• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
General 8 Mins Read

सोशल मीडिया का उपयोग कहां तक सही है?

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Aug 24, 2021No Comments8 Mins Read
Beneficial use of Social Media
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

“सोशल मीडिया” एक ऐसा स्थान है जहां इंटरनेट की दुनियां में इंसान काल्पनिक रूप से पूरी दुनिया में घूमता है। यदि सोशल मीडिया का सही तरह से इस्तेमाल किया जाता है तो यह इंसान की जिंदगी पलट सकता है।

इस लेख में
  • सोशल मीडिया के फायदे
  • 1. व्यापार में उन्नति
  • 2. जरूरत के काम को आसानी से सीख पाना
  • 3. अपनी प्रतिभा को दुनिया तक पहुंचाना
  • 4. अनजान लोगों से पहचान बनाना
  • 5. घर पर बैठे-बैठे जरूरत का सामान मंगवाएं या बेचें
  • सोशल मीडिया से होने वाले नुकसान
  • 1. झूठी खबरों का बहुत जल्दी फैल जाना
  • 2. लोगों का शोषण
  • 3. वास्तविक जीवन का पता नहीं चल पाना
  • 4. सामाजिक अपराध

इस बात का उदाहरण हम आए दिन देखते रहते है।

खैर.. अधिकतर लोग इसे अपने लाभ के लिए नहीं अपितु खुद को नुकसान पहुंचाने लिए करते है।

वे लोग जो इसे सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाते और ना ही करना चाहते हैं उन लोगों के लिए सोशल मीडिया एक वरदान नहीं अपितु अभिशाप है।

क्योंकि सोशल मीडिया एक ऐसी चीज है जिसे हम जिस नजरिए से देखते हैं या जिस प्रकार यूज़ करना चाहते हैं उसी प्रकार हमारे लिए वह फायदेमंद या नुकसानदायक हो सकता है।

जो लोग इसे अच्छे उद्देश्यों से इस्तेमाल करते हैं उनके लिए सोशल मीडिया हमेशा फायदेमंद रहा है और उन लोगों ने सोशल मीडिया के सहारे ही अपने जीवन में बहुत सारी उपलब्धियां हासिल की। उनके जीवन में सोशल मीडिया का उपयोग अधिक फायदेमंद रहा।

जो लोग सोशल मीडिया की अहमियत नहीं समझ पा रहे वे इससे होने वाले नुकसान के लिए खुद जिम्मेदार हैं।

और उन्हीं में से कुछ चुनिंदा लोग जिन्होंने इसका उपयोग गलत तरीके से किया और खुद को इससे बहुत सारे नुकसान पहुंचाए, वे सोशल मीडिया को गलत साबित करने की भरपूर कोशिश करते हैं।

इसलिए बहुत सारे लोगों की मान्यताओं के अनुसार सोशल मीडिया किसी भी हद तक हमारे लिए सही नहीं है।

हालांकि सच्चाई यही है कि सोशल मीडिया प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है संसार में रहने वाले कई लोग अब सोशल मीडिया के बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते।

आज सोशल मीडिया के जहां एक तरफ ढेरों फायदे हैं वहीं यह अपने साथ कई कमियां भी समेटे हुआ है। आइए सबसे पहले नजर डालते हैं सोशल मीडिया की खूबियों की

सोशल मीडिया के फायदे

1. व्यापार में उन्नति

सोशल मीडिया के कारण हम अपने व्यापार में बहुत कम समय में बहुत ज्यादा उन्नती कर सकते हैं क्योंकि जब हम अपने किसी व्यापार को प्रारंभ करते हैं, तो हम उसकी सभी जानकारियां सोशल मीडिया में डाल देते हैं।

जिससे अधिक से अधिक लोगों तक हमारे व्यापार की जानकारी पहुंचती है। वर्तमान समय में तो सोशल मीडिया हमें अपने व्यापार को उन लोगों तक पहुंचाने में मदद कर रहा है जिन्हें वास्तव में हमारे बिजनेस में इंटरेस्ट हो।

यदि हमारा व्यापार कुछ कमियों को लेकर चलता है तो लोगों द्वारा उसमें तुरंत सुझाव दिए जाते हैं जिन्हें देखते ही हम अपने व्यापार की इन कमियों को दूर करने के लिए कार्यरत रहते हैं इस कारण हम सोशल मीडिया की सहायता से अपने व्यापार में हमेशा उन्नति करके आगे बढ़ते हैं, एक बहुत बड़ा वर्ग Social Media पर Active रहता हैं जिससे आपको अपने Products की जानकारी बहुत अधिक लोगो के पास पहुचाने का काम बहुत आसानी से और बहुत कम खर्च में किया जा सकता हैं।

