• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
लोक व्यवहार सफलता के रहस्य 8 Mins Read

आप कितने कीमती है?

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Feb 3, 2023No Comments8 Mins Read
Ek Vyakti ki keemat kitni hoti hain
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

सिर्फ वस्तुओं की नहीं बल्कि इंसान की भी एक कीमत (Worth,  Value) होती है और जो अपनी कीमत समझ जाता है उसके जीवन में आने वाली परेशानियां, मुश्किलें उसका रास्ता नहीं रोक पाती।

कभी आपने सोचा है कि आप की कीमत कितनी है आप इस संसार में कितने कीमती हैं? शायद नहीं क्योंकि यह बात अक्सर कोई नहीं समझता और ना ही सोचता है,कि उसकी कीमत इस संसार में कितनी है।

जो लोग अपनी कीमत समझते हैं वे अपनी कीमत का सही फायदा उठाते हैं।

अपनी कीमत पहचानने का सबसे आसान तरीका है किसी अवसर/ कार्य में आपकी अनुपस्थिति होना।

अर्थात आपके न होने से यदि किसी कार्य के होने में समस्या या बाधा उत्पन्न होती है तो आप भली-भांति अपनी कीमत समझ सकते हैं।

हालांकि बाजार में बिक रही वस्तुओं की भांति हमारे शरीर का मोल करना आसान नहीं है। क्योंकि ईश्वर ने हमें आंख, नाक,कान इत्यादि अनेक ऐसे अंग दिए जोकि मनुष्य के लिए सबसे अधिक कीमती होते हैं चाह कर भी मनुष्य इन्हें जीते जी बेच नहीं सकता।

यदि किसी मनुष्य से कह दिया जाए कि तुम मुझे अपनी दोनो आंखें दे दो, जिसके बदले में मैं तुम्हें अपार धन दूंगा तो शायद ही कोई इस बात के लिए राजी हो पाए?

अतः यह धारणा कि मेरे पास कुछ नहीं है कहने वाले लोगों के लिए यह एक करारा जवाब है कि आपके पास यह अनमोल शरीर है जिसे आप लाखों-करोड़ों में भी आप बेच नहीं सकते।

अतः किसी ने सच ही कहा है कि इस संसार में सबसे ज्यादा कीमती एक मनुष्य है। मनुष्य की कीमत कोई उम्र भर नहीं चुका सकता?

यहा सिर्फ वही व्यक्ति कीमती नही है जो शारीरिक कर्म या दिमाग का उपयोग करके कुछ पैसे कमाता है बल्कि हर कोई इंसान किसी न किसी के लिए कीमती है ।

जैसे एक परिवार के लिए उसके प्रत्येक सदस्यों की कीमत उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की कीमत तब पता चलती है जब कोई सदस्य अपने परिवार में उपस्थित ना हो।

जब परिवार में हर कोई उपस्थित रहता है,तो उस वक्त उसे अपनी कीमत समझ नहीं आती परंतु वास्तव में उसकी कीमत भी अपने परिवार के लिए बहुत अधिक होती है।

अक्सर लोगों के बीच यही बातें होती हैं कि तुम्हारी क्या कीमत है? तुम्हारे पास कितना पैसा हैं? और तुम क्या कर सकते हो? अगर देखा जाए तो एक इंसान बहुत कुछ कर सकता है,उसकी कीमत भी अनंत है ।

परंतु हर कोई उसकी कीमत कुछ समझ नहीं पाता। उनकी कीमत सिर्फ तब समझ आती है जब वह किसी कार्य को करते हैं,उस कार्य में सफल हो जातें हैं तो लोग तब उस इंसान को समझ पाते हैं,उसकी कीमत का अंदाजा लगा पाते हैंl

हम आज आपको ऐसी दो कहानियों का उदाहरण देंगे जिन्हें पढ़ने के बाद आप खुद की कीमत समझ पाएंगे।

1. पहला उदाहरण- जब आप एक बच्चे थे तब आपकी कीमत क्या थी?

