• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
लोक व्यवहार 8 Mins Read

शादीशुदा ज़िन्दगी को बेहतर कैसे बनाया जा सकता हैं?

Junaid ArslanBy Junaid ArslanUpdated:Dec 20, 2021No Comments8 Mins Read
Happy Married life possible hain
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

दुनिया के किसी भी रिश्ते में अगर सच्चाई और मिठास हो तो वो हमारे भीतर खुशनुमा एहसास लेकर आते हैं। रिश्तों से इंसानों का जीवन सुखमय और समृद्ध हो जाता है। इन्हीं रिश्तों की डोर कमज़ोर पड़ जाए तो यही दुनिया उसके लिए किसी कैदखाने से कम नहीं लगती।

इस लेख में
  • एक दूसरे को जानें और समझें
  • गलतफहमी से रहें कोसों दूर
  • क्षमता हो तो दहेज को रोकें या आसान करें
  • गलतियों को नजर अंदाज़ करें
  • रिश्ते के पेड़ को क्रोध के दीमक से बचाएं
  • ईश्वर के प्रति भी व्यक्त करें आभार, रहें शुक्रगुजार

दुनिया में बहुत से रिश्ते होते हैं लेकिन उन्हीं में से कुछ ऐसे खास, अनोखे और अटूट होते हैं जिनसे अलग होकर इंसान जिंदगी भर के लिए बिखर सकता है। इन्हीं खूबसूरत रिश्तों में एक शुमार किया जाने वाला पति और पत्नी का रिश्ता भी है जिसमें दो अजनबी शादी के बन्धन में बंधकर दो जिस्म और एक जान का रूप धारण कर लेते हैं और यहीं से उनके जिंदगी की एक नई शुरुआत होती है।

शुरुआत अगर अच्छी है तो उनकी पूरी जिंदगी अमन, शांति और सुकून के माहौल में गुजरती है लेकिन अगर शादीशुदा लोगों के रिश्तो में खटास आ जाए तो उनकी जिंदगी में दिन का चैन और रात की नींद उड़ जाती है।

शादीशुदा जोड़े का रिश्ता काफी नाजुक रिश्ता स्वीकार किया जाता है। इस रिश्ते की नजाकत और संवेदनशीलता को जिस किसी ने समझ लिया उसकी जिंदगी सुख, शांति और समृद्धि से लैस हो सकती है। आइए! जानते हैं कि शादीशुदा जिंदगी को किस तरह बेहतर और खुशनुमा बनाया जा सकता है

एक दूसरे को जानें और समझें

secret to a long, happy marriage

शादीशुदा जीवन के लिए हर औरत और मर्द के लिए एक दूसरे को समझ कर दया, प्रेम, सद्भाव और सौहार्द के साथ एकजुटता दर्शानी ज़रूरी होती है। इसके बिना आप सौहार्द और खुशियों से भरी जिंदगी की कभी कल्पना भी नहीं कर सकते।

हर मर्द या औरत जो शादी के बंधन में बंध चुके हैं, ज्यादातर समय एक दूसरे के आसपास ही गुज़ारा करते हैं। ऐसे में अगर दोनों के बीच आपसी तालमेल और पारस्परिक सहयोग की भावना नहीं रहेगी तो जिंदगी की गाड़ी खुशियों की पटरी से उतर कर गमों के गहरे गड्ढे में कभी भी उतर सकती है।

इसलिए रिश्तों को मज़बूत रखने के इस मामले में हमें बेहद गंभीर और संवेदनशील रहने की ज़रूरत है। गौरतलब हो कि शादी के बिना औरत और मर्द की ज़िन्दगी अधूरी होती है।

जब दो लोग शादी के पवित्र बन्धन में बंध जाते हैं तो वो मुकम्मल हो जाते हैं। दरअसल, शादी भावनात्मक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक ज़रूरत है जिससे पीछा छुड़ाना मुश्किल है। आप अपने पति या पत्नी के साथ पैदा नहीं हुए थे।

इसलिए शादी के बाद नव विवाहित जोड़ों को एक दूसरे के विचार और मानसिकता को समझने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि दोनों एक अलग परिवार से सम्बन्ध रखते हैं जहां का चाल चलन और रीति रिवाज से लेकर सोच तक का फर्क होता है।

इस फर्क को जितना जल्द हो सके मिटा देना ही किसी जोड़े के खुशहाल भविष्य के लिए बेहतर साबित होता है। यह अंतर तभी मिट सकता है, जब आप एक दूसरे को शालीनता और गंभीरता से समझने की कोशिश करेंगे।

