• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
  • Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
  • Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
  • Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
  • Gyan Kamao का इस्तेमाल करके Gyankamao से पैसे कैसे कमाएं?
  • Freelancing से पैसे कमाने के आसान तरीकें
  • Facebook Ads (FB Advertisements) से कैसे करें कमाई?
  • मोटरसाइकिल (Bike) से पैसे कैसे कमाएं जा सकते हैं ?
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Book Summary 11 Mins Read

Sapiens मानव-जाति का संक्षिप्त इतिहास Book Summary

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Jan 6, 20231 Comment11 Mins Read
Sapiens book summary by chapter in Hindi
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

‘इंसान’ के इंसान बनने की कहानी (मानव-जाति) Brief history of humankind summary Sapiens Book Summary in Hindi

कभी कभी जिज्ञासा होती हैं हम मनुष्य धरती पर कैसे आए, हमारा इतिहास क्या होगा, पहले हमारा जीवन कैसे रहा होगा, आज तक के मॉडर्न युग तक हम कैसे पहुँचे, समय के साथ साथ मनुष्य जीवन में क्या क्या बदलाव आए होंगें।

अगर आप भी मनुष्य के इतिहास को जानना समझना चाहते हैं, इतिहास की रोचक महत्वपूर्ण जानकारी को अपनी सफलता में उपयोग करना चाहते हैं, Human kind के विभिन्न कांसेप्ट को समझना चाहते हैं तो आपको यह बुक समरी ज़रूर पढ़नी चाहिए।

‘Sapiens’ (मानव-जाति) एक रोचक बुक हैं जो लेखक ‘Yuval Noah Harari’ द्वारा लिखी गई हैं। लेखक जो एक प्रोफ़ेसर, इतिहासकार हैं उन्होंने अपनी बुक में Sapiens के इतिहास को बहुत अच्छे तरीके से डिस्क्राइब किया हैं जो पुराने काल से आज तक के सफर की महत्वपूर्ण और रोचक बातों को दर्शाते हैं।

लेखक ने Human kind के अनेक कॉन्सेप्ट्स को अलग अलग फैक्ट्स और Myths के द्वारा बताया हैं। इस बुक समरी में बुक के महत्वपूर्ण संदर्भों को प्रॉपर रूप से Summarize करके बताया हैं जो Sapiens के विभिन्न रूपों को अच्छे से डिस्क्राइब करते हैं।

आज की दुनिया में हम इंसान Homo Sapiens ही हैं जो होमो जीनियस के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। असल में धरती में जब से Evolution होने लगे हैं तभी Sapiens मुख्य रूप से सामने आए।

Rising Timeline

काफी समय पहले लगभग अरबों वर्ष पूर्व इस धरती पर जीवन होने के संकेत मिले। Atoms, Molecules के कॉम्बिनेशन ने धरती में जीवन होने की संभावना बताई और होमोसेपियंस काफी सालों बाद सामने आए, जो कई देशों में देखे गए लेकिन मुख्य रूप से अफ्रीका में Million years के बाद इनका अस्तित्व सामने देखने को मिला। इनके अलावा भी दूसरे होमो Species भी दिखे और यही से मनुष्य के इतिहास की शुरुवात हुई,जो तीन रेवोल्यूशन में बंँट गई

  • Cognitive Revolution
    (70,000 years ago)
  • Agricultural Revolution
    (12,000 years ago)
  • Scientific Revolution
    (500 years ago)

Sapiens(सेपियन्स) से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण क्रांति जो सेपियंस के इतिहास को बताती हैं। जो इस प्रकार हैं

Cognitive Revolution

सेपियंस की शुरुवात कॉग्निटिव रेवोल्यूशन के समय एक हंटर के रूप में सामने आई जहांँ मानव पशुओं का शिकार करते थे और अपने खाने की ज़रूरतों को पूरा करते थे। जैसे जैसे समय बीता मनुष्य विकास की ओर बढ़ता गया।

