• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Hindi Thoughts सफलता के रहस्य 8 Mins Read

महान व्यक्ति अवसरों की कमी के बारे में शिकायत नहीं करता

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Jan 29, 2023No Comments8 Mins Read
find better opportunities in life in Hindi
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

How to find opportunity in life in Hindi, Never complain about the difficulties & less opportunities याद रहे  Complaining never makes anything better.

इस लेख में
  • जीवन अवसरों से भरा हुआ है [Life is full of opportunities]
  • अवसर को पहचानने के लिए क्या करें [What to do to find the opportunity in Hindi?]
    • 1. अवसर की तलाश करे [Find Opportunity]
    • 2. पढ़ो और रिसर्च करो [Read and Research]
    • 3. कड़ी मेहनत करो [Work hard]
    • 4. अवसरों को समझे [Understand opportunity]

अवसर की पहचान कैसे करे? जीवन में अवसर कैसे ढूंढे? आज दुनिया में बहुत से लोग सफल बनना चाहते है। वे सोचते है कि उन्हे कोई मौका मिल जाए, तो वे जीवन में सफल हो जाएंगे। लेकिन ज्यादातर लोग सिर्फ सोचते है, इसके लिए मेहनत नहीं करते है।

हमेशा याद रखे, अवसर तभी मिलते है, जब आप उन्हें पाने के लिए मेहनत करते है। जो व्यक्ति मेहनत करने में विश्वास रखता है, वो कभी-भी अवसरों की कमी के बारे में शिकायत नहीं करता है, बल्कि अवसरों की पहचान करके जीवन में आगे बढ़ता है।Top post on IndiBlogger, the biggest community of Indian Bloggers

जीवन आपको आगे बढ़ने के बहुत से अवसर देता है, बस आपको उन अवसरों को समझना है। कई बार ऐसा होता है कि अवसर हमारे सामने होता है और हम उन अवसरों को अनदेखा कर देते है और बाद ने हमें पछतावा होता है।

अगर आप कोई विद्यार्थी है या कहीं नौकरी करते है या फिर आप कोई बिजनेस करते है, तो हर रोज़ आपके पास कुछ नया करने का अवसर होता है। यही अवसर आपको जीवन में सफल बनाते है। आपको वो हर काम करना चाहिए, जो आपको लगता है कि ये मै कर सकता हूं।

ज्यादातर लोग आलस, डर, कंफर्ट जोन या जानकारी के अभाव में अवसर को ठुकरा देते है। सभी अवसर आपके लिए अच्छे नहीं है, लेकिन कुछ ऐसे अवसर होते है, जो आपके जीवन को पूरी तरह बदल सकते है। आपको उन अवसरों की पहचान करनी चाहिए।

आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे की जीवन हमे किस प्रकार अवसर देता है? [Life gives a lot of opportunities] और आगे उन तरीकों की बात करेंगे, जिनसे आप अपने जीवन में आने वाले अवसरों की पहचान कर पाएंगे।

तो आइए बिना समय बर्बाद किए जानते है, अवसर की पहचान कैसे करे? How to identify opportunities in life in Hindi

जीवन अवसरों से भरा हुआ है [Life is full of opportunities]

Life is full of opportunities

आज से लगभग 10 साल पहले एक News आई थी, एक 12th क्लास का विद्यार्थी था। वह पढ़ने में बहुत अच्छा था। उसने अपना एक टारगेट बनाया कि मुझे 12th में 95 प्रतिशत अंक चाहिए और इस टारगेट के आधार पर उसने अपने आगे की सारी प्लानिंग कर ली कि जब मेरे 95 प्रतिशत अंक आ जाएंगे, तो मेरा इस कॉलेज में एडमिशन हो जाएगा, मेरी एक अच्छी जॉब लग जाएगी, फिर मै ये करूंगा, इस तरह उसने अपनी सारी प्लानिंग कर ली।

कुछ दिन बाद उसके एग्जाम हुए और रिजल्ट आया, जिसमें उसके 91 प्रतिशत अंक आए और उस लड़के ने आत्महत्या कर ली।

इस तरह के बहुत से उदाहरण है और आज भी होते है। आज भी नंबर कम आने की वजह से हजारों बच्चे आत्महत्या कर लेते है, कुछ बच्चे डिप्रेशन में चले जाते है, तो कुछ बच्चे नंबर कम आने की वजह से अपनी ज़िन्दगी बर्बाद कर लेते है। ऐसे लाखों स्टूडेंट्स है। हमे इस प्रॉब्लम को समझना होगा, तभी हम इसका सॉल्यूशन निकाल पाएंगे।

