• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Personality Development 9 Mins Read

मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) को बेहतर बनाने के 7 कारगर उपाय

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Jan 11, 20231 Comment9 Mins Read
Improve mental health in hindi
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

मानसिक स्वास्थ्य को सही बनाने के 7 कारगर उपाय (Best ways to improve your mental health)

इस लेख में
  • 1. दिमागी रूप से एक्सरसाइज करें
  • 2. संतुलित आहार ले
  • 3. मनोरंजन का ले सहारा
  • 4. शांतिमय हो घर का वातावरण
  • 5. बुद्धिमान मित्रों का ले सहारा
  • 6. किताबों का अध्ययन जरूरी
  • 7. अपने शौक को करें पूरा

सामान्य रूप से देखा जाता है कि जब तक हम शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरीकों से स्वस्थ नहीं रहते, तब तक हमारा आंतरिक और बाहरी विकास नहीं हो पाता है और हम सही तरीके से आगे बढ़ पाने में सक्षम नहीं होते हैं।

कई बार ऐसा भी होता है कि हम अपना सही निर्णय नहीं ले पाते और किसी ना किसी उलझन में ही रहते हैं इन सभी लक्षणों को मानसिक विकार के अंतर्गत देखा जाता है। अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको मानसिक रूप से स्वस्थ होने की आवश्यकता है ताकि आप बिना किसी झिझक के अपने निर्णय ले सके और जीवन को बेहतर बना सके।

आज हम आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बने रहने के लिए कुछ कारगर उपाय देने जा रहे हैं, जो निश्चित रूप से आपके लिए कारगर होंगे और आप सही तरीके से इनका उपयोग करते हुए आगे बढ़ सकते हैं।

1. दिमागी रूप से एक्सरसाइज करें

सामान्य रूप से देखा जाता है कि हम शारीरिक रूप से खुद को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कई प्रकार की जद्दोजहद करते हैं लेकिन कभी भी दिमागी रूप से खुद को स्वस्थ बना नहीं पाते और इस वजह से दिनभर हमें चिड़चिड़ापन और थकान महसूस होती है।

अगर आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको दिमागी रूप से एक्सरसाइज करना होगा ताकि आप अपना मानसिक स्वास्थ्य सही तरीके से बना सकें। दिमागी एक्सरसाइज के रूप में आप ऐसे कार्यों को कर सकते हैं जिनमें ज्यादा से ज्यादा दिमाग का इस्तेमाल होता हो और आप अपने मानसिक स्वास्थ्य को बिल्कुल सही रख सकते हैं।

दिमागी एक्सरसाइज के रूप में पहेलियां बनाने का काम कर सकते हैं साथ ही साथ ऐसे पजल भी बनाया जा सकता है, जो निश्चित रूप से ही आपके काम आते हैं और इन के माध्यम से आप अपने दिमागी विकास को आगे बढ़ा सकते हैं।

2. संतुलित आहार ले

ऐसा माना जाता है कि अगर आप खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको संतुलित आहार की आवश्यकता है ताकि आपका मानसिक स्तर पर विकास हो सके और आप किसी भी प्रकार की दिक्कत से दूर रह सके।

ऐसे में पर्याप्त कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, ओमेगा 3, वसा जैसे पोषक तत्वों को अपने आहार में शामिल करना होगा। साथ ही साथ आपको मेवों के रूप में काजू बादाम को शामिल करना होगा जिससे आपका मानसिक विकास हो सके और आप किसी भी निर्णय पर आसानी से पहुंच सके।

मानसिक स्वास्थ्य को सही रखने के लिए ऐसे खाने की चीजों से दूर रहना होगा जिनके माध्यम से आप का विकास कहीं ना कहीं रुक जाता है। ऐसे में आपको जंक फूड, मसालों युक्त खाना और अधिक तेल युक्त भोजन करने की मनाही होती है ताकि आप का कम से कम नुकसान हो सके और आप अधिक से अधिक मानसिक स्वास्थ्य की ओर ध्यान दे सकें जो कि पोषण के माध्यम से संभव है।

3. मनोरंजन का ले सहारा

ऐसा माना जाता है कि मानसिक रूप से विकसित होने के लिए मनोरंजन का भी सहारा लिया जा सकता है ताकि ज्यादा से ज्यादा मस्तिष्क में होने वाली थकान को दूर किया जा सके और एक नया वातावरण उत्पन्न किया जा सके।

