• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Health Tips 7 Mins Read

ये आदतें धीरे-धीरे आपके हार्ट को पहुंचा रही हैं नुकसान

Jyoti YadavBy Jyoti YadavNo Comments7 Mins Read
bad things for your heart
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

आपके हार्ट को नुकसान पहुंचा रही हैं ये आदतें Your Habits Can Harm Your Heart in Hindi

इस लेख में
  • हार्ट को नुकसान पहुंचाने वाली आदतें [These habits can damage your Heart in Hindi]
  • 1. दिनभर बैठे रहना [Sitting all day]
  • 2. अधिक नशा करना [Over Drinking]
  • 3. तनाव [Stress]
  • 4. नमक की अधिकता [Overdoing Salt]
  • 5. पर्याप्त नींद ना लेना [not getting enough sleep]
  • 6. अधिक वजन होना [Being overweight]

आज इस आर्टिकल में हम हार्ट को नुकसान पहुंचाने वाली आदतों के बारे में जानकारी देंगे और जानेंगे कि कैसे इन आदतों को अपने से दूर कर सकते है।

आज की इस बदलती दुनिया में लोग इतने व्यस्त हो गये हैं कि वे अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान ही नहीं दे पा रहे हैं। खराब लाइफस्टाइल और खान-पान के कारण हमारा स्वास्थ्य दिन-प्रतिदिन खराब होता जा रहा है।

इसके अलावा लोगों में ऐसी कई आदतें होती हैं, जो सीधे तौर पर उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है। लेकिन अधिकतर लोग जाने-अनजाने मे उन आदतों को बार-बार दोहराते हैं। ये आदते हमारे हार्ट (हृदय) को भी काफी हद तक प्रभावित करती है।

हृदय हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। इसके बिना जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है। हमारा हृदय 1 मिनट में लगभग 70 मिली लीटर रक्त पम्प करता है। हृदय का कार्य हमारे शरीर में प्रत्येक अंग को रक्त पहुंचाना होता है।

लेकिन जब हम कुछ ऐसा करते है, जो हार्ट के लिए नुकसानदाक हो सकता है, जिससे हार्ट की प्रक्रिया बिगड़ सकती है, उन खराब आदतों के कारण शरीर में रक्त का प्रवाह कम हो जाता है। जिससे हृदय की गति धीमी हो जाती है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

इसके अलावा इन आदतों के चलते हार्ट से संबंधित कई गंभीर बीमारियां जैसे, हाई ब्लड प्रेशर, धड़कन तेज होना, हार्ट अटैक आना, कॉरोनरी धमनी रोग, आदि होने की संभावनाएं होती है। भारत में अधिकतर लोगों की मौत का कारण हृदय रोग ही होता है। इसलिए स्वस्थ हृदय के लिए आपको उन बुरी आदतों को छोड़ना होगा, जिससे हृदयरोग का खतरा बढ़ता है।

तो चलिए अब बात करते है, उन आदतों की, जो हमारे हृदय को नुक्सान पहुंचाती है।
6 Habits Can harm Your Heart in Hindi

हार्ट को नुकसान पहुंचाने वाली आदतें [These habits can damage your Heart in Hindi]

1. दिनभर बैठे रहना [Sitting all day]

sitting all day cause heart problems

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्टिव लाइफस्टाइल वाले लोगों की तुलना में, वे लोग जो पर्याप्त रूप से नहीं चलते हैं और पूरे दिन मे लगभग पांच घंटे या उससे अधिक समय तक बैठे रहते हैं, उनमें हृदय गति रुकने या हार्ट अटैक का खतरा दोगुना होता है।

अगर आपको नौकरी के लिए या किसी जरूरी काम के लिए पूरे दिन डेस्क पर बैठा रहना पड़ता है, तो आपको दिन में कम से 15 से 20 मिनट की सैर जरूरी करनी चाहिए। यह आपकी लाइफस्टाइल में थोड़ा-सा बदलाव जरूर है, लेकिन इससे आप दिल की गंभीर बीमारीयों से बच सकते हैं।

