• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
  • Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
  • Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
  • Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
  • Gyan Kamao का इस्तेमाल करके Gyankamao से पैसे कैसे कमाएं?
  • Freelancing से पैसे कमाने के आसान तरीकें
  • Facebook Ads (FB Advertisements) से कैसे करें कमाई?
  • मोटरसाइकिल (Bike) से पैसे कैसे कमाएं जा सकते हैं ?
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
धार्मिक परंपरा व आस्था 5 Mins Read

क्रोध, माया और लोभ से बचाता हैं गणेश दर्शन (Ganesh Chaturthi)

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Dec 29, 2022No Comments5 Mins Read
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

गणेश चतुर्थी ( Ganesh Chaturthi ) हिन्दू धर्म में देवी-देवताओ का बहुत बड़ा स्थान हैं और इन देवी-देवताओ में सबसे अग्रणी हैं भगवान श्री गणेश।  भगवान श्री गणेश को हिन्दू धर्म में सबसे पहले पूजे जाने वाले देवता का स्थान प्राप्त हैं।

भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेशजी की मूर्ति कि स्थापना घर-घर में धूमधाम से की जाती हैं। इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ एवं पूर्ण उत्साह के साथ भारतीय जनमानस मनाता हैं एवं कई जगहे पर तो अन्य धर्मो के लोग भी इसमें शामिल होते हैं एवं इसको पुरे आनंद के साथ मनाते हैं।

गणेशजी के जन्म के साथ इस पर्व को मनाने की प्रथा जुडी हैं। शिवपुराण में भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष चतुर्थी को माना गया हैं,  किन्तु अन्य ग्रन्थों में भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष को ही इसे मनाया जाता हैं।

इस दिन चंद्रमा का दर्शन नहीं किया जाता हैं, पुराणों के अनुसार गणेशजी के हाथी जैसे मुख को देखकर चंद्रमा को हसीं आ गई थी। इससे रुष्ट होकर गणेशजी ने उसे श्राप दिया था कि आज के दिन से अनंतकाल तक जो तुम्हे देखेगा उसको अनर्ल्गल आरोपों का सामना करना पड़ेगा।

इस दिन पूर्ण काली या पीली मिटटी से बनी मूर्ति को घर में स्थापना करनी चाहिए जो पुर्णतः ठोस हो प्लास्टर ऑफ़ पेरिस से बनी एवं खोखली मूर्ति पूजन हेतु मान्य नहीं हैं। इस पदार्थ से बनी मुर्तिया जल में विसर्जित करने पर गलती नहीं हैं और जलस्त्रोतो की गहराई को कम करती हैं।

मूर्ति में प्रयोग किया गया कृत्रिम रंगों का केमिकल भी नदियों में विसर्जित के समय प्रकर्ति एवं पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता हैं। प्रकर्ति साक्षात् माता पार्वती का ही रूप हैं।

गणेशजी की 2 पत्निया हैं। रिद्धी एवम सिद्धि तथा 2 पुत्र लाभ और क्षेम। गणेश का पूजन अथार्थ गणेशजी के गुणों को अपनाने से बुद्धि शुद्ध होती हैं और सिद्धि की प्राप्ति होती हैं।

गणेशजी का गुण हैं – सतत प्रयास करना, माता-पिता का आज्ञाकारी होना,  सद्कार्य करना,  उपलब्ध वस्तुओ का सावधानी से प्रयोग करना ऐसा करना वाला व्यापार, नौकरी एवं जीवन में लाभ प्राप्त करता हैं तथा उस लाभ की रक्षा करने की शक्ति अथार्थ क्षेम की भी प्राप्ति होती हैं।

गणेशजी इन चारो को साथ लेकर आते हैं वह जो गणेश के गुणों को अपनाते हैं उनका पूजन भक्ति करते हैं,  वह निरंतर अपनी बुद्धि को शुद्ध रखकर ज्ञान, सुख, धन, वैभव, ऐश्वर्य प्राप्त करते हैं गणेश दर्शन हमें काम, क्रोध, माया एवं लोभ से बचाने वाला होता हैं यह सभी मनुष्य के भीतर के शत्रु हैं।

गणेशजी ने इन सभी को समाप्त करने के लिए अंकुश का प्रयोग किया हैं।

पौराणिक गणेश कथा के अनुसार एक बार देवता कई विपदाओं में घिरे थे। तब वह मदद मांगने भगवान शिव के पास आए। उस समय शिव के साथ कार्तिकेय तथा गणेशजी भी बैठे थे।

देवताओं की बात सुनकर शिवजी ने कार्तिकेय व गणेशजी से पूछा कि तुममें से कौन देवताओं के कष्टों का निवारण कर सकता है। तब कार्तिकेय व गणेशजी दोनों ने ही स्वयं को इस कार्य के लिए सक्षम बताया।

इस पर भगवान शिव ने दोनों की परीक्षा लेते हुए कहा कि तुम दोनों में से जो सबसे पहले पृथ्वी की परिक्रमा करके आएगा वही देवताओं की मदद करने जाएगा।

भगवान शिव के मुख से यह वचन सुनते ही कार्तिकेय अपने वाहन मोर पर बैठकर पृथ्वी की परिक्रमा के लिए निकल गए। परंतु गणेशजी सोच में पड़ गए कि वह चूहे के ऊपर चढ़कर सारी पृथ्वी की परिक्रमा करेंगे तो इस कार्य में उन्हें बहुत समय लग जाएगा।

