• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Success Stories 8 Mins Read

पृथ्वी शॉ से जुड़ी सभी जानकारी | Prithvi Shaw’s Information in Hindi

sachhi khabarsBy sachhi khabarsUpdated:Jan 19, 2023No Comments8 Mins Read
Cricket Superstar Prithvi Shaw Biography in Hindi
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

Prithvi Shaw से जुड़ी सभी जानकारी Hindi में, All information related to Prithvi Shaw in Hindi
भारतीय क्रिकेट इतिहास में कई शानदार बल्लेबाज हुए हैं और उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का मान भी बढ़ाया है। भारत की धरती बल्लेबाजों के लिए ही पहचानी जाती है, क्योंकि इस धरती पर सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों ने जन्म लिया है।

इस लेख में
  • पृथ्वी शॉ का जन्म और बचपन | Prithvi Shaw’s Birth & Childhood
  • Prithvi Shaw का शुरूआती क्रिकेट करियर
  • पृथ्वी शॉ का घरेलू क्रिकेट करियर | Prithvi Shaw’s domestic cricket career
  • पृथ्वी शॉ आईपीएल और अंडर-19 विश्व कप में | Prithvi Shaw in IPL and Under-19 World Cup
  • पृथ्वी शॉ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर | Prithvi Shaw’s International cricket career
  • पृथ्वी शॉ के डोपिंग टेस्ट की कहानी | Story of Prithvi Shaw’s doping test
  • पृथ्वी शॉ से जुड़ी कुछ रोचक बातें | Information about Prithvi Shaw
    • कुछ और, Motivational & Inspirational Success Stories, Quotes in Hindi भी पढ़े

इसी धरती से विश्व क्रिकेट को एक और शानदार बल्लेबाज मिलने वाला है। दरअसल, हम बात युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की कर रहे हैं, जो निश्चित रूप से आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के एक बेस्ट बल्लेबाज होंगे।

यह बात उनके टैलेंट को देखकर कही जा सकती है, आज हम आपकों इस युवा बल्लेबाज से जुड़ी सभी सच्ची खबर और महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे।

पृथ्वी शॉ का जन्म और बचपन | Prithvi Shaw’s Birth & Childhood

Prithvi Shaw Birth & Childhood
Prithvi Shaw Birth, Childhood & Cricket

9 नवंबर 1999 को पृथ्वी शॉ का जन्म विरार (महाराष्ट्र, भारत) में हुआ था। पृथ्वी की मुसीबतें साढ़े तीन साल की उम्र पर ही शुरू हो गईं थीं, जब पृथ्वी साढ़े तीन साल का था तो उसकी माँ का देहांत हो गया था और पृथ्वी का पालन पोषण उनके पिता ने ही किया।

पृथ्वी के पिता पंकज शॉ कपड़ों की दुकान चलाकर घर का खर्चा उठाते थे, पृथ्वी के पिता बताते हैं कि, “पृथ्वी दो-ढाई साल का था तो बिल्डिंग के नीचे प्लास्टिक बैट-बॉल से खेलते हुए अच्छे शॉट मारता था। मैं देखकर हैरान होता था, फिर विरार में म्युंसिपैलिटी के ग्राउंड में तीन साल की उम्र से वो लेदर बॉल से खेलने लगा। उस वक्त उसकी हाइट स्टंप के बराबर भी नहीं थी बस वहीँ से वो खेलता गया और मैं खिलाता गया।

पृथ्वी का बचपन काफी संघर्ष भरा बीता, वह प्रैक्टिस करने के लिए रोजाना 2 घंटे का सफर तय करके मुंबई में विरार से चर्चगेट तक जाते थे। कहा जाता है कि उनके पिता ने अपने व्यापार को छोड़कर अपना सारा समय पृथ्वी के क्रिकेट करियर को बनाने लगा दिया।

Prithvi Shaw का शुरूआती क्रिकेट करियर

Prithvi Shaw early cricketing career

साल 2012 में पृथ्वी को चीडले हलमे स्कूल, मैनचेस्टर की तरफ से खेलने के लिए इंग्लैंड बुलाया गया था. उन्होंने डेब्यू मैच में ही शतक जड़ते हुए उस दौरे पर 1446 रन बनाए थे।

इसके अगले साल 2014 में उन्हें जूलियन वुड क्रिकेट एकेडमी, इंग्लैंड की तरफ से ट्रेंनिंग के लिए ऑफर किया गया, वे यॉर्कशायर ईसीबी काउंटी प्रीमियर लीग में क्लेथोरप्स के लिए खेल चुके हैं।

पृथ्वी फिर भारत में 14 साल की उम्र में सुर्खियों में आए, 2013 में उन्होंने रिजवी स्कूल की तरफ से खेलते हुए अंडर-16 स्कूल टूर्नामेंट में 300 गेंदों में 546 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया, हालांकि साल 2016 में पृथ्वी शॉ के द्वारा बनाया गया ये रिकॉर्ड “प्रणव धनवाड़े” ने अपने नाम कर लिया था।

