• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Hindi Quotes Hindi Thoughts 7 Mins Read

Lal Bahadur Shastri Quotes In Hindi ~ लालबहादुर शास्त्री के प्रेरक प्रसंग

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Jun 16, 20211 Comment7 Mins Read
Top Lal Bahadur Shastri Quotes in Hindi
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

Popular Quotes By Lal Bahadur Shastri in Hindi, Lal Bahadur Shastri Quotes in Hindi,लालबहादुर शास्त्री के प्रेरक विचार

Lal Bahadur Shastri (लालबहादुर शास्त्री) : संक्षिप्त जीवन परिचय

लालबहादुर शास्त्री (जन्म: 2 अक्टूबर 1904 मुगलसराय मृत्यु: 11 जनवरी 1966 ताशकन्द) देश के सच्चे सपूत थे। इन्होने अपना संपूर्ण जीवन देशभक्ति के लिए समर्पित कर दिया। एक साधारण परिवार में जन्मे शास्त्री जी का जीवन गाँधी जी के असहयोग आंदोलन से शुरू हुआ और स्वतंत्र भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री(9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 को अपनी मृत्यु तक लगभग अठारह महीने) के रूप में समाप्त हुआ। देश के लिए उनके समर्पण भाव को राष्ट्र कभी भुला नहीं सकेगा।

राजनीति में रहते हुए भी उन्होंने कभी स्वयं या अपने परिवार के स्वार्थों के लिए पद का दुरुपयोग नहीं किया।

निष्ठापूर्वक ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वाह को उन्होंने सदैव प्राथमिकता दी। लाल बहादुर शास्त्री सचमुच एक राजनेता न होकर एक जनसेवक थे, जिन्होंने सादगीपूर्ण तरीके से और सच्चे मन से जनता के हित को सर्वोपरि समझते हुए निर्भीकतापूर्वक कार्य किया। वे जनता के लिए ही नहीं वरन् आज के राजनीतिज्ञों के लिए भी एक आदर्श हैं।

उनके कार्यकाल के दौरान 1965 ई॰ को पाकिस्तान ने भारत पर अघोषित युद्‌ध थोप दिया। यह एक मुश्किल समय था और देश बड़ी चुनौतियों से जूझ रहा था। देश में खाद्यान्न की कमी थी और पाकिस्तान सुरक्षा के मोर्चे पर समस्या खड़ा कर रहा था। शास्त्री जी ने बड़ी ही दृढ़ इच्छाशक्ति से देश को युद्‌ध के लिए तैयार किया। सैनिकों और किसानों को उत्साहित करने के लिए उन्होंने “जय जवान, जय किसान” का नारा दिया। उन्होंने सेना को दुश्मन से निपटने के लिए कोई भी उचित निर्णय लेने हेतु पूर्ण स्वतंत्रता दे दी थी। अपने नेता का पूर्ण समर्थन पाकर सैनिकों ने दुश्मन को करारी मात दी।

ताशकन्द में पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब ख़ान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद 11 जनवरी 1966 की रात में ही रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गयी।

उनकी सादगी, देशभक्ति और ईमानदारी के लिये मरणोपरान्त भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

Lal Bahadur Shastri Quotes in Hindi / लालबहादुर शास्त्री के सुविचार

Quote 1: अगर आप होशियार हैं, तो सारा संसार आपके समक्ष मुर्ख बनने के लिए आपका इंतजार कर रहा है।
– लालबहादुर शास्त्री Lal Bahadur Shastri

Quote 2: अगर कोई एक इंसान ऐसा रह गया, जिसे अछूत कहा जाता हैं तो देश को अपना सर शर्म से झुकाना पड़ेगा।
– लालबहादुर शास्त्री Lal Bahadur Shastri

Quote 3: आज़ादी की रक्षा केवल सैनिकों का काम नही है, पूरे देश को मजबूत होना होगा।
– लालबहादुर शास्त्री Lal Bahadur Shastri

Quote 4: आर्थिक मुद्दे हमारे लिए सबसे ज़रूरी हैं और यह बेहद महत्त्वपूर्ण है कि हम अपने सबसे बड़े दुश्मन गरीबी और बेरोजगारी से लड़ें।
– लालबहादुर शास्त्री Lal Bahadur Shastri