उन्होंने एक दूसरे से बात करने के लिए संकेतों, इशारों का सहारा लिया गया। पशुओं में सोचने समझने की शक्ति मनुष्य के मुकाबले नहीं होती थी। उस दौरान शिकार के लिए औज़ार बनाए गए जिससे पशुओं को आसानी से मारा जा सकता था।

इस रेवोल्यूशन समय में सेपियंस शिकार के लिए इधर उधर जाते थे, एक जगह नहीं रुकते थे, माइंड इतना डेवलप नहीं हुआ था, और वे खानाबदोश का जीवन जीते थे।

शुरुवाती दौर में पशुओं की अनेक प्रजातियांँ थी। हर प्रकार के जीव जंतु पृथ्वी में नज़र आते थे लेकिन मानवों द्वारा उनके शिकार ने उनकी संख्या धीरे धीरे कम कर दी।

जबकि बाकि जीव प्राकृतिक आपदा, मौसम परिवर्तन के कारण गायब होने लगे। शुरुवात में पृथ्वी पर जीव के संकेतों ने आदम हव्वा के रूप में नर नारी के अस्तित्व को धरती में पाया और जानवरों के शिकार के लिए समय के साथ साथ नए नए औज़ारो का आविष्कार किया, मुख्य रूप से पत्थर के बनाए जाने वाले ये औज़ार काफी भारी होते थे।

लेकिन इनसे शिकार बड़ी तादत में हो जाते थे धीरे धीरे इनमें भी बदलाव आते गए।

Agricultural Revolution

Sapiens काफी सालों बाद लगभग दस हज़ार साल बाद नए विकास की ओर बढ़े और वे कृषि आधारित जीवन बिताने लगे, अब सेपियंस एक जगह रहकर कृषि करते थे जिसमें अधिक समय तक कार्य करना पड़ता था।

लेखक लिखते हैं कि कृषि विकास एक तरह से सेपियंस की लाइफ में अधिक कठिनाइयाँ लाया क्योंकि कृषि में मेहनत लगती थी, जानवरों को कृषि में प्रयोग किया जाता था। खेती के लिए मनुष्य को बारिश पर निर्भर रहना पड़ता था जिस वजह से दो तरह की सोच ने जन्म लिया Imagine reality और Physical reality.

कृषि क्रांति ने मनुष्यों को समूह में रहना सिखाया, अनाज उगाना, रोपना, कटाई, सिंचाई से कृषि विकास का क्षेत्र बड़ा होने लगा और कृषि के लिए जानवरों का उपयोग होने लगा, अब लोग उन्हें मारने की बजाए खेती में उपयोग किया करते थे और खुद भी अधिक घंटे काम करते थे जिसकी वजह से उनकी सेहत पर असर पड़ता था और खाने के लिए पूरा न्यूट्रीशन भी नहीं मिल पाता था।

खेती बारिश पर निर्भर होती थी, वर्षा के न आने पर सूखे की समस्या हो जाती थी जिससे अनाज सभी को नहीं मिल पाता था। उस समय Imagine reality पर लोग विश्वास करने लगे थे। खेती अच्छी हो इसके लिए मानव भगवान पर विश्वास करने लगे।

कृषि विकास से लगता था कि Sapiens का जीवन आसान हो गया लेकिन लेखक लिखते हैं वास्तविक में Sapiens का जीवन कठिन हो गया था, वह एक दूसरे पर निर्भर रहने लगे थे, उन्हें अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

जैसे कृषकों को कृषि के लिए ऋण लेना पड़ता था, पैसे की ज़रूरत होती थी, अनाज के लेन-देन में कानूनी नियम होते थे। मनुष्य कृषि अच्छी हो इसलिए धर्म पर विश्वास करने लगे, God का स्वरूप सामने आया।

एक तरफ वो प्रकृति, पेड़-पौधे, जीव जंतुओं के रूप में फिज़िकल रियल्टी के संपर्क में आए वहीं दूसरी ओर Imagine reality भगवान, धर्म, कानून, राष्ट्र में अधिक विश्वास करने लगे। कृषि रेवोल्यूशन में टैक्स, कानून, नियम आदि के रूप सामने आए।

