• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
  • Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
  • Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
  • Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
  • Gyan Kamao का इस्तेमाल करके Gyankamao से पैसे कैसे कमाएं?
  • Freelancing से पैसे कमाने के आसान तरीकें
  • Facebook Ads (FB Advertisements) से कैसे करें कमाई?
  • मोटरसाइकिल (Bike) से पैसे कैसे कमाएं जा सकते हैं ?
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Book Summary 11 Mins Read

The Miracle Morning By Hal Elrod पुस्तक सारांश

Mahesh YadavBy Mahesh YadavNo Comments11 Mins Read
Miracle Morning आपकी सुबह कैसे बदल सकती है आपकी जिंदगी
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

सुबह उठने की आदत हर सक्सेसफुल इंसान में देखने को मिलती है। हम सभी जानते हैं कि सुबह उठने के कितने सारे फायदे होते हैं लेकिन बावजूद इसके हम कभी भी सुबह नहीं उठ पाते और अगर किसी दिन सुबह उठ भी जाते हैं तब भी अपने सुबह को सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। अगर आप को भी यही प्रॉब्लम होती है तो आप को हेल एरोल्ड की बुक द मिराकल मॉर्निंग में जरूर पढ़नी चाहिए।

क्योंकि अपने इस किताब में हैल ने SAVERS नाम की एक मॉर्निंग रूटीन के बारे में बताया है जिसे फॉलो करके आप ज्यादा खुश हेल्थी और सक्सेसफुल बन सकते हैं। जब आप अपने दिन की शुरुआत इस मॉर्निंग रूटीन को फॉलो करते हुए करेंगे तब आपका दिन बहुत ही ज्यादा प्रोडक्टिव हो जाएगा।

यह किताब हर उस इंसान के लिए बहुत अच्छी है जिसे नींद आने की प्रॉब्लम होती है जैसे पढ़ते-पढ़ते नींद आना या सुबह न उठ पाना। ऐसे लोग जो नाइट शिफ्ट में काम करते हैं या वह स्टूडेंट जो सुबह उठकर पढ़ना चाहते हैं लेकिन पढ़ नहीं पाते उन्हें ये Book Summary जरूर पढ़नी चाहिए।

Introduction

जब आपकी जिंदगी बुरे और बहुत बुरे हालातों से गुजर रही हो तब आप अपने आप को यह बात जरूर याद दिलाएं कि और भी लोग हैं जो आपसे भी बुरी जिंदगी जी रहे हैं।

परेशानियां हर किसी के जीवन में आती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप परेशानियों से हार मान कर अपनी जिंदगी से मुंह मोड़ ले। उठिए और कमर कस कर अपने परेशानियों का सामना करने के लिए तैयार हो जाइए।

हेल एरोल्ड इस बात का जीता जागता Example हैं क्योंकि उन्होंने साबित कर दिखाया है कि अगर इंसान चाहे तो वह बुरे से बुरे हालात में भी खुद को संभाल सकता है और अपनी जिंदगी को बेहतर बना सकता है।

जब वह छोटे लड़के थे तब उनकी जिंदगी में बहुत सी परेशानियां थी। लेकिन उनकी जिंदगी और बुरी तब हो गई जब एक दिन उनकी मां अपनी गोद में उनकी छोटी बहन को लेकर रो रही थी। उन्हें यह पता था कि उनकी बहन एक खतरनाक बीमारी के साथ पैदा हुई थी तो वह ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रहेगी।

इस हादसे के बाद Author ने हॉस्पिटल के अन्य मरीजों की मदद करना शुरू कर दिया उसके बाद में यह समझ आ गया कि जिंदगी में परेशानी तो हर किसी की होती है किसी की कम तो किसी की ज्यादा होती है लेकिन जिंदगी जीना कभी खत्म नहीं होता।

इस घटना के बाद Book Writer के साथ एक और घटना घटी जब वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कहीं गाड़ी में जा रहे थे। तब उनकी गाड़ी की टक्कर एक ट्रक से हो गई, इस एक्सीडेंट में ना तो ऑथर की गर्लफ्रेंड को ज्यादा चोट आई, नहीं ट्रक ड्राइवर को लेकिन एक्सीडेंट की वजह से ऑथर को बहुत ही बुरी चोट आई थी उनकी 11 हड्डियां टूट गई थी लेकिन जब उन्हें कार से बाहर निकाला गया तब उनकी सांसे चल रही थी। इस एक्सीडेंट के बाद अगले 6 दिनों तक उनकी सात सर्जरी हुई।

डॉक्टर ने यह तक बोल दिया था कि अब वह व्हीलचेयर से कभी भी उठ नहीं पाएंगे। लेकिन हैल ने डॉक्टर की बातों को नजरअंदाज करते हुए ना सिर्फ चलना शुरू किया बल्कि उन्होंने 84 किलोमीटर अल्ट्रा मैराथन मे भी भागा।

