• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
अमर कहानियाँ प्रेरक प्रसंग 7 Mins Read

क्या औलाद आपको सुखी रख सकती हैं? Hindi Kahani

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Feb 16, 20201 Comment7 Mins Read
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

दोस्तों, सुख और दुःख, प्रसन्नता और उदासीपन अपने और आपके कर्मो के ही फल हैं जो कभी न कभी आपके द्वारा किये हुए हैं, इस जन्म में नहीं तो पिछले जन्म में, यह कर्मभोग व्यक्ति को करना ही पड़ता हैं और यहीं जीवन हैं, ऐसा नहीं हैं कि जिसके पास बहुत पैसा हैं वह सुखी हैं ऐसा भी नहीं हैं कि जिसके अधिक बेटे हो वह सुखी हैं, आईये जानते हैं इन सभी बातों को एक छोटी सी कहानी से

बड़े ध्यान से सुनना, बड़ी अच्छी और मार्मिक कहानी हैं।
एक बुजुर्ग आदमी रेलवे स्टेशन पर चाय बेच रहा था, चाय बेचकर वह जाने लगा, गाडी चली गई, चाय की केतली लेकर अपनी झोपडी में चला गया जो स्टेशन के समीप ही थी, थका हुआ हैं, शरीर चल नहीं रहा हैं, इतना बुजुर्ग हो चुका हैं कि बड़ी मुश्किल से वह चल कर अपनी झोपडी में पहुचा और अपनी घरवाली(पत्नी) से कहने लगा। दूसरी रेलगाड़ी आने तक चाय और बना दे और घर वाली भी इतनी ही बुजुर्ग, ताकत नहीं हैं शरीर में पर क्या करें, मज़बूरी हैं और चाय बना रही हैं और वो बैठे-बैठे सोचते हुए कहता हैं कि काश भगवान ने हमें कोई औलाद दी होती।

“तो आज ये दिन न देखना पड़ता”
भगवान ने हमें औलाद दी होती तो वो कमाकर खिलाते, हमें इतने बुढ़ापे में भी काम करना पड़ रहा हैं, यह सब नहीं करना पड़ता।

यह बात सुनकर घरवाली के भी आखो में आसू आ जाते हैं पर वह क्या करें, वह यह बात अनसुना सा करते हुए, चाय बना कर केतली भर कर अपने बुजुर्ग पति को दे देती हैं।

और केतली भर कर वह फिर स्टेशन की और चला जाता हैं।
सुबह से लेकर दोपहर हो गई वो क्या देखता हैं कि एक बुजुर्ग दम्पति बैठे हैं बेंच पर, काफी लम्बे समय से और थोड़े निराश से, कोई भी गाडी रूकती हैं तो उनकी नजरो ऐसे घुमती जैसे किसी तलाश में हो, जैसे कुछ खो गया हो, लेकिन गाडी रवाना होती हैं तो फिर आखो में वही निराशा।

कई गाडी आई और कई चली गई पर ये किसी गाडी में चढ़ नहीं रहे, वह पास में चला गया और पुछा बाबा आपको कहाँ जाना हैं? कौनसी गाडी में चढ़ना हैं मुझे बताओ, मैं यहाँ स्टेशन पर ही चाय बेचता हूँ और मुझे गाडी का पता हैं कौनसी गाडी कब आती हैं, मैं आपको बता दूंगा, आप वाली गाडी कब आएगी।

बेंच पर बैठे बुजुर्ग दम्पति, वैसे ही थे जैसे कि चायवाले की हालत थी वैसे ही स्थिति(बुजुर्ग और थके हुए) उनकी भी थी। वो कहने लगे भाई, हमें कहीं जाना नहीं हैं। हम तो सुबह से ट्रेन से उतर कर यहाँ पर बैठे हुए हैं छोटे बेटे ने हमें चिट्ठी देकर हमें बैठा दिया था कि बड़ा बेटा स्टेशन आकर तुम्हे ले जाएगा। Address दिया हैं घर का जरा पढ़कर बता दीजिये, हम तो अनपढ़ हैं जहाँ का यह address है हमें तो वह पंहुचा दो बस, इतना सा कर दो अगर हमारी सहायता ही करना चाहते हो तो।

ध्यान देना क्या कहा, छोटे बेटे ने कि स्टेशन पर बड़ा बेटा लेने आ जाएगा अगर किसी वह से वह नहीं आ पायें तो इसी पते पर पहुच जाना।

उस चाय वाले ने जब वह चिट्टी पड़ी तो वह तो वही चक्कर खाकर गिर गया ऐसा क्या लिखा था चिट्ठी हैं, ध्यान दीजिए..