Scientific Revolution

इस क्रांति में हर बात को फैक्ट्स और रिसर्च पर आधारित बताया गया। मनुष्य की सोच और स्वास्थ्य को भी साइंस के कॉन्सेप्ट्स से जोड़ा गया। कॉग्निटिव और एग्रीकल्चर रेवोल्यूशन के बाद Imagine believe की जगह साइंस के फैक्ट्स को सॉल्यूशन के रूप में दर्शाया गया।

कृषि, ईश्वर, हैल्थ, Wealth, Religion, आदि बातों में Scientific संदर्भ को माना गया और कहा गया कि हर बात के पीछे कारण होते हैं जो विज्ञान में Prove किए जा सकते हैं। विज्ञान के मॉडर्न तथ्यों को सहमति मिली, जिस वजह से Practical reality के कॉन्सेप्ट को सही माना गया।

साइंस वर्ल्ड के सोसायटी में आने से Industrial revolution भी डेवलप हुआ। पहले Sapiens आग जलाते थे उसके बाद कोयले जलाने लगे फिर स्टीम इंजन का प्रयोग होने लगा।

व्यापार, उद्योग के लिए गुड्स Manufacture किए गए जिसके लिए मनुष्य की Requirements भी बढ़ी और Factories में बड़ी संख्या में लोग काम करने लगे।

जैसे जैसे व्यापार बढ़ा लोगों का एक जगह से दूसरी जगह आना जाना भी काफी होने लगा और ज़रूरत के हिसाब से पब्लिक ट्रांसपोर्ट का निर्माण हुआ और लोगों के बीच बड़ी संख्या में उपयोग होने लगा।

लोगों को अपने काम में Money invest करने के लिए क्रेडिट की आवश्यकता पड़ने लगी जिसकी वजह से कई Scheme सरकार ने लोगों के पक्ष में लागू की ताकि सभी उसका फायदा उठा सकें। सरकार ने लोगों के लिए स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा, स्कूल, ट्रांसपोर्ट, अस्पताल, पुलिस आदि सभी मुख्य ज़रूरी सुविधाओं को उपलब्ध कराया।

Learning History

विभिन्न रेवोल्यूशन से पता चलता हैं कि सेपियंस कैसे विकास के अलग अलग रूप से गुज़रे, सबकी सोच में Differences आए। एक हंटर लाइफ से साइंटिफिक लाइफ तक का सफर अनेक कॉन्सेप्ट्स से जुड़ा, जिनमें कई भिन्नताएं देखने को मिली।

आदि मानव से मानव, मानव से Educated mankind की यात्रा पूरी की। सब रेवोल्यूशन के अलग अलग फैक्ट्स, Theories, Perspectives थे। मनुष्य में Imagine Reality से सोशल स्ट्रक्चर का रूप देखने को मिला।

Integration of Mankind

आगे चलकर सेपियंस के जीवन में Human एकजुटता का संदर्भ सामने आया क्योंकि अब मनुष्य समूह में रहते थे, वे कृषि से जुड़े थे और साइंस वर्ल्ड में कदम रख चुके थे।

सेपियंस मुख्यतया तीन रूप से जुड़े जैसे Money, Empires, Religions। जिससे Sapiens के कार्य क्षेत्र, समाज, आपसी संदर्भ में विस्तार आया।

इस दौर में एक डेमोक्रेटिक समाज का निर्माण हुआ जहाँं एक दूसरे पर शासन किया जाता था। अपने रूल्स चलाए जाते थे। उद्योग में वस्तुओं का उत्पादन बड़े पैमाने पर होने लगा जिसके कारण वस्तुओं को खरीदना और बेचना भी अधिक होने लगा, एक साथ अनेक वस्तुओं की मार्केटिंग की जाती थी। अलग अलग देशों में वस्तु उत्पादन से नई नई Currency का प्रयोग होने लगा।

इससे साम्राज्य का विस्तार हुआ जिसकी वजह से अलग अलग संस्कृतियों का जन्म हुआ, लोग विभिन्न संस्कृतियों को अपनाने लगे जिससे एक दूसरे से उनकी पहचान अलग होने लगी।