Quote 5: क़ानून का सम्मान किया जाना चाहिए, ताकि हमारे लोकतंत्र की बुनियादी संरचना बरकरार रहे और और भी मजबूत बने।
– लालबहादुर शास्त्री Lal Bahadur Shastri

Quote 6: जब स्वतंत्रता और अखंडता खतरे में हो, तो पूरी शक्ति से उस चुनौती का मुकाबला करना ही एकमात्र कर्त्तव्य होता है। हमें एक साथ मिलकर किसी भी प्रकार के अपेक्षित बलिदान के लिए दृढ़तापूर्वक तत्पर रहना है।
– लालबहादुर शास्त्री Lal Bahadur Shastri

Quote 7: जैसा मैं दिखता हूँ, उतना साधारण मैं हूँ नहीं।
– लालबहादुर शास्त्री Lal Bahadur Shastri

Quote 8: जो शासन करते हैं उन्हें देखना चाहिए कि लोग प्रशासन पर किस तरह प्रतिक्रिया करते हैं अंततः जनता ही मुखिया होती है।
– लालबहादुर शास्त्री Lal Bahadur Shastri

Quote 9: देश के प्रति निष्ठा सभी निष्ठाओं से पहले आती है और यह पूर्ण निष्ठा है क्योंकि इसमें कोई प्रतीक्षा नहीं कर सकता कि बदले में उसे क्या मिलता है।
– लालबहादुर शास्त्री Lal Bahadur Shastri

Quote 10: भ्रष्टाचार को खत्म करना कोई आसान काम नहीं है। इसे पकड़ना बहुत मुश्किल है, लेकिन में पूरे दावे के साथ कहता हूँ कि यदि हम इस परेशानी से गंभीरता के साथ नहीं निपटेंगे तो हम अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने में असफ़ल रहेंगे।
– लालबहादुर शास्त्री Lal Bahadur Shastri

Quote 11: मुझे ग्रामीण क्षेत्रों गांवों में एक मामूली कार्यकर्ता के रूप में लगभग 50 वर्ष तक कार्य करना पड़ा है इसलिए मेरा ध्यान स्वतः ही उन लोगों की ओर तथा उन क्षेत्रों के हालात पर चला जाता है मेरे दिमाग में यह बात आती है कि सर्वप्रथम उन लोगों को राहत दी जाए, हर रोज हर समय मैं यही सोचता हूं कि उन्हें किस प्रकार से राहत पहुंचाई जाए।
– लालबहादुर शास्त्री Lal Bahadur Shastri

Quote 12: मेरी समझ से प्रशासन का मूल विचार यह है कि समाज को एकजुट रखा जाये ताकि वह विकास कर सके और अपने लक्ष्यों की तरफ बढ़ सके।
– लालबहादुर शास्त्री Lal Bahadur Shastri

Quote 13: मेरे विचार से पूरे देश के लिए एक संपर्क भाषा का होना आवश्यक है अन्यथा इसका तात्पर्य यह होगा कि भाषा के आधार पर देश का विभाजन हो जाएगा। एक प्रकार से एकता छिन्न-भिन्न हो जाएगी, भाषा एक ऐसा सशक्त बल है एक ऐसा कारक है जो हमें और हमारे देश को एकजुट करता है यह क्षमता हिन्दी में है।
– लालबहादुर शास्त्री Lal Bahadur Shastri

Quote 14: यदि मैं एक तानाशाह होता तो धर्म और राष्ट्र अलग-अलग होते। मैं धर्म के लिए जान तक दे दूंगा, लेकिन यह मेरा निजी मामला है राज्य का इससे कुछ लेना देना नहीं है। राष्ट्र धर्म-निरपेक्ष, कल्याण, स्वास्थ्य, संचार, विदेशी संबंधो, मुद्रा, इत्यादि का ध्यान रखेगा लेकिन मेरे या आपके धर्म का नहीं, वो सबका निजी मामला है।
– लालबहादुर शास्त्री Lal Bahadur Shastri

Quote 15: यदि लगातार झगड़े होते रहेंगे तथा शत्रुता होती रहेगी तो हमारी जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। परस्पर लड़ने की बजाय हमें गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना चाहिए। दोनों देशों की आम जनता की समस्याएं आशाएं और आकांक्षाएं एक समान हैं उन्हें लड़ाई-झगड़ा और गोला-बारूद नहीं बल्कि रोटी कपड़ा और मकान की आवश्यकता है।
– लालबहादुर शास्त्री Lal Bahadur Shastri

