• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
सफलता के मंत्र 8 Mins Read

नौकरी(Job) या व्यापार(Business) क्या होगा बेहतर?

Mahesh YadavBy Mahesh YadavNo Comments8 Mins Read
government job vs business in hindi
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

हर किसी का सोचने का तरीका अलग अलग होता है, कोई मानता है मेरे लिए जॉब बेस्ट है तो किसी का सोचना होता है कि यदि लाइफ में अपना बिजनेस हो तो बात ही कुछ और है।

इस लेख में
  • नौकरी(Job) करने के फायदे
  • 1. काम का फिक्स समय होना
  • 2. फिक्स वेतन और सुविधाएं मिलना
  • 3. समय पर वेतन मिलना
  • नौकरी(Job) के नुकसान
  • 1. जरूरतें पूरी न कर पाना
  • 2. बिना काम के पैसे न मिल पाना
  • 3. खुद के लिए वक्त न निकाल पाना
  • आखिर बिजनेस के हमें क्या फायदे हो सकते हैं।
  • 1. खुद का मालिक होना
  • 2. अपनी पसंद का बिजनेस करना
  • 3. खुद के सपने पूरे करना
  • बिजनेस करने के नुकसान
  • 1. बड़ा निवेश इकट्ठा करना
  • 2. लंबे समय तक काम करना
  • 3. वक्त पर पैसे न मिल पाना

हालांकि जिस इंसान को अपनी लाइफ में जिस चीज से संतुष्टि हो वही उसके लिए सबसे बेहतर होगा परंतु फिर भी लोगों के नजरिए से देखा जाए तो कोई जॉब को अच्छा मानता है तो कोई खुद का बिजनेस।

वर्तमान समय में ज्यादातर लोग सिर्फ एक गवर्नमेंट जॉब ही हासिल करना चाहते हैं इसलिए ज्यादातर लोग जॉब करना भी पसंद करते हैं, उनका मानना होता है कि यदि उन्हें गवर्नमेंट जॉब हासिल हो जाएं तो वे लोग उम्र भर अपना जीवन आसानी से गुजार सकते हैं और उन्हें जॉब की सिक्योरिटी के अलावा स्वास्थ्य संबंधी अन्य खर्चे उठाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

परंतु कुछ लोगों का मानना रहता है कि बिजनेस में हम खुद के शौक भी पूरे कर पाते हैं और अपनी मनमर्जी के पैसे भी कमा पाते हैं। साथ ही बिजनेस करके दूसरों को रोजगार दिया जा सकता है।

तो क्या जॉब बेहतर है या फिर बिज़नेस करना बेस्ट है? तो क्योंकि हर एक चीज के अपने फायदे एवं कमियां होती हैं तो हम उचित क्या है। यह पता करने के लिए दोनों के फायदे नुकसान देखेंगे जिसके बाद आप स्वयं ही डिसाइड कर पाएंगे कि मेरे लिए क्या Best है?

नौकरी(Job) करने के फायदे

1. काम का फिक्स समय होना

साइंस भी यह बात मानती है कि जब हम कोई काम लगातार करते हैं तो वह हमारी आदत बन जाती है। ऐसे में जॉब का विकल्प चुनने वाले लोग अक्सर सुबह 9 से शाम के 5:00 बजे तक काम करते है।

बाकी का समय उन्हें अपने परिवार दोस्तों के साथ बिताने का मौका मिलता है ऐसे में वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के साथ अच्छे से तालमेल बिठा पाते हैं।

2. फिक्स वेतन और सुविधाएं मिलना

लोग जॉब का रास्ता इसलिए भी चुनते हैं क्योंकि एक बार सरकारी नौकरी लग जाए तो हर महीने आपके अकाउंट में एक फिक्स सैलरी आनी होती है चाहे आप काम की वजह से काम पर मौजूद ना भी हो तब भी। अर्थात उसे उसे इस बात की टेंशन देती है कि मुझे इस महीने पैसा मिलेगा कि नहीं।

3. समय पर वेतन मिलना

जॉब करने का सबसे मुख्य व फायदेमंद कारण यही है कि हमें हर महीने समय पर वेतन मिल जाता है इसके कारण हमें व्यक्तिगत रूप से कोई भी परेशानी अपने परिवार के लिए नहीं उठानी पड़ती और हम उस पैसे का सही इस्तेमाल महीने के शुरुआती दिनों से ही करना प्रारंभ कर देते हैं, हमें घर में किसी भी आवश्यक चीज की कमी नहीं खलती।

