• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Health Tips हिंदी कहानियाँ 6 Mins Read

कोरोना वायरस और भाग्यहीन अमीर का घर

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Jul 23, 20203 Comments6 Mins Read
COVID-19 Lockdown India
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

नोवल कोरोना वायरस (एनसीओवी/कोविड-19) Corona virus disease (COVID-19) का कहर जिस तरह से दुनियाभर में फैला हैं उससे हर किसी के मन में भय व्याप्त हैं, भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश में 500 मामले आते ही पूरे भारत में Lock down की घोषणा कर दी, इससे काफी हद तक इस समस्या को काबू में लाया जा सका, परन्तु स्थिति पुन ख़राब न हो जाए इसलिए एक बार फिर 14 अप्रैल 2020 को मोदीजी ने देश को संबोधित करते हुए Lock down को आगे 3 मई तक बढ़ा दिया। खैर मोदीजी जितना भी देशबंदी/Lock-down कर लें जब तक जागरूकता पूरे समाज में नहीं आएगी, तब तक कोई फायदा होने वाला नहीं है और इससे केवल आर्थिक स्थिति ही ख़राब होगी, इसलिए आप सबसे मेरी प्रार्थना हैं कि Lock down को सफल बनाए ताकि 3 मई के बाद इसको और आगे नहीं बढ़ाना पड़े।

इन सभी के बीच जो सबसे बड़ी समस्या आ रही हैं वह हैं भुखमरी और बेरोजगारी। सभी को खाने को 2 वक्त का भोजन तो चाहिए ही, अब जब काम धंधे बंद हैं, बाजार बंद हैं, लोगो के पास पैसा भी खत्म हो गया हैं।

Coronavirus disease in India

सरकार और भामाशाह अपनी तरफ से भरपूर कोशिश कर रहे हैं कि हर किसी के पास दोनों समय का भोजन रहे, भूख से कोई भी परेशान न हो, ऐसी ही एक मध्यम वर्ग की मार्मिक कहानी/प्रसंग जो मुझे Social मीडिया से प्राप्त हुई थी, आप सभी के साथ Share/साझा कर रहा हूँ, आशा हैं आपको इसका सन्दर्भ समझ में आएगा।

पुलिस की एक गाड़ी मेन रोड पर एक दो मंजिले मकान के बाहर आकर रुकी।

कांस्टेबल सुरेश को फ़ोन पर भोजन के पैकेट पहुचाने के लिए यही पता लिखवाया गया था, पर यहां तो सभी बड़े और सुन्दर मकान थे, यह सब काफी अमीर दिखाई दे रहे थे, आखिर यहां पर खाना किसने मंगवाया होगा?

यही सोचते हुए सुरेश ने उसी नम्बर पर Call Back की।

“अभी दस मिनट पहले इस नम्बर से भोजन के लिए फोन किया गया था। आप मोहन जी बोल रहे हैं क्या? हम मकान नंबर 104, के ठीक सामने, प्रधान मार्ग में खड़े हैं, बताइए कहाँ आना है?”

दूसरी तरफ से जबाब आया ,”आप वहीं रुकिए, मैं आता हूं।”

एक मिनट बाद 104 नंबर मकान का गेट खुला और करीब पैंसठ वर्षीय सज्जन बाहर आए।

उन्हें देखते ही सुरेश गुस्से में बोले, “आप को कतई शर्म नही आई, देश में महामारी की इस हालत में इस तरह से फोन करके खाना मंगवाते हुए, गरीबों के हक का जब आप जैसे अमीर खाएंगे तो गरीब तक खाना कैसे पहुंचेगा, क्या समाज के प्रति आपका कोई फ़र्ज़ नहीं?”

“मेरा यहां तक आना ही बर्बाद गया।”

साहब! ये शर्म ही थी जो हमें यहां तक ले आई, मोहन ने जबाब देते हुए कहा।

सर्विस लगते ही शर्म के मारे Loan लेकर घर बनवा लिया। आधे से ज्यादा Salary क़िस्त/EMI में कटती रही और आधी बच्चों की परवरिश में जाती रही।

अब रिटायरमेंट के बाद कोई पेंशन नही थी तो मकान का एक हिस्सा किराये पर दे दिया। अब Corona virus के कारण देश भर में लॉकडाउन लगा हुआ हैं इसके कारण किराया भी नही मिला। बेटे की सर्विस न लगने के कारण जो फंड रिटायरमेंट के समय मिला था, उससे बेटे को व्यवसाय करवा दिया और वो जो भी कमाता गया, व्यवसाय बड़ा करने के चक्कर में उसी में लगाता गया और कभी बचत करने के लिए उसने सोचा तक नही।

