• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
प्रेरक प्रसंग 6 Mins Read

मेरी माँ, मेरी दुनिया ~ Hindi Kahani

Ankit SahuBy Ankit SahuUpdated:Jan 19, 20231 Comment6 Mins Read
Hindi Kahani, Meri Maa Meri Duniya
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

इसमें कोई शक नहीं है कि मेरी माँ मेरी दुनिया है। मेरी माँ इस दुनिया में सबसे अच्छी माँ हैं और मैं उनसे बहुत प्यार करता हूँ। उनकी जितनी भी तारीफ की जाए, उतनी कम है। गुण की बात की जाए तो माँ (Mother) हम सबके लिए एक मिसाल होती हैं।

उनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता। माँ में अनेक प्रकार के गुण पाए जाते हैं जैसे मजबूत, विनम्र, जिम्मेदार, प्यार करने वाली, ख्याल रखने वाली, देखभाल करने वाली, सहायक आदि।

किसी भी महिला के लिए मां की भूमिका निभाना आसान नहीं होता है। जिम्मेदारियाँ तो माँ की छाया होती हैं। भले ही दुनिया इधर से उधर जाए, लेकिन वह अपने कर्तव्य से कभी नहीं भागती। वह पूरे परिवार का प्रबंधन करती है और सभी की अपेक्षाओं को पूरा करती है।

सुबह से शाम तक काम करती है, फिर भी यह नहीं जान पाती कि दिन कब ढल गया। वह हमेशा अपने दुखों को सभी से छिपाती है और दूसरों के दुखों को दूर करती है। वह पूरे परिवार को एक डोर से बांधकर रखती है और एक वास्तविक और सुंदर घर बनाती है।

एक घर ईट, भसुआ, गिट्टी से नहीं बल्कि उसमें रहने वाले लोगों से बनता है।

इस संसार में “कोई भी माँ की तरह नहीं हो सकता”।

छोटी कहानी

एक मजेदार कहानी जो मुझे आज भी याद है मेरी माँ के संग, शेयर करना चाहता हूं आप सभी से। मेरा बारहवीं कक्षा का परिणाम निकला था और मेरा एक अच्छे कॉलेज में चयन भी हो गया था।

अब मुझे अपना घर छोड़कर दूसरे शहर में पढ़ाई करने जाना था। तब सबसे बड़ी समस्या “भोजन” की थी। मुझे खाना बनाना नहीं आता था। बचपन से ही मुझे खाना बनाना बिल्कुल भी पसंद नहीं था। जब भी मां मुझे खाना बनाना सिखाती थी, मैं कुछ न कुछ बहाना बनाकर रसोई से भाग जाता तथा उनकी बात अनसुनी कर देता। आज वही बात मुझे खटक रही थी।

इस दौरान मेरी माँ ने मुझे स्वादिष्ट खाना बनाना सिखाया। जिसमें से एक थे “फ्राइड राइस“।

जिस तरीके से मेरी मां ने मुझे सिखाया, पहले ही दिन मैं फ्राइड राइस बनाना सीख गया। एक दिन मैंने पहली बार अपने परिवार के लिए स्वयं फ्राइड राइस बनाऐ। परन्तु अपनी माँ की तरह स्वादिष्ट तो नहीं थे, हाँ लेकिन खाने के लायक जरूर थे।

फिर लगभग 1 महीने की अवधि में मैंने फ्राइड राइस, मैंने दाल, चावल, रोटी, भारी नाश्ता आदि जैसी चीजें बनाना सीख लीं जिससे मेरी बुनियादी ज़रूरतें पूरी हो सकती थी। अब मैं किसी पर निर्भर नहीं रह सकता था।

उस दिन रविवार था। मेरी माँ और पिताजी दोनों घर पर ही थे। उस दिन मेरी माँ और मुझ में फ्राइड राइस बनाने की होड़ लग गई कि कौन बेहतरीन तरीके से फ्राइड राइस बना सकता है। मेरे पिता जज थे। सुबह के करीब 10:00 बज रहे थे। हम दोनों ने रसोई में करीब आधे घंटे के भीतर अपने-अपने फ्राइड राइस बना लिये।

हमने अपनी डिश पिताजी के सामने पेश की। पिताजी ही परिणाम घोषित करने वाले थे।

फ्राइड राइस का परिणाम

जब मेरे पिता ने माँ के हाथों से बने हुए फ्राइड राइस का स्वाद चखा, तो वे थोड़ा हँसे। फिर उन्होंने मेरे हाथ से बने फ्राइड राइस का स्वाद चखा और वह फिर से मुस्कुराये। हालाँकि मुझे पता था कि मैं अपनी माँ से खाना पकाने में नहीं जीत सकता, फिर भी आशा करते हुये मैं अपने पिता की ओर देख रहा था।