जीवन को एक खेल की तरह देखो, इसमें बहुत से अवसर आपको दिखेंगे। केवल एक अवसर खत्म हो जाने से ज़िन्दगी खत्म नहीं होती है।

उदाहरण के लिए, आप इमेजिन करो की एक क्रिकेट का मैच चल रहा है और आप बैटिंग कर रहे है। पीछे कोई विकेटकीपर नहीं है और ना ही कोई प्लेयर है। ये ज़िन्दगी का खेल है, क्रिकेट का नहीं लेकिन क्रिकेट से रिलेटेड है।

इसमें आप बैटिंग कर रहे है और आपके सामने ज़िन्दगी है, जो एक के बाद एक बॉल फेंकती चली आ रही है। ज़िन्दगी ने एक बॉल फेंकी, अपने बेट घुमाया और बॉल पीछे निकल गई।

अब आप क्या करोगे? आत्महत्या करोगे? डिप्रेशन में चले जाएंगे? या अगर आप माता-पिता है, तो अपने बच्चे से कहेंगे कि तुझसे कुछ नहीं होगा?

जीवन क्या है, इसे समझो। ज़िन्दगी वहां तक नहीं है, जहां तक आप सोच रहे है, यह आपकी सोच से परे है।
आपसे एक बॉल छूट गई, यह बॉल एक अवसर (opportunity) थी, जो नंबर के रूप में, एग्जाम के रूप में आपके सामने आ रही थी। अगर एक बॉल (अवसर) निकल भी गई, तो क्या फर्क पड़ता है, आप आने वाली बॉल के लिए तैयार रहो।

यह एक ऐसा खेल है, जिसमे कोई विकेट नहीं है और ना ही कोई प्लेयर है यानी आप चाहो भी, तब भी आउट नहीं हो सकते, तब तक जब तक आप मैदान को छोड़कर भाग नहीं जाते है। इसलिए खेलते रहो और अवसर को पहचानो।

क्योंकि ज़िन्दगी का केवल एक ही काम है, वो बॉल फेंकती रहेगी। दुनिया की कोई भी ताकत आपको हरा नहीं सकती, अगर आप पिच पर डटे हुए है।

एक बॉल आई, निकल गई, कोई बात नहीं। दूसरी बॉल आएगी, कोई और चीज की, फिर कुछ और आएगी। आपको बस बॉल पर फोकस रखना है। ये बॉल अवसर है, कोई छोटा अवसर है, तो कोई बड़ा अवसर है। जिसे आप बड़ा अवसर समझ रहे हो, वो छोटा है और जिसे छोटा समझ रहे हो, कई बार वो बड़ा अवसर होता है।

आपको अपना 100 प्रतिशत देना है, फिर चाहे भी हो, क्या फर्क पड़ता है। नंबर आए तो बढ़िया है ना आए तो भी बढ़िया है। आपके पास बॉल पे बॉल आती रहेंगी। इस बॉल पर नहीं तो किसी न किसी बॉल पर तो छक्का पड़ेगा। इसलिए तैयार रहो और आने वाले अवसर को पहचानो क्योंकि जीवन अवसरों से भरा हुआ है। [Life is full of opportunities]

अवसर को पहचानने के लिए क्या करें [What to do to find the opportunity in Hindi?]

सही अवसर को कैसे पहचाने How to Recognize the Right Opportunity

कुछ अवसर ज़िन्दगी में बहुत महत्वपूर्ण होते है। उन्हे छोड़ देने के बाद हमें बहुत पछतावा होता है। इसलिए समय रहते अवसर को पहचानना बहुत जरूरी है। एक महान व्यक्ति हमेशा अवसर की महत्ता को समझता है, इसलिए वह महान है।

इस पोस्ट के माध्यम से हम कुछ ऐसे तरीकों की बात करेंगे, जिनसे आप अवसर को पहचान पाएंगे और ज़िन्दगी में एक भी अवसर आपसे छूटेगा नहीं। तो आइए जानते है, अवसर को पहचानने के लिए क्या करें [What to do to find opportunities in Hindi?]

