• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Motivational Hindi Stories 6 Mins Read

जीवन है तो समस्याएँ रहेंगी ही Motivational Story

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Aug 22, 20207 Comments6 Mins Read
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

Motivational Story in Hindi, Motivational Kahani in Hindi
दोस्तों, जिंदगी परेशानियों का, समस्याओं का नाम नहीं हैं, बल्कि उससे पार पाने का नाम हैं? जिंदगी हैं तो सुख दुःख तो आते रहेंगे, लेकिन अगर आप दुःख, परेशानी का हल देखने, ढूंढने के बजाय उसका अंत होने का इंतज़ार करोंगे तो हो सकता हैं यह बढ़ जाए तो और कभी ख़त्म ही न हो, मेरे एक मित्र का एक Quote हैं

Life rocks us or we rock the life ! It’s all our Attitude, so enjoy every shades of life on every precious moments & live it to extreme – Puneet Tambi

आइये, एक बहुत ही अच्छी कहानी के माध्यम से समझते हैं लेकिन समस्याओं के अपने आप खत्म होने का इंतजार न करके उनका समाधान सोचना और हल करना ही सर्वथा उचित हैं, आशा हैं आपको बहुत पसंद आएगी

एक बहुत ही पुरानी बात हैं, एक गाँव में एक व्यक्ति रहता था। उसके पास एक खेत था और वह उस खेत में अनाज उगाता था और किसी-न-किसी तरह अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उस इंसान ने बचपन से ही गरीबी देखी थी। उसके जो माता-पिता थे वो भी काफी गरीब थे और वह हमेशा से ही गरीबी में ही रहता आया था, इसी गरीबी के कारण वह धीरे धीरे परेशान रहने लगा।

क्योकि, अब उसके जो बच्चे थे वो भी बड़े हो रहे थे। उनकी फ़ीस के खर्चे, किताबों के खर्चे, कपड़ों के खर्चे बढ़ते ही जा रहे थे और फिर घर का भी खर्च और फिर ऊपर से महंगाई भी बढ़ती जा रही थी। वो अक्सर सोचता था कि जीवन जीना कितना कठिन है एक समस्या ख़त्म नहीं होती और दूसरी शुरू हो जाती है तो वो कभी-कभी ऐसा सोचता था की मेरी पूरी जिंदगी क्या ऐसे ही समस्याओं को हल करने में ही निकल जायेगी? पर ये समस्याएं हल ही नहीं होगी और इसी तरह से ये समस्यां चलती रहेंगी।

कुछ दिनों बाद उसके गाँव में साधु आए, गाँव के लोगो से पता चला कि बहुत ही पहुंचे हुए और ज्ञानी साधु हैं और लोगो की संशयों और समस्याओं को चुटकी में ही हल कर देते हैं तो उसने सोचा क्यों न एक बार साधु के पास जाया जाए और उसे अपनी परेशानी बताई जाए तो शायद वो कोई हल मुझे भी बता दे तो वह व्यक्ति उस साधु के पास गया और उनको अपनी सारी परेशानी बताई कि मैं अपनी जिंदगी में बहुत सारी कठिनाईयों का सामना कर रहा हूँ और ये कठिनाईयाँ कभी ख़त्म ही नहीं होती। एक ख़त्म होती है तो दूसरी शुरू हो जाती है।

साधु उसकी बातें सुनकर हंसने लगे। उन्होंने कहा – “तुम मेरे साथ चलो मैं तुम्हे तुम्हारी परेशानी का हल बता दूँगा।” तो उसने कहा ठीक है।

तो फिर वो साधु उसे एक नदी की तरफ ले गया और बोले कि मैं तुम्हे नदी की दूसरी तरफ जा करके तुम्हे तुम्हारी सारी परेशानी का हल बताऊंगा और तुम्हारी सारी परेशानियाँ दूर हो जायेंगी। तो यह कहकर साधु नदी के किनारे खड़े हो गए। नदी के किनारे खड़े-खड़े काफी देर हो गई और वो इंसान सोचने लगा कि ये यहाँ इतनी देर से क्यों खड़े है और अगर नदी के पार ही समस्या को समाधान होगा तो फिर क्या हमें कोई लेने आ रहा हैं, या फिर महाराज किसी का इंतज़ार कर रहे हैं? और अंत में उसके सब्र का बांध टूट गया और उसने पूछ ही लिया – “महाराज हमें तो नदी पार करनी है तो हम अभी तक यहाँ क्यों खड़े है।”

तो इस पर साधु ने जवाब देते हुए कहा – “बेटा ये जो नदी का पानी है मैं उसके सूखने का इंतजार कर रहा हूँ जैसे ही यह पानी सुख जाएगा, हम आराम से नदी पार करेंगे और उस पार चले जायेंगे और मैं तुम्हे तुम्हारी सारी परेशानियों का हल बता दूँगा।”

तो वह व्यक्ति सोचने लगा कि यह महाराज कैसी मूर्खो जैसी बात कर रहे है, फिर भी वह अनायास ही पूछ बैठा – “महाराज नदी का पानी कैसे सूखता है? और आप यह कैसी मूर्खतापूर्ण बातें कर रहे है, नदी का पानी कैसे सूखता है? नदी का पानी थोड़े ही सूखेगा? ये तो ऐसे ही चलता रहेगा।

