करने के लिए मजबूर कर देंगे और वास्तविकता भी यही प्रदर्शित करती है कि आखिर मरने के बाद हमारा साथ कौन देता है और कितने वक्त तक हमारे साथ रहता है। तो यदि आपको भी इस बात को समझना है कि मरने के बाद हमारा साथ कौन देता है तो इस लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।

मृत्यु के बाद आखिर हम कहां जाते हैं?

After Death

यह सवाल हर किसी के जहन में उठता होगा कि आखिर मृत्यु के बाद हम कहां जाते हैं? क्योंकि हर कोई जानना चाहता है कि मृत्यु के बाद हमारे साथ होता क्या है? और हम क्या करते हैं? हमारा साथ कौन-कौन देता है?

जब हम मरते हैं, हमारे शरीर को हमारी आत्मा छोड़ देती है तब हमारा शरीर सिर्फ एक वस्तु की तरह रह जाता है परंतु हमारी आत्मा को यमराज अपने साथ यमलोक ले जाता है और कहां जाता है कि यमराज हमारी आत्मा को यमलोक ले जाकर हमारे अच्छे और बुरे कर्मों का हिसाब लगाता है।

तब जाकर वह हमारे कर्मों को देखकर हमें एक नया जीवन देने के लिए किसी अन्य शरीर में प्रवेश कराता है। परंतु हम जिस रूप में जन्म लेंगे यह हमारे कर्मों द्वारा निर्धारित किया जाता है यदि हमारे द्वारा किए गए कर्म अच्छे हो तो हमें एक अच्छे प्राणी के रूप में इस पृथ्वी में भेजा जाता है तथा हम एक संपन्न परिवार में जन्म लेते हैं ताकि हमारा जीवन भी आसानी के साथ गुजर सके।

परंतु यदि हमारे कर्म यमलोक में भगवान को पसंद नहीं आते तो वह हमें कुछ ऐसा नवजीवन देते हैं जहां हम ना सुख चैन से जी पाते हैं और ना ही अपना जीवन यापन कर पाते हैं, बुरे कर्मों के कारण ऐसा जन्म धारण करते हैं, जहा दुखों का पहाड़ हमेशा टूटता रहता है इसीलिए मृत्यु के बाद हम आते तो इस पृथ्वी पर ही हैं परंतु हम किस रूप को धारण करके नया जन्म लेते हैं यह सिर्फ हमारे कर्म ही तय कर पाते हैं।

कितने समय पश्चात हमारा पुनर्जन्म होता है?

Rebirth in Hindi

लोगों की विभिन्न मान्यताओं के अनुसार पुनर्जन्म का समय भी भिन्न भिन्न बताया जाता हैं कुछ लोगों का मानना रहता है कि 24 घंटे के अंदर ही हम पुनर्जन्म धारण कर लेते हैं।

तो कुछ लोगों की मान्यता है कि हम तब तक पुनर्जन्म नहीं ले पाते जब तक हमें हमारे बुरे कर्मों का फल यमलोक में नहीं मिल पाता। जो लोग पृथ्वी पर अच्छे कर्मों को करके आते हैं वे लोग यमलोक में जाकर बहुत जल्दी पुनर्जन्म धारण कर लेते हैं तथा पृथ्वी पर आते हैं।

वे लोग जो बुरे कर्मों के साथ यमलोक में जाते हैं उन्हें अत्यधिक समय बाद ही पुनर्जन्म मिल पाता है। वे लोग सालों बाद नया जन्म धारण करके इस पृथ्वी पर वापस आते हैं।

हालांकि किसी के पास भी इस मान्यता का शत-प्रतिशत प्रमाण नहीं है।

क्योंकि यह बातें सिर्फ सुनी हुई है ना कि आज तक किसी ने देखी फिर भी कुछ लोग इन बातों पर यकीन करते हैं तो कुछ लोगों का मानना होता है कि इंसान मृत्यु को प्राप्त होने के पश्चात उसे पुनर्जन्म मिलता ही नहीं।

इसीलिए मनुष्य का पुनर्जन्म कितने समय पश्चात होता है? इस बात का सही अनुमान आज तक किसी व्यक्ति द्वारा नहीं लगाया गया भले ही इस बात का शोध आज भी चल रहा है परंतु ऐसी बातों पर आज तक किसी को यकीन नहीं हो पाया।

पुनर्जन्म क्यों होता है?

कई लोग मानते है पुनर्जन्म हमारे अगले जन्म के अधूरे कामों को पूरा करने के लिए होता है तो कुछ लोग कहते हैं कि हमारे मानव जन्म में किए गए अच्छे कर्मों का फल हमें पुनर्जन्म में फिर से इंसान बनने का मौका देता है।

ऐसी बहुत सारी बातें आज लोगों के सामने रखी जाती है। परन्तु हमारे अनुसार पुनर्जन्म मानव का सिर्फ अच्छे कर्मों के अनुसार ही हो पाता है इंसान बुरे कर्म करता है तो कहा जाता है कि उसे मानव रूप धारण करना अधिक मुश्किल पड़ जाता है।

जो व्यक्ति अपने मानव रूप में अच्छे कर्म करता है वह अगले जन्म में भी मानव रूप धारण कर पाता है परंतु जो व्यक्ति मानव रूप में अच्छे कर्म नहीं कर पाता वह व्यक्ति अगले जन्म में कुछ अन्य जीव धारियों का रूप धारण करके अपने सारे दुखों को वही व्यतीत करता है।

पुनर्जन्म तो अवश्य ही होता है परंतु किस रूप में होता है यह जानना थोड़ा मुश्किल हो जाता है परंतु फिर भी कुछ मान्यताओं के अनुसार मानव पुनर्जन्म में भी मानव के रूप में ही धारण कर पाता है, उसके लिए अच्छे कर्मों का होना अत्यंत आवश्यक है।

क्या मृत्यु के बाद भी कोई हमारा साथ देता है?