यह मेरे माता पिता हैं, जिस किसी को भी यह चिठ्ठी मिले तो वह कोई भी वृदाश्रम मिले वहां जाकर छोड़ आना

किसी भी वृदाश्रम में जाकर छोड़ आना, झूठ बोला था कि बड़ा बेटा लेने आएगा देखिये उस चाय वाले के मन में क्या विचार आया।
मैं तो बेऔलाद हूँ इसलिए मुझे काम करना पड़ रहा हैं इसके तो दो-दो बेटे हैं छोटा भी हैं और बड़ा भी हैं और कोई भी साथ रखने तक को तैयार नहीं हैं।

अब बताओ? औलाद होनी चाहिए या नहीं होनी चाहिए औलाद सुख देती हैं या नहीं देती आपको क्या लगता हैं औलाद होनी चाहिए या नहीं होनी चहिए।

मित्रो यह सही बात हैं कि औलाद का और सुख का तो कोई लेना देना ही नहीं हैं ये हमारी गलतफहमी हैं कि औलाद हमें सुख देती हैं या औलाद हमें दुःख देती हैं। हमारी घरवाली यह परिवारजन हमें दुःख देते हैं या सुख देते हैं।

याद रखे सुख और दुःख मिलते हैं कर्मो से, तेरे कर्म अच्छे हैं तू अकेला बैठा हैं और फिर भी सुखी हैं और अगर तेरे कर्म नेक नहीं हैं तो राजगद्दी पर बैठा हैं फिर भी दुखी हैं।

और कर्म कैसे बनते हैं, इस पर गीता (श्रीमद्भगवद्गीता) में एक अध्याय में काफी अच्छे से श्रीकृष्ण ने समझाया हैं कि कर्म के शुभ अशुभ फल को अवश्य भोगना पड़ता है, उससे छुटकारा नहीं मिलता।

श्रीमद्भगवद्गीता में कर्मयोग को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। गृहस्थ और कर्मठ व्यक्ति के लिए यह योग अधिक उपयुक्त है। हममें से प्रत्येक किसी न किसी कार्य में लगा हुआ है, पर हममें से अधिकांश अपनी शक्तियों का अधिकतर भाग व्यर्थ खो देते हैं; क्योंकि हम कर्म के रहस्य को नहीं जानते।

जीवन की रक्षा के लिए, समाज की रक्षा के लिए, देश की रक्षा के लिए, विश्व की रक्षा के लिए कर्म करना आवश्यक है। किन्तु यह भी एक सत्य है कि दु:ख की उत्पत्ति कर्म से ही होती है। सारे दु:ख और कष्ट आसक्ति से उत्पन्न हुआ करते हैं।

गीता में कहा गया है कि मन का समता भाव ही योग है जिसमें मनुष्य सुख-दु:ख, लाभ-हानि, जय-पराजय, संयोग-वियोग को समान भाव से चित्त में ग्रहण करता है और कर्मफल में आसक्त नहीं होता। कर्म-फल का त्याग कर धर्मनिरपेक्ष कार्य या कहिए कर्म फल में आसक्त हुए बिना कर्म का सम्पादन भी पूजा के समान हो जाता है। याद रखिये कार्य की प्रकृति कोई भी हो निष्काम कर्म सदा ईश्वर को ही समर्पित हो जाता है।

कर्म के इस सिद्धांत के साथ स्वर्ग-नरक की कल्पनाएँ भी जुड़ी हैं। शुभ कर्मों के परिणामस्वरूप सकल सुखों से पूर्ण स्वर्ग की प्राप्ति होती है। इसके विपरीत नरक की प्राप्ति होती है।

यहाँ मेरा मतलब ऐसा बिलकुल भी नहीं हैं कि उस बुजुर्ग के बेटे उसके साथ गलत नहीं कर रहे, बिकुल गलत कर रहे हैं और धर्म कभी भी इसे नहीं स्वीकारता, जैसे मैंने ऊपर कहां हैं कि व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार ही कर्मफल भोगने होते हैं, उसकी औलादे भी इस अधर्म का परिणाम भोगेगी, यह निश्चित हैं और यह सब परम पिता परमेश्वर के अधीन हैं कि उसे यह सब कब भुगतना हैं।

—
दोस्तों, कैसी लगी यह हैं कहानी, इस बारे में हमे अपने विचार नीचे comments के माध्यम से अवश्य दे। हमारी पोस्ट को E-mail से पाने के लिए आप हमारा फ्री ई-मेल Subscription प्राप्त कर सकते है।

यदि आपके पास Hindi में कोई Inspirational or motivational story, best quotes of famous personalities, Amazing Facts या कोई अच्छी जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया [email protected] हमे E-mail करें पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ AchhiBaatein.com पर PUBLISH करेंगे।

अन्य प्रेरणादायी विचारो वाली (Inspirational Hindi Post) POST भी पढ़े।

  • Helen Keller Quotes in Hindi हेलेन केलर के प्रेरक अनमोल विचार
  • Inspirational Quotes of Mahatma Gandhi in Hindi महात्मा गाँधी के विचार
  • मार्क ज़ुकेरबर्ग के प्रेरक अनमोल विचार Mark Zuckerberg Quotes in Hindi
  • Marie Curie Quotes in Hindi मैरी क्यूरी के अनमोल वचन
  • Mother Teresa Quotes in Hindi – मदर टेरेसा के अनमोल विचार
  • पेले Pele के प्रेरक अनमोल विचार Quotes in Hindi
Hindi Kahani Ispirational Hindi kahani Moral story
Previous ArticleShort Desh Bhakti Poem in Hindi ~ Hindi Kavita राजकुमार यादव
Next Article एक लड़की को भागकर शादी करना कहाँ तक सही है? एक मर्मस्पर्शी कहानी
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

4 Mins Read

सकारात्मक सोच

पूरा पढ़े
7 Mins Read

सौ सुनार की और एक लोहार की

पूरा पढ़े
4 Mins Read

भगवान पर मेरी आस्था

पूरा पढ़े

1 Comment

  1. Jai on Jul 18, 2019 10:42 pm

    Beautiful story. Nailed it. Keep doing the good work!

    Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.