जब आप 1 बच्चे थे तब शायद आपने कभी भी अपनी कीमत जानने की कोशिश नहीं की होगी क्योंकि प्रत्येक बच्चा अपने बचपन में बेफिक्री से हमेशा खेलता हुआ नजर आता है।

जब भी वह थक जाता है तो बिस्तर में बड़े ही आराम से नींद निकालने लगता है। जब उसकी नींद को कोई खराब करता है तो वह बहुत जोर जोर से रोना लगता है। अर्थात उसे किसी भी चीज का भय नहीं रहता।

वह क्या कर रहा है? क्यों कर रहा है? और किसके लिए कर रहा है?अर्थात बच्चा बिना किसी समस्या के अपना जीवन यापन करता है।

परंतु बात आती है उसकी कीमत की, कि उसकी कीमत क्या है? और उसकी कीमत किसके लिए मायने रखती है ।

एक छोटा सा बच्चा उसकी कीमत अनंत होती है। एक छोटा सा बच्चा भले ही अच्छी तरीके से बोल भी ना सके परंतु उसकी कीमत लाखों लोगों की हंसी के बराबर होती है।

छोटा सा बच्चा अपने कार्यों से उन सभी लोगों को प्रसन्न करता है,जो भी उसे पकड़ता है,जो भी उसके आसपास रहता है,और जो भी उसे चाहता है।

आप लोगों ने हमेशा देखा भी होगा कि एक छोटा सा बच्चा जो उल्टी-सीधी हरकतें करता रहता है। उसे देख के आस पास के लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट आ जाती है। भले ही लोग कितने ही गुस्से में क्यों ना हो परंतु एक छोटे से बच्चे की हरकतों को देखकर वे मुस्कुरा जाते हैं ।

यही कीमत है उस छोटे से बच्चे की अर्थात उस छोटे से बच्चे के बचपन की कीमत लाखों लोगों की हंसी के बराबर है ।

Your worth values keemat

अगर बात आती है हंसी की, तो एक इंसान की हंसी कितनी कीमत होती है इसे समझना और उसका अनुमान लगाना भी बहुत मुश्किल है।

जब एक इंसान की मुस्कुराहट की कीमत नहीं लगाई जा सकती तो उन लाखों लोगों की मुस्कुराहट की कीमत कितनी होगी? जिन्हें एक छोटा सा बच्चा मुस्कुराने के लिए मजबूर कर देता है।

कहे तो एक छोटे से बच्चे के बचपन की कीमत सोची भी नहीं जा सकती, अर्थात प्रत्येक बच्चे के बचपन की कीमत अनंत है। इसलिए हमें कभी भी अपने आप को किसी से कम नहीं समझना चाहिए ।

चाहे शिशु किसी भी परिवार से क्यों ना हो, भले ही अन्य लोग उससे खुश ना हो परंतु उसके परिवार वाले और उसके मां-बाप हमेशा उसकी हरकतों से खुश रहते हैं।

अगर आपको अपनी कीमत जाननी है तो आप अपने मां-बाप की एक खुशी की कीमत का अनुमान लगा सकते हैं कितनी महंगी होती है किसी के मां बाप की मुस्कुराहट।

अनुमान भले ही ना लगे परंतु आप अपने बचपन की कीमत अपने मां-बाप की मुस्कुराहट के साथ तुलना कर सकते हैं अर्थात आपकी कीमत का अनुमान कभी नही लगाया जा सकता है।

2. दूसरा उदाहरण- जब आप कुछ जिम्मेदारी लायक हो जाते हो अर्थात आप घर के कार्यों को करने लग जाते हो।

एक इंसान की कीमत भले ही उसे समझ ना आए परन्तु उसके घर वालों को तब समझ आती है,जब वह अपने घर के विभिन्न कार्यों को जिम्मेदारी समझकर करने लगता है।

क्योंकि जब एक इंसान अपने घर के कार्यों को नियमित रूप से करता है,परंतु एक दिन वह किसी अन्य कार्य के कारण अपने उस नियमित किए जाने वाले कार्य को नहीं कर पाता। तो उसके घर वालों को उसकी कीमत समझ आती है ।