इस पारी में उन्होंने 85 चौके और पांच छक्के जमाए, पृथ्वी की इस पारी के बाद अब हर कोई जानना चाहता था कि आखिर क्रिकेट जगत में धमाल मचाने वाल यह नन्हा क्रिकेटर कौन है।

पृथ्वी शॉ का घरेलू क्रिकेट करियर | Prithvi Shaw’s domestic cricket career

Prithvi Shaw domestic cricket career

पृथ्वी ने रणजी ट्रॉफी में डेब्यू मैच में ही शतक जड़ा था, उन्होंने साल 2016-17 में मुंबई की तरफ से खेलते हुए तमिलनाडु के खिलाफ 120 रन की पारी खेली थी और वह मुकाबला मुंबई 6 विकेट से जीता था।

पृथ्वी शॉ ने 2017 दिलीप ट्रॉफी में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और सबसे कम उम्र में वह शतक जमाने वाले खिलाड़ी बन गए थे, उन्होंने 17 साल की उम्र में इंडिया रेड की तरफ से खेलते हुए इंडिया ब्लू के खिलाफ शतक जड़ा था।

इसके बाद पृथ्वी ने साल 2018 में वेस्टइंडीज ए के खिलाफ इंग्लैंड में 188 रन की पारी खेली, दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ इसी महीने (जुलाई 2018) उन्होंने 136 रन जड़े थे, इंग्लैंड में लिसेस्टरशायर के खिलाफ लिस्ट ए मैच में 132 रन की धुंआधार पारी खेली थी।

22 फर्स्टक्लास मैच खेलकर अब तक पृथ्वी ने 57.81 की औसत से 2197 रन बनाए हैं। इसमें 202 की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ 9 शतक और 10 अर्धशतकीय पारी शामिल रही है। लिस्ट ए के 33 मैचों में वह 41.93 की औसत से 1384 रन बना लिए हैं।

पृथ्वी शॉ आईपीएल और अंडर-19 विश्व कप में | Prithvi Shaw in IPL and Under-19 World Cup

Prithvi Shaw in IPL and Under-19 World Cup

कोच राहुल द्रविड़ की अगुवाई में अंडर-19 विश्व कप में पृथ्वी शॉ को कप्तान बनाया गया। उन्होंने भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया, अंडर-19 विश्व कप में पृथ्वी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की फ्रैंचाइजी ने अपने टीम में शामिल किया।

2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम बेशक कुछ खास नहीं कर सकी, लेकिन पृथ्वी अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीतने में फिर कामयाब हो गए। आईपीएल में खेले कुल 9 मैचों में पृथ्वी ने 245 रन बनाए, इस दौरान पृथ्वी ने दो अर्धशतक भी जड़े थे।

पृथ्वी शॉ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर | Prithvi Shaw’s International cricket career

पृथ्वी की खूबियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखने को मिली जब उन्होंने ड्रीम डेब्यू करते हुए शतक जमाया, पृथ्वी को देखकर ऐसा एहसास ही नहीं हुआ कि वह अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे हैं।

पृथ्वी शॉ टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 293वें क्रिकेटर बने थे, उन्हें विराट कोहली ने मैच शुरू होने से पहले टेस्ट कैप सौंपी थी।

वह अब तक अपने खेले 4 टेस्ट मैचों में 55.83 की औसत से 335 रन बना चुके हैं, वहीं उन्होंने 3 वनडे मैचों में 28 की औसत से 84 रन बनाए हुए हैं।

पृथ्वी शॉ के डोपिंग टेस्ट की कहानी | Story of Prithvi Shaw’s doping test

पृथ्वी शॉ डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव भी पाए जा चुके हैं और इसके कारण 9 महीने का बैन झेल चुके हैं, दरअसल, बीसीसीआई द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 22 फरवरी को युवा खिलाड़ी का सैंपल लिया गया था।

23 फरवरी को डोपिंग टेस्ट लैबरोटरी में भेज दिया गया था, 5 अप्रैल को एनडीटीएल को रिमाइंडर भेजा गया रिपोर्ट्स के लिए और 30 जुलाई को युवा खिलाड़ी पर डोपिंग टेस्ट में फेल होने के कारण 9 महीनों का प्रतिबंध लगा दिया गया। इस प्रकिया में काफी लंबा वक्त लगा है जिस कारण लोगो ने बीसीसीआई पर सवाल उठाए थे।

इस मामले में युवा बल्लेबाज ने सफाई दी थी, उनके कहा था जाने-अनजाने में प्रतिबंधित पदार्थ ले लिया था, उनका यह बैन 16 नवम्बर तक चला था।