Quote 16: विज्ञान और वैज्ञानिक कार्यों में सफलता असीमित या बड़े संसाधनों का प्रावधान करने से नहीं मिलती बल्कि यह समस्याओं और उद्दश्यों को बुद्धिमानी और सतर्कता से चुनने से मिलती है और सबसे बढ़कर जो चीज चाहिए वो है निरंतर कठोर परिश्रम समर्पण की।
– लालबहादुर शास्त्री Lal Bahadur Shastri

Quote 17: समाज को सच्चा लोकतंत्र कभी भी हिंसा और असत्य से हासिल नहीं किया जा सकता है।
– लालबहादुर शास्त्री Lal Bahadur Shastri

Quote 18: हम केवल खुद के लिए नहीं बल्कि पूरे संसार के लिए शांति और शांतिपूर्ण विकास में यकीन रखते हैं।
– लालबहादुर शास्त्री Lal Bahadur Shastri

Quote 19: हम देश के लिए आजादी चाहते हैं दुसरे लोगों का शोषण करके नहीं और न ही दुसरे देशों को हानि या फिर नीचा दिखाकर में अपने देश के लिए ऐसी आजादी चाहता हूँ ताकि दुसरे देश मेरे देश से कुछ सीख सकें।
– लालबहादुर शास्त्री Lal Bahadur Shastri

Quote 20: हम सभी को अपने अपने क्षत्रों में उसी समर्पण उसी उत्साह और उसी संकल्प के साथ काम करना होगा, जो रणभूमि में एक योद्धा को प्रेरित और उत्साहित करती है और यह सिर्फ बोलना नहीं है बल्कि वास्तविकता में कर के दिखाना है।
– लालबहादुर शास्त्री Lal Bahadur Shastri

Quote 21: हम सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि समस्‍त विश्‍व के लिए शांति और शांतिपूर्ण विकास में विश्‍वास रखते हैं।
– लालबहादुर शास्त्री Lal Bahadur Shastri

Quote 22: हमारा रास्‍ता सीधा और स्‍पष्‍ट है अपने देश में सबके लिए स्‍वतंत्रता और संपन्‍नता के साथ समाजवादी लोकतंत्र की स्‍थापना और अन्‍य सभी देशों के साथ विश्‍व शांति और मित्रता का संबंध रखना।
– लालबहादुर शास्त्री Lal Bahadur Shastri

Quote 23: हमारी ताकत और स्थिरता के लिए हमारे सामने जो ज़रूरी काम हैं उनमे लोगों में एकता और एकजुटता स्‍थापित करना।
– लालबहादुर शास्त्री Lal Bahadur Shastri

अन्य प्रेरणादायी विचारो वाली POST भी पढ़े,

  • Napoleon Bonaparte Hindi Quotes नेपोलियन बोनापार्ट के अनमोल विचार
  • Atal Bihari Vajpayee Quotes in Hindi अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल विचार
  • Truly Motivational and Famous Quotes from Bollywood Movies
  • Stephen Hawking Quotes in Hindi – स्टीफन हॉकिंग के अनमोल विचार
  • Leonardo da Vinci Quotes in Hindi लिओनार्दो दा विंची के अनमोल विचार
  • Kailash Satyarthi Hindi Quotes कैलाश सत्यार्थी (नोबेल पुरस्कार विजेता) के विचार
  • जॉन डी. रॉकफेलर के प्रेरक अनमोल विचार J D Rockefeller Quotes in Hindi
Hindi Quotes inspirational quotes Lal Bahadur Shastri
Previous Articleमैरी कॉम के प्रेरणादायक विचार ~ Mary Kom Quotes in Hindi
Next Article Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

8 Mins Read

नव वर्ष को जीवन का बेहतरीन साल बनाने के तरीके

पूरा पढ़े
8 Mins Read

कोरोना वायरस ने दुनिया वालोंं को क्या-क्या सबक दिए हैं?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

जीवन में Motivation क्यों जरुरी है?

पूरा पढ़े

1 Comment

  1. Pushpendra Kumar Singh on May 30, 2016 6:08 pm

    nice quotes

    Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.