मानव के अधिकारों की चर्चा होने लगी जिससे सबका अलग रूप सामने आया। मनुष्य एक दूसरे से जुड़ने लगे। धार्मिक संदर्भों में विश्वास करने लगे, भगवान पर आस्था रखने लगे। अलग अलग धर्म के अपने अपने Belief होते थे जिन्हें मानने वाले उसी राह में जाते थे और धार्मिक बातों को फॉलो करते थे।

3 Factors of Unification Mankind

Money

पैसा एक दूसरे की ज़रूरत बना। कुछ भी खरीदने के लिए एक दूसरे को पैसे की ज़रूरत होती थी। मनुष्य के अलग-अलग जाति, धर्म के होते हुए, अलग-अलग Values, Belief होते हुए भी पैसे की ज़रूरत होती थी जिसके लिए एक दूसरे की ज़रूरत भी होती थी। पैसे से सेपियंस के जीवन में अनेक बदलाव आए, उनकी लाइफ, रिलेशनशिप, वैल्यूज में असर पड़ा।

Empires

समय के साथ Sapiens अलग अलग संस्कृति को फॉलो करते थे। छोटे साम्राज्य पर बड़े साम्राज्य राज़ करते थे, अपनी Believes, Values, Rules आदि मनवाते थे। राष्ट्र को चलाने के लिए राजा, शासक, प्रधान आदि Head के रूप में राजकाज देखते थे, अपने हिसाब से रूल्स चलाते थे जिससे राजनीति, धर्म में बदलाव आए।

Religions

Sapiens अलग-अलग धर्म में विश्वास करने लगे, कुछ धर्म एक ईश्वर में विश्वास करते थे जैसे क्रिश्चियनिटी, इस्लाम, Judaism और कुछ अनेक ईश्वर में विश्वास करते थे। Buddhism प्रकृति में विश्वास करते थे। सबके आइडियास, Belief अलग होते थे जिसके स्वरूप कुछ Ideologies बनी जिनमें अलग अलग कॉन्सेप्ट्स जैसे Capitalism(पूंजीवाद) और Liberalism(उदारतावाद) सामने आए।

Permanent Revolution

Sapiens जैसे जैसे विकास की ओर बढ़ते गए उनमें कई बदलाव आते गए। समाज, मानव मॉडर्न वर्ल्ड से जुड़ता गया, लोगों की लाइफ स्टाइल में बदलाव आया, उनकी एक्टिविटीज, ट्रेडिशनल वैल्यूज के कॉन्सेप्ट्स परिवार और समाज से जुड़े।

और मनुष्य राष्ट्र और मार्केट से जुड़ कर Progress की ओर बढ़े। समाज का भविष्य विकास के विभिन्न रूपों से गुज़र कर होमोसेपियंस को Species में कन्वर्ट कर गया।

Sapiens One lookup

अगर सेपियंस के विकास को देखें तो पता चलेगा सेपियंस समय के साथ साथ अधिक शक्तिशाली और Productive होते चले गए। अलग-अलग रूपों से पता चलता हैं कि Present – Future में सेपियंस बायोलॉजिकल और कल्चरल रूप से विकास के कितने करीब हुए जो आज के युग में दिखाई देता हैं। जैसे जैसे समय बीतता गया सेपिएंस तकनीकी, Religious values, Imagine belief, Social concepts से उच्च शिखर तक पहुँच गए।

सेपियंस के इतिहास से यह सीखने को मिलता हैं कि सेपियन्स समय के साथ साथ विकास करते गए। एक आदिमानव के सफर से शुरू आज के Well civilized मानव का सफर आसान नहीं था, इसके लिए अनेक प्रयासों, मेहनत, कठिनाइयों का सामना कर पहुँचे और अपनी प्रतिभा के बलबूते पर विभिन्न रेवोल्यूशन को पार कर पाए।