इस दौरान भारतीय टीम को वेस्टइंडीज सीरीज के बाद घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली, फिर बांग्लादेश के खिलाफ भी टी-20 और टेस्ट खेलने थे, लेकिन ये सब पृथ्वी ने अपने बैन के कारण मिस किया था।

पृथ्वी शॉ से जुड़ी कुछ रोचक बातें | Information about Prithvi Shaw

  1. साल 2011 विश्व कप फाइनल देखने पृथ्वी शॉ वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद थे, वह सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के बगल वाली सीट पर ही बैठे थे।
  2. पृथ्वी अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में अपने डेब्यू मैच में शतक जमाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं।
  3. 2013 में मुंबई में आयोजित एक मैत्री मैच में पृथ्वी ने 330 गेंदों पर 546 रन जड़कर सारे देश का ध्यान अपनी और खींचा था।
  4. इंडियन प्रीमियर लीग में केकेआर के खिलाफ अर्धशतक जमाकर उन्होंने आईपीएल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का कारनामा, संजू सैमसन के साथ शेयर किया है।
  5. आईपीएल 2019 में वह कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ 99 रन के स्कोर पर आउट हो गए थे और अपने शतक से मात्र 1 रन चुक गए थे।
  6. सचिन तेंदुलकर के बाद रणजी और दलीप ट्रॉफी मैचों में अपने डेब्यू मैच में शतक जमाने वाले पृथ्वी शॉ दूसरे खिलाड़ी है।
  7. पृथ्वी जब मात्र तीन साल के थे तब उनके पिता ने उन्हें विरार क्रिकेट अकेडमी ज्वाइन करवा दी थी, अपने बेटे के हुनर को देखते हुए इनके पिता ने अपना बिज़नेस भी छोड़ दिया और सिर्फ पृथ्वी के करियर पर कंसन्ट्रेट किया।
  8. पृथ्वी को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ही मैच में शतक जड़ने के बाद आगे के सचिन तेंदुलकर के रूप में देखा जा रहा हैं, हालांकि ऐसा कहना अभी बहुत जल्दबाजी होगी।
  9. 2010 में अपने क्रिकेट स्क्लिस को निखारने के लिए पृथ्वी विरार से मुंबई शिफ्ट हो गए थे।
  10. पृथ्वी शॉ के लिए भारतीय कोच रवि शास्त्री कह चुके हैं, कि पृथ्वी शॉ का जन्म ही सिर्फ क्रिकेट खेलने के लिए हुआ हैं।

आठ महीने के बैन के बाद टीम इंडिया के ‘वंडर ब्वॉय’ नाम से मशहूर युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने भारतीय टीम में वापसी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘मेरा ध्यान सिर्फ रन बनाने पर रहेगा। इस बारे में सोचना चयनकर्ताओं का काम है। मेरा काम रन बनाना और टीम को जीत दिलाना है।‘

परन्तु कोरोनावायरस की वजह अभी क्रिकेट और दुसरे खेलो पर पूरी तरह से प्रतिबन्ध हैं और इस वर्ष होने वाले आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) पर भी संकट के बादल छाये हुए हैं और 20-20 विश्व कप पर भी अभी संशय हैं,

आशा हैं बहुत जल्द कोरोनावायरस (COVID-19) से विश्व उभरेगा और हम सब क्रिकेट और दुसरे खेलो का उसी प्रकार आनंद उठा पायेंगे।

कुछ और, Motivational & Inspirational Success Stories, Quotes in Hindi भी पढ़े

  • दुसरे करे न करे, आपको खुद पर विश्वास होना जरुरी
  • आपके जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Be Productive At Work : कार्यक्षमता को बेहतर बनाने के कुछ आसान उपाय
  • Fear डर (भय) सफलता का सबसे बड़ा शत्रु हैं
  • Self-evaluation : आत्म-मूल्यांकन से मिलती हैं सफलता
  • पहले खुद को बदलने का संकल्प लें | Secrets of Success in Hindi
  • भाग्य को कोसना छोड़ दो
  • Life Hacks in Hindi सब कुछ ठीक नहीं हो तो याद रखें ये पांच बातें
Previous ArticleHindi Stories for Kids with Moral / बच्चों की हिंदी कहानियां
Next Article APL राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करे? राशन कार्ड के प्रकार और मानदंड
sachhi khabars
  • Website

हमारा एकमात्र लक्ष्य आपके पास तक सच्ची खबर पहुंचाने का है, भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिन्दी समाचार वेबसाइट हैं, हम आपकों सबसे पहले क्रिकेट, WWE, मनोरंजन की ख़बरें देंगे।

यह भी पढ़े

8 Mins Read

Top 10 successful profitable startups in India

पूरा पढ़े
12 Mins Read

Success Stories | जिससे कोई उम्मीद नही होती है, अक्सर वही लोग कमाल करते है

पूरा पढ़े
9 Mins Read

Top 9 successful female entrepreneurs in India भारतीय सफल महिला उधमी

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.