अगर यह सवाल किसी से पूछा जाए तो उसका कहना होगा की मृत्यु के बाद कोई हमारा साथ नहीं देता है परंतु हमारी मृत्यु के पश्चात भले ही कोई इंसान हमारा साथ ना दे सके परंतु हमारे द्वारा अपने संपूर्ण जीवन में किए गए अच्छे कार्य हमेशा हमारे साथ रहते हैं।

अतः अच्छे और बुरे कार्य हमारी मृत्यु के पश्चात हमारा साथ देते हैं इसलिए यदि हमें अपने जीवन में मृत्यु के बाद भी इंसान के रूप में पुनर्जन्म हासिल करना है, तो हमें अपने जीते जीवन में अच्छे कार्यों को करने की जरूरत है।

जो मनुष्य अपने जीवन में अच्छे कार्य करते हैं तो उन्हें शानदार पुनर्जन्म की संभावना रहती है यदि वह बुरे कार्य करते हैं तो अवश्य ही एक बुरा पुनर्जन्म हासिल करते हैं।

मृत्यु के बाद हमारे कर्म साथ क्यों देते हैं?

Karma places everyone into your life for a reason

यह निश्चित रूप से हर किसी को पता है कि मृत्यु के बाद सिर्फ हमारे कर्म ही हमारा साथ देते हैं। अतः उन कर्मों (Karma) के आधार पर ही हम अपने जीवन का भोग और त्याग कर पाते हैं।

क्योंकि हमारे अच्छे -बुरे कर्म (Karma) ही हमारे पुनर्जन्म(Rebirth) को निर्धारित कर पाते हैं और कितने समय बाद हमें पुनर्जन्म मिलेगा यह भी हमारे कर्म ही निर्धारित करते हैं इसीलिए यदि हमें अपना पुनर्जन्म जल्दी और अच्छा प्राप्त करना है तो अपने मानव जीवन में अच्छे कार्यों को करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को कोशिश करनी चाहिए, जिसके कारण हमारे कर्मों की रूपरेखा अच्छी हो सके।

हमारी मृत्यु के बाद सिर्फ हमारे कर्म ही हमारा साथ देते हैं क्योंकि मृत्यु के पश्चात हम अपने शरीर को छोड़ जाते हैं। यदि हमें मृत्यु के समय उम्र भर बड़ी आशा और मेहनत से कमाई गई उन वस्तुओं को साथ ले जाने का मौका दिया जाए तो यमलोक में भगवान हमारी उन वस्तुओं को हमसे नहीं छीन सकते हैं।

इसलिए वे हमारे सिर्फ अच्छे और बुरे कर्मों का हिसाब लगाकर ही हमें उनका फल देना चाहते हैं।

मानव जीवन में भले ही हमारे पास कितनी ही धन दौलत क्यों ना हो परंतु हमारे अच्छे कर्म पुनर्जन्म के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

मृत्यु के बाद शरीर नहीं देता है हमारा साथ?

मृत्यु के बाद शरीर साथ नहीं देता यह वास्तविक बात है और इस बात को प्रत्येक व्यक्ति अपनी आंखों से भी देखता है और समझता है।

क्योंकि हमारा शरीर पंच तत्वों से मिलकर बना है और उसे अंत में उन्ही पांच तत्वों में विलीन हो जाता है।

इसीलिए एक मानव का शरीर मृत्यु के बाद उसका साथ नहीं दे पाता क्योंकि ये संसार का हैं।

नियम ही हैं जहां से किसी चीज का जीवन शुरू होता है उसे वहीं पर समाप्त भी होना है भले ही बीच की प्रक्रिया कितनी ही शानदार क्यों ना हो परंतु अंत में वह प्रक्रिया खत्म हो ही जाती है।

ऐसा ही हमारे साथ हमारे शरीर का भी होता है जो कभी हमारा होता ही नहीं और हम उसे अपना समझ बैठे हैं।

इसी शरीर के खातिर हम जीवन में घमंड, लालच ,त्याग इत्यादि करते हैं परंतु अंत में वह शरीर खुद हमारा साथ नहीं देता, जिसके लिए हम उम्र भर इतने सुख और दुखों का उपभोग खुद के जीवन में करते हैं।

इसीलिए हमें अपने जीवन में वास्तविकता जानते हुए अच्छे कर्मों की ओर प्रेरित होना चाहिए इसके कारण हमारा प्रत्येक जन्म अच्छा व सरलता के साथ व्यतीत हो सके।

Previous Articleअपने आपको अच्छा साबित करने में समय व्यर्थ न करें
Next Article इंसानियत को मारकर धर्म को ऊपर उठाने का प्रयास कभी सार्थक नहीं हो सकता
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

8 Mins Read

इंसानियत को मारकर धर्म को ऊपर उठाने का प्रयास कभी सार्थक नहीं हो सकता

पूरा पढ़े
8 Mins Read

आध्यात्मिकता का वास्तविक अर्थ ~ निःस्वार्थ प्रेम

पूरा पढ़े
8 Mins Read

मानव मन और ब्रह्माण्ड की सीमा

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.