अब 25 दिन से वो भी ठप्प है। पहले साल भर का गेंहू-चावल भर लेते थे पर बहू को वो सब old fashion लगता था तो शर्म के मारे दोनो टँकी कबाड़ी को दे दीं। अब बाजार से दस किलो packed आटा और पांच किलो चावल ले आते हैं। राशन कार्ड बनवाया था तो बच्चे वहां से शर्म के मारे राशन उठाने नही जाते थे कि कौन लाइन लगाने जाए इसलिए वो भी निरस्त हो गया। जन धन अकाउंट हमने ही बहू का खुलवा दिया था, पर उसमें एक भी बार न तो जमा हुआ न ही निकासी हुई और खाता बन्द हो गया। इसलिये सरकार से आये हुए पैसे भी नही निकाल सके। दुमंजिला मकान होने के कारण शर्म के मारे किसी सामाजिक संस्था से भी मदद नही मांग सकते थे। कल से जब कोई रास्ता नहीं दिखा और सुबह जब पोते को भूख से रोते हुए देखा तो सारी शर्म एक किनारे रख कर 112 डायल कर दिया।

इन दीवारों ने हमको अमीर तो बना दिया साहब, पर अंदर से खोखला कर दिया हैं। मजदूरी कर नहीं सकते थे और आमदनी इतनी कभी हुई नही कि बैंक में इतना जोड़ लेते कि कुछ दिन बैठकर जीवन व्यतीत कर लेते।

अब आप ही बताओ! मैं क्या करता, कहते हुए मोहन जी फफक पड़े।

सुरेश को समझ नहीं आ रहा था कि क्या बोले। वो चुपचाप गाड़ी तक गया और लंच पैकेट निकालने लगा। तभी उसे याद आया कि उसकी पत्नी ने कल राशन व घर का जो भी सामान मंगवाया था वो कल से घर न जा पाने के कारण डिग्गी में ही पड़ा हुआ है।

उसने डिग्गी खोली, सामान निकाला और लंच पैकेट के साथ साथ सारा सामान मोहन के गेट पर रखा और बिना कुछ बोले गाड़ी में आकर बैठ गया।

गाड़ी फिर किसी ऐसे ही भाग्यहीन अमीर का घर ढूंढने जा रही थी। ये आज के मध्यम वर्ग की वास्तविक स्थिति है।

यह तो एक मध्यम वर्ग की कहानी हैं जिनके लिए सामाजिक प्रतिष्ठा बचाना मुश्किल हो रहा हैं, मध्यमवर्ग के पास अपना घर है, गाड़ी है, लेकिन खाने-पीने का सामान कम होता जा रहा है और अब आगे खरीदने के लिए पैसे भी नहीं हैं। जो मध्यमवर्ग के लोग किराए के मकानों में रहते हैं, जिनके पास किराए की दुकानें हैं, उनके लिए यह और भी मुश्किल वाला समय हैं।

कामबंदी और लॉकडाउन के बाद रोज़ कमाने, रोज़ खानेवाला वर्ग, बहुतो के पास तो खाने को नहीं हैं और सात-आठ फ़ुट लंबी और शायद उससे भी कम चौड़ी झुग्गियों में रहनेवालों के लिए Social Distancing महज़ एक शब्द है परन्तु सरकार कोशिश कर रही हैं Quarantine centers बनवा रही हैं, अगर हम सब जागरूक रहे तो हम कोरोना को बहुत जल्द हरा देंगे।

अच्छी खबर यह हैं कि भारत में यह प्रकोप कम हैं और धीरे धीरे कम हो रहा हैं, आओ हम सब ईश्वर से प्रार्थना करें कि मानव जाति को शीघ्र से शीघ्र इस महामारी Corona virus के संकट से मुक्ति मिले।

अन्य प्रेरणादायक हिन्दी कहानिया भी पढ़े

  • तीन बातें जो सब सीखे – हिंदी प्रेरणादायक कहानी
  • याद रखे Life में कभी बुरा वक़्त नहीं आता ~ Inspirational Tips
  • सफलता के क्या मायने है, पैसा या प्रसिद्धि? Success, Money vs Name&Fame
  • भारत का सबसे बुद्धिमान और पढ़ा लिखा व्यक्ति Shrikant Jichkar
  • कमजोर खिलाड़ी को जिंदगी जीने की कला सिखाने वाला “गुरु”
  • इन्सान सिर्फ पैसे से अमीर नही बन सकता ~ Hindi Kahani
Previous Articleजादुई अखबार – लालच एक बुरी बला
Next Article Chicken Soup for the Soul शून्य से शिखर तक पहुँचने की प्रेरणादायी कहानी
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

9 Mins Read

नई बहू का मन ~ Hindi Kahani

पूरा पढ़े
10 Mins Read

बहू की सूनी गोद, कैसे गूंजेगी किलकारी ?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

आखिर तलाक क्यों?

पूरा पढ़े

3 Comments

  1. ROHIT KUMAR on Apr 21, 2020 7:55 am

    प्रेरणदायक

    Reply
  2. Yogendra Singh on Apr 24, 2020 4:24 pm

    Aapki story achhi lagi. Is virus se ye desh ubar payega ya nahi.

    Reply
    • Mahesh Yadav on Apr 25, 2020 10:58 am

      बिलकुल उभरेगा योगेन्द्र जी, बस हमें अपने सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का ईमानदारी से पालन करना हैं और भगवान पर भरोसा रखना हैं

      Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.