उन्होंने अपने एक्सीडेंट के बाद जिस तरह से खुद को इंप्रूव किया उसका पूरा श्रेय वह Miracle morning routine को देते है।

अपने अंदर की खूबियों को पहचाने

अगर आप में कोई कमी है तो आप यह सोचिए कि आप दुनिया के नॉर्मल लोगों के जैसे ही हैं जैसे वह खुद को बेहतर बना सकते हैं वैसे आप भी अपने आप को बेहतर कर सकते हैं बस आपको खुद में विश्वास रखना होगा। आपका रोजाना कुछ समय खुद को देना है। जब आप अपने आपको अपने लाइफ का कुछ समय देना शुरू कर देंगे तब आपको एहसास होगा यह आप कहां से कहां निकल गए हैं।

आप पूरे दिन कितने Productive तरीके से काम कर पाएंगे। ये चीज आपके सुबह पर डिपेंड करती है। इसका मतलब तो यह है कि आपके Goals आप के दिन के ऊपर और आपका दिन आपके सुबह पर Depend करते हैं इसीलिए ओवरऑल आपके सुबह का अच्छा होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है।

अगर बहुत कोशिश करने के बाद भी आप सुबह नहीं उठ पाते तो Miracle morning आपको जल्दी उठना सिखाएगी। जल्दी उठकर आप अपने सुबह को भी अच्छी तरह से एंजॉय कर पाएंगे।

हम सभी जानते हैं कि सुबह जल्दी उठने से हमारा हेल्थ और हमारा माइंड कितना अच्छा रहता है। तो आप बुक में बताए गए तरीके को फॉलो करके अपने सुबह को एक अच्छी सुबह बना सकते हैं।

95% Reality Check

दुनिया में 95% लोग ऐसे हैं जो उन चीजों के साथ ही जीना सीख गए हैं जो जिंदगी ने उन्हें दिए हैं हालांकि यह बात अलग है कि वह चाहे तो अपनी जिंदगी में हर वह चीज हासिल कर सकते हैं जो वह चाहते हैं लेकिन यह लोग अपने कमियों के साथ ही जीना सीख जाते हैं।

95% लोग क्यों और क्या करते हैं ?

जो लोग अपनी जिंदगी में मेहनत नहीं करते और अपने पूरी Potential का इस्तेमाल नहीं करते हैं वह बाद में जाकर 95% लोगों में शामिल हो जाते हैं। 95% लोग ऐसे होते हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी की परेशानियों के आगे React करना छोड़ दिया है।

एक अच्छी और बेहतर जिंदगी जीने के लिए हमें हमेशा आगे बढ़ते रहने की कोशिश करनी चाहिए और हमेशा मेहनत करने के लिए तैयार रहना चाहिए। खुद के साथ-साथ दूसरों को भी आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करना चाहिए।

क्या चीज हमे Normal बनाती हैं ?

Past की बुरी यादों के बारे में सोचना, अपने लिए बहुत ही छोटे गोल्स बनाना, अपनी जिम्मेदारियों से भागना और कम चीजों में ही खुश हो जाना हम एक नॉर्मल इंसान बनाती हैं क्योंकि जो लोग एक्स्ट्राऑर्डिनरी चीजें (अजीब काम को अंजाम देते हैं) करते हैं वह अपनी चीजों को पाने के लिए एक्स्ट्राऑर्डिनरी मेहनत भी करते हैं।

अपने गोल्स को पाने के लिए मेहनत कीजिए

सफलता की सबसे बड़ी कुंजी मेहनत है अगर आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करते हैं तो आप अपनी जिंदगी में सभी चीजें हासिल कर पाएंगे।

अगर आप दूसरों से ज्यादा पाना चाहते हैं तो आपको दूसरों से ज्यादा देना होगा लेकिन जब आपको सुबह उठने में मतलब अपने दिन की शुरुआत करने में ही दिक्कत होती है तो आप अपने सपने कैसे पूरा करेंगे?

दिन की शुरुआत में हम जो चीजें महसूस करते हैं हमें पूरा दिन वही एहसास होता है। इसीलिए सारे बहाने सारी चीजें छोड़ दीजिए और आज से ही अपनी जिंदगी बदलने का जिम्मा अपने हाथ में ले लीजिए।

क्योंकि चीजों को कल पर टालने से कुछ नहीं होने वाला, इसीलिए आज से ही खुद को बदलना शुरू कीजिए।

अगले दिन सुबह जल्दी उठने के 5 Strategy

1st स्ट्रैटजी : आपको अगले दिन का प्लान पहले ही तैयार कर लेना है।

2nd स्ट्रैटजी : अपने अलार्म क्लॉक को अपने बेड से थोड़ी दूरी पर रखें।

3rd स्ट्रैटजी : सुबह उठते ही सबसे पहले अपने दांत साफ कीजिए क्योंकि दांत साफ करते ही आपका दिमाग भी तरोताजा हो जाता है।

4th स्ट्रैटजी : सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीजिए क्योंकि पानी हमारी सबसे बड़ी आवश्यकता है।

5th स्ट्रैटजी : नहा कर सुबह सुबह तैयार हो जाए।

Follow the SAVERS rule!

