• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
  • Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
  • Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
  • Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
  • Gyan Kamao का इस्तेमाल करके Gyankamao से पैसे कैसे कमाएं?
  • Freelancing से पैसे कमाने के आसान तरीकें
  • Facebook Ads (FB Advertisements) से कैसे करें कमाई?
  • मोटरसाइकिल (Bike) से पैसे कैसे कमाएं जा सकते हैं ?
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Let's Laugh हिंदी कहानियाँ 5 Mins Read

हट पगले, तू माता से भी मजाक करता है ~ तेनालीरमन की कहानियां

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Jan 29, 20233 Comments5 Mins Read
तेनाली रमन की चतुराई भरी कहानियां
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

हट पगले, तू माता से भी मजाक करता है Tenali Raman Story in Hindi

बात सैकड़ो वर्षो पुरानी है। विजयनगर का साम्राज्य पुरे विश्व में प्रसिद्ध था। उन दिनों भारत पर विदेशी आक्रमणों के कारण प्रजा बड़ी दुविधा और संकट में थी।

Top post on IndiBlogger, the biggest community of Indian Bloggersहर जगह लोगों में दुख-चिंता और डर था परन्तु विजयनगर के प्रतापी राजा “कृष्णदेव राय” की शासन-व्यवस्था, न्याय-प्रियता व प्रजा-वत्सलता के कारण वहाँ की प्रजा बहुत खुश रहती थी।
“कृष्णदेव राय” ने प्रजा में मेहनत और सद्गुणों के साथ-साथ अपनी संस्कृति और देश के लिए स्वाभिमान का भाव पैदा कर दिया था, इसलिए विजयनगर की ओर देखने की हिम्मत किसी भी विदेशी आक्रांता की नहीं थी।

विदेशी आक्रमणों की आँधी के आगे विजयनगर एक मजबूत चट्टान की तरह खड़ा दिखाई देता था। साथ ही वहाँ साहित्य और कलाओं से प्रेम करने वाले तथा परिहास-प्रिय लोग थे।

उन्हीं दिनों की बात है, विजयनगर के “तेनाली” गाँव में एक बड़ा बुद्धिमान और प्रतिभा संपन्न किशोर था। उसका नाम था “रामलिंगम”। वह बहुत हँसने वाला और हाजिर-जवाब था। उसकी हास्यपूर्ण बातें और मजाक तेनाली गाँव के लोगों को खूब आनंदित करती थी।

रामलिंगम खुद ज्यादा हँसता नहीं था पर धीरे से कोई ऐसी चतुराई भरी बात कह देता कि, सुनने वाले हँसते-हँसते लोटपोट ही हो जाते।

उसकी बातों में छिपा व्यंग्य और बड़ी सूझ-बूझ होती। इसलिए वह जिसका मजाक भी उड़ाता, वह शख्स भी द्वेष भूलकर औरों के साथ खिलखिलाकर हँसने लगता। यहाँ तक कि, राह चलते लोग भी रामलिंगम की कोई चतुराई की बात सुनकर हँसते-हँसते लोटपोट हुए बिना नहीं रह पाते।

अब तो गाँव के लोग कहने लगे थे, “बड़ा अद्भुत है यह बालक। हमें तो लगता है कि, यह रोते हुए लोगों को हँसा सकता है।” रामलिंगम कहता, “पता नहीं, रोते हुए लोगों को हँसा सकता हूँ कि नहीं, पर सोते हुए लोगों को जरूर जगा सकता हूँ।” यह सुनकर आसपास खड़े लोग ठठाकर हँसने लगे।

यहाँ तक कि, तेनाली गाँव में जो लोग बाहर से आते, वो भी अपने गाँव के लोगो को रामलिंगम के अजब-अजब किस्से और कारनामे सुनाया करते थे। सुनकर वे भी खिलखिलाकर हँसने लगते थे और कहते, “तब तो यह रामलिंगम सचमुच अद्भुत बालक है। हमें तो लगता है कि, यह पत्थरों तक को हँसा सकता है!”

गाँव के एक बुजुर्ग भी कहते, “भाई, हमें तो लगता है कि यह घूमने के लिए पास के जंगल में जाता है, तो वहाँ के पेड़-पौधे और फूल-पत्ते भी इसे देखकर एक बार जरूर हँस पड़ते होंगे।”

एक बार की बात है, रामलिंगम घूमता हुआ माता दुर्गा के एक प्राचीन मंदिर में गया। उस मंदिर की काफी मान्यता थी और दूर-दूर से लोग वहाँ माता दुर्गा का दर्शन करने आया करते थे।

रामलिंगम भीतर गया तो माता दुर्गा की अद्भुत मूर्ति देखकर मुग्ध रह गया। माता के मुख-मंडल से प्रकाश फूट रहा था। रामलिंगम की तो मानो समाधि लग गई। फिर उसने दुर्गा माता को प्रणाम किया और चलने लगा।

तभी अचानक उसके मन में एक अटकी। माता दुर्गा के चार मुख थे, आठ भुजाएँ थीं। इसी पर उसका ध्यान गया और अगले ही पल उसकी बड़े जोर से हँसी छूट गई।