ऐसे में अगर स्वस्थ मनोरंजन का सहारा लिया जाता है, तो इससे मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ हमारे अंदर चल रही दुर्भावना भी दूर हो सकती है और हम सही तरीके से निर्णय लेने के काबिल हो सकते हैं।

हमेशा ऐसे मनोरंजन का सहारा लेना चाहिए जो कहीं ना कहीं हमारे अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा का विकास कर सके और हम आगे बढ़ सके।

ऐसे में हमेशा ध्यान रखना होगा कि मनोरंजन ऐसा हो, जो मानसिक विकास के लिए कहीं अधिक लाभप्रद हो और आप उस मनोरंजन के माध्यम से भी खुद के अंदर एक सकारात्मक बदलाव ला सके और अगर आप चाहे तो उस मनोरंजन को अपने दोस्त या किसी करीबी रिश्तेदार के साथ भी साझा किया जा सकता है ताकि उन के माध्यम से भी हम मानसिक स्वास्थ्य प्राप्त कर सके।

4. शांतिमय हो घर का वातावरण

एक सर्वे के अनुसार अगर मानसिक रूप से अपने स्वास्थ्य को सही बनाना चाहते हैं तो ऐसे में हमें ऐसे माहौल एवं वातावरण की आवश्यकता होती है, जहां बिल्कुल भी अशांति ना हो और शांतिमय वातावरण बना रहे। ऐसा वातावरण जहां पर हमारे सोचने और समझने की शक्ति का विकास हो सके और जहां पर हमें एक नया वातावरण प्राप्त हो सके, जो मानसिक स्वास्थ्य में सहायक हो सके।

सामान्य रूप से देखा जाता है कि शांतिमय वातावरण में बच्चों का विकास भी प्रभावित होता है और संवेगात्मक दृष्टि से भी यह बहुत ही अच्छा माना जाता है।

सामान्य रूप से देखा जाता है कि अगर हम शांतिमय वातावरण में किसी काम की शुरुआत करते हैं, तो निश्चित रूप से हमें सफलता हासिल होती है लेकिन अगर हम ऐसे जगह पर अपने काम की शुरुआत करें जहां बिल्कुल भी शांति ना हो तो हमारे काम में हमेशा गड़बड़ होती है और सही तरीके से कार्य पूरा नहीं हो पाता है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि मानसिक विकास के लिए भी हमेशा शांतिमय वातावरण की आवश्यकता होती है।

5. बुद्धिमान मित्रों का ले सहारा

ऐसा माना जाता है कि जीवन की हर परिस्थिति में एक बुद्धिमान मित्र का होना बहुत ही आवश्यक है, जिसके होने से आपकी हर दुविधा आसानी से दूर हो जाती है और आप किसी भी समस्या का समाधान जल्द से जल्द निकाल सकते हैं।

ऐसे में अगर जीवन में एक अच्छा और बुद्धिमान मित्र हो तो आप निश्चित रूप से ही मानसिक रूप से स्वस्थ हो सकते हैं। बुद्धिमान मित्रों के होने से विचारों का आदान-प्रदान आसानी से होता है और आप अपने मानसिक विकार को दूर करने में सहायक हो सकते हैं।

जब भी मन अशांत हो या फिर किसी प्रकार की समस्या आ गई हो जिसका आप सही तरीके से निवारण नहीं कर पाते, ऐसे समय में आपका मित्र ही आपकी मदद करता है और आप किसी भी समस्या से बाहर आ सकते हैं।

ऐसे में आपके जीवन में एक या दो ऐसे दोस्त होना जरूरी है जिनके माध्यम से आप मानसिक विकास कर सके और जीवन में आ रही बाधाओं को भी कम किया जा सके। अच्छे मित्र के होने से ही हमारे जीवन में बदलाव आ सकता है।

6. किताबों का अध्ययन जरूरी

अगर मानसिक रूप से स्वस्थ रहना चाहते हैं तो ऐसे में किताबों का अध्ययन भी बहुत जरूरी माना गया है। ऐसे किताबें जिनको पढ़ने से निरंतर ज्ञान में वृद्धि हो और भटकाव ना पैदा हो इन किताबों को पढ़ने से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है।

अगर आप चाहें तो किसी महापुरुष की जीवनी या फिर किसी प्रेरणादाई किताबों को पढ़कर भी आप मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं और खुद के अंदर सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

