• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Success Stories 12 Mins Read

Success Stories | जिससे कोई उम्मीद नही होती है, अक्सर वही लोग कमाल करते है

Mahesh YadavBy Mahesh Yadav1 Comment12 Mins Read
Logo ki nazaro mein bina ummed wale sabse kaamyaab aur kamaal ke log
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

Success Stories in Hindi, Best Motivational stories in Hindi, Top Success Stories in Hindi

इस लेख में
  • 1. स्टीफिन हॉकिंग [Stephen hawking: success story in Hindi]
  • 2. अभिताभ बच्चन [Amitabh Bachchan: Success stories in Hindi]
  • 3. जे. के. राउलिंग [J.K. Rowling: Success stories in Hindi]
  • 4. एलन मस्क [Elon Musk: Success stories in Hindi]
  • 5. बिल गेट्स [Bill Gates: Best Motivational Stories in Hindi]
  • 6. अब्राहम लिंकन [Abraham Lincoln: Best Motivational Stories in Hindi]
  • 7. हेनरी फोर्ड [Henry Ford: Top Success stories in Hindi]
  • 8. विंस्टन चर्चिल [Winston Churchill: Top Success stories in Hindi]
  • 9. थॉमस अल्वा एडीसन [Thomas Alva Edison: Top Success stories in Hindi]
  • 10. नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी [Nawazuddin Siddiqui: Top Success stories in Hindi]

इस दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हुए है, जिनकी असफलताओं और कमियों के कारण लोगों को उनसे कोई उम्मीद नही थी। लेकिन उन लोगों ने हार स्वीकार करने के बजाय मेहनत की, संघर्ष किया, और अपने आप को, अपने काम को बेहतर बनाया और दुनिया को दिखा दिया की उन में भी कुछ ख़ास है।

अगर आप यही सोचेंगे की लोग क्या कहेंगे, तो आप अपने लक्ष्य पर कभी ध्यान ही नही दे पाएँगे। याद रखिए, लोग तब भी आपकी बुराई करेंगे, जब आपके पास कुछ नही होगा और तब भी जब आप सफल हो जाएँगे। आपका पीछा कभी नही छोड़ेंगे।

लोग हमेशा आपका मनोबल गिराएंगे, लेकिन आपको बस अपने काम पर फोकस करना है। इसलिए निराश मत होइए, बल्कि अपने काम को ओर बेहतर बनाने के बारे में सोचिए।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको उन महान और सफल लोगों के बारे में बताएँगे, जिन्होंने लोगों को ग़लत साबित कर दुनिया में अपना अलग मुक़ाम हासिल किया है। सफलताओं की वो कहानियाँ, जो आपके जीवन को बदल सकती है। तो आईये बिना समय गंवाए शुरू करते है।

1. स्टीफिन हॉकिंग [Stephen hawking: success story in Hindi]

Facts about stephen hawking in hindi

स्टीफिन बचपन से ही बहुत इंटेलीजेंट थे। होशियार होने के कारण स्टीफिन को लोग बचपन में आइंस्टीन कहकर पुकारते थे। स्टीफेन हॉकिंग को एक गंभीर बीमारी थी, जिसका नाम न्यूरॉन मोटर डीजिस था। इस बीमारी में शरीर का हर एक अंग धीरे-धीरे काम करना बंद कर देता है।

स्टीफेन को इस बात से बड़ा सदमा लगा, इसके बाद उन्होंने अपनी बीमारी को दरकिनार किया और अपने वैज्ञानिक जीवन का सफर शुरू कर दिया। धीरे-धीरे दुनिया में उनका नाम होने लगा। बीमारी बढ़ने पर उन्हें व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ा।

स्टीफेन हॉकिंग ही वो व्यक्ति थे, जिन्होंने ब्लैक होल का कॉन्सेप्ट और स्टीफेन रेडीयेशन का महान विचार दुनिया को दिया। इस बीमारी के बावजूद भी उन्होंने कई किताबें लिखी, जिनमें सबसे प्रसिद्ध किताब है, “स्टीफेन हॉकिंग ए ब्रीफ हिस्टरी ऑफ टाइम” है। इस किताब ने पूरे विज्ञान जगत में क्रांति ला दी थी।