यह 6 आदतें जो आपकी जिंदगी को आसान बना देगी!

Silence

हमारा पूरा दिन भागदौड़ भरा होता है, ऐसे में जब हम सुबह उठते हैं तो हमें कुछ समय शांति से मिलता हैं और यही वह समय है जब आप शांति से अपने अंदर झांक कर देख सकते हैं अपने अंदर की ऊर्जा को महसूस कर सकते हैं तो सबसे पहले आपको इसी चीज से अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए शांति को महसूस कीजिए और खुद को समझने की कोशिश कीजिए।

Affirmation

अफर्मेशन (प्रतिज्ञान या समर्थन) में बहुत ज्यादा ताकत होती हैं। जब आप सुबह-सुबह अच्छी बातें कहते हैं चीजों के लिए अच्छा फील करते हैं तब प्रकृति भी आपके लिए वैसा ही महसूस करते हैं जिससे बाद में भी वह चीज है आपको अपने आप मिल जाती हैं।

Visualization

अगर आपको कोई गोल पूरा करना है तो आपको अपने गोल्स को Visualize करना होगा। क्योंकि हमारे दिमाग में जो सारी चीजें घूमती रहती हैं वह चीजें पूरी करने के लिए हमारा दिमाग खुद ब खुद हमें मोटिवेट करता है।

Exercise

अपनी बॉडी को स्वस्थ रखने के लिए सुबह की मॉर्निंग रूटीन में एक्सरसाइज को शामिल करना एक बहुत ही अच्छी आदत साबित हो सकती हैं तो जब भी आप सुबह उठे तो जरूर एक्सरसाइज कीजिए।

Reading

रीडिंग करना बहुत ही अच्छी Skill मानी जाती है अगर आपको पूरा दिन पढ़ने का समय नहीं मिलता तो आप अपने दिन के शुरुआत में ही किताबों के कुछ पन्ने पढ़ सकते हैं।

Scribing

सुबह-सुबह हमारा दिमाग बहुत ही फ्रेश होता है जिसके वजह से उस में नए-नए आईडिया जाते रहते हैं। इसीलिए कुछ भी पढ़ने या फिर सोचते रहने के बाद आपको पेपर पर स्क्रीमिंग (प्रतिलिपि या नक़ल) करनी चाहिए ताकि आपका आईडिया सिर्फ आपके दिमाग में ही ना रहे बल्कि वह एक ब्लूप्रिंट बन जाए।

30 Days Miracle morning challenge

जैसा कि आपको पता है कि किसी भी नई आदत को डालने में थोड़ा समय तो जरूर लगता है और थोड़ी मुश्किल भी होती है। मिराकल मॉर्निंग की रूटीन अपने Habit (आदत) में डालने के लिए भी आपको थोड़े मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सबसे बड़ी परेशानी तो यह होती है कि लोग इस रूटीन को फॉलो ही नहीं कर पाते और कुछ दिन फॉलो करने के बाद इस रूटीन को बीच में ही छोड़ देते हैं।

1 से 10 दिन : असहनीय

जब आप इस मॉर्निंग रूटीन को अपने लाइफ में आजमाने की कोशिश करेंगे तो पहले 10 दिनों में आपको बहुत प्रॉब्लम होगी लेकिन आप डटे रहिए और लगातार कोशिश करते रहिए।

11 से 20 दिन : अनकंफर्टेबल

अगर आप मॉर्निंग रूटीन को 10 दिन तक फॉलो कर लेते हैं तो आपको अब कुछ कुछ इस रूटीन की आदत हो जाएगी। लेकिन अभी आपको इस रूटीन को फॉलो करने में थोड़ी परेशानी होगी इसलिए अपने कमिटमेंट को ध्यान में रखें और अपनी पूरी कोशिश कीजिए।

21 से 30 दिन : Unstoppable

जब आप 20 दिन तक सुबह सुबह इस मॉर्निंग रूटीन को यूज करेंगे तब अब आप कह सकते हैं कि अब आपको इसकी आदत हो गई है और अब आपका काम पूरा हो चुका है। ऑथर कहते हैं कि बहुत से लोग किसी भी तरह की आदत को डालने के लिए इस तरीके का ही यूज करते हैं।