देखकर माता दुर्गा को बड़ा कौतुक हुआ। वे उसी समय मूर्ति से बाहर निकलकर आईं और रामलिंगम के आगे प्रकट हो गईं। बोलीं, “बालक, क्यों इतनी हंसी आई तुझे ?” रामलिंगम माता दुर्गा को साक्षात सामने देखकर पलभर के लिए तो स्तब्ध गया फिर हँसते हुए बोला, “क्षमा करें माता, एक बात याद आ गई, इसीलिए हँस रहा हूँ।”

“कौन सी बात? बता!” माता दुर्गा ने पूछा।

इस पर रामलिंगम ने स्वाभाविक हँसते-हँसते जवाब दिया, “माता, मेरी तो सिर्फ एक ही नाक है पर जब जुकाम हो जाता है तो मुझे बड़ा कष्ट होता है। आपके तो चार-चार मुख हैं और भुजाएँ भी आठ हैं। तो जब जुकाम हो जाता होगा, तो आपको और भी ज्यादा कष्ट होगा!”

रामलिंगम की बात पूरी होने से पहले ही माता दुर्गा खिलखिलाकर हँस पड़ीं। बोलीं, “हट पगले, तू माता से भी मजाक करता है!”

फिर हँसते हुए उन्होंने कहा, “पर आज मैं समझ गई हूँ कि, तुझमें हास्य की एक बड़ी अनोखी सिद्धि है। अपनी इसी सूझ-बूझ और हास्य के बल पर तू बहुत नाम कमाएगा और बड़े-बड़े काम करेगा।

लेकिन एक बात याद रखना, अपनी इस हास्य-वृत्ति का किसी को दुख देने के लिए प्रयोग मत करना। सबको हँसाना और दूसरों की भलाई के लिए काम करना। जा बालक, तू राजा कृष्णदेव राय के दरबार में जा वहां तेरी प्रतिभा का पूरा सम्मान किया जाएगा।”

उस दिन रामलिंगम दुर्गा माता के प्राचीन मंदिर से लौटा, तो उसका मन बड़ा हल्का-फुल्का था। लौटकर उसने माता को यह अनोखा और अद्भुद प्रसंग बताया। सुनकर माता चकित रह गईं। और फिर होते-होते पूरे तेनाली गाँव में यह बात फैल गई कि, रामलिंगम को दुर्गा माता ने बड़ा अद्भुत वरदान दिया है। यह बड़ा नाम कमाएगा और बड़े-बड़े काम करेगा।

उसके साथ ही साथ तेनाली गाँव का नाम भी ऊँचा होगा।

अन्य मजेदार कहानिया भी पढ़े

  • अकबर-बीरबल के कुछ रोचक और मजेदार किस्से
  • अकबर के पांच प्रश्न
  • दुखी होने की बजाय यह हंस रहा हैं
  • जीवन है तो समस्याएँ रहेंगी ही
  • अपनी अपनी बात
  • Inspirational Hindi Story – आहार का असर
Previous Articleकमजोर खिलाड़ी को जिंदगी जीने की कला सिखाने वाला “गुरु”
Next Article Best Hindi Love Poem ~ एक लड़का था अनजाना सा अक्सर मुझसे कहता था
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer by profession and likes to posts motivational and inspirational Hindi Posts, before that he had completed BE and MBA in Operations Research. He has vast experience in software programming & development.

यह भी पढ़े

9 Mins Read

नई बहू का मन ~ Hindi Kahani

पूरा पढ़े
10 Mins Read

बहू की सूनी गोद, कैसे गूंजेगी किलकारी ?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

आखिर तलाक क्यों?

पूरा पढ़े

3 Comments

  1. Hindi Blog on Jul 1, 2020 6:06 pm

    Bahut Acchi Post Hai. Thanks for Shering with us….

    Reply
  2. Jyoti on Jul 9, 2020 9:04 pm

    तेनालीराम सीरियल में यह सब बहुत अच्छे से दिखाया गया है।

    Reply
    • Mahesh Yadav on Jul 9, 2020 10:29 pm

      हाँ, सही कहा ज्योतिजी, तेनालीराम अपनी सूझ-बुझ से सबको आकर्षित कर लेते थे

      Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
5 Mins ReadJul 25, 2020

छोटे Business Man के लिए Financial Planning के कुछ Tips

9 Mins ReadMar 9, 2025

भारत के राज्य, राजधानी और मुख्यमंत्री

7 Mins ReadAug 16, 2020

विश्व के प्रमुख देश उनकी राजधानी एवं मुद्राएँ | Country, Capital & Currency

6 Mins ReadDec 31, 2022

Blog, Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

8 Mins ReadAug 15, 2020

जानिए पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के बारें में About Trademark, Copyright & Patent

Latest Posts
5 Mins ReadOct 13, 2024
तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
15 Mins ReadJul 17, 2023
Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (31)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Sahil Solanki on आसान तरीकों से रोज 200 रूपए कैसे कमाए?
  • Rohini on खुद को सोने के सिक्के जैसा बनाइए अगर नाली में भी गिर जाए तो भी कीमत कम नहीं होती
  • Manisha mer on भीड़ हौंसला तो देती है, लेकिन पहचान छीन लेती है | Never follow the crowd
  • Umang pasaya on Free Fire Game खेलकर पैसे कैसे कमाएं?
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.