2. जरूरत के काम को आसानी से सीख पाना

हम अपने जीवन में भले ही कोई कार्य क्यों ना करें परंतु जब हमें किसी अन्य कार्य की जरूरत पड़ती है जो हमने कभी नहीं किया हो, हम उसे सोशल मीडिया की सहायता से आसानी से करने में सक्षम रहते हैं।

चूंकि आज लगभग सभी इंटरनेट उपयोगकर्ताओं का सोशल अकाउंट बना हुआ है अतः जब कभी उन्हें कोई वीडियो, न्यूज प्राप्त करनी तो वे search feature का इस्तेमाल कर किसी विषय पर जानकारी प्राप्त करते है।

इस कारण सोशल मीडिया हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद रहता है और हम उन कार्यों को भी कम से कम समय में कर लेते हैं जिनके बारे में हमें जानकारी तक नहीं होती।

Example के लिए आज यूट्यूब नामक सोशल मीडिया ऐप में लाखों वीडियो पड़ी हैं। इससे न सिर्फ हम खाली समय में खुद का मनोरजंन कर सकते हैं बल्कि बहुत कुछ सीख भी सकते है।

3. अपनी प्रतिभा को दुनिया तक पहुंचाना

सोशल मीडिया के माध्यम से अपने जुनून अर्थात टैलेंट को हम दुनिया के सामने रख सकते हैं और बहुत कम समय में तेजी से लोकप्रियता हासिल कर सकते हैं।

सोशल मीडिया ने आज अनेक लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने में उनका सहयोग किया है, भले ही सोशल मीडिया कोई प्राणी नहीं है परंतु फिर भी यह दुनिया में अब हर किसी के लिए एक प्राणी से भी ज्यादा महत्वपूर्ण बन चुका है l

अब कोई भी व्यक्ति बिना सोशल मीडिया के रहना भी पसंद नहीं करता। कुछ लोगों के पास यदि थोड़े समय के लिए भी सोशल मीडिया इस्तेमाल करने के लिए कोई device ना हो जैसे मोबाइल, लैपटॉप या फिर कंप्यूटर तो व्यक्ति खुद को इतना बोर होता हुआ महसूस करता है मानो उसे उस समय दुनिया के सारे दुख प्राप्त हो गए हो।

4. अनजान लोगों से पहचान बनाना

आज सोशल मीडिया फ्रेंडशिप के लिए सबसे ज्यादा फेमस है। यहां लाखों लोग अनजान लोगों से भी उनके बारे में जानने के लिए सफल रहते हैं और वे लोग प्रत्येक उस व्यक्ति से भी दोस्ती कर बैठते हैं, जिसे वे कभी जानते ही नहीं इस कारण आज विदेशों में रहने वाले लोग भी आसानी से एक दूसरे के मित्र बन जाते है।

इस प्रकार आज हम सोशल मीडिया की सहायता से हजारों लोगों को अपना फ्रेंड बनाने के साथ साथ बड़ी बड़ी मशहूर हस्तियों को search करके उन्हें फॉलो कर सकते है।

आज हम सोशल मीडिया की सहायता से अपने पुराने दोस्तों को भी आसानी से खोज लेते हैं, उनके नाम फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया ऐप में सर्च करने पर वे लोग हमें फिर से मिल जाते हैं और इस प्रकार हमारी दोस्ती हमेशा के लिए अमर रहती है।

5. घर पर बैठे-बैठे जरूरत का सामान मंगवाएं या बेचें

वैसे तो फ्लिपकार्ट, Amazon जैसी शॉपिंग साइट्स के जरिए हम पल भर में किसी भी सामान को एक क्लिक में घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं। पर अब यह काम सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए भी किया जा सकता है।

Example के लिए फ़ेसबुक मार्केटप्लेस एक प्लेटफॉर्म है, जहां से हम अपनी पसंद की कैटेगरी के प्रोडक्ट्स को चुनकर उन्हें Buy कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप खुद कोई प्रोडक्ट सेल करते हैं तो उसे भी लिस्ट करके अपने आसपास के एरिया में या पूरी कंट्री में सेल कर सकते है।