नौकरी(Job) के नुकसान

1. जरूरतें पूरी न कर पाना

जब हम अपने जीवन में जॉब करते हैं तो हमें कभी- कभी समय पर वेतन नहीं मिल पाता। विशेषकर प्राइवेट नौकरी में, इस कारण हम बहुत सारी सुविधाओं व कुछ आवश्यक कार्यों को करने से भी वंचित रह जाते हैं।

इसलिए लोगों का ज्यादातर मानना यहीं रहता है कि हमें अपने जीवन में जॉब करने का निर्णय कम से कम ही लेना चाहिए।

जब हम अपने जीवन में जॉब करते हैं तो हमें कभी कभी अपने कार्यों को पूरा करने का ना ही वक्त मिल पाता और ना ही पैसा!

इसीलिए सबसे पहली समस्या हमारे जीवन में जॉब करने से यही रहती है कि हम कभी भी अपने मन के कार्यों को नहीं कर पाते और हमारे ऊपर हमेशा हमारे सीनियरों का दबदबा बना रहता है और ना ही हम मिलने वाले वेतन से कभी इच्छाएं और अपने शौक पूरे कर पाते हैं।

2. बिना काम के पैसे न मिल पाना

जब भी व्यक्ति जॉब करते हैं और कभी उसके हालात ऐसे हो जाते हैं कि वे काम में नहीं जा पाता तो उसका वेतन कट जाता है और उसे उस वक्त के पैसे नहीं मिलते जब वह काम में उपस्थित नहीं रहता।

इसीलिए प्राइवेट जॉब में सिर्फ हमारा काम व वक्त मायने रखता है, हम जितना अधिक वक्त अपनी जॉब को दे सकते हैं हमें उतने ही पैसे प्राप्त हो सकते हैंl

परंतु जब भी हम अपने वक्त को घर के कामों के लिए उपयोग में लाते हैं तो हमें उस वक्त के पैसे नहीं मिलते और हम इस बात से बहुत ही नुकसान होता है कि लोग हमारी समस्याओं को नहीं समझते और हमें बिना काम के कोई भी पैसे नहीं मिलते।

इसीलिए जॉब करने का यह एक नुकसान है लोग हमें हमारे वक्त के पैसे तो देते हैं परन्तु खराब हालातो के नही इसलिए जॉब करने में सिर्फ हमारी मेहनत देखी जाती है न कि हमारा टैलेंट।

3. खुद के लिए वक्त न निकाल पाना

जो कोई भी इंसान जॉब करता है, ज्यादातर प्राइवेट जॉब वाले लोग ऐसी स्थितियों से गुजरते हैं, वे दिन रात मेहनत करके पैसा कमाते हैं परंतु उन पैसों का इन्वेस्ट खुद अपने जीवन में नहीं कर पाते और ना ही उन्हें कभी वक्त मिल पाता है खुद को समझने का।

क्योंकि जॉब करने वालें ज्यादातर लोग सुबह सूरज उठते ही निकल पड़ते हैं अपनी मंजिल की तरफ और सूरज ढलने के बाद पहुंचते हैं खुद के आशियाने पर।

इस कारण इन्हें खुद के जीवन को समझने का वक्त भी नहीं मिल पाता।

इसी कारण लोगों का मानना होता है जॉब करना हमारे जीवन के लिए उचित नहीं है ऐसा करने से हमें कभी खुद को समझने का वक्त नही मिलता और ना ही हम खुद के घर परिवार वालों को वक्त दे पाते हैं, भले ही हम उनकी आवश्यक वस्तुओं को खरीद लेते हैं परंतु स्वतंत्र रूप से घूमने और परिवार के साथ आनंद के पल बिताने का समय नहीं मिल पाता।

तो बात करते हैं बिजनेस में आखिर लोगों को किस प्रकार इंटरेस्ट आता है, लोगों का मानना आखिर कितने हद तक सही या गलत होता है तो आइए जानते हैं।

आखिर बिजनेस के हमें क्या फायदे हो सकते हैं।

1. खुद का मालिक होना

यदि कोई भी बिजनेस करता है तो उसमें वह खुद का मालिक होता है इस कारण उसके उपर किसी का भी दबदबा नहीं रहता और वह अपनी मर्जी के वक्त ही अपने बिजनेस के कार्य में ध्यान देता है।