जैसे अगर हमारा लड़का नहीं होता तो हमें यह फलाना कार्य भी रोज स्वयं करना पड़ता।

अर्थात प्रत्येक व्यक्ति की कीमत होती है। वह कीमत तब समझ आती है जब किसी अन्य को उसकी जरूरत पड़ती है ।

इसलिए हमें खुद की कीमत को समझते हुए प्रत्येक वही कार्य करने चाहिए जिसकी हमें तथा हमारे चाहने वालों को जरूरत हो। हमें कभी वक्त बर्बाद नहीं करना चाहिए ।

हमें अपने जीवन में निरंतर ऐसे कर्म करते रहने चाहिए जिससे हमारी खुद की कीमत और भी अधिक बढ़ सकें।

जब एक इंसान अपने घरवालों की प्रत्येक जरूरतों को पूरा करता है तो उसके घर वालों को उस इंसान की कीमत समझ नहीं आती। क्योंकि उनकी इच्छाएं, शौक पूरे हो जाते हैं अतः वे अपना खुशहाल जीवन जीते हैं ।

इसलिए वे उस इंसान की कीमत नहीं समझ पाते जो उनके सपनों को पूरा करता है।

परंतु कभी दुर्भाग्यपूर्ण उस इंसान का स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह अपनी जिम्मेदारियां पूरी नहीं कर पाता, तब उसके घर वालों को उस इंसान की कीमत समझ आती है।

इसलिए अपने स्थान पर प्रत्येक व्यक्ति की कीमत अनंत है परंतु कीमत सिर्फ वही पर समझ आती है जहां पर उसकी जरूरत होती है। इसलिए हमें कभी भी बेवजह खुद की अन्य लोगों के साथ अपनी तुलना नहीं करनी चाहिए।

हमारे जीवन में भी हमारी अनंत कीमत है और वह कीमत वहीं पर है जहां पर लोगों को हमारी जरूरत पड़ती है ।

जब एक किसान कहीं दूर शहर में घूमने जाता है तो उसकी कीमत वहां पर कोई नहीं पहचानता और ना ही कोई उसकी इज्जत करता है।

जब वही किसान अपने खेतों में कड़ी मेहनत करता है तो लोग उसे देखकर उसकी कीमत समझते हैं, कि किस प्रकार वह धूप में पसीने बहाकर अपने खेतों में फसल उगा रहा है ।

जिस फसल को खाकर उन लोगों का जीवन चल रहा है। जो लोग बाजार में उस किसान की इज्जत नहीं करते उन्हें केवल किसान के खेत में उसकी कीमत समझ आती है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का एक निश्चित स्थान होता है जहां पर उसकी कीमत हर किसी को समझ आती है।

इसलिए एक किसान को कभी भी अपनी तुलना एक बिजनेसमैन के साथ नहीं करनी चाहिए क्योंकि बिजनेसमैन की कीमत सिर्फ उसके बिजनेस के अंदर है और किसान की कीमत सिर्फ उसके खेती-बाड़ी के अंदर।

सीख-

हमें इन छोटे से उदाहरणों से यह सीख मिलती है कि हमें कभी भी अपने जीवन से निराश नहीं होना चाहिए और ना ही अपने जीवन की तुलना अन्य लोगों के जीवन से करनी चाहिए क्योंकि हमारी कीमत हमारे स्थान पर ही उचित है न कि अन्य लोगों के स्थान पर।

इंसान को जब अपनी कीमत ज्ञात हो जाती है तो इससे न सिर्फ वह स्वयं का जीवन आसान कर लेता है, बल्कि उसका खुद पर आत्मविश्वास बढ़ता है।

जिससे वह दूसरों की भी कीमत समझते हुए दूसरों के हितों का ध्यान रखता है और कभी भी किसी को नीचे गिराने का प्रयास नहीं करता।

Previous Articleईश्वर या धन आप इनमें से किसको चुनना चाहेंगे?
Next Article तनाव को कैसे दूर किया जा सकता है?
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

8 Mins Read

सुबह 3:00 बजे कैसे उठे? सुबह जल्दी उठने के फायदे

पूरा पढ़े
9 Mins Read

कैसे बने एकअच्छी बड़ी बहन?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

Story Telling कहानीकारी भी हैं कला

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.