• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Personality Development लोक व्यवहार 7 Mins Read

रिश्तों को सुधारने के बेहद मददगार तरीके Improve Relationships Tips

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Jan 29, 20231 Comment7 Mins Read
रिश्तों को सुधारने में बेहद मददगार Tips in Hindi
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

इस मानव जीवन में हम अपने आसपास कई सारे रिश्तो से घिरे होते हैं। कई बार रिश्ता हमें जीवन के अनोखे अनुभव दिखाते हैं, तो कई बार जीवन के कड़वे अहसास दे जाते हैं।

इस लेख में
  • बेहतर रिश्तो के लिए आवश्यक पहलू
  • अपने रिश्ते को संभाल कर रखने के कुछ बेहतरीन टिप्स
  • अपने लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ते को बनाएं मजबूत
  • रिश्तो में दूरियां को कम करने के नायाब नुस्खे
  • खुद का महत्व भी समझें

इस माया रुपी संसार में कोई ऐसा इंसान नहीं है जो बिना संबंधों के रह पाया हो। इसी से ही मतलब निकाला जा सकता है कि मानव जीवन में रिश्तो का एक विशेष योगदान है जिसके बलबूते अपने दशा और दिशा को निर्धारित कर पाते हैं।

बेहतर रिश्तो के लिए आवश्यक पहलू

जब भी हम किसी इंसान से खुद के लिए अच्छे पहलू को देखना चाहते हैं, तो इस बात को भूल जाते हैं कि सामने वाले इंसान को भी खुशी दी जाए, इस से संबंध कहीं गहरे और मजबूत होते हैं।

संबंधों को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक पहलू पर गौर करना बहुत ही जरूरी हो जाता है।
Top post on IndiBlogger, the biggest community of Indian Bloggers
1] समर्पण – जब भी किसी से रिश्ता बनाया जाए तो हमेशा समर्पण की भावना को आगे रखा जाए।

रिश्ता बनते समय दो व्यक्ति मैं से हम तक पहुंच जाते हैं इसीलिए एक दूसरे को समर्पित भाव के रूप में देखना संबंधों को मजबूत बनाता है और एक दूसरे के लिए सम्मान की भावना भी ले आता है।

2] प्यार – जब तक दो लोगों के बीच प्यार के कुछ एहसास नहीं होंगे, तब तक उनमें अपनापन का भाव नहीं आ सकता। अगर आप चाहते हैं कि आपके संबंध बेहतरी की ओर जाए तो आप को निश्चित रूप से अपने अंदर प्यार के भाव लाने होंगे।

हो सकता है कि यह थोड़ा मुश्किल काम हो लेकिन ऐसी उम्मीद की जा सकती है कि इस काम को करने में आप सहज महसूस करेंगे।

3] ईमानदारी – जब भी आप अपने संबंधों को मधुर करना चाहते हैं, तो निश्चित रूप से ही ईमानदारी का होना बहुत ही जरूरी है। बिना ईमानदारी के कोई रिश्ता बन नहीं पाता है और अपनापन नहीं रह पाता।

ईमानदारी से निभाया गया रिश्ता हमेशा अपनी मंजिल तक पहुंचता है, जो हर मुश्किल काम को आसान करता है जिसकी आपने कभी कामना भी ना की हो।

4] सुरक्षा – संबंध चाहे कोई भी हो सुरक्षा की भावना सभी में होती है चाहे वह पति पत्नी का रिश्ता हो, भाई-बहन का रिश्ता हो. माता-पिता का रिश्ता हो या फिर दोस्त का ही रिश्ता हो।

संबंधों में होने वाली सुरक्षा ही एक दूसरे के प्रति अच्छे व्यवहार को दर्शाती है, जो बेहद जरूरी है।

अपने रिश्ते को संभाल कर रखने के कुछ बेहतरीन टिप्स

1. हमेशा हम की भावना से बचें, कभी भी अपने रिश्ते को बचाने के लिए एहसान का भाव ना लाएं।

2. अगर आप से कोई गलती हो गई हो, तो उसे स्वीकार करने से घबराए नहीं बल्कि उसे खुले दिल से स्वीकार करें।

3. एक दूसरे की कमियों को लोगों के सामने ना बताएं इससे आपसी विश्वास खत्म हो सकता है और आपका रिश्ता टूट भी सकता है।

4. अगर आपके जीवन में कोई कमी रह गई हो, तो उसे पूरा करने की कोशिश करें। कभी भी अपने पार्टनर को इसका दोषी ना बताएं। इससे रिश्ता खराब हो सकता है।

5. जीवन में कई ऐसे मुकाम आते हैं जिसके बारे में हमने सोचा भी नहीं होता लेकिन हर मुकाम के साथ आगे बढ़े और उन लोगों की कदर करें जिन्होंने आपका कभी साथ दिया हो।

6. अपने टूटे हुए रिश्ते को बचाने की हर संभव कोशिश करें। जिससे आपको बाद में पछतावा ना हो कि आपने कोशिश ही नहीं की थी।

7. किसी भी रिश्ते की असली पहचान तब होती है, जब आपके जीवन में उथल-पुथल मची हो। आपके संकट भरे दिनों दिनों में जो लोग आपके साथ खड़े हैं उनके साथ रिश्ता रखने में कोई दिक्कत नहीं होना चाहिए।

अपने लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ते को बनाएं मजबूत

इस संसार में हर रिश्ता बहुत ही महत्वपूर्ण है। सारे रिश्तो में एक रिश्ता सबसे ऊपर माना जाता है और वह है आपके जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता।

जीवन में कई सारे ऐसे मोड़ आएंगे, जब आप दुख, अवसाद और पीड़ा मैं होंगे, ऐसे समय में सिर्फ आपका साथ आपका जीवन साथी यानी आपका लाइफ पार्टनर दे सकता है।

