• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Personality Development 9 Mins Read

क्या काला रंग नौकरी ना मिलने की वजह हो सकता है?

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Feb 3, 2023No Comments9 Mins Read
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

काले रंग के साथ नौकरी कैसे पाएं? How to get Jobs in Hindi

इस लेख में
  • नौकरी पाने के लिए क्या करे ? [How to get a job in Hindi]
  • 1. खुद को पहचाने [Understand Yourself in Hindi]
  • 2. अपनी स्किल्स को बेहतर बनाए [Improve your skills in Hindi]
  • 3. सोशल साइट्स पर अपडेट रहे [Be active on social media in Hindi]
  • 4. इंटरव्यू की अच्छी तैयारी करे [How to prepare for Job interview in Hindi]
  • 5. धैर्य बनाए रखे [Be patient in Hindi]

आज हर कोई एक अच्छी और प्रतिष्ठित नौकरी की तलाश कर रहा है। कई प्रयासों के बावजूद भी लोग असफल हो रहे हैं। कोई अच्छी डिग्री लिए भी दर-दर की ठोकरे खा रहा है, तो कोई अपना गुजारा करने के लिए छोटी-मोटी नौकरियां कर रहा है।

लेकिन अगर आप वास्तविकता में देखे, तो नौकरी की खोज करना इतना कठिन भी नहीं है। आपको बस पता होना चाहिए कि नौकरी कैसे प्राप्त करते हैं। इसके बाद आप उन सभी टेक्नीक का उपयोग करके अच्छी नौकरी हासिल कर सकते हो।

लेकिन नौकरी पाने के लिए एक और बड़ी समस्या मानी जाती है, जिसके कारण लोग बार-बार असफल हो रहे हैं। आज हमारे समाज में काले रंग के लोगो को नौकरी पर नहीं रखा जाता है। इसी घटिया मानसिकता के कारण देश में कई लोग अच्छे टैलेंट के साथ भी कुछ नहीं कर पाते।

लेकिन यह सच नहीं है बहुत-सी ऐसी कंपनीया है, जो सिर्फ आपकी स्किल्स, व्यवहार और आपकी पर्सनालिटी देखती है। काले रंग के कारण लोगों का आत्मविश्वास कही खो जाता है, उन्हे जाने आने में भी शर्मिंदगी महसूस होती है और इसी कारण वे नौकरी ढूंढ़ना ही बंद कर देते है।

ऐसे में बार-बार नौकरी के लिए असफलता उन्हे अपनी ही नजरों मे गिरा देती है। आज के इस युग में भी लोगों की ऐसी बेकार मानसिकता समाज को अंदर ही अंदर खोंखला और दिखावटी बना रही है। अगर आपका रंग काला है, तो उसे सुधारने कि बजाय आपको अपनी स्किल्स पर काम कर चाहिए।

जब आपके पास एक सुरक्षित नौकरी होती है, तो कोई मायने नहीं रखता है कि आप कैसे है? लोग सिर्फ आपका व्यवहार और आपकी स्किल्स देखते है और उसी को आधार मानकर आपको नौकरी देते है। दुनिया में ऐसे बहुत लोग हुए है जिन्होंने काले रंग के साथ दुनिया का बदला है। लोगों ने उनके सामने भी तकलीफे खड़ी की, इसके बावजूद भी वो जीते।

इसलिए रंग का काला या गोरा होना, कोई महत्व नहीं रखता है, अगर कुछ महत्व रखता है, तो वो है आपकी स्किल्स, आपका व्यवहार, आपकी इंटेलिजेंस आदि इसलिए रंग के बारे सोचना छोड़ दें और अपने आप को बेहतर बनाने के लिए काम करें।

आज इस आर्टिकल में हम आपको “नौकरी पाने के लिए क्या करना चाहिए?” इस बारे मे जानकारी देंगे और बात करेंगे उन मुद्दों पर भी, जो नौकरी पाने के लिए जरूरी है। तो आइए जानते है, काले रंग के साथ अच्छी नौकरी कैसे पाए?

नौकरी पाने के लिए क्या करे ? [How to get a job in Hindi]

1. खुद को पहचाने [Understand Yourself in Hindi]

चाहे एक अच्छी नौकरी पाना हो या फिर जीवन में कुछ बेहतर करना हो, खुद को पहचानना बहुत जरुरी है। आप किन चीजों में अच्छे है? किसी काम को करने के लिए आपकी क्षमता कितनी है? और आपकी स्ट्रेंथ को आपके अलावा कोई नहीं समझ सकता है।

आप किस दिशा में अपना करीयर बनाना चाहते हो और आपको कौनसा काम करना ज्यादा पसंद है? इन सब के बारे में अच्छे से जानकारी रखे और देखे कि मेरे इंटरेस्ट से जुड़े कौनसे काम की जरूरत है। एक लक्ष्य बनाए और उस पर मेहनत करे, तो आप एक अच्छी नौकरी हासिल कर पाएंगे।

2. अपनी स्किल्स को बेहतर बनाए [Improve your skills in Hindi]