स्टीफेन हॉकिंग एक ऐसा नाम है, जिसने शारीरिक रूप से विकलांग होने के बावजूद अपने आत्मविश्वास के बल पर विश्व का सबसे अनूठा वैज्ञानिक बनकर दिखाया। स्टीफेन हॉकिंग सभी लोगो एक प्रेरणा है।

  • अत्यंत प्रतिभाशाली स्टीफन हॉकिंग के प्रेरक विचार पढ़िए

2. अभिताभ बच्चन [Amitabh Bachchan: Success stories in Hindi]

Amitabh Bachchan life Success stories in Hindi

भारतीय सिनेमा के शहंशाह माने जाने वाले अमिताभ बच्चन को भारत का बच्चा-बच्चा जानता है। इनके काम की वजह से फिल्म इंडस्ट्री का हर व्यक्ति इनका सम्मान करता है।

अमिताभ बच्चन को फिल्मों में आने की प्रेरणा उनकी माताजी से ही मिली है। पढ़ाई के साथ-साथ अमिताभ बच्चन नाटकों में भी भाग लिया करते थे।

इन्होंने अपनी जिंदगी का सबसे बुरा दौर तब देखा, जब इनकी फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप होती जा रही थी और इन्हे काम मिलना बंद हो गया था। इनके पास खाने तक के पैसे नहीं होते थे, मुंबई जैसे बड़े शहर में रहना इन्हे बहुत मुश्किल लग रहा था। अपनी फिल्म ‘जंजीर’ के हिट होने से पहले लोग इनका काफी मज़ाक बनाते थे।

कई वर्षों तक इनके हाथ कोई सफलता नहीं लगी, लेकिन इन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी और संघर्ष करते रहे। इन्होने अपनी मेहनत और लगन से वो मुकाम हासिल किया कि लोग आज भी इन्हें अपना इंस्पिरेशन मानते है। जीवन सबको मिलता है, बस कुछ करने की जिद्द और जुनून होना चाहिए।

3. जे. के. राउलिंग [J.K. Rowling: Success stories in Hindi]

Motivational Success Story In Hindi, JK Rowling

जे.के. राउलिंग (JK Rowling) ब्रिटेन की प्रसिद्ध लेखिका, उपन्यासकार और फिल्म निर्माता है। जे के राउलिंग दुनिया में सबसे प्रसिद्ध और सबसे ज्यादा बार पढ़ी जाने वाली नॉवेल “Harry Potter” की लेखिका है।

राउलिंग की बचपन से ही कहानियों और कविताओं के प्रति रुचि रही है। उन्होंने अपनी पहली किताब “Robbit” मात्र 7 साल की उम्र में लिखी थीं। इनकी कामयाबी के पीछे बहुत लंबा संघर्ष छिपा हुआ है।

बात उस समय की है, जब इनके पति से इनका तलाक हो चुका था और एक छोटी बच्ची की जिम्मेदारी इनके सिर पर आ गई थी। उस वक्त इनके पास कोई काम नहीं था। वह पूरी तरह सरकारी सहायता पर निर्भर थी। इतने बुरे दौर से गुजरने के बाद इनकी नजर “Harry Potter” पर पड़ी और उन्होंने निश्चय किया कि वे इस आधी लिखी मेनूस्क्रिप्ट को पूरा करेंगी। वह एक कैफे में जाती और अपनी अपनी बच्ची के सोने के बाद “Harry Potter” लिखना प्रारम्भ करती।

इसके बाद भी उनका बुरा वक्त खत्म नहीं हुआ, कई पब्लिशर्स ने इनके इस नॉवेल को पब्लिश करने से मना कर दिया। कई कोशिशों में बाद जब इनका नॉवेल “Harry Potter and the philosopher’s stone” बाज़ार में आया, तो यह ना सिर्फ बच्चो में बल्कि सभी उम्र के पाठकों में बहुत लोकप्रिय हुआ।

उसके बाद समय का पहिया घूमता गया और जे के राउलिंग की हर किताब फैमस होने लगी, लोग उसे पढ़ने लगे और कई पुरस्कारों से राउलिंग को सम्मानित किया।

आज फोर्ब्स के अनुसार जे के राउलिंग की कुल संपत्ति 7 हजार करोड़ से भी ऊपर है।

4. एलन मस्क [Elon Musk: Success stories in Hindi]