गलतफहमी से रहें कोसों दूर

ShadiShuda Zindagi Ko Behtar banayen

दुनिया के किसी भी रिश्ते में गलतफहमीयों का जहर एक अगर एक बार घुल जाए तो वह उन रिश्तों की जान लेने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ता। ये एक ऐसा जहर है जो आमतौर पर दुनिया के किसी भी रिश्ते को तबाह कर देने की ताकत रखता है।

इसलिए शादी के रिश्ते के बाद जब आप यह महसूस करने लगें कि इस रिश्ते में अब गलतफहमियों का जहर घुलने लगा है तो सबसे पहले मामले का संज्ञान लें और एक दूसरे से बातचीत कर समस्या के समाधान का कोई बेहतर विकल्प तलाश करें।

बातचीत से ही गलतफहमी और शक शुबहे को दूर किया जा सकता है। बातचीत से तो हमने दो कट्टर विरोधी और दुश्मन देशों के राजनेताओं को हाथ मिलाकर गले लगते देखा है।

अपने पार्टनर से हर छोटे और बडे़ विषय पर खुल कर बात करें और बातचीत के माध्यम से समझौतों के रास्ते तलाश करें। निश्चित रुप से बातचीत के माध्यम से आपके लिए कोई न कोई बेहतर रास्ता जरूर निकल आएगा।

क्षमता हो तो दहेज को रोकें या आसान करें

dowry system & married life

वैसे तो दहेज प्रथा की शुरुआत भारतीय लड़कियों को आत्मनिर्भर और आर्थिक तौर पर आजाद करने की नियत से हुई थी। हमारे बुजुर्गों ने अच्छे नतीजों को सोचकर ही इस प्रथा की शुरुआत की थी। लेकिन दिन गुजरते गए और यह प्रथा भारत में एक गंभीर समस्या बन कर अब बड़ी लानत का रूप धर चुकी है।

इस लानत के चलते कितने ही महिलाएं सफेदपोश हो गईं, उनके घर उजड़ गए और उनकी जान तक के लाले पड़ गए। बहुत से लोग दहेज कम मिलने पर अपनी गरीब पत्नियों को शारीरिक शोषण और मानसिक उत्पीड़न का शिकार बनाने लगे।

अगर आपकी भी मानसिकता कुछ इसी तरह की है तो उसे फौरन बदलने का प्रयास करें क्योंकि धन या वैभव जीवन की दैनिक जरूरतों को पूरा करने का एक माध्यम मात्र हैं और इस धन से जिंदगी की वास्तविक खुशियों को कभी खरीदा नहीं जा सकता।

याद रहे कि आप किसी को मानसिक या शारीरिक तौर पर तंग या परेशान करके सुख के भोगी नहीं बन सकते। इसलिए दहेज के मामले में अपने पार्टनर के साथ नर्म और कोमल रवैया अख्तियार करें और उसके प्रति आभार व्यक्त करते रहें कि उसने आपकी जिंदगी को मुकम्मल करने में आपका भरपूर सहयोग किया है।

आप उसके बिना अधूरे थे और इस तरह उसके आगमन से आपका जीवन एक नई धारा की ओर मुड़ गया। अगर यह बात समझ लें तो जिंदगी में चैन और सुकून की राह निकल सकती है।

गलतियों को नजर अंदाज़ करें

marriage after a breakup

इंसान अपनी ज़िंदगी के हर मोड़ पर जाने अंजाने कोई न कोई गलती या गुनाह कर बैठता है। अपनी प्रवृत्ति और फितरत के चलते वह जीवन के अक्सर पड़ावों पर फिसल जाता है। इस प्रवृत्ति को जिसने समझ लिया, वह लोगों की गलतियों को दिल में लेकर बैठता नहीं बल्कि शालीनता के साथ इंसानों की फितरत को समझता है और उन्हें दिल की गहराइयों से उनकी गलती पर माफ कर दिया करता है।

इंसान होने के वास्ते आपके लाइफ पार्टनर से भी कोई न कोई गलती या चूक से कोई बरताव ऐसा हो जाता होगा जिससे आपके दिल में मैल बैठ गई हो लेकिन जो लोग दिल की गंदगी को माफी रूपी डिटर्जेंट से धुलने का हुनर रखते हैं, उनकी जिन्दगी में खुशियां कभी खतम नहीं होतीं और उनके आंगन में खुशियों का आगमन लगातार जारी रहता है।

जीवन के हर मोड़ पर सुख की अनुभूति होती है। जब आप अपने पार्टनर की गलती को नज़र अंदाज़ करते हैं और इस आदत को अपनी फितरत बना लेते हैं तो सामने खड़ा शख्स भी आपके साथ कुछ भी गलत करने से पहले बार बार सोचने पर मजबूर हो जाता है।