Best improve your skills

आज की इस बदलती दुनिया में डिग्री से ज्यादा जरूरी आपकी स्किल्स हैं। आपको अपनी स्किल्स पर काम करना है। किसी भी एक फिल्ड के बारे में आपका नॉलेज और उस Field से संबंधित Skills आपको एक अच्छी जॉब दिलाने में मदद करती हैं। आज लाखो युवा है, जो बेरोजगारी के कारण घर पर बैठे हैं, क्योंकि उन के पास डिग्री तो हैं, लेकिन उन्होंने अपनी Skills पर कोई काम नहीं किया।

ज्यादातर कंपनीयाँ सिर्फ आपकी स्किल्स देखती है और उसके आधार पर आपको नौकरी देती है। इसलिए आपको समझ में आ गया होगा कि आज के जमाने में स्किल्स कितनी जरूरी है।

अपनी स्किल्स को बेहतर बनाने और एक अच्छी नौकरी हासिल करने के लिए सबसे पहले यह जान ले कि आप जिस फिल्ड में जा रहे है, उसके लिए कौन-सी स्किल्स सीखनी जरूरी है।

मान लीजिए, आप एक IT (Information Technology) की फिल्ड मे हैं और नौकरी के लिए जा रहे हैं, तो आपके पास कम्प्युटर का ज्यादा से ज्यादा नॉलेज होना जरूरी है। इसके अलावा आपको प्रोग्रामिंग, कोडिंग, सॉफ्टवेयर डवलपमेंट, प्रोब्लम सोलविंग स्किल्स, टीम वर्क इत्यादि हार्ड स्कील (Hard Skills) आनी आवश्यक है।

अगर हम बात करे सॉफ्ट स्कील्स (Soft Skills) की, तो वह भी इंटरव्यू के दौरान जरूरी हो जाती है। इनमें कम्यूनिकेशन स्किल्स (जैसे, बात करने का तरीका, बॉडी लैंग्वेज, चलने और उठने-बैठने का तरीका इत्यादि) प्रजेंटेशन स्किल्स (Presentation Skills), लीडरशीप स्कील, इंटरपर्सनल स्किल्स और सुनने की कला इलादि शामिल है।

यह तो हमने एक उदाहरण से आपको समझाया है। आप अपनी फील्ड के अनुसार स्किल्स को जान सकते है।

आप इन स्कील को ऑनलाइन या फिर बुक पढकर भी बेहतर बना सकते हैं, जिससे एक अच्छी जॉब पाने में आपको मदद मिल सके। आप किसी भी एक स्किल को अच्छे से समझकर, उसने मास्टरस करके स्पेशलिस्ट बन सकते है।

3. सोशल साइट्स पर अपडेट रहे [Be active on social media in Hindi]

सोशल साइट्स पर अपडेट पर रहने से हमारा यह मतलब नहीं है कि आप पूरा दिन सोशल मीडिया चलाते रहे। सोशल साइस पर आप उन लोगो से जुड़ सकते हैं और बात कर सकते हैं, जो पहले से ही उस मुकाम पर है, जहां पर आप पहुंचाना चाहते है। ऐसे सोशल साइड्स और ऐप्स है, उनमें से काफी पॉपुलर है, लिंक्डइन (LinkedIn)

इस ऐप पर प्रोफेशनल लोग ज्यादा है और कई कंपनियां रोज़ कुछ ना कुछ वैकेंसी निकालती ही है।

सोशल साइट्स की मदद से काफी लोगो ने रोजगार पाया है और आज वो एक अच्छी पोस्ट पर है। इसके अलावा अन्य ऐप्स जैसे, फेसबुक, ट्विटर और कई सोशल साइट्स जैसे, Freelancer, Upwork, Fiverr, indeed आदी है।

सोशल मीडिया केवल मनोरंजन के लिए ही नहीं है, इसकी मदद से आप आस-पास हो रही घटनाओं की जानकारी ले सकते है, कई सीनियर प्रोफेशनल लोगो से बातचीत कर सकते है और उनसे कुछ अनुभव ले सकते है।

आप इन सभी सोशल साइट्स पर अपनी एक अच्छी प्रोफ़ाइल बना सकते है, जिसमे आप अपनी एजुकेशन, डिग्री, स्किल्स और अपना बायोडाटा इत्यादि शामिल कर सकते है, जिसमे आपकी प्रोफ़ाइल अट्रैक्टिव लग सके और पढ़ने वाले को समझ आ जाए कि आप किस जॉब रोल के लिए फीट है।

इस तरह आपको जॉब मिलने में काफी आसानी होगी।

4. इंटरव्यू की अच्छी तैयारी करे [How to prepare for Job interview in Hindi]

 best prepare for Job interview in Hindi

बहुत से लोग इंटरव्यू को इतना सिरीयसली नही लेते हैं, लेकिन नौकरी पाने के लिए यह उतना ही जरूरी है, जितनी आपकी स्किल्स जरूरी है। इसलिए इंटरव्यू देने से पहले हमेशा उसकी तैयारी करे।