SapceX Tesla owner Elon Musk Success stories

एलन मस्क को इस सदी का सबसे क्रांतिकारी व्यक्ति कहा जाता है। इन्होंने महज 12 वर्ष की उम्र में इतनी किताबे पढ़ ली, जितनी कोई व्यक्ति ग्रेच्युएशन तक पढ़ता है। इन्होने अपने घर में ही एक कंप्यूटर गेम बना दिया और उस गेम को 500 US डॉलर में एक ऑनलाइन कंपनी को बेच दिया।

एलन मस्क ने कई कंपनियों की शुरुआत की। जैसे Zip 2, X.com(Online Transaction Company), PayPal इत्यादि। लेकिन किसी न किसी कारण की वजह से इन्हें कंपनी से निकाल दिया जाता।

इसके बाद इन्होंने Spacex की शुरुआत की। शुरू में इनके कई रॉकेट फैल हुए, लोग मज़ाक बनाने लग गए थे। लेकिन कुछ दिन बाद ही इन्होंने अपना चोथा रॉकेट लॉन्च कर दिया। इसमें ना सिर्फ वो सफल रहे, बल्कि नासा से डेढ़ मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट भी ले लिया।

एलन मस्क की वर्ल्ड क्लास कंपनीज में Spacex, Tesla, Solar City, Neuralink, Openai आदि है।

एलन मस्क कहते है “Failure is an option”
अगर कुछ करना है, तो असफलता से मत डरो।

  • विश्व के सबसे क्रांतिकारी व्यक्ति एलन मस्क के प्रेरणादायी विचारो को पढ़े

5. बिल गेट्स [Bill Gates: Best Motivational Stories in Hindi]

Bill Gates story will motivate you

बिल गेट्स आज दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक है। बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्थापक और अध्यक्ष है। इनकी वजह से ही आज हम सब कंप्यूटर का इस्तेमाल कर पा रहे है। बिल गेट्स की कंप्यूटर और कोडिंग में अधिक रुचि थी।

इनकी सफलता के पीछे इनका कड़ा संघर्ष छिपा हुआ है। इन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं है और 1970 में हावर्ड यूनिवर्सिटी Dropout हो चुके थे। लेकिन आज भी बिल गेट्स हर रोज़ 8-8 घंटे पढ़ते है। जब इन्होने Traf-o-Data कंपनी शुरू की, तो उसमे इन्हे असफलता मिली।

इनके जीवन में इन्हे असफलता ज्यादा और सफलताएं कम मिली। इसके बावजूद भी इन्होने कभी हार नहीं मानी और आगे चलकर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की स्थापना की।

बिल गेट्स ने एक दशक तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहने का खिताब अपने नाम किया है। बिल गेट्स का कहना है;

“अगर तुम गरीब घर में पैदा हुए हो, तो इसमें तुम्हारी कोई गलती नहीं है, लेकिन अगर तुम गरीब मर गए, तो इसमें 100 प्रतिशत तुम्हारी गलती है”

  • बिल गेट्स के सर्वश्रेष्ठ प्रेरणादायी विचार पढ़े
  • Students के लिए बिल गेट्स के 11 rules जो आपको विफल नहीं होने देंगे 

6. अब्राहम लिंकन [Abraham Lincoln: Best Motivational Stories in Hindi]

Abraham Lincoln ke sangrash ki kahani

अब्राहम लिंकन एक गरीब घर में पैदा हुए थे और गरीबी के कारण उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपने जीवन में 5 साल तक की पढ़ाई भी नहीं की। उनका अधिक रुझान राजनीति में होने के कारण, जब वे बड़े हुए, तो उन्हें अमेरिका का 16 वां राष्ट्रपति बनाया गया।

अब्राहम लिंकन अपने जीवनकाल में लगभग 12 बार असफल रहे, लेकिन कभी हार नहीं मानी। आज अब्राहम लिंकन का नाम केवल अमेरिका में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

  • अब्राहम लिंकन का प्रेरणादायी जीवन परिचय
  • अमेरिकी गृहयुद्ध से बचाने वाले अब्राहम लिंकन के प्रेरक विचार

7. हेनरी फोर्ड [Henry Ford: Top Success stories in Hindi]