किताबों का अध्ययन इसीलिए भी आवश्यक माना गया है क्योंकि इससे नई नई सीख मिलती है, जो हमारे जीवन को कामयाब बनाती है और हम आगे बढ़ते हुए अच्छा ज्ञान हासिल कर सकते हैं।

किताबें चाहे जैसी भी हो, हमेशा उनसे हमारा ज्ञान बढ़ता है और हमारे अंदर एक सकारात्मक उर्जा आती है, जो हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है और यह ऊर्जा हम अपने मानसिक स्वास्थ्य को सही बनाने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं ताकि आने वाले भविष्य में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो और हम सही तरीके से अपनी किसी भी कार्य को अंजाम दे सकें।

7. अपने शौक को करें पूरा

प्रत्येक मनुष्य में कोई न कोई ऐसे शौक जरूर होते हैं जिनके माध्यम से हम खुद का विकास कर सकते हैं और जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। अगर आपके अंदर कोई शौक हो चाहे वह पेंटिंग, ड्राइंग, रीडिंग, राइटिंग, गार्डनिंग ही क्यों ना हो इन के माध्यम से आप अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं और आप अपने खाली समय में भी व्यस्त रह कर खुद के अंदर एक परिवर्तन महसूस कर सकते हैं।

कई बार ऐसा होता है कि समय न मिल पाने की वजह से हम अपने शौक को ज्यादा बढ़ावा नहीं दे पाते हैं और हम खुद के अंदर बदलाव महसूस नहीं कर पाते लेकिन अगर समय देते हुए अपने शौक को पूरा किया जाए, तो हमारा मानसिक स्वास्थ्य पहले से कहीं बेहतर हो सकता है और हम खुद को ज्यादा परिपक्व बना सकते हैं।

अगर आपके अंदर कोई शौक नहीं है तो कहीं ना कहीं आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी सही नहीं होता है। ऐसे में निश्चित रूप से ही अपने अंदर किसी ऐसे शौक को बनाकर रखना होगा जिसके माध्यम से आप किसी भी मानसिक विकार को दूर करते हुए अपने स्वास्थ्य को सही कर सकें और जिस शौक के बलबूते ही आप खुद के अंदर नया बदलाव ला सके और जीवन को प्रगति की राह पर बढ़ा सकें।

अंतिम शब्द

इस प्रकार से आज हमने देखा कि खुद के मानसिक स्वास्थ्य को विकसित करने के लिए हमें स्वयं प्रयास करना होगा ताकि भावनात्मक रूप से भी हम खुद को आगे बढ़ा सके और बिना किसी दिक्कत के खुद का विकास किया जा सके।

मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए हमें उन सभी उपायों को आजमाना होगा जिनसे हमें कहीं ना कहीं विकास कर पाने में फायदा है और हम निश्चित रूप से ही अपने जीवन को नई दिशा की ओर ले जा सके और खुद का ही सर्वांगीण विकास किया जा सके।

उम्मीद करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी, इसे अंत तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

अन्य प्रेरणादायी Posts भी पढ़ें

  • Life में क्या हैं सबसे ज्यादा जरूरी?
  • सफल होना चाहते हैं, तो खुद पर कीजिए इन्वेस्ट ~ Invest on yourself
  • Dance Benefits ~मेंटल हेल्थ बेहतर करने के लिए कीजिए Dance
  • हमेशा दुखी रहना आपको बीमार बना सकता हैं
  • Depression से नुकसान डिप्रेशन का लक्षण और उपाय
  • क्या आप भी सुबह का समय बर्बाद तो नहीं कर रहे हैं?
  • जीवन में खेलो का महत्व

 

Previous Articleराजनीति के गलियारों और जिम्मेदार पदों पर क्यों जरुरी है सहनशीलता?
Next Article Think Like a Monk Book Summary in Hindi – संन्यासी की तरह सोचें
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

10 Mins Read

Life में क्या हैं सबसे ज्यादा जरूरी?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

8 Best motivational books in Hindi

पूरा पढ़े
15 Mins Read

खुद पर निवेश कैसे करें? सफलता के लिए 10 जरूरी तरीके

पूरा पढ़े

1 Comment

  1. Prakriti on Jun 25, 2022 3:50 pm

    Very nice

    Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.