जब आप पैदल कही सैर करते हैं, तो इससे आपकी धमनीयाँ लचीली और रक्त प्रवाह सही तरीके से काम करता है।

2. अधिक नशा करना [Over Drinking]

can alcohol cause heart attack

यह तो आप जानते ही है कि नशा हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक है। साथ ही यह हमारे हार्ट पर भी काफी नकारात्मक प्रभाव डालता है। बहुत अधिक सिगरेट या शराब पीने से हाई ब्लड प्रेशर और मोटापा हो सकता है।

ये सभी आपके लिए हृदय रोग के जोखिम को बढ़ाते हैं। AHA की रिपोर्ट के अनुसार अधिक शराब पीने के कारण हृदय रोग की गति सामान्य गति सेअधिक हो जाती है, जिससे स्ट्रोक आने का खतरा हो सकता है।

अधिक शराब पीने से हृदय की मांसपेशियां भी बुरी तरह प्रभावित होती है। इसके अलावा भारी मात्रा में शराब पीने से आपको गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं जैसे, लीवर की बीमारी, कैंसर और पेप्टिक अल्सर आदि होने की संभावनाएं बढ़ सकती है। इसलिए शराब या अन्य नशे करने की आदतों को आज से ही छोडें।

3. तनाव [Stress]

stress is a factor that contributes to heart disease risk

अधिक तनाव लेने के कारण आपके शरीर में एड्रेनालाईन हार्मोन बनता है। जो कि अस्थायी रूप से आपके शरीर में चल रही प्रक्रिया को प्रभावित करता है। इससे हृदय की गति और रक्तचाप बढ़ सकता है।

बहुत अधिक तनाव आपके हृदय मे रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा अधिक तनाव से थकान, सिरदर्द, सीने में दर्द, , अस्तमा, डायबिटिज, डिप्रेशन, एंजाइटी इत्यादि जैसी गंभीर संमस्याएं उत्पन्न हो सकती है।

तनाव को कम करने के लिए आपको किसी भरोसेमंद दोस्त या परिवार के सदस्य से बात करनी चाहिए। तनाव के पैदा होने के कारण को ढूंढे और उसे हल करने के बारे में सोचें।

तनाव होने पर आप किसी ऐसी जगह जा सकते हैं, जहां आपको अच्छा महसूस होता है। अपने दिन का प्लान बनाए और उन कामों को प्राथमीकता दे, जो जरूरी है।

इस तरह से आप अपने तनाव को कम कर सकते हैं और हार्ट से संबंधित बीमारीयों के खतरे को कम कर सकते है।

4. नमक की अधिकता [Overdoing Salt]

नमक में अधिक मात्रा में सोडियम होता है, जो कि शरीर में रक्तचाप बढ़ा सकता है। उच्च रक्त चाप उदय रोग का कारण बनता है। एक रिपोर्ट के अनुसार पैकेट सब्जियां सूप, चिप्स और अन्य नमकीन स्नैक्स मे नमक ज्यादा मात्रा में होता हैं।

हमारे शरीर को कार्य करने के लिए थोड़ी मात्रा में सोडियम की आवश्यकता होती है। लेकिन अधिक मात्रा मे सोडियम शरीर में रक्त के प्रवाह को बढ़ा देता है, जिससे हृदय रोग के जोखिम बढ़ जाते है।

इसलिए अपने खाने में नमक कम मात्रा में डालें तथा पैकेट सामान के लेबल पर नमक की मात्रा को देखकर ही सेवन करें। इससे शरीर में सोडियम की मात्रा संतुलित रहती है तथा हृदय सम्बन्धी रोगो का खतरा कम होता है।

5. पर्याप्त नींद ना लेना [not getting enough sleep]

