• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
  • Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
  • Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
  • Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
  • Gyan Kamao का इस्तेमाल करके Gyankamao से पैसे कैसे कमाएं?
  • Freelancing से पैसे कमाने के आसान तरीकें
  • Facebook Ads (FB Advertisements) से कैसे करें कमाई?
  • मोटरसाइकिल (Bike) से पैसे कैसे कमाएं जा सकते हैं ?
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Health Tips Personality Development 10 Mins Read

फोटो लेने के लिए अच्छे कपड़े नहीं बस मुस्कुराहट अच्छी होनी चाहिए

Mahesh YadavBy Mahesh YadavNo Comments10 Mins Read
Importance
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

खुशी क्या होती है? ‘बिना पैसों के खुश कैसे रहा जाए’? खुश रहना और मुस्कुराना कौन नही चाहता। सब लोगों को ख़ुशी पसंद है, तो दुनिया में लोग उदास क्यों है? कुछ लोगों के पास सब कुछ होता है, पैसा, अच्छी गाड़ी, अच्छा घर और अच्छा बिज़नेस, फिर भी वे लोग खुश नहीं है। वही कुछ लोगों के पास सीमित संसाधन होने के बावजूद भी वे खुश रहते है, उनके चेहरे पर मुस्कुराहट बनी रहती है, इसका कारण है, संतुष्टि। यानी उनके पास जो कुछ भी है, वह उसमें खुश है।

How to be Happy without being Rich in Hindi, How to be Happy without money in Hindi, Benefits of happiness in Hindi, Happiness & Muskurahat / Smile Matters

आपको इसे समझना होगा। ख़ुशी एक मन की भावना होती है, जिसे इंसान खुद के अंदर खोजता है। ख़ुशी किसी बाहरी चीज़ में नहीं होती है, कोई भी वस्तु किसी व्यक्ति को कुछ देर के लिए खुश कर सकती है, पूरे जीवन भर नही। अगर कोई सोचता है कि मै पैसों से ख़ुशी ख़रीद सकता हू, तो वह उन वस्तुओं को ख़रीदने की बात कर रहा है, जिनसे उसे ख़ुशी मिलती है, लेकिन यह असली ख़ुशी नही है।

आप सोचिए कि आप अपनी फ़ोटो लेते है, जिसमें आपने कुछ अच्छे कपड़े नही पहने है, तो आप यही कहेंगे कि मेरी यह फ़ोटो अच्छी नही है। यहां आपने अपने कपड़ों से अपनी सुंदरता को मापा और आप दुखी हो गए।

कोई भी वस्तु आपकी सुंदरता को बिगाड़ नही सकती, क्योंकि वह आपके अंदर होती है और आप उसे बाहर ढूँढ रहे है। आपकी सभी फ़ोटो अच्छी आती है, अगर आप मुस्कुराते है।

आज इस आर्टिकल में हम बात करेंगे की “ख़ुशी क्या होती है?” What is happiness? ख़ुशियों का सम्बन्ध क्यों पैसों से नही होता है और आख़िर में समझेंगे की “जीवन में खुश कैसे रहे?” तो आइए जानते है
Be happy with what you have

ख़ुशी क्या होती है [What is happiness in Hindi]

Khushi kya hoti hain

खुशी मन की एक भावना होती है, जिस तरह दुःख, डर, चिंता, उत्साह, ग़ुस्सा, प्रेम आदि होते है, उसी तरह ख़ुशी होती है। लोग बहुत गम्भीर होकर खुश होने की क़ोशिश करते है, तो यह ठीक वैसा ही है की आपके ऊपर बहुत वजन हो और आप हल्का महसूस कर रहे है। क्या यह संभव है?