जब बात Sapiens से जुड़ी खुशी की आती हैं तो सवाल उठता हैं कि क्या इतने Progress के बाद भी मनुष्य खुशी प्राप्त कर पाए क्योंकि प्रगति के साथ-साथ अनेक परेशानियांँ भी आईं। मनुष्य कभी संतुष्ट नहीं हो पाते उन्हें हमेशा अधिक की इच्छा होती हैं जिसके लिए वह आगे बढ़ते जाते हैं।

इतिहास को पूरी तरह जानना समझना आसान नहीं होता क्योंकि हम पूरी तरह इसके विभिन्न स्वरूपों को Assume या Predict नहीं कर सकते, इनमें बदलाव आते रहते हैं, जिनका क्षेत्र भी काफी बड़ा हैं, एक विस्तृत रूप देखने को मिलता हैं।

इस विकास यात्रा से मानव जाति को कितने लाभ हुए फिर भी विकास का मूल रूप रहस्य ही लगता हैं।

इस बुक के द्वारा Sapiens की हिस्ट्री को समझने में आसानी होती हैं और अनेक फैक्ट्स, कॉन्सेप्ट्स को प्रॉपर तरीके से लिखने के कारण यह बुक पढ़ने में रोचक लगती हैं जो Knowledge ही बढ़ाती हैं।

निष्कर्ष

इस बुक समरी में सेपियंस के इतिहास की रूपरेखा को प्रॉपर तरीके से लिखा गया हैं जो बुक की महत्वपूर्ण बातों और कॉन्सेप्ट्स को समझने में Useful हैं।

मानव इतिहास की प्रॉपर जानकारी और समय के साथ-साथ विभिन्न बदलावों, विकास के रूपों की जानकारी मिलती हैं बस आपको बुक समरी पढ़नी हैं और अपने ज्ञान को बढ़ाना हैं।

अन्य प्रेरणादायी Book Summary भी पढ़ें

  • Let’s talk Money ~ Monika Halan Book Summary (सारांश)
  • Book Summary~ How to Stop Worrying and Start Living.
  • Do the Work Book Summary in Hindi (पुस्तक सारांश)
  • How to win friends & influence people पुस्तक सारांश
  • Book Summary of Factfulness by Hans Rosling (पुस्तक सारांश)
Previous Articleनिसंतान दंपत्ति की खुशी ~ Hindi Kahani
Next Article The Almanack of नवल रविकांत summary in Hindi
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer by profession and likes to posts motivational and inspirational Hindi Posts, before that he had completed BE and MBA in Operations Research. He has vast experience in software programming & development.

यह भी पढ़े

5 Mins Read

तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा

पूरा पढ़े
11 Mins Read

Attitude is Everything Book Summary In Hindi (सोचने का ढँग)

पूरा पढ़े
11 Mins Read

“The Hard Thing about Hard Thing” Book Summary पुस्तक सारांश

पूरा पढ़े

1 Comment

  1. sidharth senha on Mar 12, 2022 5:25 pm

    kya manav jati ka viksh ise hi hua he ye to scince ne bataya per granth me to kuch aur he

    Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
5 Mins ReadJul 25, 2020

छोटे Business Man के लिए Financial Planning के कुछ Tips

9 Mins ReadMar 9, 2025

भारत के राज्य, राजधानी और मुख्यमंत्री

7 Mins ReadAug 16, 2020

विश्व के प्रमुख देश उनकी राजधानी एवं मुद्राएँ | Country, Capital & Currency

6 Mins ReadDec 31, 2022

Blog, Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

8 Mins ReadAug 15, 2020

जानिए पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के बारें में About Trademark, Copyright & Patent

Latest Posts
5 Mins ReadOct 13, 2024
तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
15 Mins ReadJul 17, 2023
Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (31)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Sahil Solanki on आसान तरीकों से रोज 200 रूपए कैसे कमाए?
  • Rohini on खुद को सोने के सिक्के जैसा बनाइए अगर नाली में भी गिर जाए तो भी कीमत कम नहीं होती
  • Manisha mer on भीड़ हौंसला तो देती है, लेकिन पहचान छीन लेती है | Never follow the crowd
  • Umang pasaya on Free Fire Game खेलकर पैसे कैसे कमाएं?
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2025 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.