आपका हदय एक मिनट में लगभग 70 बार धड़कता है। पूरे दिन कड़ी मेहनत करने के बाद आपके कार्डियोवस्कूलर सिस्टम को आराम की जरूरत होती है। यदि आप पर्याप्त मात्रा में नींद नही लेते हैं, तो हृदय की गति और रक्तचाप कम हो जाता है तथा इससे आपके सपनों की प्रतिक्रिया में वृद्धि और गिरावट होती है।

नींद पूरी ना लेने के कारण आप थका हुआ महसूस करते है और आप एक तनावपूर्ण स्थिति में आ सकते है। इसके अलावा कम नींद के कारण उच्च तनाव स्तर, कम सक्रिय और अस्वस्थ भोजन शामिल है। इसलिए आपको कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए।

6. अधिक वजन होना [Being overweight]

obesity and heart attack risk

जिन लोगों का वजन अधिक होता है, उनमें अक्सर हृदय से संबंधित समस्याएं देखने को मिलती है। अधिक वजन वाले लोगों को अपने शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए अधिक रक्त की आवश्यकता होती है, जिससे रक्तचाप बढ़ता है।

इस रक्त को अन्य अंगों तक पहुंचाने के लिए आपके शरीर को भी अधिक दबाव की आवश्यकता होती है।

उच्च रक्तचाप हृदय रोग का मुख्य कारण हो सकता है। अगर आपकी BMI [Body Mass Index] आपकी उम्र से बहुत अधिक है, तो आपको हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है।

BMI को कैलकुलेट करने के लिए इंटरनेट पर BMI CALCULATOR सर्च करे और इसमें अपनी उम्र, लंबाई, और वजन डालकर कैलकुलेट करे। अगर BMI 25 kg/m2 से ज्यादा है, तो आपका वजन अधिक है।

इसलिए अपने स्वास्थ्य के जोखिम को देखते हुए आपको अपने वजन को कंट्रोल करना चाहिए। वजन कम करने के लिए और शरीर से अनावश्यक या अस्वस्थ फैट सेल्स(वसा) को कम करने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज या योगा करे। आप चाहे तो Gym या रनिंग भी कर सकते है। इससे आपका वजन कम होगा।

इन सभी आदतों के कारण हृदय को नुकसान पहुंचता है और समय पर ध्यान नहीं देने के कारण हृदय से संबंधित कई गंभीर बीमारियां जन्म ले सकती है। इसलिए आज से ही अपने खान-पान को ठीक करे और अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव करे।

अगर आपको हृदय से जुड़ी किसी गंभीर बीमारियों के लक्षण दिखाई देते है, तो तुरन्त किसी डॉक्टर (कार्डियोलॉजिस्ट) से परामर्श करें।

इस आर्टिकल ये आदतें धीरे-धीरे आपके हार्ट को पहुंचा रही नुकसान [These Habits Can Harm Your Heart in Hindi] में बताई गई जानकारी आपको कैसी लगी? Comment करके जरूर बताएं और इस पोस्ट को Social media के माध्यम को अपने दोस्तों के साथ Share करें।

Previous Articleमूर्ख है वह व्यक्ति जो अपने पिता की तुलना पैसों से करता हैं
Next Article Gratitude क्या है और इसके फायदे?
Jyoti Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Jyoti Yadav is a Digital Marketing analyst by profession and like to posts motivational and inspirational Hindi Posts. She has experience in Digital Marketing and specializing in organic SEO, social media marketing, Affiliate Marketing.

यह भी पढ़े

9 Mins Read

ज्यादा सोचने से होने वाले नुकसान

पूरा पढ़े
8 Mins Read

Dance Benefits ~मेंटल हेल्थ बेहतर करने के लिए कीजिए Dance

पूरा पढ़े
9 Mins Read

हमेशा दुखी रहना आपको बीमार बना सकता हैं

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.