उसके बाद वह हुआ जिसकी मैं कल्पना भी नहीं कर सकता था।

मेरे पिता, न्यायाधीश ने कहा, “आज के विजेता हैं, अंकित साहू।” मैं थोड़ा खुश और हैरान था। कुछ देर तक मैं सोचता रहा कि पिताजी मेरे दिल रखने के लिए ऐसा कह रहे हैं, परन्तु उस दिन मैंने वास्तव में वह प्रतियोगिता जीत ली थी।

हुआ कुछ ऐसा था कि माँ ने बहुत ही स्वादिष्ट फ्राइड राइस बनाये थे लेकिन केवल एक चीज की कमी थी और वह था “नमक”। मेरी माँ फ्राइड राइस में नमक डालना भूल गई थी और मैंने सभी मिर्च, मसाले, पानी और नमक को एक समान तरीके से मिलाया था, जिससे मैंने यह प्रतियोगिता जीत ली थी।

उस दिन मैं बहुत खुश था, इनाम के तौर पर पिताजी ने मुझे एक बढ़िया सी घड़ी दी जो कि उनका आशीर्वाद था जो हमेशा मेरी कलाई पर रहता और उनकी याद दिलाता। वह दिन मेरी जिंदगी का सबसे यादगार दिन था। उसे मैं अपनी जिंदगी में कभी नहीं भूल सकता।

तो क्या! कभी-कभी ऐसा होता है। कौन सी बड़ी बात है? आखिरकार, मेरी मां ने मुझे फ्राइड राइस बनाया सिखाया था। वह मेरे गुरु हैं और मैं उनसे कभी नहीं जीत सकता।

प्रतियोगिता में हार जीत तो चलती ही रहती है पर इसका मतलब यह नहीं कि हम एक दूसरे से बात करना छोड़ दें। हम रिश्तो की एक मजबूत डोर से बंधे हुए हैं और ऐसी छोटी-मोटी प्रतियोगिता हमारे रिश्ते में दरार नहीं डाल सकतीं।

इस घटना के बाद मैं समझ गया था कि जिस काम से मैं बचपन से लेकर आज तक भाग रहा था, वह आगे मेरी जिन्दगी में मेरी बहुत मदद करेगा।
महिला हो या पुरुष अपने जीवन में सब को खाना बनाना आना चाहिए। जो लोग ऐसा सोचते हैं कि खाना बनाना सिर्फ महिलाओं का काम है, वह लोग गलत है। खाना बनाने में कैसी शर्म? यदि हम खाना नहीं बनाएंगे तो क्या खाएंगे? कैसे जिएंगे? कैसे रहेंगे?

यह माँ के साथ मेरी सबसे मजेदार कहानी थी जो मैंने आप सभी के साथ शेयर की।

यह कहानी अंकित साहू द्वारा लिखी गई हैं। इन्हें हिंदी में कहानियां लिखना बहुत पसंद है। यह भी ब्लॉगिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं और अपनी मंजिल तय कर रहे हैं। उम्मीद करता हूं कि आप लोगों को यह कहानी पसंद आई होगी।

अन्य प्रेरणादायी कहानियाँ भी पढ़िए।

  • महाराज आपके लिए सेब काट दूँ?
  • क्या औलाद आपको सुखी रख सकती हैं?
  • Hindi Story बिना कोशिश किएं वह तीनो कार बेच सकता था
  • खास मित्र के साथ दो कप चाय
  • दुखी होने की बजाय यह हंस रहा हैं
  • वो पथरीली सड़क और कंकड़
  • झूठ की तस्वीर Story in Hindi
  • इन्सान सिर्फ पैसे से अमीर नही बन सकता ~ Hindi Kahani
Previous Articleइन्सान सिर्फ पैसे से अमीर नही बन सकता ~ Hindi Kahani
Next Article मैं रुकना नहीं चाहती पर रुक जाना चाहती हूं ~ 5 Best Hindi Poem
Ankit Sahu
  • Website

Hey friends, this is Ankit Sahu. I’m very passionate about creating Hindi short stories. By education, I’m a Mechanical Engineer. Two years I did job in MNC company.

यह भी पढ़े

4 Mins Read

भगवान पर मेरी आस्था

पूरा पढ़े
5 Mins Read

तुम्हारी जाति और धर्म क्या हैं?

पूरा पढ़े
18 Mins Read

एक लड़की को भागकर शादी करना कहाँ तक सही है? एक मर्मस्पर्शी कहानी

पूरा पढ़े

1 Comment

  1. Jyoti on Jul 18, 2020 8:55 pm

    बहुत बढ़िया। माँ आखिर माँ होती है।

    Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.