जीवन जीने के लिए मिला है, ना कि काटने के लिए। इसलिए गम्भीर होना छोड़े और अपने जीवन को हल्के-फुल्के तरीक़े से जिए।

इस दुनिया के अधिकतर लोग ख़ुशियों का सम्बंध किसी न किसी वस्तु से करते है। वे सोचते है की जब मुझे यह चीज़ मिल जायेगी, तो मै खुश हो जाऊँगा। लेकिन वास्तव में क्या ये सच है? जो चीज़ आप पाना चाहते हो और वो अगर आपको मिल भी गई तो आप कुछ समय के लिए खुश रहेंगे, न की जीवनभर।

जीवनभर खुश रहने के लिए आपको जीवन को समझना होगा, ख़ुशी को समझना हो, जो चीजे आपके पास है, उनमें ख़ुशी ढूँढनी होगी, लोगों के साथ खुश रहना होगा और अपने रिश्तों में प्रेम लाना होगा।

आपके मन में कई बार सवाल आता होगा कि आखिर “ख़ुशी क्या होती है?” What is Happiness in Hindi जब आप किसी की मदद करते हो, तो आपको ख़ुशी मिलती है, जब आप कोई काम करने वाले हो और उस काम को पूरा कर लेते हो, तब ख़ुशी मिलती है, जब आप किसी के काम आते हो, तब आपको खुशी मिलती है। यही आपकी असली खुशी है। खुशी कल में नहीं बल्कि आज में है।

ख़ुशियों का सम्बंध पैसों से नही होता है [Money can’t buy happiness in Hindi]

Khushi ka paise se koi sambandh nahi hota

आप चाहे कितने ही धनवान क्यों ना हो, आप ख़ुशी नही ख़रीद सकते है, आप वो पल वापस कभी नहीं लेकर आ सकते है, जिसमे आप खुश हुए हो। अगर ऐसा होता, तो आज हर अमीर आदमी खुश रहता। ख़ुशी की तुलना पैसे से करना मूर्खतापूर्ण है, क्योंकि ख़ुशी एक मन की भावना है। पैसे से आप कुछ समस्याओं को कम और जरूरतों को पूरा कर सकते है, लेकिन अगर आप ये सोचे की पैसा ही सबकुछ, तो यह विचार ग़लत होगा।

आज अधिकतर लोग ज़्यादा पैसे कमाना चाहते है, क्योंकि वह सोचते है की पैसा ही हमें ख़ुशी दे सकता है। कुछ हद तक वे सही है, क्योंकि आज के समय में कुछ भी चीज़ पैसों से ख़रीदी जा सकती है। जिन वस्तुओं को आप पाना चाहते है, उनके मिलने पर आप खुश होते है, लेकिन यह ख़ुशी बहुत दिनो तक नही रहती है।

उदाहरण के लिए, आप किसी लड़की को पसंद करते है और हर वो कोशिश करते हो, जिससे वो खुश हो सके। लेकिन वह लड़की किसी और लड़के से प्रेम करती है। आपके पास चाहे जितना पैसा हो, आप उस लड़की का प्रेम नहीं खरीद सकते।

यहाँ आपके पास दो विकल्प है, पहला की आप उस लड़की के लिए रोते रहे या फिर अपनी ज़िंदगी बर्बाद कर ले और दूसरा विकल्प है, आप उस लड़की को भूल के नये तरीक़े के साथ जीवन की शुरुआत करे और ऐसा करना इतना भी मुश्किल नहीं। इसके कुछ दिनों बाद ही आप अपने अंदर अलग खुशी को महसूस करोगे।

हम पैसे के बारे में ग़लत तरीक़े से सोचते है। हमें बचपन से सिखाया जाता है कि पैसा ही सब कुछ है। चाहे हमारे माता-पिता हो, स्कूल हो, दोस्त हो, रिश्तेदार हो सभी हमें यही बताते है कि पैसे के बिना कुछ भी नही और हम उसी दिशा में कार्य कर रहे है।

वह हमें कभी ये नहीं सिखाते की जीवन कैसे जिया जाए? जीवन में खुश कैसे रहा जाए? पैसों का महत्व क्या है? वह बस हमे एक दिशा दिखाते है और हम उस पर चल पड़ते है। जब हमारी दिशा ही ग़लत होगी, तो ख़ुशी कहा से मिलेगी। लेकिन यहां वो लोग भी गलत नहीं है, क्योंकि उन्होंने जो देखा और अनुभव किया, वो उसी के अनुसार आपको बताएंगे। पैसे का जीवन में बहुत महत्व है, लेकिन पैसा कभी खुशी से उपर नहीं हो सकता।