उसे यह बात अच्छी नहीं लगती कि आपके नर्म रवैये पर भी वह अपनी ज़िद और अकड़ जारी रखे। इस तरह आपका व्यवहार और किरदार पति पत्नी के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और सौहार्द की नींव को और ज़्यादा मज़बूत करता है।

अगर आप किसी को उसकी गलत हरक़त पर माफ कर दें तो सामने वाला शख्स भी एक दिन जरूर शर्मिंदा होकर गलतियां दोहराने से बाज़ आ सकता है। याद रहे कि आप एक इंसान हैं और मानवीय फितरत के चलते आपसे भी गलती हो सकती है।

अगर क्षमता हो तो आप अपनी पत्नी से दहेज से संबंधित कोई बातचीत ना करें। हां! आप उसके प्रति आभार जरूर व्यक्त कर सकते हैं कि उसके आपके घर आने से भावनात्मक और सामाजिक रुप से आपका जीवन संपूर्ण हो गया है।

रिश्ते के पेड़ को क्रोध के दीमक से बचाएं

Happy Married Life In Hindi

जिंदगी में बहुत से रिश्ते तो गुस्से की आग में ही जलकर खाक हो जाते हैं। गुस्से की मिसाल उस दीमक से कम नहीं है जो रिश्ते के हरे भरे, मजबूत और छायादार वृक्ष की जड़ों को खोखला कर देते हैं।

मनुष्य को यह बात याद रखनी चाहिए कि उसकी रचना तो बेशक खनखनाती मिट्टी से हुई है लेकिन उस पर आग से बना एक सजीव भी सवार है जो हर पल उसके गुस्से की आग को भड़का कर उसे तबाही और बरबादी के द्वार तक पहुंचाने की फिराक में रहता है…और आध्यात्मिक संसार में उस सजीव को शैतान या राक्षस कहा गया जो निरंतर अपनी चालों और रणनीतियों से इंसान को गुमराह करने में व्यस्त नजर आता है।

इसलिए शादी शुदा जीवन में अगर गुस्से की आग पर लगातार पानी पड़ता रहे तो रिश्ते अपने आप गहरे और मजबूत हो जाते हैं।

ईश्वर के प्रति भी व्यक्त करें आभार, रहें शुक्रगुजार

God Bless a happy Married Life

ईश्वर की इस विशालकाय और विस्तृत कायनात में हमारी ये खूबसूरत जमीन भी शामिल है। उसने ब्रह्माण्ड की हर वस्तु के जोड़े पैदा किए हैं। यहां तक कि कायनात के सबसे सूक्ष्म कण यानी एटम्स के लिए भी उसने जोड़े बनाए हैं जो आपस में आकर्षित होकर पूरी कायनात को एक दूसरे से जोड़े हुए हैं।

अगर यह आकर्षण खतम हो जाए तो ब्रह्माण्ड की हर चीज बिखर कर तबाह हो जाएगी और हमारा अस्तित्व पूरी तरह ध्वस्त और बरबाद हो जाएगा। इसी के साथ जीवन के सभी सकारात्मक पहलू भी महाप्रलय की भेंट चढ़ जाएंगे।

उसने हम इंसानों के लिए स्त्री और पुरुष के रुप में भी जोड़े बनाए हैं और उनके बीच आकर्षण और उनके दिलों को अगाढ़ प्रेम और मुहब्बतों से भर दिया ताकि वे एक खुशहाल जीवन की ओर आगे बढ़ सकें और इस बीच उन्हेंं अकेलेपन या सूनेपन का एहसास तक ना हो।

इसलिए इस ईश्वरीय उपहार पर हमें दिल की गहराइयों से उसका शुक्रिया अदा करना चाहिए और इस तोहफे को समेट कर उसे सुरक्षित रखने की कोशिश करनी चाहिए।

यह देखा गया है कि ईश्वरीय वरदान या किसी नेमत और उपहार की जिस किसी ने नाकद्री या अवहेलना की तो बहुत जल्द उसका यह तोहफा या नेमत उसके हाथों से छीन लिया जाता है।

Previous Articleचुनौतियों को स्वीकारें और सामना करें
Next Article पढाई में मन लगाने के 9 अद्भुत मंत्र
Junaid Arslan
  • Website
  • Facebook
  • LinkedIn

लेखक, वरिष्ठ संवाददाता व पत्रकार @ "कुशल व्यवहार" (निष्पक्ष हिन्दी साप्ताहिक), उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़े

9 Mins Read

कैसे बने एकअच्छी बड़ी बहन?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

Story Telling कहानीकारी भी हैं कला

पूरा पढ़े
8 Mins Read

लड़की को मोटिवेट कैसे करें, हौसला कैसे बढ़ाएं

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.