यहां महीने की आखिरी तारीख तक वेतन आने का इंतजार करना पड़ता है। इसीलिए जब भी वक्त मिल जाए हम अपने बिजनेस को बढ़ाने के प्रत्येक तरीकों का ज्ञान ले सकते हैं और खुद का बिजनेस होने के नाते हम अपनी मर्जी के मालिक होते हैं ।

2. अपनी पसंद का बिजनेस करना

यदि कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में बिजनेस जैसे कार्यों को अपनाता है तो वह अवश्य ही उसके पसंद का कार्य ही होगा। पसंद का कार्य होने के नाते वह उस कार्य में बहुत ज्यादा इंटरेस्ट जताता होगा।

इसी कारण वह उस कार्य करने में बहुत आसानी व आनंद महसूस करता होगा इसलिए हमें खुद का बिजनेस करने से मुख्य फायदा यह है कि पसंद के कार्यों में आसानी से अपना जीवन यापन कर पाते हैं।

3. खुद के सपने पूरे करना

एक व्यापारी या उद्यमी अपने सपनों को पूरा कर पाता है क्योंकि वह सपने देखता ही बिजनेस शुरू करने से पहले हैं और उसका यह सपना जुनून व मेहनत के कारण अवश्य ही पूरा हो जाता है।

ज्यादातर वही लोग अपने सपनों को पूरा कर पाते हैं जो खुद के पसंद के कार्यों को करते हैं और उस कार्य में अपना सारा जीवन यापन करने के लिए तैयार रहते हैं।

ऐसे बहुत सारे उदाहरण भी हैं कि जो व्यक्ति खुद का बिजनेस करता है वह अवश्य ही अपने सपनों को पूरा कर पाता है।

बिजनेस करने में फायदों के साथ-साथ कुछ नुकसान भी होते हैं जो निम्नलिखित हैं

बिजनेस करने के नुकसान

1. बड़ा निवेश इकट्ठा करना

यदि कोई भी एक बिजनेस शुरू करना चाहता है तो उसे बिजनेस शुरू करने से पहले एक बहुत बड़ी निवेश की आवश्यकता होती है।

एक अच्छा बिजनेस आइडिया होने के बावजूद भी हर कोई व्यापार को शुरू करने के लिए पूंजी इक्कट्ठा नहीं कर पाता

या फिर उस निवेश को इकट्ठा करने में अधिक समय लग जाता है जिस कारण अपनी बिजनेस आइडिया को हकीकत में बदलने और उससे लाभ कमाने में उसे काफी देरी लग जाती है अतः खुद का बिजनेस करने में यह सबसे बड़ी समस्या लोगों के सामने आती है।

2. लंबे समय तक काम करना

यदि खुद का बिजनेस हो तो व्यक्ति को कभी भी वक्त की पाबंदी नहीं रहती और वह जब चाहे तब अपने बिजनेस के लिए काम कर सकता है इसीलिए ज्यादातर लोग अपने बिजनेस करने में 24 घंटे अपने उस काम में व्यस्त रहते हैं और तरह-तरह की विचार व प्रमोशन के तरीके ढूंढते रहते हैं इस कारण व्यक्तियों को तनाव का भी डर बना रहता है।

इसलिए कई सारे बिजनेसमैन जो व्यापार में खूब धन अर्जित कर रहे हैं। वह अक्सर तनाव के चलते नशे का सेवन करते हैं।

3. वक्त पर पैसे न मिल पाना

बिजनेस करने का सबसे बड़ा घाटा यही है कि यहां वक्त से पहले पैसे नहीं मिल पाते! यदि व्यापार फायदे में चल रहा होता है तो खूब आमदनी होती हैं वहीं दूसरी तरफ यदि उनका बिजनेस लॉस में चल रहा होता है तो उन लोगों को वक्त से पहले पैसा नहीं मिल पाता इस कारण उनके बहुत सारे आवश्यक काम छूट जाते हैं।

और इसी डर से कई सारे लोग बिजनेस करने से कतराते हैं सिक्योरिटी के लिए जॉब का सहारा ढूंढते हैं।

 

Previous Articleसोशल मीडिया का उपयोग कहां तक सही है?
Next Article अमीरी का विज्ञान, नियम और रहस्य
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

15 Mins Read

बिना कोचिंग के NEET की तैयारी कैसे करें? घर पर तैयारी करने का आसान तरीका

पूरा पढ़े
8 Mins Read

पढ़ाई में रुचि पैदा कैसे करें?

पूरा पढ़े
9 Mins Read

बहुत ज्यादा सोचने के कारण और फायदे | Avoid Overthinking

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.