इंटरयु की तैयारी करने के लिए अपने बायोडाटा में गलतियां ना करे और कुछ भी ऐसी जानकारी ना दे, जिसका इंटरव्यू में Negative प्रभाव पड़े। अपने बायोडाटा में सही जानकारी लिखें ताकी इंटरव्यू के दौरान पुछे जाने वाले सवालों का आप सही जवाब दे सके।

अधिकतर नौकरीयों की चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू अहम होता है। इंटरव्यू देने से पहले कंपनी की पूरी जानकारी पता कर ले। जैसे कंपनी कैसी है? कब स्थापित हुई? किन किन कंपनियों से टाइप है? कैसे काम करती है? वर्कर्स के कैसे व्यवहार करती है? इत्यादि की जानकारी जरुर रखे। कई बार कंपनी से जुड़े सवाल इंटरव्यू में पूछे जा सकते है।

जिस जॉब के लिए आप इंटरव्य देने जा रहे हैं, उसके अनुसार अपने कपड़े, जूते, हेयर स्टाइल आदि को ध्यान में रखें। अगर आप कॉरपोरेट सेक्टर में जॉब पाने के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो जितना हो फॉर्मल होकर जाये। इससे इंटरव्यूअर को लगता है कि आप इस जॉब के लिए सीरियस है।

इंटरव्यू में अपना रिज्यूम अच्छा बनाकर ले जाए। रिज्यूम में अपनी हर जानकारी दे। जैसे आपकी स्किल्स, आपकी एजुकेशन, आपका बायोडाटा आदि। एक अच्छा रिज्यूम जॉब पाने में आपकी मदद कर सकता है।

इन सारी छोटी-छोटी बातों पर लोग ध्यान नहीं देते हैं और नौकरी से हाथ धो बैठते है। लेकिन आप ऐसी कोई गलती ना करे। अपने इंटरव्यू की अच्छी तैयारी करें।

5. धैर्य बनाए रखे [Be patient in Hindi]

keep patience meaning in hindi

कई युवा मनचाही नौकरी ना मिलने पर उसके लिए मेहनत करना ही छोड़ देते हैं। ये उनकी मजबूरी भी हो सकती है लेकिन आप किसी दूसरे काम के साथ-साथ भी एक अच्छी जॉब के लिए अपने आप को तैयार कर सकते हैं। नौकरी ना मिलने तक आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

कभी भी जल्दबाजी में कोई फैसला ना ले, क्योंकि यही फैसले आपकी आगे की जिंदगी तय करेगें। अगर आज आपने अपने हालातो से समझौता कर लिया, तो जीवनभर आप खुद को कोसते रहेंगे। इसलिए अभी समय है, कुछ करने का, एक बार समय निकाल गया, तो केवल पछतावे के अलावा कुछ नहीं बचेगा।

आप बस मेहनत करते रहिए और यह देखिए की आप ऐसी कोनसी गलतियां कर रहे है, जिनकी वजह से आपको नौकरी नहीं मिल पा रही। उन गलतियों को सुधारिए और आगे बढ़ने का प्रयास करे। आज के समय में मान-सम्मान भी उसी व्यक्ति को दिया जाता है, जिसके पास पैसा बनाने के सोर्स होते हैं या फिर एक सुरक्षित जॉब होती है। इसलिए धैर्य बनाए रखे और नौकरी पाने के लिए मेहनत करे।

नौकरी पाने के लिए आपकी स्कील्स, आपका नॉलेज, और आपकी एजूकेशन जरूरी होती है। अधिकतर कंपनीयां अपने कर्मचारीयों में इन्हीं क्वाटीलीज को देखती है।

कोई भी कंपनी आपके कलर को देखकर जॉब के लिए मना नहीं कर सकती है। वे सिर्फ आपका नॉलेज देखते है। इसलिए रंग के कारण दुखी नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे एक्सेप्ट करके दूसरी चीज़ों पर ध्यान दे, जिससे आप आगे बढ़ सके।

ऐसे कई व्यक्ति इस दुनिया में हुए हैं, जिनका रंग काला था, लेकिन उन्होने दुनिया को अपने नजरियें से देखा और इस दुनिया को पूरी तरह बदल दिया। इसलिए काला रंग नौकरी ना मिलने का कारण नहीं हो सकता है और जिन लोगों की ऐसी मानसिकता है भी, तो वहां जॉब करने का कोई फायदा भी नहीं है।

इसलिए आपको केवल अपने नॉलेज, अपनी स्किल्स पर काम करना है, ना कि अपने रंग पर (Black skin)। अपने आप को बेहतर बनाए, आप एक बहुत अच्छी जॉब पा सकते है।

Previous Articleए खुदा, मुझको बता Paathshaala 2010 Lyrics in Hindi
Next Article नींद भी कीमती हैं तभी उसे सोना कहते हैं
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

10 Mins Read

Life में क्या हैं सबसे ज्यादा जरूरी?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

8 Best motivational books in Hindi

पूरा पढ़े
15 Mins Read

खुद पर निवेश कैसे करें? सफलता के लिए 10 जरूरी तरीके

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.