पैसा हमारी ख़ुशियों के स्तर को काफ़ी प्रभावित करता है, क्योंकि हमारे पास पर्याप्त पैसा है, तो हम ज़िंदगी के वित्तीय दृष्टिकोण से संतुष्ट है। लेकिन हमारे मन में सवाल उठता है कि क्या पैसे से ख़ुशी ख़रीदी जा सकती है। बिना पैसों के जीवन जीना बहुत कठिन हो जाता है। पैसा चीजों को सम्भव बनाता है, जीवन में पैसे का बहुत महत्व है, लेकिन सिर्फ़ उतना ही जितना हमारे लिए ज़रूरी है।

इसलिए ख़ुशी और पैसा अलग है। आप ख़ुशी नही ख़रीद सकते है। वह आपके मन के लेवल पर होती है। आप बस उसे महसूस कर सकते है और उसका आनंद ले सकते हैं।

खुश रहने के फ़ायदे [Benefits of Happiness in Hindi]

Benefits of Happiness in Hindi

एक रिपोर्ट के अनुसार जब आप खुश होते है, तो शरीर में काफ़ी बदलाव होते है। खुश रहना एक अच्छी दवा माना गया है, जो कि वास्तव में काम करती है। आगे इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि खुश रहने के फ़ायदे क्या-क्या है। तो आइए जानते है “खुश रहने के फ़ायदे” Benefits of Happiness in Hindi

  1. खुश रहने के कारण आपके हदय की धड़कन सामान्य रहती है। इससे आप हदय से संबंधी बीमारियों से बच सकते है।
  2. खुश रहने से आप अपने मानुसिक तनाव को कम कर सकते है। ज़्यादा हसने के कारण शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन उत्पन्न होता है, जो कि तनाव को काफ़ी कम कर देता है।
  3. आपका खुश होना आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इससे शरीर को रोगों से लड़ने में ताक़त मिलती है।
  4. खुश रहने के कारण आपके रिश्तों में मज़बूती आती है और इससे लोग आपको पसंद करने लगते है।
  5. खुश रहने से आपका मन काम में लगा रहता है और आप ज़्यादा एनर्जी के साथ काम करते है।
  6. जब व्यक्ति खुश रहता है, तो स्किन पर भी उसका असर पड़ता है। खुश रहने से आपके चेहरे पर डैड स्किन बाहर निकलती है और चेहरा ज़्यादा निखरा हुआ दिखाई देता है।
  7. खुश रहने से आपका नज़रिया दुनिया के प्रति अलग हो जाता है। दुनिया आपको खूबसूरत नजर आती है।

जीवन में खुश कैसे रहे? [How to be Happy in life in Hindi]

Jeevan mein khush kaise rahe

जीवन में खुश कैसे रहे? खुश रहने के राज क्या है? ये सवाल आज हर किसी के मन में रहता है। हम अपने जीवन में खुश तो रहना चाहते है, लेकिन हमें पता ही नही की खुश कैसे रहा जाए।

तो आज इस आर्टिकल में हम उन्ही तरीक़ों की बात करेंगे, जिससे हम अपने जीवन में खुश रह पायेंगे। तो चलिए बिना देर किए शुरू करते है,

जीवन में खुश कैसे रहे? How to be Happy in life in Hindi

1. जीवन को ज़्यादा गम्भीरता से ना ले। कुछ लोग अपनी जीवन की समस्याओ के प्रति इतने गम्भीर हो जाते है की वे लोग हँसना ही भूल जाते है। याद रखिए जीवन में समस्याए तो आती ही रहेगी लेकिन आपका खुश रहना सबसे महत्वपूर्ण है।

2. कल की चिंता मत कीजिए। आपको नही पता है कि कल क्या होने वाला है और ना ही आप उसमें कोई बदलाव कर सकते है। इसलिए जो आप नही कर सकते है, उसके बारे में सोचना छोड दे। आपको केवल अपने आज को ठीक करना है, आपका कल अपने आप अच्छा हो जायेगा।

3. कभी भी अपनी तुलना दूसरो से ना करे। कोई आपसे ज़्यादा बलवान है तो कोई आपसे कमजोर भी है। आपको बस अपने आप को बेहतर बनाने पर काम करना है। दूसरे क्या करते है, इस बात से आपको कोई मतलब नही होना चाहिए। इसलिए दूसरो से अपनी तुलना करना छोड दे।