हमारे कहने का मतलब यह नहीं है कि बाकी सारे रिश्ते कमजोर है लेकिन जो प्यार और समर्पण की भावना इस रिश्ते में होती है वह और रिश्ते में नहीं होती। ऐसे में पूरी कोशिश करिए कि आप अपने लाइफ पार्टनर को कभी भी दुखी ना करें।

जो समस्या आ रही हो उसका मिलकर सामना करें और कोशिश करें कि समस्या का समाधान भी किया जा सके। ऐसे में अगर आप दोनों बैठ कर बातें करते हैं, तो आसानी से समस्या का हल खोजा जा सकता है।

समय-समय पर एक दूसरे को महत्त्व दें जिससे आपके बीच दूरी कम हो सके।

रिश्तो में दूरियां को कम करने के नायाब नुस्खे

कई बार ऐसा होता है कि ना चाहते हुए भी किसी रिश्ते में दरार आ जाती है और ऐसे में एक दूसरे का अपमान करने लगते हैं, जो बिल्कुल भी सहज महसूस नहीं होता।

ऐसे में अगर दोनों को सही दिशा दिया जाए तो यह कहीं बेहतर साबित होगा इसलिए आप कुछ नायाब तरीकों को अपनाया जा सकता है।

1. समय दे – किसी भी रिश्ते को टूटने का मुख्य वजह होती है एक दूसरे को समय ना देना, अगर आपका रिश्ता टूट रहा है, तो बेहतरी के लिए आप एक दूसरे को समय निश्चित रूप से आप को फायदा होगा और आपका रिश्ता बच जाएगा।

2. गिफ्ट दे – अगर आप एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं, तो इससे भी प्यार बढ़ने की उम्मीद है और आप रिश्ते को एक नया आयाम दे सकते हैं जरूरी नहीं कि गिफ्ट बहुत बड़ा हो। एक छोटा सा गिफ्ट आपके रिश्ते को बचाने के लिए सही साबित हो सकता है।

3. एक दूसरे की बुराई करने से बचें – कई बार रिश्ते टूटने की वजह यही होती है कि दूसरों के सामने बुराई कर दी जाती है। इस बात को पचा पाना बहुत ही मुश्किल होता है। ऐसे में अगर किसी प्रकार की कमी रह गई हो तो उसे अकेले में आपस मैं सुलझा ले ना कि सबके सामने बताएं। इससे भी रिश्ते में दरार आ सकती है, इससे बचने की कोशिश करें।

4. एक साथ कहीं घूमने जाएं – जब भी आप को मौका मिले तो एक साथ घूमने का प्लान बना ले।
इससे आपस में अच्छी बॉन्डिंग होने से निश्चित रूप से आपका रिश्ता बेहतरी की ओर जाएगा।

5. किसी तीसरे को अपने बीच में ना लाएं – कोई भी समस्या के आने पर कहीं भी एक दूसरे के बीच में तीसरे को ना लाए। अक्सर ऐसा होता है कि तीसरे के आ जाने से बात बिगड़ने लगती है ऐसे में बात करने की कोशिश करें और किसी भी मुद्दे में किसी तीसरे से सलाह ना ले।

खुद का महत्व भी समझें

किसी दूसरे के साथ रिश्ता बचाने के चक्कर में या रिश्ता सही निभाने के लिए खुद को कम ना माने। हमेशा खुद के महत्व को समझें और हमेशा सही निर्णय ले।

ना चाहते हुए भी ऐसा ना सोचे कि कोई आपके बारे में नहीं सोचता आप खुद के बारे में सोचें। जब तक आप खुद के महत्व को नहीं समझेंगे और खुश नहीं रहेंगे, आप किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए सही कदम नहीं उठा पाएंगे, इसलिए कोशिश करिए कि खुद के महत्व को समझते हुए जीवन में आगे चले और अपने रिश्ते सही दिशा में लेकर आगे बढ़े।

अंतिम शब्द
रिश्तो को जोड़ना आसान होता है लेकिन रिश्तो को बनाए रखना बहुत मुश्किल काम है।

ऐसे में आप कोशिश कर सकते हैं कि जितने भी रिश्ते आपने अपने जीवन में देखे हैं, उन सभी को संतुलित करते हुए आगे बढ़े।

अगर आपकी गलती भी है, तो उसे स्वीकार करें और एक नए सिरे से ही रिश्ते को नया आयाम दे। वह कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि ‘’कभी भी ताली एक हाथ से नहीं बजती’’ इस बात को याद रखें और खुशी-खुशी अपने जीवन मैं लगातार आगे बढ़ते चले और अपने रिश्ते में कोई भी कसर ना छोड़े।

यह भी पढ़ें

  • लड़की को मोटिवेट कैसे करें, हौसला कैसे बढ़ाएं
  • प्रमुख कारण जिनकी वजह से लोग आपको नजरअंदाज करते है
  • शादीशुदा ज़िन्दगी को बेहतर कैसे बनाया जा सकता हैं?
  • एक बेहतरीन तोहफा क्या दिया जा सकता है?
  • स्त्री, भोजन और धन – इन तीनों में संतोष रखो
Previous Articleपैसे बचाने के सबसे कारगर टिप्स | Money Saving Tips
Next Article Personality Development के 10 तरीके हिंदी में
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

10 Mins Read

Life में क्या हैं सबसे ज्यादा जरूरी?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

8 Best motivational books in Hindi

पूरा पढ़े
15 Mins Read

खुद पर निवेश कैसे करें? सफलता के लिए 10 जरूरी तरीके

पूरा पढ़े

1 Comment

  1. jyoti on Mar 15, 2021 7:14 pm

    bahut achi post hain.

    Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.