• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
सफलता के मंत्र 6 Mins Read

प्रकृति के सबसे बड़े नियम (आदत) का विश्लेषण

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Jul 23, 20202 Comments6 Mins Read
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

प्रकृति के सबसे बड़े नियम का विश्लेषण (The Power of Habit & Nature’s Universal Truth)

नियम यह हैं कि प्रकृति सभी आदतों (Habits) को स्थायी बना देती हैं ताकि एक बार आदत पड़ जाने पर वे अपने आप चलती रहे। यह ब्रह्माण्ड के बारें में भी उतना ही सच हैं जितना की इंसान की आदतों के बारें में।

आदत रस्सी की तरह होती हैं, हम हर दिन इसका एक धागा बुनते हैं और अंत में यह इतनी मज़बूत हो जाती हैं कि हम स्वयं ही इसको नहीं तोड़ सकते और अगर तोड़ने भी चाहे तो बहुत अधिक श्रम की आवश्यता होती हैं।
– होरेस मान

हमारे Ideas हमें कार्य की तरफ ले जाते हैं और फिर हम वह कार्य जब बार-बार करते हैं तो इससे आदतें बनती हैं, आदतों से हमारा चरित्र बनता है और चरित्र से हमारा भविष्य। चरित्र हमारी आदतों का ही मिला जुला रूप होता है। इसमें कोई संदेह नहीं कि अच्छी आदतों वाला व्यक्ति अच्छे चरित्र का माना जाता है और बुरी आदतों वाला व्यक्ति बुरे चरित्र का माना जाता है।

आदतन किया गया कार्य बहुत आसानी से किया जा सकता हैं, क्योकि इसमें ब्रह्माण्ड की शक्ति भी इसमें कार्य करती हैं, जैसा कि पहले बताया हैं कि हर कोई आदत के बंधन से बंधा हैं, पशु, पक्षी, जीव और प्रकृति हर एक पदार्थ चाहे वह निर्जीव हो या सजीव।

हमारा नजरिया या हमारे सोचने का तरीका ही हमारी आदतें बनाता है और फिर हम  उसी के अनुसार व्यवहार करते हैं, इसलिए किसी के व्यवहार मात्र से उसकी आदतों का अनुमान सहज ही लगाया जा सकता हैं।

इस बात में तनिक भी संदेह नहीं कि व्यक्ति चाहे कहीं भी हो और कुछ भी हो, अपने विचारो और काम करने की आदतों के कारण होता हैं, इसलिए व्यक्ति को ऐसी आदते डालनी चाहिए जिससे वह अपनी वर्तमान स्थिति से आगे बढ़ कर मनचाही स्थिति के निकट पहुच सके, जैसा कि वह चाहता हैं जैसा कि वह बनना चाहता हैं।

अगर हम किसी सफल व्यक्ति का विश्लेषण भी करें तो हम यह पाते हैं कि ऐसे लोग अपने जीवन में अधिकतर सही फैसले करते हैं इसके विपरीत एक असफल व्यक्ति हमेशा गलत फैसले करता है, यह सब उसकी आदतों और परिणामो के प्रति नज़रिए के कारण होता हैं।

यह एक परमसत्य हैं कि प्रकृति पुरे ब्रह्माण्ड में पदार्थ(Matter) और उर्जा(Energy) के सभी तत्वों के बीच आदर्श संतुलन बनायें रखती हैं भगवदगीता के अनुसार इसे भगवान की परा और अपरा प्रकृति से भी समझा जा सकता हैं। पूरा ब्रह्माण्ड अटूट नियमो पर चलता हैं या कहे कि ब्रह्माण्ड की आदते कभी नहीं बदलती और इंसान उन्हें किसी भी तरह से नहीं बदल सकता, जैसे पृथ्वी सूर्य के चारो को एक निश्चित अंतराल में भी चक्कर लगाती हैं, हर एक ग्रह की चाल, उसकी गति निश्चित हैं।

ब्रह्माण्ड की पांच वास्तविकता हैं।
समय, आकाश, उर्जा, पदार्थ और बुद्धि

ये पांचो बाकी तत्वों को एक निश्चित और व्यवस्थित आकार देती हैं।

आदत की ब्रह्मांडीय शक्ति के द्वारा ही प्रकृति, परमाणुओं, सितारों और ग्रहों को आपस में बांधे रखती हैं और इसी के द्वारा निरंतर कार्य करती हैं, चाहे ठण्ड हो या गर्मी दिन हो या रात, चाहे सेहत ख़राब हो या अच्छी, जिन्दगी हो या मौत।

हम यह जानते हैं कि सितारे और ग्रह इतनी सटीकता से चलते हैं कि खगोलशास्त्री उनकी भाविक सटीक स्थित्ति और इनके आपसी सम्बन्ध की भविष्यवाणी तक कर सकते हैं।

आम के बीज से कभी गलती नहीं होती और इससे कभी ताड़ का पेड़ नहीं उगता और न ही ताड़ के बीज से कभी आम का पेड़ उगता हैं, आग से धुँआ निकलना निश्चित हैं, उतनी ही निश्चितता से प्रकृति और व्यक्ति के विचारो के लक्ष्य से उन्हीं की तरह से फल उत्पन्न होते हैं।