Author का यह मानना है कि अगर आप भी 30 दिनों की Miracle morning challenge को स्वीकार करता है तो आप अपने जीवन में भारी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। यह चुनौती आपके जीवन में एक बहुत ही बड़ा बदलाव ला सकती है।

अगर आप इस चुनौती के बारे में सोच रहे हैं तो इसका मतलब यह है कि आपका दिमाग चाहता है कि आप इस चुनौती को स्वीकार करें इसलिए ज्यादा मत डरिए। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि सुबह जल्दी उठना आपके लिए दुनिया का सबसे मुश्किल काम है तो सिर्फ आप अकेले नहीं हैं। जो इस तरह की सोच रखते हैं।

30 day challenge का पहला कदम : अपना किट लीजिए

चैलेंज को शुरू करने से पहले आपको www.miraclemorning.com पर जाना होगा। यहां पर आपको मिराकल मॉर्निंग फर्स्ट स्टार्ट किट फ्री में मिल जाएगी। इस किट मे आप को Tracking system, Exercise वगैरय देखने को मिलेगी।

30 day challenge का दूसरा कदम : कल का दिन आज ही प्लान कीजिए

आप अपने अगली सुबह की तैयारी पहले ही कर लीजिए आप सोच लीजिए और लिख लीजिए कि आपको अगले दिन सुबह क्या क्या करना है।

क्योंकि जब आप पहले से ही यह सोच लेंगे कि आपको अगले दिन क्या करना है तब आपको उस दिन यह सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि आप मुझे क्या करना है क्योंकि आपके कामों की पूरी लिस्ट पहले से ही तैयार हैं।

30 day challenge का तीसरा कदम : किट के चीजों को ध्यान से पढ़ें

ऊपर आपको जो किट दी गई है वह आपको इस चैलेंज को पूरा करने में मदद करेगी तो आपको उसे पढ़ना है और कुछ भी शुरू करने से पहले अपने माइंड और बॉडी को तैयार कर लीजिए जब आप इस शांत दिमाग के साथ किसी चीज को शुरू करते हैं तब वह भी ज्यादा अच्छे से होती हैं।

30 day challenge का चौथा कदम : अपनी प्रैक्टिस की रिकॉर्ड रखिए

अगर आप सब चीजों को करते चले जाएंगे तब आपको वह चीज उतनी इफैक्टिव नहीं लगेगी क्योंकि हमारा दिमाग चीजों को लंबे समय तक याद नहीं रख पाता है।

इसीलिए आपको 30 दिन का रिकॉर्ड रखना होगा ताकि जब भी आप इस रिकॉर्ड को देखे तब आप के दिमाग में यही बात आएगी कि आपने इतनी मेहनत की है और आप को रुकना नहीं है आगे बढ़ना है।

इस तरह से आप 30 दिन के इस मॉर्निंग रूटीन को आसानी से फॉलो कर सकते हैं।

यह Book Summary आपको कैसी लगी नीचे कमेंट करके जरूर बताएं और ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस किताब को भी पढ़ सकते हैं।

Amazon Link if you want to buy this Book : The Miracle Morning (Hindi)

Previous ArticleThink and grow rich पुस्तक सारांश in Hindi
Next Article Rich Dad Poor Dad पुस्तक सारांश ~ अपने पैसे को काम पर लगाएं
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer by profession and likes to posts motivational and inspirational Hindi Posts, before that he had completed BE and MBA in Operations Research. He has vast experience in software programming & development.

यह भी पढ़े

5 Mins Read

तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा

पूरा पढ़े
11 Mins Read

Attitude is Everything Book Summary In Hindi (सोचने का ढँग)

पूरा पढ़े
11 Mins Read

“The Hard Thing about Hard Thing” Book Summary पुस्तक सारांश

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
5 Mins ReadJul 25, 2020

छोटे Business Man के लिए Financial Planning के कुछ Tips

9 Mins ReadMar 9, 2025

भारत के राज्य, राजधानी और मुख्यमंत्री

7 Mins ReadAug 16, 2020

विश्व के प्रमुख देश उनकी राजधानी एवं मुद्राएँ | Country, Capital & Currency

6 Mins ReadDec 31, 2022

Blog, Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

8 Mins ReadAug 15, 2020

जानिए पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के बारें में About Trademark, Copyright & Patent

Latest Posts
5 Mins ReadOct 13, 2024
तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
15 Mins ReadJul 17, 2023
Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (31)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Sahil Solanki on आसान तरीकों से रोज 200 रूपए कैसे कमाए?
  • Rohini on खुद को सोने के सिक्के जैसा बनाइए अगर नाली में भी गिर जाए तो भी कीमत कम नहीं होती
  • Manisha mer on भीड़ हौंसला तो देती है, लेकिन पहचान छीन लेती है | Never follow the crowd
  • Umang pasaya on Free Fire Game खेलकर पैसे कैसे कमाएं?
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2025 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.