Inspirational Henry Ford story in Hindi

हेनरी फोर्ड अमेरिका के सुप्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक थे। हेनरी फोर्ड ने ही ‘Ford Motor Company’ की शुरुआत की थी। शुरुआत में कंपनी को कई असफलताएं झेलनी पड़ी। लेकिन हेनरी फोर्ड ने कभी कंपनी को बेचने या बंद करने के बारे में नहीं सोचा बल्कि वे नए आइडिया के साथ काम करते और प्रोजेक्ट्स में सुधार करते।

धीरे धीरे कंपनी की वल्यूवीशन बढ़ने लगी और काम भी अधिक होता गया। इसी वजह से हेनरी फोर्ड ने आधुनिक युग की अधिक मात्रा में उत्पादन के लिए एक असेम्बली लाइन बना दी।

हेनरी फोर्ड अपने समय में दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे। आज इनकी कंपनी ‘Ford Motor Company’ ना सिर्फ अमेरिका में बल्कि पूरी दुनिया में प्रचलित है।

8. विंस्टन चर्चिल [Winston Churchill: Top Success stories in Hindi]

Success stories of Winston Churchill in Hindi

विंस्टन चर्चिल एक अंग्रेज राजनीतिज्ञ थे। दितिय विश्वयुद्ध के बाद चर्चिल इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बने। विंस्टन चर्चिल कूटनीतिज्ञ और एक अच्छे वक्ता थे। इसके साथ ही वह सेना के बड़े अधिकारी भी रह चुके है। चर्चिल एक प्रमुख इतिहासकार, लेखक और कलाकार भी थे।

विंस्टन चर्चिल पढ़ाई ने इतने अच्छे नहीं थे और इसी कारण वे 6 वीं कक्षा में फैल हो गए थे। लेकिन उन्होंने कभी मेहनत करना नहीं छोड़ा। एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार विंस्टन चर्चिल लोगो के द्वारा सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले व्यक्ति थे।

9. थॉमस अल्वा एडीसन [Thomas Alva Edison: Top Success stories in Hindi]

most motivational story of thomas alva edison in hindi

अगर आप किसी काम में 1000 बार फेल हो जाओ, तो क्या आप उस काम से सफलता की उम्मीद करेंगे? एक व्यक्ति ने कि थी, जिसके कारण आज हमारे घरों में उजाला है।

वो व्यक्ति है, थॉमस अल्वा एडीसन। इन्होने केवल बल्ब ही नहीं, बल्कि कई और महत्वपूर्ण आविष्कार किये। इन आविष्कारों में बल्ब, फोनोग्राफ, मूवी कैमरा, फोनोग्राफ सिलेंडर, विद्युत शक्ति वितरण, कार्बन माइक्रोफोन, निर्वात नली इत्यादि मुख्य है।

जब इन्होने बल्ब का आविष्कार करने की सोची, तो इन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा और जब प्रयोग करने लगे, तो इनके 1000 प्रयोग असफल रहे। लेकिन इन्होने वो कर दिखाया, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। थॉमस के शिक्षक इनसे कहते है कि तुम अपने जीवन में कुछ नहीं कर पाओगे, क्योंकि उनका दिमाग बाकी बच्चो से कमजोर था।

लेकिन व्यक्ति की जिद्द और जुनून उससे कुछ भी करवा सकता है। आज उस शिक्षक ना नाम तो कोई नहीं जानता, लेकिन थॉमस अल्वा एडीसन को पूरी दुनिया जानती है।

  • अमेरिका में अकेले 1093 पेटेन्ट कराने वाले महान वैज्ञानिक एडिसन के प्रेरक अनमोल विचार

10. नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी [Nawazuddin Siddiqui: Top Success stories in Hindi]

Nawazuddin Siddiquis best Success stories in Hindi

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी आज भारतीय सिनेमा का वो चुनिंदा कलाकार है, जिसे हर कोई पर्दे पर देखना चाहता है। उनकी एक्टिंग स्किल्स की हर जगह मिशाल दी जाती है। लेकिन नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को इतनी बड़ी कामयाबी ऐसे ही नहीं मिली, इसके लिए उन्होने लंबा इंतजार किया है।