तभी उन्हें एक उपाय सूझा। गणेश अपने स्थान से उठें और अपने माता-पिता की सात बार परिक्रमा करके वापस बैठ गए। परिक्रमा करके लौटने पर कार्तिकेय स्वयं को विजेता बताने लगे। तब शिवजी ने श्रीगणेश से पृथ्वी की परिक्रमा ना करने का कारण पूछा।

तब गणेश ने कहा – ‘माता-पिता के चरणों में ही समस्त लोक हैं।’

यह सुनकर भगवान शिव ने गणेशजी को देवताओं के संकट दूर करने की आज्ञा दी। इस प्रकार भगवान शिव ने गणेशजी को आशीर्वाद दिया कि चतुर्थी के दिन जो तुम्हारा पूजन करेगा उसके तीनों ताप यानी दैहिक ताप, दैविक ताप तथा भौतिक ताप दूर होंगे।

भगवान श्रीगणेश का हमारे जीवन में कितना धार्मिक महत्व हैं यह इस बात से समझा जा सकता हैं कि किसी भी शुभ कार्य के प्रारंभ में उनका स्मरण किया जाता हैं। इसका कारण हैं उन्हें भगवान शिव तथा अन्य देवताओ द्वारा दिया गया वह वरदान, जो उनको उनके बुद्धि-कौशल के कारण मिला था।

भगवान गणेश का रूप हमें अनेक सन्देश देता हुआ प्रतीत होता हैं।

निराले रूप का अर्थ
बड़ा सिर – बड़ी सोच
छोटी आँखे – एकाग्रता
बड़े कान – अधिक सुनने को
बड़ा पेट – जीवन में अच्छाई और बुराई को पचाने कि क्षमता
एक दन्त – अच्छाई को रखने व् बुराई को हटाने का परिचायक
छोटा मुहं – कम बोलना
सूंड – उच्च श्रेणी कि दक्षता
वाहन के रूप में चूहा – इच्छाओं पर नियंत्रण करने का सन्देश
बड़ा ललाट – विकसित बुद्धि

हाथों में चार वस्तुएं/मुद्राओं का अर्थ
अंकुश – मन पर नियंत्रण का परिचायक
मोदक – साधना का प्रसाद
पाश – सभी बन्धनों को काटने के लिए
आशीर्वाद – मानवता के सैदव भले के लिए
—————–

Friends, आशा है  गणेश दर्शन (Ganesh Darshan), गणेश चतुर्थी(Ganesh Chaturthi), भगवान श्री गणेश (Lord Sri Ganesha) से related रोचक एवं धार्मिक जानकारी आपको पसन्द आई होगी।

निवेदन: अगर यह Post आपके किसी भी प्रकार लाभप्रद रहा हो तो कृपा comments के माध्यम से यह बताएं और अपने friends के साथ Facebook, Twitter, WhatsApp अथवा अन्य social medium के द्वारा share जरुर करें।

यह भी पढ़ें

  • भगवान पर मेरी आस्था
  • भगवान से क्या मांगना चाहिए ~ मेरे विचार
  • भगवान किसी को अमीर और किसी को गरीब क्यों बनाता हैं
  • क्या आपको भी लगता है भगवान आपके साथ अन्याय कर रहे हैं?
  • भगवान के भरोसे मत बैठो क्या पता भगवान आपके भरोसे बैठा हो?
  • Akbar Birbal Kahani | भगवान दूध में शक्कर की तरह हैं

Save

ganesh
Previous ArticleLeonardo da Vinci Quotes in Hindi लिओनार्दो दा विंची के अनमोल विचार
Next Article Marie Curie Quotes in Hindi | महान वैज्ञानिक मैरी क्यूरी के प्रेरक वचन
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer by profession and likes to posts motivational and inspirational Hindi Posts, before that he had completed BE and MBA in Operations Research. He has vast experience in software programming & development.

यह भी पढ़े

8 Mins Read

इंसानियत को मारकर धर्म को ऊपर उठाने का प्रयास कभी सार्थक नहीं हो सकता

पूरा पढ़े
8 Mins Read

मृत्यु के बाद साथ कौन देता है?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

आध्यात्मिकता का वास्तविक अर्थ ~ निःस्वार्थ प्रेम

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
5 Mins ReadJul 25, 2020

छोटे Business Man के लिए Financial Planning के कुछ Tips

9 Mins ReadMar 9, 2025

भारत के राज्य, राजधानी और मुख्यमंत्री

7 Mins ReadAug 16, 2020

विश्व के प्रमुख देश उनकी राजधानी एवं मुद्राएँ | Country, Capital & Currency

6 Mins ReadDec 31, 2022

Blog, Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

8 Mins ReadAug 15, 2020

जानिए पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के बारें में About Trademark, Copyright & Patent

Latest Posts
5 Mins ReadOct 13, 2024
तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
15 Mins ReadJul 17, 2023
Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (31)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Sahil Solanki on आसान तरीकों से रोज 200 रूपए कैसे कमाए?
  • Rohini on खुद को सोने के सिक्के जैसा बनाइए अगर नाली में भी गिर जाए तो भी कीमत कम नहीं होती
  • Manisha mer on भीड़ हौंसला तो देती है, लेकिन पहचान छीन लेती है | Never follow the crowd
  • Umang pasaya on Free Fire Game खेलकर पैसे कैसे कमाएं?
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2025 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.