तो जो साधु महाराज थे वो हंसने लगे और कहने लगे – “बेटा मैं तुम्हे यही तो समझाना चाह रहा हूँ कि ये जीवन भी एक नदी की तरह है और ये जो पानी है वो समस्या की तरह है। जब तुमको पता है कि नदी का पानी नहीं सूखेगा तो तुम को खुद प्रयास करके नदी पार करनी होगी। वैसे ही जीवन में समस्याएँ भी चलती रहेंगी तुम्हे अपने प्रयासों से ही नदी पार करनी होगी मतलब इन परेशानियों का सामना करना है। जो भी कठिन परिस्थिति आएँगी उन सब का डट के सामना करना है। अगर तुम नदी के किनारे बैठे रहोगे और नदी के पानी सूखने का इंतजार करते रहोगे, तो तुम जीवन में कभी भी आगे नहीं बढ़ पाओगे। मतलब पानी तो बहता रहेगा समस्याएँ भी ऐसे ही आती रहेंगी पर आपको नदी की धारा को चीरते हुए आगे बढ़ना है यानि कि हर समस्या को ख़त्म करते हुए आगे बढ़ना है तभी तुम जीवन में आगे कुछ कर पाओगें।

Moral :- दोस्तों आखिर में इस कहानी से हमें यही शिक्षा मिलती है कि जीवन है तो समस्याएँ रहेंगी ही। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम दिनभर चिंता करते रहे और अपने life में आगे बढ़ने के लिए इन सारी समस्याओं के ख़त्म होने का इन्तजार करते रहे क्योंकि वो तो बिलकुल नदी के पानी की तरह है। वो तो हमेशा चलती ही रहेंगी, ये कभी कम नहीं होंगी। बेहतर यह है हम उसे चीरते हुए आगे बढे अपने हर समस्या का डट कर सामना करे और अपनी life को और भी बेहतर बनाते रहे।

इसलिए दोस्तों, समस्याएँ को एक तरफ रखिए और जीवन का आनंद लीजिए।

अन्य Success Stories, Life-Changing Quotes और Motivational & Inspirational Quotes in Hindi भी पढ़े

  • Inspirational Hindi Stories आज आप में से मेरी माँ जैसी खुशबू आ रही है
  • कंकड़-पत्थर से भरी तिज़ोरी : Inspirational Hindi Story More stats
  • कंगाल होकर मैं कैसे जिन्दा रहूँगा : Motivational Hindi Kahani
  • Hindi Inspirational Story – मैं तुम्हे 10 लाख डॉलर का क़र्ज़ देने को तैयार हूँ
  • मांगों और तुम्हे मिलेगा, खोजो और तुम पा जाओगे
  • मैं भाग्यवान हूँ, Yes I am lucky !!
  • बुरे वक़्त में भगवान् आपके साथ नहीं चलता क्योकि…
  • Personality Development Hindi Story: व्यक्तित्व का प्रबंधन
Hindi Story motivational story
Previous Article50+ Interesting Facts in Hindi: अजीब, मजेदार और हैरान करने वाले तथ्य
Next Article Bruce Lee Quotes in Hindi ~ मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली के प्रेरक विचार
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

10 Mins Read

बॉलीवुड की 5 ऐसी मूवीज, जो आपकी जिंदगी में लाएंगी सकारात्मक बदलाव

पूरा पढ़े
9 Mins Read

रुकावटें तो जिंदा इंसान के सामने ही आती है, मुर्दों के लिए तो सब रास्ता छोड़ देते हैं

पूरा पढ़े
8 Mins Read

हार गया पर मैं आज खुद से जीत गया

पूरा पढ़े

7 Comments

  1. नई विचारधारा on Mar 14, 2017 10:06 am

    Post Publish करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद …………….

    Reply
    • Mahesh Yadav on Mar 14, 2017 11:10 am

      AchhiBaatein.Com, Hindi Community को ऐसी सुंदर कहानी वाली POST देने और PUBLISH करवाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद

      Reply
  2. HindIndia on Apr 1, 2017 9:23 am

    बहुत ही उम्दा लेख …. शानदार प्रस्तुति …. Thanks for sharing this!! 🙂 🙂

    Reply
  3. Nilesh Bhawsar on Apr 3, 2017 3:46 pm

    sir bhaut badiya ….

    Reply
  4. hemang on Apr 29, 2017 9:38 am

    मुझे ये कहानी बहोत अच्छी लगी. हर इन्सान को इस कहानी से सिखाना चाहिए की जीवन में कभी भी हार नहीं माननी चाहिए .जिंदगी की हर तकलीफ का डट कर सामना करना चाहिएं. समय का इंतज़ार नहीं करना चाहिए मुश्किले तो आती रहेगी , इसलिए मुस्किलो का सामना करो. थैंक यू

    Reply
  5. Gossip Junction on Jun 1, 2018 5:31 pm

    shaandar motivational story. sahi kaha ki agar zindagi hai to problem to hongi hi. other wise jeene ka maza hi nahi aayega. or aap sab bor ho jayenge is zindagi se. so jaisa bhi upar wale ne hme zindagi di hai use hansi khusi jiye.
    thanks for sharing this story.

    Reply
  6. Aryan on Sep 6, 2018 11:30 am

    Best story sach kaha apna rasta khud banana honga

    Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.