जब नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी मुंबई आए थे, तो इसके पास रहने के लिए घर नहीं था। अपने घर से लाए हुए पैसे भी पूरे हो चुके थे। मुंबई में जहां  जहांऑडिशन होता है, ये ऑडिशन देने जाते थे। इन्होने चौकीदार से लेकर, केमिस्ट का काम और सिक्योरटी गार्ड तक की नोकरी की है। ये छोटे छोटे नाटक भी किया करते थे, वा इनकी मुलाकात फिल्म इंडस्ट्री के बड़े लोगो के साथ होती थी।

जब ये plays किया करते थे, तो लोगो की एक्टिंग को बारीकी से ऑब्जर्व करते थे। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी मुंबई की गलियों में अपना भविष्य तलाश रहे थे। इन्हे लगभग 12 सालो तक कोई काम नहीं मिला। लेकिन नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि 12 साल में मै जिन लोगो से मिला, जिन एक्टिंग की बारीकी को मैंने समझा और जो मैंने सीखा, वो मुझे कोई स्कूल और कोई ग्रुप नहीं सीखा पाया।

12 साल के लंबे संघर्ष के बाद 2010 में आई फिल्म ‘Peepli Live’ में इन्हे जर्नलिस्ट का एक महत्वपूर्ण किरदार मिला। इस किरदार की वजह से लोग और फिल्म इंडस्ट्री इन्हे बतौर एक्टर पहचानने लगी। इसके बाद इन्होने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की सुपरहिट फिल्मों में से है; गैंग ऑफ वासिपुर, द लंचबॉक्स, किक, बदलापुर, बजरंगी भाईजान, मुन्ना माइकल, मिस लवली, हरामखोर, बाबूमोशाय इत्यादि फिल्में देकर इन्होने इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई।

ये सब कहानियां नहीं, बल्कि सफल लोगो के जीवन का अनुभव है। इन लोगो ने बहुत सी मुश्किल झेली, कई सालो तक संघर्ष किया, दुनिया ने इनको भी कहा कि तुमसे कुछ नहीं होगा, तुम्हारे पास ये नहीं है, तुम्हारे पास वो नहीं है, लेकिन इसके बावजूद भी इन लोगो ने सफलता हासिल की।

इंसान बाहर की सोच से नहीं बल्कि अपने अंदर चल रहे विचारो से कमजोर होता है। दुनिया को इन लोगो से कोई उम्मीद नहीं थी, दुनिया की नजर में ये लोग असफल थे, लेकिन अपने विश्वास, अपनी मेहनत और अपने आइडिया से वो कर दिखाया, जो एक सामान्य व्यक्ति सोच भी नहीं सकता। आज पूरी दुनिया इन पर गर्व करती है।

इसलिए कभी-भी अपने आप को छोटा मत समझिए, आप में वो करने की क्षमता है, जो आज तक किसी ने नहीं किया। इसलिए अपना एक गोल बनाइए और पूरे विश्वास के साथ उस पर मेहनत कीजिए, आप जरूर सफल होंगे। याद रखना, जिससे कोई उम्मीद नहीं होती, अक्सर वहीं लोग कमाल करते है।

यह आर्टिकल जिससे कोई उम्मीद नही होती है, अक्सर वही लोग कमाल करते है [Success stories in Hindi] आपको कैसा लगा? Comment करके जरूर बताएं। इस आर्टिकल को Social media के माध्यम से अपने दोस्तों के साथ Share करे।

 

Previous Articleलव यू ज़िन्दगी Lyrics in Hindi ~ Dear Zindagi 2016 | Amit Trivedi, Jasleen Kaur
Next Article निकालने वाले तो स्वर्ग में भी कमी ढूंढ लेंगे | Moral Hindi kahani
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

8 Mins Read

Top 10 successful profitable startups in India

पूरा पढ़े
9 Mins Read

Top 9 successful female entrepreneurs in India भारतीय सफल महिला उधमी

पूरा पढ़े
7 Mins Read

भारत का सबसे बुद्धिमान और पढ़ा लिखा व्यक्ति Shrikant Jichkar

पूरा पढ़े

1 Comment

  1. pranjal on Feb 12, 2023 6:55 pm

    nice one

    Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

6 Mins ReadDec 31, 2022

Blog, Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

8 Mins ReadAug 15, 2020

जानिए पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के बारें में About Trademark, Copyright & Patent

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
  • sourav mahajan on Best motivational blogs in Hindi
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.