4. खुद की कमजोरी दूर करे। हर इंसान के अंदर कोई ना कोई कमजोरी ज़रूर होती है, आपके अंदर भी होगी। हो सकता है, उसी कमी के कारण आप परेशान हो। अगर आप उस कमी को दूर कर सकते है, तो उसके लिए प्रयास करे ओर अगर वो कमी ठीक नही हो सकती, तो उसके बारे में सोचना बंद करे।

5. आपके पास जो है, जैसा है, उसे स्वीकार करे। हम अक्सर उन चिजो के लिए परेशान होते है, जो हमारे पास नही होती है। हम कभी भी उन चीजो के बारे में नही सोचते जो हमारे पास है, वो चीज कुछ भी हो सकती है, आपकी स्किल्स, आपके रिश्ते, आपके दोस्त, आपका काम इत्यादि। इसलिए जो आपके पास है, उससे लगाव रखे और उन्हें ज्यादा इंटरेस्टिंग बनाने का प्रयास करे।

कहते है कि फ़ोटो लेने के लिए अच्छे कपड़े नही अच्छी मुस्कुराहट होनी चाहिए। एक अच्छी मुस्कुराहट आपके व्यक्तित्व को निखारती है। अगर एक अच्छी मुस्कुराहट से आप फ़ोटो में अच्छे दिख सकते है, तो सोचिए जीवन में कितने अच्छे दिखेंगे। इसलिए हमेशा खुश रहे, जो है उसे स्वीकार करे और अपने आस-पास की चीजों को और अपने मौहोल को इंटरेस्टिंग बनाने का प्रयास करे।

यह भी पढ़े

  • Hindi Lyrics किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार
  • Hindi Lyrics Zindagi Hansne Gane Ke ~ Amitabh Bachchan
  • पैसा उतना ही जरुरी है जितना कार में पेट्रोल न कम,न ज्यादा ~ Importance of Money

यह आर्टिकल फ़ोटो लेने के लिए अच्छे कपड़े नहीं बस मुस्कुराहट अच्छी होनी चाहिए [How to be Happy without being Rich in Hindi] आपको कैसा लगा? Comment करके जरूर बताएं। इस आर्टिकल को Social media के माध्यम से अपने दोस्तों के साथ Share करे।

Previous ArticleHindi Kahani | गलतियां इस बात का सबूत है कि आप प्रयास कर रहे हैं
Next Article भगवान के भरोसे मत बैठो क्या पता भगवान आपके भरोसे बैठा हो?
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer by profession and likes to posts motivational and inspirational Hindi Posts, before that he had completed BE and MBA in Operations Research. He has vast experience in software programming & development.

यह भी पढ़े

10 Mins Read

Life में क्या हैं सबसे ज्यादा जरूरी?

पूरा पढ़े
9 Mins Read

ज्यादा सोचने से होने वाले नुकसान

पूरा पढ़े
8 Mins Read

8 Best motivational books in Hindi

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
5 Mins ReadJul 25, 2020

छोटे Business Man के लिए Financial Planning के कुछ Tips

9 Mins ReadMar 9, 2025

भारत के राज्य, राजधानी और मुख्यमंत्री

7 Mins ReadAug 16, 2020

विश्व के प्रमुख देश उनकी राजधानी एवं मुद्राएँ | Country, Capital & Currency

6 Mins ReadDec 31, 2022

Blog, Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

8 Mins ReadAug 15, 2020

जानिए पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के बारें में About Trademark, Copyright & Patent

Latest Posts
5 Mins ReadOct 13, 2024
तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
15 Mins ReadJul 17, 2023
Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (31)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Sahil Solanki on आसान तरीकों से रोज 200 रूपए कैसे कमाए?
  • Rohini on खुद को सोने के सिक्के जैसा बनाइए अगर नाली में भी गिर जाए तो भी कीमत कम नहीं होती
  • Manisha mer on भीड़ हौंसला तो देती है, लेकिन पहचान छीन लेती है | Never follow the crowd
  • Umang pasaya on Free Fire Game खेलकर पैसे कैसे कमाएं?
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2025 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.