1. अवसर की तलाश करे [Find Opportunity]

Find Opportunity

 

अवसरों के बारे में सोचते रहने से बेहतर है कि आप अवसरों की तलाश करे। जब आप किसी अवसर को ढूंढ़ते के लिए मेहनत करते हो, तो आप बहुत लोगों से मिलते है और बहुत कुछ सीखते हो।

अगर आप लोगों की प्रॉब्लम को सॉल्व करते हो, तो आपको कुछ करने के लिए अवसर मिल जाता है।

2. पढ़ो और रिसर्च करो [Read and Research]

Read and Research about opportunity in Hindi

कहते है कि ज्ञान ही शक्ति है और यह सही भी है। आप ज्ञान के बिना अवसर को नहीं ढूंढ़ सकते।

आप जिस भी फील्ड में कुछ करने के लिए या कुछ बनने के लिए अवसर ढूंढ़ रहे हो, उस फील्ड से रिलेटेड ज्यादा से ज्यादा ज्ञान हासिल करो। उसके बारे में रिसर्च करो और उन लोगो से बात करो, जो उसमे एक्सपर्ट है। किताब पढ़ो, इससे आपके पास नए-नए आइडिया आएंगे है और उन आइडिया से आपको अवसर मिलने लगते है।

3. कड़ी मेहनत करो [Work hard]

Work hard to grab opportunity

जो लोग मेहनत करना जानते है, वो कभी-भी अवसरों के भरोसे नहीं बैठते। वो खुद अवसर बनाते है।
आपको जो अवसर मिले, उसमें अपना 100 परसेंट दो। उसके बाद परिणाम का इंतज़ार मत करो। सफलता प्राप्त करने में मेहनत और वक्त दोनो लगता है। केवल सोचने से कोई भी काम पूरा नहीं होता है। आज आप क्या कर रहे है और आज आपने क्या सीखा, केवल इस बारे में सोचे, आपका कल अपने आप बेहतर होगा।

अवसर का इंतज़ार करने से अच्छा है कि मेहनत की जाए। कभी-भी अपने काम को कल पर ना टाले, जो आज आप करना चाहते है, वो आज ही करें। जीवन में अवसर बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन केवल अवसरों के भरोसे बैठना बेवकूफी होगी।

इसलिए मेहनत करो, क्योंकि सफलता अवसरों से नहीं आपकी मेहनत से मिलती है।

4. अवसरों को समझे [Understand opportunity]

Avsaro ko pahchano Understand opportunity

कई बार हम ऐसे अवसरों को चुन लेते है, जिनसे हमारा कोई वास्ता नहीं होता है। हमें इसमें कोई इंटरेस्ट नहीं होता है और ना ही कोई फायदा। ऐसा कोई काम करने से सिर्फ हमारा पैसा और समय दोनों खराब होते है।

इससे बचने के लिए पहले ही उस अवसर के बारे में अच्छे से जान ले। एक गलत फैसला जीवन को अलग ट्रैक पर ला सकता है। हमेशा ऐसे अवसर को चुने, जिससे आपको फायदा हो सके और भविष्य में आपको उसके लिए पछतावा ना हो। हर किसी अवसर के लिए हां ना करे।
इसलिए सोच-समझ कर अवसर को चुने।

जीवन में हमें काफी अवसर मिलते है, हमें उन्हे समझना चाहिए। एक महान व्यक्ति कभी भी अवसर नहीं छोड़ता है। वह सही अवसरों को सही समय पर पहचान लेता है और उन पर मेहनत करके आगे बढ़ता है। आपको भी जीवन में काफी अवसर मिलते है। इसलिए देर न करें। केवल एक अवसर निकल जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है, आपको बस मेहनत करनी है और आने वाले अवसर पर ध्यान देना है, जो पीछे छूट गया, उसे जाने दे।

इस तरह जीवन जीने पर आप एक महान व्यक्ति के जीवन का अनुभव करते है। कोई भी महान व्यक्ति अवसरों की कमी के बारे में शिकायत नहीं करता है।

इस पोस्ट में हमने समझा की किस तरह जीवन अवसरों से भरा हुआ है और अवसर को पहचानने के लिए क्या करे? How to find opportunities in life in Hindi?

यह पोस्ट कोई भी महान व्यक्ति अवसरों की कमी के बारे में शिकायत नहीं करता है (हिन्दी) [How to find opportunities in life in Hindi] कैसी लगी? Comment करके जरूर बताएं। इस पोस्ट को Social media के माध्यम से अपने दोस्तों के साथ Share करे।

Previous Articleमई का महीना ~ Hindi Poem, Summer Season Poetry
Next Article गुस्से को हावी न होने दे ~ Control Your Anger
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

8 Mins Read

सुबह 3:00 बजे कैसे उठे? सुबह जल्दी उठने के फायदे

पूरा पढ़े
8 Mins Read

नव वर्ष को जीवन का बेहतरीन साल बनाने के तरीके

पूरा पढ़े
8 Mins Read

कोरोना वायरस ने दुनिया वालोंं को क्या-क्या सबक दिए हैं?

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.