आदत की ब्रह्माण्डीय शक्ति के कारण ही हर प्राणी अपने परिवेश के अनुरूप ढल जाता हैं इससे यह स्पष्ट हो जाता हैं कि सफलता अधिक सफलता को आकर्षित क्यों करती हैं और असफलता अधिक असफलता को आकर्षित क्यों करती हैं यह सच्चाई इंसान जानता हैं परन्तु इसे स्वीकार नहीं कर पाता।

आदत की शक्ति का अर्थ साफ़ हैं, यह ऐसी शक्ति हैं, जो स्थापित आदतों की माध्यम से काम करती हैं इन्सान से कम बुद्धि वाले प्राणी प्राक्रतिक शक्ति से संचालित शक्ति से ही अपना कार्य करते हैं।

सफलता आदतों पर निर्भर करती हैं

केवल मनुष्य को ही भगवान द्वारा अपनी आदते चुनने का अधिकार दिया गया हैं, सिर्फ इंसान ही अपनी आदतों को अपने विचारो के अनुरूप ढाल सकता हैं और बदल सकता हैं यह एक बहुत ही अद्भुद और महतवपूर्ण बात हैं, क्योकि पूरी पृथ्वी पर केवल इंसान को ही विचारो पर ही पूरा नियंत्रण और अधिकार मिला हैं।

अगर व्यक्ति डर, आशंका, इर्ष्या, लोभ और गरीबी की सीमाओं के बारें में सोचेगा, तो आदत उसके विचारो को  भौतिक रूप में बदल देगी और फिर उसका व्यवहार भी वैसा ही हो जाएगा।

और दूसरी ओर अगर व्यक्ति सम्पन्नता और प्रचुरता में बारें में सोचेगा और अपने विचारो को कर्म के माध्यम से आकार देता हैं तो वह अपनी किस्मत बदल सकता है और फिर वह आदते स्थायी बन जाती हैं और तब तक बनी रहती हैं जब तक और प्रबल विचारो से उन्हें बदला न जाएँ।

निष्कर्ष यह निकलता हैं

व्यक्ति जो भी कुछ हैं वह अपने आदतों की कारण ही हैं, विचार के पार्टी द्रढ़ता और सदकर्म करने की इच्छा से अच्छी आदतों का निर्माण होता और फिर व्यक्ति सफलता की ओर अग्रसर हो जाता हैं और भाग्य का निर्माता हो जाता हैं, इसलिए व्यक्ति को चाहिए कि वह अच्छी आदतों को अपनाएं, क्योकि जैसा कि ऊपर बताया हैं कि पूरी पृथ्वी पर केवल इन्सान को ही इस पर नियंत्रण का अधिकार दिया गया हैं इसलिए अच्छी आदते अपनाइए।

Motivation is what gets you started. Habit is what keeps you going.
~ Jim Ryuh

अच्छी आदते (Good Habits) आपको सफलता (Successful Life) की और अग्रसर करेगी, क्योकि आदत पड़ जाने पर काम में केवल शीघ्रता ही नहीं होती बल्कि कुशलता भी आ जाती है और आप एक सफलता के बाद दूसरी और दूसरी के बाद तीसरी प्राप्त करते चले जाते हैं अत: अब यह आप पर निर्भर करता हैं कि आप क्या बनना चाहते है और चरित्र (Character) कैसा बनाना चाहते हैं।

अन्य Best Inspirational Success Stories वाले POST भी पढ़े

  • Inspirational Quotes : महापुरुषों द्वारा कहे गए सफलता के अचूक मंत्र
  • बिना रोशनी की इस कहानी में बहुत उजाले हैं – Srikanth Bolla Success Story
  • Colonel Harland Sanders, KFC …मुझे 1009 बार रिजेक्ट कर दिया गया
  • याद रखे Life में कभी बुरा वक़्त नहीं आता ~ Inspirational Tips
  • 15 Life Changing Inspirational Quotes in Hindi
  • सफलता के क्या मायने है, पैसा या प्रसिद्धि? Success, Money vs Name&Fame
  • भारत का सबसे बुद्धिमान और पढ़ा लिखा व्यक्ति Shrikant Jichkar
Previous Articleआपने मेरे लिये किया ही क्या हैं? क्या कमाकर रखा मेरे लिये?
Next Article वजन घटाने में किनोवा (Quinoa) कैसे आपकी मदद करता है
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

15 Mins Read

बिना कोचिंग के NEET की तैयारी कैसे करें? घर पर तैयारी करने का आसान तरीका

पूरा पढ़े
8 Mins Read

पढ़ाई में रुचि पैदा कैसे करें?

पूरा पढ़े
9 Mins Read

बहुत ज्यादा सोचने के कारण और फायदे | Avoid Overthinking

पूरा पढ़े

2 Comments

  1. Anil Kumar Sahu on Apr 17, 2020 2:23 pm

    शानदार प्रस्तुति।

    Reply
  2. Talat Anwar on Jun 5, 2020 2:25 pm

    Bahut achcha kaha sir

    Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.