लोगों को इससे किसी भी चीज की परेशानी व वक्त की बर्बादी नहीं होती क्योंकि वे लोग अपने घर के सभी कामों को करते रहते हैं और उन कामों के करते-करते कुछ पल में ही उनकी जरूरत के सामान लोगों द्वारा उनके दरवाजे पर पहुंचा दिए जाते हैं ।

सोशल मीडिया से होने वाले नुकसान

Social Media is threat to society

1. झूठी खबरों का बहुत जल्दी फैल जाना

सोशल मीडिया में अक्सर हर एक खबर बहुत जल्दी ही फैल जाती हैं चाहे वह वास्तविक हो या फिर झूठी।

सोशल मीडिया से इस बात का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है कि यहां अफवाहें चरम सीमा पर फैलने में सफल रहती हैं इस कारण लोगों को झूठी बातों से बहुत सारे नुकसानों को झेलना पड़ता है।

2. लोगों का शोषण

अक्सर अखबारों में हमें सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को टॉर्चर करने, उनके खिलाफ गलत वीडियो या खबर फैला कर दूसरे को प्रताड़ित करने की खबरें देखने को मिलती है।

ऐसी घटनाओं की वजह से कई बार पीड़ित को काफी दर्द पहुंचता है और वह सोशल मीडिया में अपनी हुई बदनामी की वजह से गलत कदम तक उठाने के लिए प्रेरित हो जाता है। क्योंकि सोशल मीडिया में लोग अधिकतर नकारात्मक चीजों पर जल्दी फोकस करते हैं। अतः यहां पर किसी के खिलाफ गलत बोलना, टिप्पणी करने पर लोगों का ध्यान तेजी से आकर्षित होता है।

3. वास्तविक जीवन का पता नहीं चल पाना

Social media ने भले ही संचार की दुनिया में क्रांति लाने का काम किया है। परंतु यह सच्चाई है कि लोग यहां पर दिखावे में अधिक जीना पसंद करते है।

लोग यहां पर हाई क्वालिटी फोटोस खिंचवा कर एक दूसरे का ध्यान आकर्षित करते हैं और आकर्षण का केंद्र बन कर लाइक्स कॉमेंट्स के पीछे भागते हैं।

Example के लिए खुद को धनी व्यक्ति बताने के लिए तथा इसका आभास लोगों को कराने के लिए आलीशान गाड़ियों के सामने फोटो खिंचवाते हैं और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते है।

इन्हीं में से कुछ लोग अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल में वास्तविक नाम जन्मतिथि इत्यादि भी सांझा नहीं करते। इस कारण लोगों को बहुत सारी गलतफहमीओं का सामना करना पड़ता है।

4. सामाजिक अपराध

सोशल मीडिया जिस प्रकार समाज के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म है उसी प्रकार यह सामाजिक अपराध के लिए भी अपनी जगह मजबूत बना चुका है आजकल नापाक लोग अपने अपराधों को अंजाम देने के लिए सोशल मीडिया का बड़े पैमाने पर उपयोग कर रहे हैं।

समाचारों में आने वाली खबरें इस बात का पक्का सबूत है और यही वजह है कि सोशल मीडिया को कई बार इसके लिए दोषी ठहराया जाता है। क्योंकि सोशल मीडिया के इस्तेमाल की आजादी सभी उम्र वर्ग के लोगों के लिए है अतः धड़ल्ले से इसका उपयोग किया जाता है कई बार गलत मानसिकता वाले लोग इसका उपयोग आपराधिक गतिविधियों के लिए करते हैं।

इन सभी के अलावा सोशल मीडिया की वजह से होने वाली समय की बर्बादी आज सोशल मीडिया की सबसे बड़ी कमियों में से एक बन चुकी है।

Social media की बुरी लत की वजह से लोग अपने जरूरी कार्यों को भी कई बार टाल देते हैं।

Previous Article10 Morning Routines For Getting Success in Life
Next Article नौकरी(Job) या व्यापार(Business) क्या होगा बेहतर?
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

7 Mins Read

स्कूल के कपड़ों में अच्छा कैसे दिखें?

पूरा पढ़े
6 Mins Read

पोकर गेम डाउनलोड करें खेलें और जीतें बंपर इनाम

पूरा पढ़े
6 Mins Read

“वर्क फ्रॉम होम” कितना फायदेमंद है?

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.